देश

View All
Published / 2021-11-03 15:22:54
लालू भागे दिल्ली...

एबीएन डेस्क। बिहार विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों (कुशेश्वरस्थान और तारापुर) पर राजद को मिली हार के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी दिल्ली रवाना हुये हैं। लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि तबीयत खराब है इसलिए वह दिल्ली जा रहे हैं। वहीं राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव अपने परिवार के संग बुधवार की शाम एयर इंडिया की 7:15 की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुये हैं। बताया जाता है कि लालू के साथ उनके परिवार के 12 सदस्य भी साथ गए हैं। आरजेडी नेताओं की ओर से बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव तबीयत सही नहीं होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। हालांकि, बिहार के राजनीतिक गलियारे में लालू के दिल्ली रवानगी को उपचुनाव में आरजेडी को मिली हार से भी जोड़ा जा रहा है। बता दें, लालू प्रसाद यादव 10 दिन पहले बिहार उपचुनाव में शिरकत करने के लिए पटना पहुंचे थे। बिहार पहुंचते ही लालू प्रसाद यादव ने पुराने अंदाज में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और कड़े तेवर में जमकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला किया। लेकिन, 2 नवंबर को आए चुनाव परिणाम में आरजेडी को दरभंगा के कुशेश्वरस्थान और मुंगेर के तारापुर दोनों जगह हार मिली।

Published / 2021-11-03 09:13:30
उत्तर प्रदेश : बिहार जा रही मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले डाफी बाई पास के समीप एक पिकअप अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, 19 से अधिक लोगों के जख्मी होने की खबर है। इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि ड्राइविंग के दौरान अचानक चालक की आंख लग गई और इसी क्रम में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान पिकअप पर मजदूर सवार थे, जो बरेली से दाऊ नगर औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक ये सभी मंगलवार को बरेली से निकले थे और ये लोग रोड बनाने का काम करते थे। साथ ही बताया गया कि पिकअप पर कुल नौ परिवारों के 25 लोग सवार थे। ये लोग दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए किराए के पिकअप से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आने के कारण पिकअप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग व राहगीर वहां पहुंच गए और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची लंका थाना पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान पिकअप पर मजदूर सवार थे, जो बरेली से दाऊ नगर औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक ये सभी मंगलवार को बरेली से निकले थे और ये लोग रोड बनाने का काम करते थे। साथ ही बताया गया कि पिकअप पर कुल नौ परिवारों के 25 लोग सवार थे। ये लोग दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए किराए के पिकअप से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आने के कारण पिकअप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग व राहगीर वहां पहुंच गए और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची लंका थाना पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बिहार के औरंगाबाद जिले की लीलावती (20), रूपा (17), अंशु (21) और कौशल्या (22) की मौत हो गई है। ये लोग बरेली में सड़क बनाने का काम करते थे और दिवाली और छठ मनाने के लिए बिहार जा रहे थे। इसी क्रम में बुधवार को वाराणसी में ये घटना घट गई। एसीपी प्रवीण कुमार ने बताया यह घटना सुबह 10 बजे के दौरान पेश आई। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थानीयों की मदद से जख्मियों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सभी लोग बिहार के औरंगाबाद जिले के बताए जा रहे हैं। अभी तक चार महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, सुमारू मौर्य नाम के एक चश्मदीद ने बताया पिकअप तेज रफ्तार में आ रही थी और अचानक डिवाइडर से जाकर टकराई और इसके बाद पलट गयी।

Published / 2021-11-02 17:38:41
बंगाल उपचुनाव : चारों सीटों पर TMC की बड़ी जीत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सभी सीटों पर जीत का झंडा फहराया है। जानकारी के मुताबिक चारों सीटों- गोसाबा, दिनहाटा, खरदाह और शांतिपुर विधानसभा सीट पर टीएमसी के उम्‍मीदवार विजयी हुए हैं। गोसाबा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने 1,43,051 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। दिनहाटा में टीएमसी उम्मीदवार उदयन गुहा ने 1,64,089 मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया है। वहीं खरदाह विधानसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने 93,832 मतों के अंतर से जबकि शांतिपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल के उम्मीदवार ब्रज किशोर गोस्वामी ने भाजपा उम्मीदवार निरंजन बिस्वास को 64,675 वोटों से हरा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नतीजे आने से पहले ही अपने चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई दे दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा -चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई। यह जनता की जीत है, क्योंकि यह दर्शाता है कि बंगाल के लोग झूठे प्रचार तथा नफरत की राजनीति के ऊपर हमेशा विकास तथा एकता को चुनेंगे।

Published / 2021-11-01 15:58:51
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) को गंगा उत्सव 2021 के पहले दिन हस्तलिखित नोट की सर्वाधिक संख्या में तस्वीरें एक घंटे में फेसबुक पर अपलोड किये जाने को लेकर गिनिज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कर लिया गया। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गंगा पर फेसबुक पर अपना संदेश पोस्ट किया, जिसके बाद गिनिज रिकार्ड के लिए गतिविधियां व्यापक स्तर पर लोगों के लिए शुरू हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, गतिविधि के एक घंटे की अवधि के दौरान लाखों प्रविष्टियां दर्ज की गई। सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी विशेष रूप से प्रेरणादायी है। कई लोगों ने कार्यक्रम के फेसबुक पेज पर खुद से तैयार की गई अपनी साहित्यिक रचनाएं पोस्ट की। अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन गंगा पुनर्जीवन पर जागरूकता फैलाने और गंगा उत्सव का दायरा बढ़ाने के लिए किया गया।

Published / 2021-11-01 15:56:44
अयोध्या दिव्य दीपोत्सव 2021 : 14000 सहयोगी जलाएंगे साढ़े नौ लाख दीये, विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी!

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी दीपावली (तीन नवंबर) के दिन अयोध्या के राम की पैड़ी घाट पर नौ लाख 51 हजार दीपक जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को सफल बनाने के लिए राम की पैड़ी घाट पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए अयोध्या शहर के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को इसमें सहयोग करने के लिए बुलाया गया है। इनके अलावा 49 संस्थाएं अपने 14000 वॉलिंटियर्स के साथ इस समय राम की पैड़ी घाट पर दीपक सजाने का काम कर रही हैं। ये दीपक सोमवार और मंगलवार दो दिन आकर्षक क्रम में रखे जाएंगे। इसके बाद छोटी दीपावली यानी बुधवार के दिन इन्हें प्रज्वलित किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि इतनी संख्या में दीपक जलाने का एक विश्व रिकार्ड कायम किया जाएगा। इसके लिए गिनीज बुक के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है। वे मंगलवार को घाट पर उपस्थित रहकर दीयों की गणना करेंगे। अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर दीये जलाने की यह परंपरा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से शुरू की थी। इस प्रकार इस वर्ष यह पांचवा दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इसे एक परंपरा का रूप देने की कोशिश की जा रही है। अयोध्यावासियों से बातचीत करें तो पता चलता है कि इस दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साही हैं। अयोध्यावासी अपने परिवार के लोगों के साथ भी दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम की पैड़ी घाट पर इस समय पहुंचे हुए हैं। दीपोत्सव के दिन भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। लेजर शो के जरिए भगवान राम और माता सीता के जीवन से जुड़े रामायण के अनेक प्रसंगों को लेजर लाइट शो के जरिए दिखाया जाएगा। इसके लिए पांच कंपनियां इस समय तैयारियों में जुट गई हैं। इसके अलावा विभिन्न मंच तैयार कर यहां पर भगवान राम से जुड़े दृश्यों को सजीव रूप से प्रस्तुत करते हुए कलाकार बुधवार की शाम यहां दिखाई पड़ेंगे। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई हैं। शत्रुघ्न घाट पर दीयों का संयोजन कर रहे विजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि उनकी संस्था सपना फाउंडेशन के जैसे 49 संस्थाओं के आयोजक यहां दीपक लगाने के कार्यक्रम में जुटे हुए हैं। हम सब मिलकर 10 लाख से ज्यादा दीपक लगाएंगे जिससे कुछ दीपक कम जलें तो भी कम से कम 9,51,000 दीपक जलते रहें और रिकॉर्ड दीपक जलाने का उनका उद्देश्य आसानी से पूरा हो सके। महाराजा कॉलेज की छात्रा श्वेता तिवारी ने अमर उजाला को बताया कि पिछले दो वर्ष कोरोना वायरस के कारण दीपावली का उत्सव मनाने का त्यौहार बिल्कुल फीका पड़ गया था, लेकिन इस वर्ष सरकार ने एक बार फिर से दीपोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। इसमें वे अपने दोस्तों के साथ दीपक जलाने के लिए आई हुई हैं और ऐसा करके बहुत आनंदित महसूस कर रही हैं। आईआईटी की पढ़ाई करने के लिए अपने परिवार से दूर रह रही आनंदिता गुप्ता ने बताया कि परिवार से दूर रहकर दीपावली का त्यौहार बहुत सुना महसूस हो रहा था, लेकिन यह उनके जीवन का पहला अनुभव है कि वह इस दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हो रही हैं। अपने मित्रों के साथ दीपक सजाने के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर वे बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। एक अन्य छात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदैव लड़कियों को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं। इसके लिए वे विशेष बधाई के पात्र हैं क्योंकि जब समाज में लड़कियों की शिक्षा बढ़ेगी, उनका सशक्तिकरण होगा तो समाज में एक बड़ा बदलाव आएगा। इसको लेकर छात्राओं में बहुत उत्साह है। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति को देखकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त दुरुस्त कर दी गई है। अयोध्या के मुख्य प्रवेश द्वार के पास से ही राम की पैड़ी घाट तक और प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रमुख लोगों की सुरक्षा निश्चित की गई है। आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था ना उत्पन्न हो सके। कार्यक्रम से जुड़े लोगों का अनुमान है कि बुधवार के दिन यहां पर बहुत भारी संख्या में लोग देश-विदेश और स्थानीय स्तर पर आएंगे जिसके कारण घाट और उसके आसपास बहुत भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो सकती है। सभी अतिथियों के बैठने और उन्हें उन्हें सुरक्षा देने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

Published / 2021-11-01 12:18:04
गांधी मैदान बम ब्लास्ट केस : रांची के इम्तियाज समेत 4 आतंकियों को फांसी की सजा, 2 को उम्रकैद, दो को 10 साल की सजा

पटना। राजधानी के गांधी मैदान में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में एनआइए कोर्ट ने अपना फैसला सोमवार को सुना दिया है। इस दौरान कोर्ट की ओर से जज गुरविंदर सिंह ने बंद कमरे में फैसला पढ़ा। इसमें 4 आरोपियों को फांसी की सजा दी गयी। 2 को उम्रकैद, 2 को दस साल और 1 आरोपी को 7 साल की सजा सुनायी गयी है। गौरतलब है तत्कालीन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली में हुए बम ब्लास्ट मामले में सभी को सजा दी गयी है। 27 अक्टूबर 2013 को पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली थी। इस रैली में उस वक्त के प्रधानमंत्री उम्मीदवार और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। प्रतिबंधित संगठन सिमी के आतंकवादियों के निशाने पर नरेंद्र मोदी ही थे। यह एनआइए की जांच और कोर्ट में पेश किये गये सबूतों से स्पष्ट हो चुका है। आतंकवादियों की साजिश पहले मानव बम के जरिए सीधे नरेंद्र मोदी को ही टारगेट करने की थी। इसके लिए झारखंड में रांची के धुर्वा डैम के पास आतंकियों ने मानव का ट्रायल भी किया था, जो विफल रहा था। इन आतंकियों को मिली सजा : नोमान अंसारी – फांसी, हैदर अली उर्फ अब्दुल्लाह उर्फ ब्लैक ब्यूटी – फांसी, मो मोजिबुल्लाह अंसारी – फांसी, इम्तियाज अंसारी उर्फ आलम – फांसी, उमर सिद्दकी – उम्रकैद, अजहरूद्दीन – उम्रकैद, अहमद हुसैन – 10 साल, फिरोज आलम उर्फ पप्पू – 10 साल, इफ्तिखार आलम – 7 साल। बचाव पक्ष की ये थी दलील : बचाव पक्ष के वकील सैयद इमरान गनी ने कोर्ट के बाहर कहा कि उन्होंने दोषियों के लिए पुनर्वास की मांग की है। क्योंकि, सरकारी वकील इस बात को साबित करने में विफल रहे हैं कि इनका पुनर्वास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कई ऐसे फैसले हैं, जिनमें कहा गया है कि जिन अभियुक्तों के पुनर्वास के चांसेज हैं, उनके साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाये।

Published / 2021-11-01 06:47:25
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में मुठभेड़, तीन हार्डकोर महिला नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों महिला नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह मुठभेड़ रविवार शाम करीब छह बजे कातेकल्याण पुलिस थाने के अंतर्गत अदवाल और कुंजेरात गांवों के बीच जंगल में तब हुई जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई घंटे की मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से तीन हार्डकोर महिला नक्सलियों के शव मिले हैं। पल्लव ने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों की पहचान राजे मुचकी, गीता मरकाम और ज्योति उर्फ भीमे नुप्पो के तौर पर की गई है। तीनों कातेकल्याण एरिया कमेटी ऑफ माओइस्ट की सक्रिय सदस्य थीं। उन्होंने बताया कि तीनों पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना स्थल से एक 12 बोर की बंदूक, दो देसी रिवाल्वर, एक मज्जल लोडिंग गन, दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), तार, दवाएं, माओवादी साहित्य और दैनिक इस्तेमाल की अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं।

Published / 2021-11-01 03:34:22
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी, हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे

एबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया। साथ ही पीएम ने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी। एक रिकॉर्डेड वीडियो संदेश में पीएम ने कहा, सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि हम देशवासियों के हृदय में भी हैं। आज देशभर में एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हमारे ऊर्जावान साथी, भारत की अखंडता के प्रति, अखंड भाव के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये भावना देश के कोने-कोने में हो रही, राष्ट्रीय एकता परेड में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर हो रहे आयोजनों में भली भांति देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटेल ने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि धरती के जिस भूभाग पर हम 130 करोड़ भारतीय रहते हैं, वह हमारी आत्मा, सपनों, आकांक्षाओं का अखंड हिस्सा है. सैकड़ों वर्षों से भारत के समाज, परंपराओं से लोकतंत्र की जो मजबूत बुनियाद विकसित हुई उसने एक भारत की भावना को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि हमें ये याद रखना है कि नाव में बैठे हर मुसाफिर को नाव का ध्यान रखना ही होता है। हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे, देश अपने लक्ष्यों को तभी प्राप्त कर पाएगा। पिछले 7 वर्षों में देश ने दशकों पुराने अवांछित कानूनों से मुक्ति पाई है। राष्ट्रीय एकता को संजोने वाले आदर्शों को नई ऊंचाई दी है।जम्मू-कश्मीर हो, पूर्वोत्तर हो या हिमालय का कोई गांव आज सभी प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में जो अनेक रिफॉर्म किए गए हैं उनका सामूहिक परिणाम है कि भारत निवेश का एक आकर्षक डेस्टिनेशन बन गया है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के निर्माण में सबका प्रयास जितना तब प्रासंगिक था, उससे कहीं अधिक आज़ादी के इस अमृतकाल में होने वाला है। आजादी का ये अमृतकाल, विकास की अभूतपूर्व गति का है, कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का है। ये अमृतकाल सरदार साहब के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है।

Page 313 of 332

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse