मनोरंजन

View All
Published / 2021-03-18 11:49:32
मालदीव में समंदर किनारे बैठ प्रकृति का आनंद लेती दिखीं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। इन्हें देखकर कहा जा सकता है कि अभिनेत्री इन दिनों फुल ऑन वैकेशन मूड में हैं। साथ ही उनका मालदीव हैंगओवर अभी तक थमा नहीं है। श्रद्धा कपूर इन दिनों लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग जुड़ी हैं। कभी वे कजिन की शादी की फोटोज शेयर कर महफिल लूट लेती हैं तो कभी समंदर किनारे की तस्वीरें पेश कर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। सभी तस्वीरों में वह बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रही हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से मालदीव के समंदर किनारे से तस्वीर और इंस्टा स्टोरी शेयर कर यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।

Published / 2021-03-18 11:12:36
ओटीटी पर डेब्यू करेगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर सकती है। आलिया भट्ट इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का पहला टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। चर्चा है कि संजय लीला भंसाली ने अपना दूसरा प्रोजेक्ट भी आलिया को दे दिया है। संजय लीला भंसाली का दूसरा प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज है, जिसे वह पिछले कई साल से बनना चाहते हैं लेकिन समय की कमी के चलते वह स्क्रिप्ट पर काम नहीं कर पा रहे थे। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज के बाद संजय फ्री हो जाएंगे और इस सीरीज पर काम शुरू करेंगे।

Page 83 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse