मनोरंजन

View All
Published / 2025-08-25 20:19:17
इत्ती सी खुशी से जुड़ाव महसूस करेंगे दर्शक : राजेश मापुस्कर

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजेश मापुस्कर का कहना है कि दर्शक सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी से जुड़ाव महसूस करेंगे। सोनी सब का हाल ही में लॉन्च हुआ शो इत्ती सी खुशी अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी और सहज किरदारों के कारण दर्शकों का दिल जीत रहा है। सोमवार से शनिवार रात नौ बजे प्रसारित होने वाला यह शो अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की कहानी बयां करता है। 

एक ऐसी युवा लड़की, जो जीवन की कठिनाइयों के बावजूद छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ़ लेती है। इस शो की रचनात्मक दिशा-निर्देशन की कमान राजेश मापुस्कर ने संभाली है।राजेश मापुस्कर ने कहा कि टेलीविजन में यह ताकत होती है कि वह हर घर तक पहुंचकर सार्थक प्रभाव छोड़ सकता है। 

जब सोनी सब और रोज प्रोडक्शन्स ने शेमलेस को भारतीय दर्शकों के लिए रूपांतरित करने का निर्णय लिया, तो चुनौती केवल कहानी दोहराने की नहीं थी, बल्कि इसे इस तरह गढ़ने की थी कि यह असली, जुड़ाव पैदा करने वाली और हमारी संस्कृति में जमे हुए लगे। 

बतौर क्रिएटिव मेंटर मेरी भूमिका टीम को इस दिशा में मार्गदर्शन देने की थी कि कहानी अपनी प्रामाणिकता कभी न खोए। हमने स्क्रिप्टिंग, कैरेक्टराइजेशन और कास्टिंग पर गहराई से काम किया ताकि हर पहलू भारतीय घरों की सादगी और गर्मजोशी को दर्शा सके। इत्ती सी खुशी का असली सार इसकी सादगी है।

यह आम लोगों और उनकी असाधारण जिजीविषा की कहानी है, जिसे स्लाइस-आफ-लाइफ शैली में प्रस्तुत किया गया है। मुझे सच्चे दिल से उम्मीद है कि दर्शक इन किरदारों में खुद को देख पायेंगे और शो की ईमानदारी व गर्मजोशी से जुड़ेंगे।

Published / 2025-08-19 18:38:57
सैयारा ने बनाया रिकॉर्ड, की बेहतर कमाई

2025 में जुलाई में हुई सबसे ज्यादा कमाई, सैयारा से महावतार नरसिम्हा तक बॉक्स आफिस पर छाई ये टॉप 10 फिल्में  

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। इंडियन बॉक्स आफिस पर साल दर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज का आंकड़ा शामिल नहीं हैं। इंडियन बॉक्स आफिस सालाना मोटी कमाई करता है। फिलहाल घरेलू बॉक्स आफिस पर वॉर 2 और कूली ने धमाल मचा रखा है। दोनों फिल्मों ने मिलकर घरेलू बॉक्स आफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

आरमैक्स मीडिया की अनुसार, मौजूदा साल के जुलाई महीने में इंडियन बॉक्स आफिस ने सबसे ज्यादा नोट छापे हैं। जुलाई 2025 में रिलीज हुई इन फिल्मों में सैयारा कमाई में सबसे आगे हैं। आइये जानते हैं। जुलाई में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्में और उनकी कमाई और साथ ही जानेंगे जनवरी-से जुलाई तक की कमाई का आंकड़ा कितना हुआ है। 

7 महीनों में हुई इतनी कमाई

आरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन बॉक्स आॅफिस पर जुलाई 2025 में रिलीज हुई फिल्मों ने 1430 करोड़ रुपये कमाये हैं। अगर जनवरी से जुलाई तक के डोमेस्टिक बॉक्स आफिस का आंकड़ा देखें तो यह 7,175 रुपये बैठता है, जबकि साल 2024 से सात महीनों की कमाई का यह आंकड़ा 22 फीसदी ज्यादा है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा साल में घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है और साल 2023 के आंकडे़ (12,226 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड टूट सकता है। साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी ने अकेले ढाई हजार से ज्यादा कमाये थे। आइये जानते हैं, जुलाई 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में।

टॉप 10 कमाऊ फिल्में (घरेलू बॉक्स आफिस)

  • सैयारा- 392 करोड़ रुपये 
  • महावतार नरसिम्हा- 259 करोड़ रुपये 
  • जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ- 125 करोड़ रुपये 
  • हरी हरा वीरा मल्लू - 102 करोड़ रुपये 
  • सू फ्रॉम सो- 85 करोड़ रुपये 
  • थलाइवन थलाइवा- 72 करोड़ रुपये 
  • किंगडम- 65 करोड़ रुपये 
  • मेट्रो... इन दिनों- 62 करोड़ रुपये 
  • सुपरमैन- 61 करोड़ रुपये 
  • द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स - 43 करोड़ रुपये

Published / 2025-08-01 21:47:07
रानी मुखर्जी ने अपना प्राइज किया मांओं को समर्पित

  • मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए नेशनल अवॉर्ड पाकर गदगद रानी, बोलीं- सभी मांओं को समर्पित…

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड पाकर रानी मुखर्जी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह अपने इस अवॉर्ड को दुनिया भर की मांओं को समर्पित करती हैं। 

जानिए, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर रानी मुखर्जी ने और क्या कहा?

रानी मुखर्जी अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहती हैं, फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में अपनी एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतकर मैं काफी खुश हूं। यह मेरे 30 साल के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। एक कलाकार के तौर पर मैं लकी रही हूं कि कुछ कमाल की फिल्में की हैं। मुझे उन फिल्मों के लिए बहुत प्यार मिला है। 

फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में मेरे काम को सम्मानित करने के लिए मैं नेशनल अवॉर्ड ज्यूरी का धन्यवाद करती हूं। मैं इस पल को फिल्म की पूरी टीम, मेरे प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी, मोनिशा और मधु, डायरेक्टर आशिमा छिब्बर के साथ शेयर करती हूं। यह अवॉर्ड 30 साल के मेरे काम, मेरे डेडिकेशन और सिनेमा के लिए मेरे जुनून का सबूत है।

रानी मुखर्जी आगे कहती हैं, मैं अपना नेशनल अवॉर्ड दुनिया की सभी मांओं को समर्पित करती हूं। हमारी  फिल्म में एक मां की ही कहानी है, जिसने अपने बच्चों को पाने के लिए सबकुछ कुर्बान कर दिया। इस कहानी ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया था। सच में, एक मां का अपने बच्चे के लिए प्यार बिना शर्त का होता है। 

इस बात का अहसास मुझे तब हुआ जब मेरा अपना बच्चा हुआ। इसलिए यह नेशनल अवॉर्ड, यह फिल्म बेहद इमोशल, पर्सनल है। हमने फिल्म के जरिए यही दिखाने की कोशिश की कि एक मां अपने बच्चों के लिए पहाड़ भी हिला सकती है। दुनिया को एक बेहतर जगह भी बना सकती है।

Published / 2025-07-27 20:29:37
नागपुरी एल्बम Sajna Re का पोस्टर रांची के ऑड्रे हाउस में लॉन्च

टीम एबीएन, रांची (ऑड्रे हाउस)। THIS THAT MUSIC के बैनर तले बने म्यूजिक वीडियो Sajna रे का भव्य पोस्टर विमोचन समारोह रविवार को ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित किया गया। इस गीत को एस.के. सोनू तुरी और साक्षी सिंह ने स्वरबद्ध किया है, जबकि अभिनय में विनोद जायसवाल और  गुनगुन साहा नजर आएंगे।

इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन बाबू भाई (सुंदरम ओझा) ने किया है। सुरज खन्ना इसके निर्माता और अशोक गोप सह-निर्माता हैं। संगीत दिया है म्यूजिकल साजिद ने, जबकि गीत के बोल एस.के. सोनू तुरी ने लिखे हैं। छायांकन (D.O.P.) वाहीद अहमद ने किया है और संपादन आर.वी. राहुल तथा संजीत द्वारा किया गया है।

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में फ़िल्म और रंगमंच से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें कृष्ण सारथी, ऋषिकेश लाल, इंदरजीत सिंह, कैलाश मानव, निरंजन मिश्रा, दिव्या गुप्ता, देवपूजन ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, रंजू मिंज, सोनू इंदवार और महेंद्र कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर सभी उपस्थित अतिथियों ने टीम को बधाई दी और कहा कि Sajna Re जैसे प्रोजेक्ट न केवल झारखंड की युवा प्रतिभाओं को मंच दे रहे हैं, बल्कि यहां की सांस्कृतिक पहचान को भी देशभर में पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण और तालियों की गूंज के साथ हुआ।

Published / 2025-07-23 20:45:07
नहीं रहे महान रंगकर्मी रतन थियम, 77 वर्ष की उम्र में निधन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। भारत के सबसे प्रभावशाली रंगमंच निर्देशकों और नाटककारों में से शुमार रतन थियम का आज निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। आधुनिक भारतीय रंगमंच की महान हस्ती और थिएटर आफ रूट्स आंदोलन के एक प्रमुख स्तंभ माने जाने वाले, श्री थियम का नाट्य कलाओं में योगदान लगभग पांच दशकों तक रहा। उन्होंने यहां के रिम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

श्री थियम 1987 से 1989 तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के निदेशक और बाद में 2013 से 2017 तक इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। श्री थियम को कई पुरस्कार भी मिले। 

उन्हें निर्देशन के लिए 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और बाद में 2012 में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया। साल 1989 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। उनकी अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों में इंडो-ग्रीक फ्रेंडशिप अवार्ड (1984), जॉन डी रॉकफेलर अवार्ड (2008), और मेक्सिको तथा ग्रीस के समारोहों में प्राप्त सम्मान शामिल हैं।

Published / 2025-07-19 18:59:22
नयी फिल्म मर्डरबाद में इंस्पेक्टर का रोल निभायेगी रांची की बेटी रवीना

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने रवीना को दी बधाई

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (रांची)। इस शुक्रवार को रांची झारखंड की बेटी की फिल्म प्रदर्शित हो चुकी है। पुरे भारत में एक नयी फिल्म (मूवी) रिलीज हुई है जिसका नाम मर्डरबाद है। इस मूवी की खासियत यह है कि इस फिल्म के एक विशेष रोल में इन्स्पेक्टर आदिति रावत की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उभरती अभिनेत्री रवीना मूलत: रांची की निवासी है। रवीना झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय महामंत्री की पुत्री है। 

रवीना का जन्म रांची के प्रतिष्ठित अस्पताल सेवा सदन में हुआ था। रवीना की स्कूली शिक्षा रांची के डोरंडा स्थित लोरेटो कॉन्वेंट हाई स्कूल में हुई एवं इन्होंने रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से बी काम की शिक्षा प्राप्त की और उसके पश्चात ये मुम्बई चली गई। मुंबई पहुंच कर इन्होंने कई विज्ञापनों में चर्चित कलाकारों के साथ काम किया जिनका प्रसारण विभिन्न चैनलों एवं यूट्यूब पर होता रहा है। 

फिल्म के निर्देशक अनरव चटर्जी हैं नकुल रोशन शहदेव, कनिका कपूर, शारीब हाशमी, सलोनी बत्रा, मनीष चौधरी, अमोल गुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, मसुदा अख्तर, सुब्रत दत्ता, बरूण चंदा, विभा छिब्बर और उदय टिकेकर इस फिल्म के अन्य कलाकार हैं। शान कुशल इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं। इस फिल्म की शुटिंग राजस्थान एवं दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में हुई है। फिल्म के फोटोग्राफी निदेशक श्री बिनोद प्रधान जिन्होंने रंग दे बसंती, भाग मिल्खा भाग आदि कई फिल्मों के लिए फोटोग्राफी निर्देशक का कार्य किया है। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, राजेंद्र केडिया, मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया अनिल कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार सारस्वत, संजय सर्राफ, सुभाष पटवारी, कन्हैया लाल कन्नू, विमल अग्रवाल, भोला चौधरी, नंदकिशोर अग्रवाल, सुमेर सेठी, राजेश रिटोलिया, प्रमोद छावछरिया, सुरेश सिंथोलिया ने रवीना के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए रवीना को बहुत-बहुत  शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है रवीना के इस उपलब्धि पर पूरा समाज गौरवान्वित हुआ है तथा उन्होंने झारखंड एवं समाज के गौरव को बढ़ायी है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-07-15 18:25:15
नहीं रहे निर्माता-अभिनेता धीरज कुमार

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता एवं फिल्मकार धीरज कुमार का मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। धीरज कुमार सोमवार को सांस लेने में तकलीफ कारण मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सुबह उनका निधन हो गया।

सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर धीरज कुमार के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, धीरेज कुमार के निधन से हम दुखी हैं। वह 1970 से सिन्टा के एक आदरणीय सदस्य रहे हैं, उनके योगदान और उपस्थिति को हम हमेशा याद रखेंगे, उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनायें हैं, ओम शांति।

धीरज कुमार ने सत्तर के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और दीदार, रातों का राजा, बहारों फूल बरसाओ, रोटी कपड़ा और मकान, शराफत छोड़ दी मैंने, क्रांति और मान भरो सजना जैसी कई हिट फिल्मों में अहम किरदार निभाये थे। हिंदी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि पंजाबी सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बनायी थी। 

उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया जिनमें सज्जन सिंह रंगरूट, इक संधू हुंदा सी, वॉर्निंग 2 और माझैल। जैसी फिल्में शामिल हैं। वर्ष 1986 में धीरज कुमार ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी क्रिएटिव आई की स्थापना की। इस प्रोडक्शन में कई फ़िल्मों के अलावा लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक का निर्माण किया।

Published / 2025-07-12 21:10:16
आटो ड्राइवर की बेटी मिस ग्रैंड इंडिया के फाइनल में

झारखंड की बेटी मिस ग्रैंड इंडिया के फाइनल में, बोकारो में पिता चलाते हैं आटो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की एक बेटी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने से महज एक कदम दूर है। नाम है प्रियांशु माला चौधरी। बोकारो के कथारा की रहने वाली यह बेटी जयपुर में चल रहे मिस ग्रैड इंडिया - 2025 इवेंट में झारखंड को रिप्रजेंट कर रही हैं। 

उन्होंने एबीएन को बताया कि 13 जुलाई को फिनाले है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ा है। अब दुआ और वोट की जरुरत है। फाइनल जीतने पर थाइलैंड या वियतनाम में इंडिया को रिप्रजेंट करने का मौका मिलेगा। 

जयपुर में मौजूद प्रियांशु माला चौधरी ने हेक्टिक शिड्यूल के बीच फोन पर बात की। बताया कि वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। लेकिन वर्षों पहले उनके पिता नरेश प्रसाद चौधरी बोकारो के कथारा में बस गये। वे बोकारो में ही आटो चलाते हैं। मां वीणा देवी गृहणी हैं। दो छोटी बहने हैं। 

एक बहन ऐरोबिक एक्सपर्ट है। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। प्रियांशु माला ने बोकारो के कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की है। बाद में रांची यूनिवर्सिटी से कैमेस्ट्री में स्नातक की डिग्री ली है।

Page 7 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse