टीम एबीएन, चतरा। जिले में सक्रिय अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 21 लाख रुपये की शराब को जब्त कर लिया है। शराब की इस बड़ी खेप को हंटरगंज थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कांदावार गांव के किराना दुकान से बरामद किया है। चतरा में शराब को स्टॉक कर बिहार में खपाने की तैयारी थी। पुलिस की कार्रवाई में 6492 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि मास्टरमाइंड पिंटू साव फरार हो गया है। खबर के अनुसार आरोपी पिंटू पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में अंतरराज्यीय शराब तस्करों के बीच खलबली मची हुई है। चतरा में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाती रही है। इससे पहले भी जिले में 275 पेटी देशी और 45 पेटी विदेशी शराब के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावे कई बार जिले के बॉर्डर इलाके में अभियान चलाकर पुलिस ने शराब भट्टियों को नष्ट किया था। इतनी सख्ती के बावजूद जिले में शराब का अवैध कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सर्वोदय आश्रम (तिरिल, धुर्वा) स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। राज्यपाल बैस ने आज कहा कि देश की आजादी के लिए कई आंदोलन हुए, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई। बापू ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का मंत्र पूरा विश्व को दिया। उन्होंने कहा कि आज हम खुले आसमां में सांस ले रहे हैं, इसमें बापू का सबसे अहम योगदान है। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, इसकी प्रेरणा बापू ने देशवासियों को दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बदौलत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र वाला देश भारत है। ऐसे महापुरुषों का मार्गदर्शन निश्चित रूप से किसी भी राष्ट्र के लिए वरदान होता है। आज हमसभी बापू को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन कर रहे हैं।
टीम एबीएन, हजारीबाग। एचएमसीएच हजारीबाग परिसर में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पावन पुण्यतिथि पर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस (NEGLATED TROPICAL DISEASES - NTD DAY ) मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लिंफोडेमा एवं काला जार से होने वाली अपंगता एव उसके निवारण से विशेष जानकारी उपस्थित लोगों को दी। डब्ल्यूएचओ एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार NVBDCP कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी को पूरे हजारीबाग जिले में विश्व उपेक्षित ऊष्ण कटिबंधीय रोग दिवस एनटीडी मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समारोह आयोजित कर लिंफोडेमा (हाथ-पैर) बीमारी तथा उससे होने वाले अपंगता एव उसके मोरबिडिटी मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई एवं इससे सबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण यथा टब, मग, सेवलोन एंटीसेप्टिक क्रीम, साबुन इत्यादि का वितरण किया गया। मौके पर उपविकास आयुक्त हजारीबाग, सिविल सर्जन, राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी रांची, जिला भीबीडी ऑफिसर, जिला भीबीडी कंसलटेंट मैंमूर सुल्तान अन्य हेल्थ कर्मी उपस्थित थे| क्या है उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTD) : NTD संक्रमण का एक समूह है जो अफ्रीका, एशिया और अमेरिका के विकासशील क्षेत्रों में हाशिये पर रहने वाले समुदायों में सबसे सामान्य है। ये रोग विभिन्न प्रकार के रोगजनकों जैसे-वायरस, बैक्टीरिया, प्रोटोज़ोआ और परजीवी के कारण होते हैं। NTD विशेष रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में सामान्य है, जहां लोगों के पास स्वच्छ पानी या मानव अपशिष्ट के निपटान के सुरक्षित तरीकों तक पहुंच नहीं है। इन बीमारियों को आमतौर पर तपेदिक, एचआईवी-एड्स और मलेरिया जैसी बीमारियों की तुलना में अनुसंधान और उपचार के लिये जागरूकता कम है। NTD के उदाहरण हैं: सर्पदंश का जहर, खुजली,जम्हाई, ट्रेकोमा, लीशमैनियासिस और चगास रोग आदि है|
टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग खान निरीक्षक अभिजीत मजूमदार ने बीते दिन नरकी खुर्द बिष्णुगढ़ में कई अवैध माइनिंग व खनन करते मालिकों पर जोरदार कार्रवाई की है। जिसे देख सभी खनन को बंद करवाया। इसके साथ ही थाना में मामला भी दर्ज करवाया। जिसमें गोमिया निवासी ओम मिनरल के मालिक रवि कुमार सिंह एवं अब्बास मियां जो विष्णुगढ़ नरकी निवासी इसके साथ ही मुकेश साहू पर भी मामला दर्ज किया गया है। यह लोग अवैध रूप से नदी से पत्थर तोड़ते थे और अवैध कारोबार करते रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर खान निरीक्षक ने पहले निरीक्षण किया उसके बाद कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया। इनके कार्रवाई पर अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है।
टीम एबीएन, हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित कई गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। विधायक श्री जायसवाल सर्वप्रथम मोरांगी पंचायत स्थित डेमोटांड बस्ती पंहुचे और यहां ग्रामीणों के आग्रह पर शिव मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर जायजा लिया। शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य ग्रामीणों के आपसी सहयोग द्वारा जारी है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से इसमें सहयोग की मांग की। जिसमें विधायक मनीष जायसवाल ने हर संभव सहयोग का भरोसा जताया। यहां से भेलवारा पंचायत के ग्राम बोचो पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर और नारे जयकारे के साथ विधायक श्री जायसवाल का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों के आग्रह पर बो शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग का वादा किया। तत्पश्चात नयाखाफ़ पंचायत के ग्राम बभनबै पंहुचकर पिछले दिनों सड़क दुर्घटना का शिकार हुए स्व रामप्यारे साव के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और जिला परिवहन द्वारा मिलने वाले दुर्घटना का मुआवजा राशि हेतु जरूरत के कागजात जल्द बनाने के बाद ब्लॉक में जमा कराने को कहा। इसमें अपने सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार को सहयोग करने का भी दिशा - निर्देश दिया।
टीम एबीएन, हजारीबाग। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2021-22 का आयोजन आज दिनांक 30 जनवरी 2022 दिन रविवार को प्रातः 9:30 से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हाटोली, हजारीबाग में हुआ। उक्त परीक्षा के प्रवेशिका मध्यमा एवं उत्तमा में विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी सम्मिलित हुए। परीक्षा के प्रवेशिका में 6 मध्यमा में 8 एवं उत्तमा में 9 आचार्य बंधु- सम्मिलित हुए इस प्रकार कुल प्रतिभागियों की संख्या 23 रही। मौके पर हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक ओम प्रकाश सिन्हा ने परीक्षा का अवलोकन भी किया परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन में विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र, परीक्षा प्रभारी सहदेव कुमार राणा, आचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा, रघुवंश मिश्रा, अनिल कुमार, जयप्रकाश महतो, अमरनाथ झा, प्रभात कुमार सिन्हा एवं नरेंद्र कुमार सिन्हा का एवं आचार्य बंधु भगिनी का सहयोग रहा।
टीम एबीएन, रांची। 27 जनवरी को दिनदहाड़े मोरहाबादी मैदान के समीप गैंगवार हुआ। इस घटना के बाद रांची प्रशासन के आदेश पर रांची नगर निगम ने 24 घंटे के भीतर मैदान परिसर से दुकान हटाने का निर्देश दिया। इस निर्देश पर दुकान नहीं हटा तो निगम प्रशासन दुकान हटाने पहुंचा। लेकिन फुटपाथ दुकानदारों के विरोध के सामने पीछे हटना पड़ा। हालांकि, रविवार को प्रशासन की ओर से सख्ती से दुकान हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले दुकानदार धरना पर बैठ गए हैं। धरना पर बैठे दुकानदारों ने कहा कि फुटपाथ पर दुकान चलाकर भरन पोषण करते हैं। दुकान बंद हो जाएगी तो भुखमरी की स्थिति बन जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दुकान हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हम दुकानदारों को दूसरी जगह उपलब्ध करा दें, खुशी-खुशी चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक मोरहाबादी मैदान से नहीं हटेंगे। एक दुकानदार ने बताया कि मैदान परिसर में करीब 365 दुकानदार हैं, जिनकी रोजी-रोटी चल रही है। मैदान के समीप आपराधिक घटनाएं हुईं तो इसके जिम्मेदार हम नहीं हैं। हम गरीबों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों की बात सुनने वाला कोई नहीं है। हम यहां से तभी हटेंगे, जब जेसीबी हमारी जान ले लेगा। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक दुकान नहीं हटने देंगे।
टीम एबीएन, रामगढ़। जिला में सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हो गयी। ये हादसा घटना बोंगाबार फोरलेन ओवरब्रिज पर पास हुई है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गयी। दुर्घटना में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी युवक रांची रोड सांडी के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ये घटना कुज्जू ओपी क्षेत्र इलाके में हुई है जहां सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse