टीम एबीएन, रांची। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 फरवरी को अमर शहीद वीर बुधु भगत हुही मोर्चा ने जननायक अमर शहीद वीर बुधु भगत के शहादत दिवस पर वीर बुधु भगत चौक अरगोड़ा में सामूहिक रूप से शहादत दिवस मनाया। अरगोड़ा मौजा के पाहन शिबू तिगा ने जननायक की जन्मस्थली शीलागाई से अमर शहीद के वंशज एवं स्मारक समिति चान्हो द्वारा लाई गई वीर पानी से पूजा अर्चना की। इस वीर पानी को श्रद्धांजलि समारोह में धर्मगुरु बंधन तिग्गा, जननायक के वंशज शिवपूजन भगत, स्मारक समिति के सचिव गोपाल उरांव, शिव उरांव हुही मोर्चा के संरक्षक विद्यासागर केरकेट्टा, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव, राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रदेश महासचिव रवि तिग्गा, हुही मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, उपाध्यक्ष झरी लिंडा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल तिग्गा, कोषाध्यक्ष सुधीर उरांव, हेमंत गाड़ी, पंकज टोप्पो, सुलेन गाड़ी, राजू तिग्गा, बंटी तिग्गा, विनोद टोप्पो, सचिव हुही मोर्चा सतनारायण लकड़ा, रामकिशोर भगत, शिव उरांव, वीरेंद्र उरांव, राजेश खलखो, दीपक तिग्गा, रेनू तिर्की, चंपा कुजुर, तानसेन गाड़ी, अमृत तिर्की सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मोर्चा के अध्यक्ष नारायण उरांव, केंद्रीय सरना समिति के रवि तिग्गा (8340369807), प्रदेश महासचिव, राजी पड़ा सरना प्रार्थना सभा के प्रदीप तिर्की और अमर शहीद वीर बुधु भगत हुही मोर्चा के अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला के सुदूरवर्ती पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में पिछले 96 घंटों से भी ज्यादा समय से नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल का अभियान जारी है। सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जिला पुलिस बल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। इस दौरान रविवार की सुबह फिर एक बार सुरक्षा बलों का सामना नक्सलियों के साथ हुआ। इस दौरान नक्सलियों को गोली लगने की बात भी सामने आ रही है। इसके साथ ही हथियार और कारतूस सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। लगातार अभियान के बावजूद सुरक्षा बलों के हौसले बुलंद हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान अभियान चला रहे हैं। लोहरदगा जिला के सुदूरवर्ती पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल नाला के पास रविवार को सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की घटना हुई है। सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई। इसके बाद नक्सली सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख कर पीछे हटने को मजबूर हो गए। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हथियार, कारतूस, पिट्ठू सहित कई सामान बरामद किए हैं। कहा जा रहा है कि नक्सलियों का बंकर भी ध्वस्त किया गया है। सुरक्षा बल नक्सलियों को घेरे हुए हैं। जंगल में 400 से ज्यादा जवान सुरक्षा बलों के खिलाफ अभियान में शामिल हैं। लोहरदगा के अलावा लातेहार और गुमला जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर को भी लोहरदगा में स्टैंडबाई पर रखा गया है। इसके अलावा लोहरदगा से पेशरार तक हेलीकॉप्टर को ड्रिल भी कराया गया। लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का जोरदार अभियान चल रहा है। इस दौरान नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचा है। अन्य सामान के साथ नक्सलियों का हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। रविवार को हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को गोली लगने की भी सूचना है। सुरक्षा बल के जवान से पेशरार थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगलों में लगातार अभियान चला रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। मुरहू के चैपी गांव में एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव अड़की मुरहू और बंदगांव के सीमांत इलाके के गांव से शनिवार को मिला है। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को उसी दिन दे दी थी, लेकिन नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाका होने के कारण पुलिस शव को जब्त नहीं कर पाई। छात्रा पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के हतनादाह गांव की रहने वाली है। प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा के परिजनों ने शनिवार को बंदगांव थाना पुलिस को हत्या की सूचना दी। इसके बाद बंदगांव थाना प्रभारी सुबोध कुमार मुंडा ने अड़की पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद अड़की पुलिस ने मुरहू पुलिस को छात्रा की हत्या की जानकारी दी, तब तक शाम हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद मुरहू थाना प्रभारी चैपी गांव पहुंचीं लेकिन रास्ता खराब होने के कारण शव जब्त नहीं कर पाईं। इधर, बंदगांव थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने कहा कि परिजनों के दिए बयान के अनुसार जांच की जा रही है लेकिन घटनास्थल मुरहू थाना है इसलिए कांड मुरहू थाने में अंकित होगा और आगे की कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बंदगांव पुलिस छात्रा के हत्यारों को पकड़ने में पूरी मदद करेगी। इधर, मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने बताया कि छात्रा का शव लाने के लिए फोर्स तैयार की जा रही है। दोपहर तक शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। पुलिस को आशंका है घटना के पीछे प्रेम प्रसंग वजह हो सकती है।
टीम एबीएन, धनबाद। युवा क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो का निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों के जन- समस्याओं के समाधान में लगातार क्रांतिकारी सेवा कार्य जारी है। आज़ धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती पहाड़ी के तरायी में अवस्थित चितरपुर पंचायत के पिपराडीह गांव में अवस्थित स्वर्गीय धनेश्वर महतो के घर पास सार्वजनिक चापाकल का मरम्मती मात्र तीन घंटे में किया गया। उक्त चापाकल विभाग अधिकारियों के उदासीनता के कारण लगभग दो वर्षों से ख़राब पड़ा हुआ था, ग्रामीणों को पीने की पानी का बहुत दिक्कत हो रहा था। ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिलते ही युवा क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो के संज्ञान में लेकर धनबाद जिले के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल धनबाद और विभागीय उच्च पदाधिकारियों को संज्ञान दिया गया और आज मात्र तीन घंटे में पानी का समस्या का समाधान हो गया, ग्रामीणों ने युवा क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो को बहुत बहुत आभार और धन्यवाद दिया।
टीम एबीएन, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में युवाओं के साथ तालमेल कायम करने के लिए जिला पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों में कार्यशाला का आयोजन कर रही है। जिसके तहत श्रीलक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में शनिवार को "पुलिस की पाठशाला" का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार समेत एएसपी मनोज स्वर्गीयरी, डीएसपी गोविंदपुर अमर पांडेय, डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार, डीएसपी साइबर सुमित सौरभ लकड़ा एसएसएलएनटी कॉलेज प्राचार्या शर्मिला रानी तथा कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य एवं प्राध्यापक के साथ कॉलेज की छात्राएं भी कार्यशाला में भाग ली। कार्यशाला पुलिस की पाठशाला के तहत वरीय आरक्षी अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि युवाओं को पुलिस के साथ दोस्ताना माहौल तैयार करने के अलावा विभिन्न चीजों से यूथ को रूबरू कराना उनका प्राथमिक उद्देश्य है। जिसके तहत ट्रैफिक, साइबर, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, ईव टीजिंग जैसे मुद्दों पर पुलिस ने छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया। वहीं छात्राओं की समस्याओं को पुलिस ने गंभीरता पूर्वक सुना। जिससे कि जिले के युवा और पुलिस एक दूसरे के प्रति अपने विचार में सकारात्मक रुख ला सके। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या शर्मिला रानी ने बताया कि कॉलेज परिसर के बाहर हाई स्पीड बाइक राइडर और मनचलों का आतंक कई वर्षों से कायम है। जिसे निजात दिलाने के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक से निवेदन किया गया। इसके जवाब में एसएसपी ने कॉलेज की प्राचार्या को आश्वस्त किया कि कॉलेज प्रांगण के बाहर ऐसे शरारती तत्वों से निपटने के लिए जल्द ही ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिससे कि हाई स्पीड बाइकर्स पर लगाम लगाई जा सकेगी।
टीम एबीएन। बालूमाथ बालू मार्ग पर बालूमाथ थाना अंतर्गत दीरीदाग ग्राम के समीप एफसीआई गोदाम का गेहूं लदा ट्रक और ट्रैक्टर में हुई टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बालूमाथ बालू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए लोंग शव को उठाने नहीं दे रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों के बीच वार्तालाप जारी है। मृतक की पहचान पाल्ही ग्राम निवासी किशनू उरांव (30) पिता स्वर्गीय शहादेव उरांव के रूप में हुई है।
टीम एबीएन, कोडरमा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर यादव की चौथी पुण्यतिथि पर रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शालिनी ने उनकी तस्वीर पर श्रद्वा सुमन अर्पित की। मौके पर उन्होंने हो कि स्वर्गीय शंकर यादव एक कर्मठ और जुझारु व्यक्तित्व के थे। वे समाज के हर वर्ग के लोगों से तालमेल बनाकर चलते थे। उनका निधन शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। दूसरी ओर इस मौके पर कोडरमा के कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्थानीय अशोका होटल परिसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, वरीय उपाध्यक्ष परेश कुमार सिन्हा, आशीष पांडेय, व्यवसाई अरविंद सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम सहित कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय शंकर यादव, राजेश यादव, अनिल यादव, विकास कुमार यादव, भागीरथ पासवान, रामलखन पासवान, महेंद्र यादव ने स्वर्गीय शंकर यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि आज के दिन हमने कोडरमा जिला के एक का एक ऊर्जावान साथी को खोया था।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की सुगबुगाहट बढ़ गई है। कोरोना के कारण पिछले तीन सालों से विश्वविद्यालय में स्थगित छात्र संघ चुनाव के इस बार होने के संकेत मिल रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय के द्वारा इस मामले में जल्द ही कोई पहल करने की संभावना है। कोरोना के कारण पूरे देश के साथ-साथ राज्य भर में शिक्षा जगत से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष प्रभाव पड़ा है। हालांकि धीरे-धीरे चीजें सामान्य हो रही है और गतिविधियां भी संचालित हो रही है। विभिन्न स्कूल कॉलेज खोल दिए गए हैं। कोरोना की गाइडलाइन के तहत पठन-पाठन हो रही है। इसी बीच विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से राज्य के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने की भी मांग उठ रही है। 2022 के जनवरी माह में कोरोना महामारी को देखते हुए विभिन्न विश्वविद्यालयों की ओर से छात्र संघ चुनाव को टाल दिया गया था। कहा जा रहा था कि दिसंबर महीने में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर गतिविधियां शुरू की जाएगी। लेकिन तब तक एक बार फिर जनवरी माह से कोरोना महामारी का रफ्तार बढ़ा और स्कूल कॉलेज बंद होने के साथ ही छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर तैयारियां भी धरी की धरी रह गई थी। अब एक बार फिर छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ छात्र संगठनों ने भी तैयारियां शुरू की है। विभिन्न छात्र संगठनों ने रांची विश्वविद्यालय और डीएसपीएमयू में जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील भी की है। छात्र संघ चुनाव को लेकर हमारी टीम ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति कामिनी कुमार से बातचीत की उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव विश्वविद्यालय कैंपस के लिए काफी जरूरी है। इस सत्र में इसकी तैयारी विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से की जा रही है। जल्द ही इससे जुड़ी जानकारियां छात्र संघ से जुड़े प्रतिनिधियों को दे दी जाएगी। गौरतलब है कि किसी भी विश्वविद्यालय में छात्र संबंधित परेशानियों उनके मुद्दों उनके हक अधिकार के लिए लड़ने के लिए छात्र संगठनों का होना जरूरी है। इसमें विद्यार्थियों की ओर से अपने छात्र प्रतिनिधि का चयन कर छात्र संघ चुनाव के जरिए विश्वविद्यालय के विभिन्न क्रियाकलापों में छात्र प्रतिनिधि की भागीदारी बढ़ाई जाती है। बिना छात्र संघ चुनाव के यह संभव नहीं है और इसी के मद्देनजर विद्यार्थियों की ओर से छात्र संघ चुनाव कराने की भी मांग की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse