झारखंड

View All
Published / 2022-02-06 13:39:37
झारखंड : लता दीदी के निधन पर राज्य में राजकीय शोक, दो दिन तक नहीं होगा राजकीय समारोह

टीम एबीएन, रांची। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा हुआ है। झारखंड में भी गम का माहौल है। उनके निधन की खबर आते ही सूबे के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी संवेदना व्यक्त की। इस बीच भारत सरकार ने उनके निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद झारखंड में राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर झारखंड के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से सभी आयुक्त, उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर अगले दो दिनों तक किसी भी तरह के राजकीय समारोह पर रोक लगाने को कहा है। इस दौरान उन सभी भवनों पर नियमित रूप से फहराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। पिछले कई दिनों से भारत रत्न लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। उनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जारी था। उनको वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा था। लेकिन 6 फरवरी कि सुबह अस्पताल प्रबंधन ने वो सूचना दी जिससे कोई भी भारतीय सुनना नहीं चाहता था।

Published / 2022-02-06 13:33:36
हर व्यक्ति के जीवन में आए खुशियों का बसंत : शालिनी गुप्ता

टीम एबीएन, कोडरमा। नगर की धार्मिक संगठन श्री राम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में खुदरा पट्टी स्थित सत्यनारायण मंदिर में आयोजित दो दिनी बसंत महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। इस मौके पर देवी-देवताओं का भव्य दरबार सजाया गया था। गजरा अर्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल का तिलक लगाकर बसंत की शुभकामनाएं दी तथा बसंत के आगमन की खुशियां मनाई। भारत रत्न लता मंगेश्कर के निधन पर घोषित दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक को लेकर अबीर-गुलाल की होली कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। मंडल परिवार की ओर से उन्हें श्रद्वांजलि दी गई। समापन कार्यक्रम में जिप प्रधान शालिनी गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में भक्ति भावना का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती वैश्विक महामारी को दूर करे और लोगों के जीवन में खुशियों का बसंत लाएं। ऐसे आयोजन के लिए उन्होंने श्री राम संकीर्तन मंडल को बधाई दी और का कि क्षेत्र में भक्ति का अलख जगाने में मंडल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मंडल की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न दिया गया। कार्यक्रम के दौरान धनबाद के दीपक अरोड़ा, ज्वाला अरोड़ा और वद्र्वमान की रूचि सिंह भोजपुरिया, स्थाीय कलाकारों में साक्षी भदानी, राकेश राजपुत, विनोद चौरसिया, राकेश कपसीमे, मुन्ना भदानी ने कीर्तन में आना अपना नाम लिखना भूल न जाना भजन प्रस्तुत किया। मौके पर मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह, सचिन कप्सीमे, नीतू कप्सीमे, संरक्षक राजेश कप्सीमे, मनोज साव, राकेश कप्सीमे, बसंत गुप्ता, नवीन सिन्हा, ज्योति पहाड़ी, सुजय सिंह, गौतम पांडेय, विजय सिंह, महावीर खेतान, अमन कपसीमे, सुशील सिन्हा, आशुतोष भदानी, मनोज माथुर, नवल किशोर पांडेय, पंकज पांडेय, सुभा कपसीमे, राधा कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Published / 2022-02-06 11:31:20
मेटास ऑफ एसडीए हॉस्पिटल को मिले 20 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर

टीम एबीएन, रांची। सामाजिक संस्था एक्शन एड द्वारा विभिन्न जिला के हॉस्पिटल, ट्रस्ट, एनजीओ को लगभग 850 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर दिया गया है। इसका उपयोग ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के उद्देश्य सरकारी एवं गैर सरकारी हॉस्पिटल में एक्शन एड संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई है। इसी कड़ी में आज मेटास ऑफ सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट हास्पिटल को 20 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर मिला। सामाजिक संस्था एक्शन एड झारखंड स्टेट मैनेजर नीरज कुमार और पिजुष सेन गुप्ता स्टेट प्रोग्राम मैनेजर ने 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मेटास ऑफ सेवेंथ डे अस्पताल मैनेजमेंट कमिटी को सौंपा। नीरज कुमार और पिजुस सेन ने बताया कि हमारी संस्था एक्शन एड द्वारा झारखंड के विभिन्न जिला में जैसे चाईबासा, पलामू, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी, चतरा, आदि जिला में लगभग 850 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सदर हॉस्पिटल एवं ट्रस्ट, मिशनरी को दिया गया है। इसके अलावा एक्शन एड संस्था, बिहार, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड में भी सरकार के साथ मिलकर सामाजिक कामों में अपना योगदान दे रही हैं। नीरज कुमार ने कहा कि मेटास ऑफ सेवेंथ डे अस्पताल बेहतर कार्य कर रही है। गरीब जरूरतमंदों को हर संभव मदद कर रही है। इसी को देखते हुए हमारी संस्था ने इस अस्पताल को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर दे रही है। वही मेटा स ऑफ एसडीए अस्पताल के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अजीत बाजराय ने कहा कि एक्शन एड संस्था ने आज हॉस्पिटल को 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया है। हम एक्शन एड संस्था का धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि यह हस्पताल गरीबों की सेवा करता है और झारखंड के पिछड़े क्षेत्रों के मरीजों का इलाज यहां किया जाता है। उन्होंने कोविड के समय हस्पताल के कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि यह मुफ़्त वैक्सीन दिया जा रहा है। इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टर लियो,नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, स्टाफ और कई लोग उपस्थित थे।

Published / 2022-02-06 08:24:57
रांची : झड़प के बाद बाल सुधारगृह के कई कैदी घायल

टीम एबीएन, रांची। रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में आठ बाल कैदी बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन फानन के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ बाल कैदियों को लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी से आक्रोशित होकर बाल कैदियों ने अपने ही आठ साथियों को बेरहमी से पीटा है।

Published / 2022-02-06 07:20:30
लता मंगेशकर के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया शोक

टीम एबीएन, रांची। देश की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री और देश के लिए अपूरनीय क्षति है। इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि भारत रत्न, स्वर कोकिला आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन हम सभी देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि लता मंगेशकर पिछले 1 महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। पहले वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी जिसके बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बीच में उनकी हालत में सुधार हुआ था पर अचानक ही 5 फरवरी को उनकी तबीयत बिगड़ गई और आज उनका निधन हो गया।

Published / 2022-02-06 07:08:22
जिंदा में इलाज करने में कर रहे थे देरी, मर जाने पर दो घण्टे तक करते रहे इलाज...

टीम एबीएन, गुमला। जिले के मॉडर्न सदर अस्पताल में मरीजों के साथ साथ मुर्दे का भी इलाज किया जा रहा है। ये कारनामा अस्पताल में तब हुआ जब सांस की बीमारी से ग्रसित 70 वर्षीय दुलारी देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। करीब आधे घंटे तक बेड पर लावारिश हालत में पड़े रहने के बाद दुलारी देवी की मौत हो गई। जिसके बाद मरीज के परिजनों के हंगामे के भय से अस्पताल कर्मियों ने मुर्दे का इलाज शुरू कर दिया। दरअसल, 70 साल की दुलारी देवी को सांस की गंभीर बीमारी के बाद गुमला सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने मरीज महिला वार्ड 223 में भर्ती के लिए भेज दिया। जिसके बाद दुलारी देवी कई घंटे तक अस्पताल के स्ट्रेचर पर इलाज के लिए छटपटाते रही। परिजनों के कई बार कहने के बावजूद दुलारी देवी का इलाज शुरू नहीं किया जा सका। परिजनों के द्वारा मीडिया से मदद मांगने पर उसका इलाज तो शुरू हुआ लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक मीडिया के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल के कर्मी करीब दो घंटे तक मृत शरीर का इलाज करते रहे। मौत के बाद दुलारी देवी को ऑक्सीजन सलाइन चढ़ाया गया, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ। मुर्दा शरीर में जान फूंकने का नाटक लगातार कई घंटों तक अस्पताल में चलता रहा : इसी बीच अस्पताल में नर्सों का शिफ्ट बदलने पर दूसरे नर्स ने जब मरीज की जांच की तो उसे कुछ शक हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों को इसकी सूचना दी गई। डॉक्टरों के चेक करने पर करीब 2 घंटे पहले ही मरीज की मौत का खुलासा हुआ। वहीं अस्पताल की लापरवाही सामने आने के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। इधर, मीडिया के द्वारा मामले को लेकर अस्पताल के उपाधीक्षक आनंद उरांव ने साफ कहा कि लापरवाही का कोई स्थान नहीं है। मामला संज्ञान में आया है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published / 2022-02-06 03:53:32
चाईबासा : खाई में गिरी जीप, चालक की मौत, कई घायल

टीम एबीएन, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में सड़क हादसा हुआ है। जहां एक जीप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जीप में सवार सभी लोग सारंडा के छोटानागरा में लगने वाला साप्ताहिक हाट के बाद कुमडीह गांव लौट रहे थे। घटना देर शाम की बतायी जा रही है। बता दें कि शनिवार को छोटानागरा में लगनेवाले साप्ताहिक हाट में सारंडा के विभिन्न गांवों के ग्रामीण वन व कृषि उत्पादों को बेचने और जरूरत की चीजें खरीदने जीप व अन्य वाहनों से आते हैं और हाट-बाजार कर देर शाम गांव लौटते हैं। शनिवार को भी किरीबुरू की कमांडर जीप से कुमडीह गांव के ग्रामीण छोटानागरा हाट गये थे और बाजार कर बहदा गांव के रास्ते कुमडीह लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार कुमडीह गांव से लगभग दो किलोमीटर पहले एक मोड़ पर कमांडर जीप अनियंत्रित हो गयी और खाई में जा गिरी। गौरतलब है कि कुमडीह गांव सारंडा का घोर नक्सल प्रभावित गांव है। इस कारण सूचना मिलने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पायी। कुमडीह और आसपास के गांवों के ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में लगे थे। दुर्घटना में मारा गया चालक का नाम भोला है जो किरीबुरू का रहनेवाला था।

Published / 2022-02-06 03:49:43
झारखंड : 5 फरवरी को मिले 449 नए केस, दो की मौत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मद्धिम पड़ने लगी है। वहीं कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने के मामले में भी तेजी आई है। इससे एक्टिव केस की संख्या घट कर तीन हजार के नीचे पहुंच गई है। 5 फरवरी को झारखंड में 47402 सैंपल की जांच की गई। इसमें 449 सैंपल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इधर 715 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इससे झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 2787 रह गई है। हालांकि शनिवार को 02 कोरोना संक्रमितों को जान भी गंवानी पड़ी। इससे झारखंड में कोरोना से मरने वाले की कुल संख्या बढ़कर 5310 हो गई है। झारखंड में शनिवार 05 फरवरी को 24 में से 20 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और रामगढ़ जिले को छोड़कर अन्य सभी 20 जिलों में 05 फरवरी को नए केस मिले हैं। 05 फरवरी 2022 को जहां- जहां नए केस मिले हैं। उसमें सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम जिले में 187 नए केस मिले हैं, रांची में 90 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है।

Page 1455 of 1653

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse