झारखंड

View All
Published / 2022-02-09 14:21:57
झारखंड : पंचायत चुनाव में पेंच ही पेंच, जानें अब क्या हो रही है दिक्कत...

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक बार फिर पंचायत चुनाव का मामला फंसता दिख रहा है। केंद्र ने पंचायत चुनाव में ओबीसी के आरक्षण से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले को लेकर यहां पत्र भेजा है। इसके बाद राज्य सरकार के स्तर पर इस मामले को लेकर विचार विमर्श की प्रक्रिया जारी है। दरअसल, यहां आरक्षण को लेकर पेंच फंसा हुआ है और यह देखा जा रहा है कि किस तरह यहां आरक्षण को लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। इस समस्या का नहीं निकल रहा हल : जानकारी के मुताबिक, केंद्र से पंचायत चुनाव को लेकर पत्र आने के बाद झारखंड में चुनावी सरगर्मी छा गई है। लेकिन इससे पहले विचार हो रहा है कि यहां ओबीसी के आरक्षण को लेकर एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई जाए, ताकि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के मुताबिक यहां आरक्षण की दिशा में सरकार आगे बढ़ सके। कुल मिलाकर जब तक इस समस्या का हल नहीं निकल जाता है, तब तक झारखंड में पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं हो सकेगा। राज्य सरकार कर रही है विचार : सर्वोच्च न्यायालय का फैसला मध्य प्रदेश और गुजरात पंचायत चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मामले से संबंधित है। हालांकि भारत सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के साथ राज्यों को पत्र भेजा है। राज्य सरकार इस पर भी विचार कर रही है कि यहां पेसा कानून लागू है, ऐसे में इस पर आगे क्या किया जा सकता है, इसकी राय ली जायेगी। वहीं राज्य के अनुसूचित जिलों में चुनाव कराने के बाबत विचार-विमर्श किया जायेगा। राज्य में अब तक दो बार ही पंचायत चुनाव हो सका है। मतदाता सूची के प्रकाशन का काम जारी : हालांकि झारखंड में पंचायत चुनाव कराने को लेकर लगभग तैयारी कर ली गयी है। नयी मतदाता सूची के मुताबिक सारी तैयारी की जा रही है। मतदाता सूची के प्रकाशन का भी काम चल रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सारा काम जल्द हो जायेगा। इसके बाद राज्य में पंचायत चुनाव करा लिया जायेगा। लेकिन अब भारत सरकार के इस पत्र से मामला लटक गया है। जब तक इस पर सरकार फैसला नहीं ले लेती है, तब तक चुनाव नहीं कराया जा सकेगा।

Published / 2022-02-09 14:17:13
हिजाब की आड़ में अराजकता से बाज आयें जिहादी और उनके पैरोकार : डॉ सुरेन्द्र जैन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व हिन्दू परिषद ने कहा है कि कर्नाटक के उडुपी से प्रारंभ हुआ हिजाब विवाद वास्तव में हिजाब की आड़ में जिहादी अराजकता फैलाने का एक षड्यंत्र है। विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने आज कहा है कि इसे हिजाब जेहाद ही कहा जा सकता है। उडुपी के एक विद्यालय में 6 लड़कियों के द्वारा विद्यालय का निर्धारित गणवेश ना पहनने की नाजायज जिद ने एक चिंगारी का रूप धारण कर लिया। पीएफआई जैसे कट्टर इस्लामिक संगठन संपूर्ण कर्नाटक में अराजकता निर्माण करने का एक बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। बागलकोट जैसे कई स्थानों पर जिहादियों द्वारा की गई पत्थरबाजी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। हिन्दू समाज व देश के जागरूक नागरिक उनके इन षडयंत्रों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से संपूर्ण विश्व के इस्लामिक जगत व टूलकिट गैंग ने इस पर प्रतिक्रिया जताई है, उससे साफ प्रकट होता है कि ये भारत में अराजकता फैलाने का कोई भी अवसर नहीं चूकना चाहते। संभवतया ये कर्नाटक में शाहीन बाग दोहराना चाहते हैं। विहिप इन सभी अराजक तत्वों को स्पष्ट करना चाहती है कि कर्नाटक सरकार की सजगता और हिंदू समाज की सक्रियता के कारण वे सफल नहीं हो पाएंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के परोक्ष समर्थन के कारण ही वे दिल्ली के नागरिकों को त्रस्त कर पाए थे। डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया कि इस षड्यंत्र की कठपुतली बनी उडुपी की लड़कियों ने विद्यालय में प्रवेश के समय ही जिस फार्म पर हस्ताक्षर किए थे उसमें स्पष्ट लिखा था कि वह विद्यालय का गणवेश पहनकर ही कक्षा में आएंगी। विद्यालय के विद्यार्थी नियमों का पालन करेंगे तो ही वहां शिक्षा प्राप्त करने का वातावरण बनता है। ये लड़कियां गणवेष पहन कर आ भी रही थीं। हिजाब पहन कर ही आने की उनकी इस जिद ने जिस प्रकार अचानक ही आक्रामक रूप धारण कर लिया उससे स्पष्ट होता है कि यह जिहादी षड्यंत्र का ही एक भाग है। कांग्रेस के नेतृत्व में टूलकिट गैंग ने इस को समर्थन देने के साथ ही हिंदू समाज को जिस प्रकार अपमानित किया है वह घोर निंदनीय है। विहिप के संयुक्त महामंत्री ने यह भी कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिव कुमार ने एक खाली स्तंभ पर भगवा फहराने को जिस प्रकार राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के रूप में प्रचारित किया है वह सत्ता प्राप्त करने की हताशा में एक राष्ट्रघाती प्रयास है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या हिंदुओं को अपमानित कर जेहादी आग को भड़काने का यह अपराध उनके निर्देश पर हुआ है? यदि नहीं तो उन पर सख्त कार्यवाही करके कांग्रेस के दामन पर लगे दागों को साफ करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संपूर्ण देश के इन घटनाक्रमों से यह स्पष्ट होता है कि जेहादी तत्व व कांग्रेस के नेतृत्व में संपूर्ण टूलकिट गैंग देश में अराजकता निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं। विहिप उनको स्पष्ट करना चाहती है कि जागरूक हिंदू समाज उनके इन अपवित्र षड्यंत्रों को अवश्य विफल करेगा। विहिप कर्नाटक सरकार से अपील करती है कि वह इन सभी षड्यंत्रों का पदार्फाश करें और इनका मजबूती से दमन करें जिससे वे इस जिहादी आग को देशभर में ना फैला पाएं। उक्त जानकारी राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के विनोद बंसल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2022-02-09 14:16:44
हर बूथ से 100 कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी कांग्रेस

टीम एबीएन, कोडरमा। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान वर्ष के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस निदेर्शानुसार प्रदेश सहायक निवार्ची पदाधिकारी भावेश चौधरी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को झुमरी तिलैया स्थित विवाह भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने की जबकि विशेष रूप से प्रदेश प्रवक्ता कुमार राजा सहित किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा,सभी प्रखंड अध्यक्ष,जिला के पदाधिकारी एवं मंच मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को बताया कि जिला के सभी बूथ से कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य को सदस्यता रसीद के माध्यम से या मोबाइल ऐप के माध्यम से कांग्रेस पार्टी में जोड़ने का काम करना है। हमारे राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी ने प्रखंड से लेकर जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को पारदर्शी ढंग से कराने पर बल दिया है।प्रदेश प्रवक्ता कुमार राजा ने ऐप के माध्यम से डिजिटल पद्धति द्वारा पार्टी के चीफ ईनरोलर एवं प्राधिकृत ईनरोलर द्वारा सदस्य बनाने की विधि को समझाया। मौके पर उन्होंने जिले के लगभग हर बूथ से एक महिला एवं एक पुरुष कार्यकर्ता को प्राधिकृत इनरोलर बनाने हेतु फॉर्म भरवाया। जिलाध्यक्ष ने लगभग 3000 सदस्यों की सूची एवं 8000 सदस्यता फार्म प्रखंड वार वितरित होने का ब्यौरा सुपुर्द किया। बैठक में एसीसी पूर्व सदस्य लीलावती मेहता, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अली इमाम, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी,वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, महिला जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा, महिला नेत्री प्रीति सहाय, प्रदेश असंगठित उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, वरीय उपाध्यक्ष आशीष पांडे, जिला प्रवक्ता संजय शर्मा, महासचिव डॉ मुस्लिम अंसारी, मुखिया धीरज कुमार, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर, इंटक जिलाध्यक्ष अनिल यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश स्वर्णकार, नागेश्वर राम, राजेंद्र जयसवाल, उत्तम दास पाल, उमेश साव, सचिव सहूद खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान, मरकच्चो अध्यक्ष केदार राणा, सतगावां अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह,कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनंत मेहता, असंगठित कोआॅर्डिनेटर आकाश सिंह रोहित कुमार गिरी, विकास कुमार सिन्हा, अल्पसंख्यक महासचिव चांद आलम, महताब आलम,यासीन अंसारी,सुखदेव गोस्वामी, युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार, तनवीर अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास, जहीरूद्दीन, खुर्शीद आलम, वीरेंद्र कुमार सहित जिले एवं प्रखंड के कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर बुक फार्म सहित डिजिटल पद्धति से अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर अपनी सहभागिता जताई।

Published / 2022-02-09 14:16:19
बोर्ड हटाने की मांग को लेकर धरना पर बैठी हैं दीपा

टीम एबीएन, कोडरमा। सुभाष चौक पर अभ्रक नगरी में आपका स्वागत है, इस बोर्ड को हटाने की मांग को लेकर माइका व्यवसायी दीपा खाटूवाला पिछले 11 दिनों से धरना पर बैठी हैं। उन्होंने 29 जनवरी को इस मांग को लेकर डीरी आदित्य रंजन से मुलाकात की थी। माइका व्यवसायी दीपा खाटुवाला का कहना है कि कोडरमा में माइका के कारोबार को इलिगल कहकर वाहनों को जब्त किया जा रहा है। माइका का उत्खनन करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि यदि कोडरमा में माइका का कार्य अवैद्य है तो इससे संबंधित लगाया गया बोर्ड वैद्य कै से होगा। उन्होंने डीसी से मिलने के बाद बोर्ड हटाने की अपनी मांग को लेकर तिलैया थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में पिछले 11 दिनों से धरना पर बैठ रही हैं। वो शाम पांच बजे से रात के आठ बजे तक मंदिर परिसर में धरना पर बैठी रह रही हैं। बता दें कि इन दिनों माइका से लगी गाड़ियों को प्रशासन द्वारा लगातर पकडे़ जाने की सूचना मिल रही है।

Published / 2022-02-09 14:12:45
सोलर पैनल के सहारे बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय

टीम एबीएन, हजारीबाग। बिजली की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के घरेलू बजट को बिगाड़कर रख दिया है। इतना ही नहीं बिजली की आंख मिचौली से शिक्षा जगत भी परेशान हैं। ऐसे में विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) बिजली को लेकर आत्मनिर्भर होने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए सोलर एनर्जी का उपयोग किया जा रहा है जिससे विश्वविद्यालय को वर्तमान समय पैसों की बचत भी हो रही है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रशासकीय भवन को पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा से अच्छादित कर दिया है। जिससे प्रबंधन को वर्तमान समय में लगभग 40 हजार रुपये की बचत हो रही है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति बताते हैं कि कई ऐसे उपकरण होते हैं, जहां 24 घंटे बिजली की आवश्यकता होती है। ऐसे में सोलर एनर्जी के जरिए उन उपकरणों को हम लोग निर्बाध बिजली दे पाएंगे और उपकरण भी खराब नहीं होगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि आने वाले दिनों में पूरे विश्वविद्यालय को सोलर एनर्जी से आच्छादित कर दिया जाएगा। सोलर एनर्जी एक वैकल्पिक ऊर्जा का स्रोत के रूप में देखा जा रहा है। जरूरत है अन्य शैक्षणिक संस्थान और आम जनता को भी अधिक से अधिक इस ऊर्जा का उपयोग करने की, ताकि बिजली का उपयोग कम हो और बिजली दर से भी बचाया जा सके। सोलर एनर्जी एक अच्छा विकल्प बनकर उभरा है। इसकी मदद से न केवल बिजली का बिल कम किया जा सकता है, बल्कि ग्रिड एनर्जी से निर्भरता भी घटाई जा सकती है। इसके आलावा यह पर्यावरण और सेहत के लिए भी अनुकूल है। ऐसे में विनोबा भावे विश्वविद्यालय बिजली को लेकर आत्मनिर्भर होने के लिए प्रयासरत है।

Published / 2022-02-09 14:12:13
रांची रेल मंडल के कर्मचारी क्यों काला पट्टी बांध कर रहे काम, यहां जानें...

टीम एबीएन, रांची। रांची रेल मंडल के कर्मचारियों ने बुधवार को काला दिवस मना रहे हैं। बिना किसी ड्यूटी रोस्टर के 24 घंटा ड्यूटी देने के विरोध में इन कर्मचारियों ने आंदोलन किया है। रेल मंडल के कर्मचारियों का आरोप है कि बिना किसी रोस्टर के 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने से हर साल दर्जनों कर्मचारी जान गंवा रहे हैं। इसके बाद भी रेल प्रशासन द्वारा एसएनटी कर्मियों से अनियमित ड्यूटी कराया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार ड्यूटी करने से उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 9 फरवरी 2019 को पश्चिमी मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में कुरवाई कैथोरा के एफएम संजय शर्मा की मौत ड्यूटी पर ही हो गई थी। जिसके बाद उनके शव के ऊपर होकर 19 ट्रेनें गुजर गई। ऐसी ही घटना 22 नवंबर 2021 को उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में भी हुई थी। जब बीसीएस मशीन पर काम कर रहे जेई हेमंत कुमार की मौत हो गई थी और उनके शव को उठाया नहीं गया। कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे कई उदाहरण हैं। काली पट्टी बांधकर ड्यूटी : रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर यूनियन ने रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस और नाइट ड्यूटी फैलियर गैंग की मांग पिछले कई सालों से कर रही है। यूनियन की ओर से महामंत्री अनूप चंद्र प्रकाश ने रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर अपनी मांगों से अवगत भी कराया है। इसी कड़ी में यूनियन की ओर से रांची रेल मंडल में काला दिवस मनाया गया। रांची रेल मंडल के सभी कर्मियों ने काला पट्टी बांधकर गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए अपना अपना ड्यूटी भी की।

Published / 2022-02-09 05:47:51
चाईबासा में डबल मर्डर : जमीन विवाद में भाई- भाभी की हत्या, दो गिरफ्तार

टीम एबीएन, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम में जमीन विवाद में डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो घटना के बाद फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि पुश्तैनी जमीन विवाद की वजह से उन्होंने गोमिया केराई और उसकी पत्नी मिजू केराई की हत्या की है। आरोपियों के मुताबिक दोनों की हत्या उस वक्त लाठी डंडों से पीट पीटकर की गई जब वे रोवाम बाजार से लौट रहे थे। दोनों को पहले महाबुरू पहाड़ी के पास पहले जमकर पीटा गया फिर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। इससे पहले 29 जनवरी को गोमिया केराई और मिजू केराई के बेटे ने अपहरण और हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद 30 जनवर को जंगल से दोनों का शव बरामद किया गया। इस मामले में मृतक के भाई नूरिया केराई और तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। आरोपियों के चाईबासा में होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने टोंटो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिसके बाद मुख्य आरोपी नुरिया और उसके सहयोगी बुढ़न सिंह अंगरिया को चाईबासा शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।

Published / 2022-02-09 03:11:56
गर्व : खूंटी और रांची की हकीकत जानने जमैका से पहुंची टीम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा, महिला सशक्तिकरण, कृषि स्वयं सहायता समूह प्रणाली आदि पर आधारित डॉक्यूमेंट्री जमैका में दिखाई जाएगी। जमैका से आई 2 सदस्यीय टीम ने झारखंड के खूंटी और रांची जिले का दौरा किया। टीम ने झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों, यहां के आदिवासियों की संस्कृति और उनकी परंपरा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की कार्यप्रणाली, कृषि आदि की जानकारी हासिल की। जमैका के 2 सदस्यीय टीम में कैरोल फ्रांसिस और अरलो फिडलर शामिल थे। दोनों जमैका की जनसंपर्क प्रणाली पीबीसीजे के सदस्य हैं। जमैका की टीम ने पहले दिन झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद किया। टीम ने खूंटी में दशम फॉल का द्दश्य देखा। इसके बाद सिलादोन में वन धन विकास केंद्र के माध्यम से किए जा रहे लाह उत्पाद, पलाश के अंतर्गत विभिन्न उत्पादों के निर्माण कार्य को अपने कैमरे में कैद किया और महिलाओं से उनके जीवन में आए बदलाव पर चर्चा की। आदिवा ब्रांड के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे पारंपरिक जेवर को भी टीम ने देखा।

Page 1450 of 1653

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse