एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में उनकी फिल्म होमबाउंड के लिए एक्टर आफ द ईयर (फीमेल) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत की ओर से आस्कर 2026 के लिए आधिकारिक एंट्री रही होमबाउंड ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में टॉप 15 फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।
इस फिल्म में विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने अहम भूमिका निभायी है फिल्म समीक्षकों से भरपूर सराहना बटोरने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल कर चुकी इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को मिला यह सम्मान उनके अभिनय करियर में न सिर्फ एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि ग्लोबल सिनेमा में जाह्नवी की मजबूत की मौजूदगी को और पुख्ता करती है।
जाह्नवी कपूर ने अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि इस बेहद खास फिल्म के सफर में मैंने बहुत कुछ सीखा, लेकिन जो सबसे खास बात मुझे लगी वो है कि किसी को भी जज करने से पहले हम अपने पूर्वाग्रहों के बोझ से निकलें और वे जैसे हैं, उन्हें उसी तरह देखें।
हालांकि मैं दूसरों से भी यही उम्मीद करती हूं कि मेरे बारे में कोई भी पूर्वाग्रह रखने या राय बनाने से पहले वे स्थिति का सही आकलन करें। मैं समझती हूं यही एक ऐसा उपहार है, जो हम बतौर इंसान एक-दूसरे को दे सकते हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने और अपने अभिनय को मिले इस खास पहचान के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया है।
जाह्नवी कपूर ने इस खास फिल्म के लिए अपनी पोस्ट में निर्देशक नीरज घेवान के प्रति भी आभार जताते हुए उन्हें प्यार से सबसे बेहतरीन निर्देशक और ह्यूमन टेडी कहा है। अपनी पोस्ट के जरिए जान्हवी ने यह भी बताया है कि होमबाउंड को भारत में मिला ये पहला अवॉर्ड है।
हालांकि इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही फिल्म होमबाउंड के लिए जाह्नवी को मिला यह सम्मान न सिर्फ उनके अभिनय करियर सफर को और मजबूत करता है, बल्कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, दोनों में अपनी एक भरोसेमंद और अर्थपूर्ण पहचान बनाने में कारगर भूमिका भी निभा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की टीम ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री से फिल्म के डायरेक्टर शशि वर्मा ने झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं से जुड़ी कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने आस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुनी गयी फिल्म होमबाउंड की तारीफ की है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म होमबाउंड की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि फिल्म होमबाउंड सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदनाओं की जीत है। उन्होंने निर्देशक नीरज घेवान के साथ-साथ पूरी कास्ट और प्रोडक्शन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत लिया है।
होमबाउंड की कहानी दो दोस्तों की है, जो महामारी के दौर में अपने घर लौटने की कोशिश करते हैं। इस सफर के दौरान फिल्म जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सामने रखती है।
फिल्म यह दिखाती है कि मुश्किल हालात में भी इंसान के भीतर करुणा और इंसानियत कैसे जिंदा रहती है। इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। पिछले कुछ वक्त से आराध्या बच्चन के सोशल मीडिया पर होने को लेकर एक बहस चल रही है। सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन के नाम से अकाउंट है, जिसके बाद उनके सोशल मीडिया पर होने का दावा किया जा रहा है। अब खुद आराध्या की मां और अभिनेत्री ऐश्वर्य राय ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर हैं या नहीं, अब ऐश्वर्या ने खुद इस मामले में स्पष्ट कर दिया है। जानिए ऐश ने क्या कुछ बताया :
रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंची अभिनेत्री ने यहां आराध्या बच्चन के सोशल मीडिया पर होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। आराध्या के फेक सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर ऐश्वर्या ने कहा कि जो चीजें बाहर हैं, कभी-कभी लोग मान लेते हैं कि वह उनकी हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि कोई न कोई शुभचिंतक जरूर है, जिसने इसे बनाया है।
जाहिर है कि यह आराध्या, मेरे परिवार, मेरे पति और मेरे लिए प्यार की वजह से है। आपके इस प्यार के लिए धन्यवाद, लेकिन वह आराध्या नहीं हैं। आराध्या अभी सोशल मीडिया पर नहीं हैं। जो अकाउंट आराध्या के नाम से है, वह उनका नहीं है। ऐश्वर्या ने लोगों से ऐसे फेक अकाउंट से बचने का भी आग्रह किया।
सोशल मीडिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी ऐश्वर्या ने कहा कि मैं सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल नहीं करती है। मैं सिर्फ काम के लिए ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि सोशल मीडिया की खासियत यह है कि यह आज जीवन का एक हिस्सा बन गया है।
इसका इस्तेमाल एक मंच के रूप में किया जाता है जहां आप जुड़ सकते हैं, अपने काम को साझा कर सकते हैं। कंपनियां आपसे बात करना चाहती हैं। बेशक इसमें कई सारी अच्छी बातें हैं। हर कोई अपने फोन पर लगा रहता है और हर कोई उसमें डूबा रहता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेलवन: 2 में नजर आई थीं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल रही थी और फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद से ऐश्वर्या बड़े पर्दे से फिलहाल दूर हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (नयी दिल्ली)। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोमवार को अपने दिवंगत पति एवं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को उनके 90वें जन्मदिन पर पुराने पलों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि बालीवुड में ही मैन के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। अपने पति को याद करते हुए, हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट साझा किया, जिसमें उनके निधन के बाद के जीवन की बात की गयी है।
उन्होंने लिखा कि धरम जी, मेरा प्यार, जन्मदिन मुबारक हो। दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है जब आप मेरा दिल तोड़कर चले गए और मैं धीरे-धीरे उन टुकड़ों को इकट्ठा कर रही हूं और अपने जीवन को फिर से जीने की कोशिश कर रही हूं, यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे।
उन्होंने लिखा कि आपके साथ बिताये गये जीवन की सुखद यादें कभी नहीं मिट सकतीं और उन पलों को दोबारा जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है। मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं आपके साथ बिताए गए प्यारे वर्षों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए जिन्होंने हमारे प्यार को और मजबूत किया और उन सभी सुखद यादों के लिए, जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी।
उन्होंने आगे लिखा कि आपके जन्मदिन पर, मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर आपको शांति एवं खुशी प्रदान करें, जिसके आप अपनी विनम्रता, साफ दिल और मानवता के प्रति प्रेम के कारण पूरी तरह हकदार हैं। जन्मदिन मुबारक हो, प्रिय। हार्दिक संदेश के साथ, हेमा मालिनी ने कई युगल तस्वीरें भी साझा कीं, जिन पर उन्होंने लिखा, हमारे सुखद पल।
धर्मेंद्र के बड़े बेटे अभिनेता सनी देओल ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। अपने मजबूत पिता-पुत्र संबंधों के लिए मशहुर सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक वीडियो साझा करते हुए लिखा, आज मेरे पापा का जन्मदीन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं। लव यू पापा, मिस यू।
उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र का लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को निधन हो गया। उनका करियर छह दशक से ज्यादा रहा और उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
उन्होंने शोले, चुपके-चुपके, फूल और पत्थर, आंखें, शिकार, आया सावन झूम के, आयी मिलन की बेला और अनुपमा जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनायी। उनकी अंतिम फिल्म, इक्कीस 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वह हिंदी सिनेमा के सबसे प्रिय सितारों में से एक थे और अपने पीछे एक स्थायी विरासत छोड़ गये हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ बॉलीवुड के ही-मैन ही नहीं थे, बल्कि उनकी सहज विनम्रता, सरलता और लोगों के प्रति उनका स्नेह उन्हें असाधारण बनाता था। संजय सर्राफ ने धर्मेंद्र की दीर्घ और प्रतिष्ठित फिल्मी यात्रा को याद करते हुए कहा कि उनकी अभिनय क्षमता, करिश्माई व्यक्तित्व और बड़े दिल ने भारतीय सिनेमा को एक अलग मुकाम दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि धर्मेंद्र की याद हमेशा जीवित रहेगी-उनकी बातों, मुस्कान और उन किरदारों के जरिए, जिन्हें उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में गहराई और आत्मा दी थी। उनके मूल्यों ने समाज के हर हिस्से को जोड़ा।
उन्होंने कहा, उनकी विरासत ना केवल फिल्मों में बल्कि हमारे जीवन में मानवता, ईमानदारी और आदर्शवाद का संदेश देती है। धर्मेंद्र का अभिनय-युग तो समाप्त हो गया है, पर उनका प्रभाव और यादें हमेशा हृदय में गहराई से जिंदा रहेगी।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार समेत पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे।
इसके बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान ने अबू धाबी के एक म्यूजियम में जाकर तहलका मचा दिया। प्रशंसकों ने इस पल को असल जिदगी के करण-अर्जुन का रीयूनियन बताया। सलमान ने अपनी यात्रा का एक वीडियो इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा किया, जिसमें दोनों अभिनेता डायनासोर फॉसिल एग्जिबिट के सामने एक साथ पोज देते दिख रहे हैं।
सलमान ने स्लेटी रंग का सूट पहन रखा था, जबकि शाहरुख ने सफेद शर्ट के ऊपर काला ब्लेजर पहना था। दोनों सितारों ने अबूधाबी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम की अपनी यात्रा को शानदार अनुभव बताया, क्योंकि उन्होंने विभिन्न गैलरी को देखे और सबसे बड़ा टी रेक्स फॉसिल भी देखा। टी रेक्स डायनासोर की ही एक प्रजाति है, जिसका पूरा नाम टायरानोसौरस है। यह लगभग साढ़े छह करोड़ वर्ष पहले पाये जाते थे।
सलमान ने संग्रहालय को असली जुरासिक पार्क कहते हुए वहां के डायनासोर प्रदर्शनों और दुर्लभ भूवैज्ञानिक वस्तुओं को देखकर हैरानी जताई। दोनों सितारों से एक साथ आने से सोशल मीडिया पर उत्साह फैल गया। एक प्रशंसक ने लिखा करण अर्जुन जबकि दूसरे प्रशंसक ने टिप्पणी की- बॉलीवुड के स्तंभ।
दोनों अभिनेताओं को हाल ही में सऊदी अरब में जॉय फोरम में एक साथ देखा गया था, जहां शाहरुख ने सलमान और आमिर खान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा, मैं सलमान खान और आमिर खान को मानता हूं... क्योंकि उन्होंने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं और शुरू से ही कमाल का काम किया है।
शाहरुख अपनी अगली फिल्म किंग में नजर आयेंगे, जो 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टाइटल और टीजर हाल ही में उनके 60वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया था।
सलमान अपनी अगली फिल्म बैटल आफ गलवान में नजर आयेंगे, जिसमें वह भारतीय सेना के अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 की गलवान घाटी की झड़पों पर आधारित है, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse