एबीएन डेस्क। अनन्या पांडे का कहना है कि वह रीमेक फिल्में नहीं देखना चाहती है। बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का चलन जोरो पर है। अनन्या ने एक रीमेक फिल्म पति, पत्नी और वो में काम किया है। अनन्या पांडे को उम्मीद है कि इंडस्ट्री में रीमेक का चलन खत्म हो जाएगा। अनन्या ने कहा, मुझे उम्मीद है कि हम कोई और रीमेक नहीं बनाएंगे। मैं वास्तव में इससे बहुत खुश हूं। यह समय है जहां हम ओरिजिनल, ब्रेवर और कॉम्प्लेक्स स्टोरी करें। इसलिए, मैं उस फेस में हूं जहां मैं वास्तव में और रीमेक नहीं देखना चाहती हूं। अनन्या इन दिनो पुरी जगन्नाथ की फिल्म लाइगर में काम कर रही हैं, जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं। अनन्या लाइगर के अलावा जोया अख्तर की फिल्म खो गए हम कहां की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें उनके को-स्टार्स सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव हैं।
एबीएन डेस्क। हुमा कुरैशी ने वेबसीरीज "महारानी" सीजन 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। हुमा कुरैशी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी आने फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। हुमा कुरैशी ने वेब सीरीज महारानी के दूसरे सीजन की शूटिंग को पूरा कर लिया है। वेब सीरीज की शूटिंग को भोपाल, होशंगाबाद और जम्मू-कश्मीर में फिल्माया गया है। हुमा कुरैशी ने कहा, जम्मू-कश्मीर में फिल्म का काफी छोटा शेड्यूल शूट किया गया है। वहां महत्वपूर्ण कहानी को फिल्माया गया है। सीजन 2 बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न से भरा हुआ है।द्वद्व करण शर्मा द्वारा निर्देशित इस राजनीतिक थ्रिलर वेब सीरीज को सुभाष कपूर ने लिखा है। महारानी के पहले सीजन में हुमा कुरैशी ने राजनेता रानी भारती का मुख्य किरदार निभाया है। महारानी वेब सीरीज की कहानी 1990 के दशक में बिहार में हुई राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है।
एबीएन डेस्क। फिल्म द कश्मीर फाइल्स और इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म को भले ही दर्शकों की एक बड़ी संख्या ने सराहा है, लेकिन कुछ लोगों में इसे लेकर आक्रोश भी है। विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 115 करोड़ का आंकड़ा झट से पार कर लिया। पहले वीकेंड की तुलना में फिल्म का दूसरा हफ्ता जबरदस्त रहने की उम्मीद है। सफलता के नए झंडे गाढ़ रही द कश्मीर फाइल्स ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। तोड़ा बाहुबली 2 का रिकार्ड : दरअसल, अभी तक आमिर खान की दंगल और प्रभास अभिनीत बाहुबली : द कन्क्लूजन ने अपने आठवें दिन शानदार कारोबार किया था। हालांकि अब द कश्मीर फाइल्स ने आठवें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई कर बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म ने आठवें दिन 19.75 करोड़ रुपये और आमिर खान की फिल्म ने 18.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की मनसा वाराणसी प्रतियोगिता में 11वें स्थान पर रहीं। पुर्तो रिको के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में मिस वर्ल्ड के 70वें संस्करण का आयोजन बुधवार को किया गया। मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बिलावस्का को 2020 की विजेता जमैका की टोनी-एन सिंह ने ताज पहनाया. बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का ताज अपने नाम करने के बाद कहा, मैंने जब अपना नाम सुना तो स्तब्ध रह गई। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा। मैं मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.... मैं पुर्तो रिको में बिताए इन शानदार दिनों को जिंदगी भर याद रखूंगी। पोलैंड ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले 1989 में एनेता क्रेगलिका ने देश के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय-अमेरिकी मिस यूएसए श्री सैनी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर और कोटे डी आइवर की ओलिविया येस तीसरे स्थान पर रहीं। मिस वर्ल्ड 2021 का आयोजन 16 दिसंबर 2021 को किया जाना था, लेकिन मनसा वाराणसी और 16 अन्य प्रतियोगियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। प्रतियोगिता का 100 से अधिक देशों में प्रसारण किया गया था।
एबीएन डेस्क। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म शर्माजी नमकीन को पूरा करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी। ऋषि कपूर फिल्म शर्माजी नमकीन की आधी शूटिंग करने के बाद दुनिया छोड़कर चले गए। इसके बाद अब उनके अधूरे रोल को परेश रावल ने निभाया है। उनसे पहले रणबीर कपूर रोल को निभाने वाले थे। फिल्म शर्माजी नमकीन के प्रमोशन के लिए ऋषि कपूर के बेटे अभिनेता रणबीर कपूर आगे आए हैं। उन्होंने फिल्म शर्माजी नमकीन का प्रमोशन शुरू कर दिया। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पिता ऋषि कपूर और फिल्म शमार्जी नमकीन के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर ने बताया है कि ऋषि कपूर तबीयत खराब होने के बावजूद फिल्म शर्माजी नमकीन को हर कीमत पर पूरा करना चाहते थे, लेकिन कर न सके। रणबीर कपूर ने बताया, ऋषि कपूर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद फिल्म के निमार्ताओं ने वीएफएक्स ट्राइ किया और बिना किसी लुक के उन्हें प्रोस्थेटिक्स के जरिए फिल्म को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा न हो सका। यह अनुभवी अभिनेता परेश रावल थे जिन्होंने ऋषि कपूर के आखिरी परफर्मेंस को एक निष्कर्ष तक पहुंचाया और इसके लिए वह उनके हमेशा आभारी रहेंगे। गौरतलब है कि शमार्जी नमकीन का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है, जबकि मैकगफिन पिक्चर्स के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में दिवंगत ऋषि कपूर के अलावा परेश रावल, जूही चावला और सतीश कौशिक भी लीड रोल में हैं। फिल्म शर्माजी नमकीन में ऋषि कपूर एक 60 साल के व्यक्ति का किरदार निभाते हुए दिखेंगे, जो एक महिला के प्यार में पड़ जाता है। फिल्म का प्रीमियर 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
एबीएन डेस्क। सलमान खान ने अपनी आने वाली तेलुगु एक्शन फिल्म गॉडफादर की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान के शूटिंग शुरू करने की जानकारी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा कर दी है। चिरंजीवी, सलमान खान का बुके देकर स्वागत कर रहे हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, गॉडफादर में स्वागत है सलमान भाई। इस फिल्म में आपकी उपस्थित सभी को उत्साहित कर देगी। आपको साथ स्क्रीन साझा करना बेहद खुशी की बात है। फिल्म आपकी उपस्थित दर्शको वो सुखद अनुभव देगी, जो जयम मोहनराजा ने दिया। गौरतलब है कि फिल्म गॉडफादर से सलमान खान तेलुगु फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म गॉ़डफादर में सलमान खान के चिरंजीवी, नयनतारा और सत्यदेव कंचरण भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। मोहन राजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण कोनिडेला प्रोडेक्शन और सुपर गुड फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर का तेलुगु रीमेक है, जिसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया था। इस फिल्म में मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है।
एबीएन डेस्क। करीना कपूर डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है। करीना कपूर खान जल्द ही डिजिटल प्लेट फॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। करीना, फिल्म निमार्ता सुजॉय घोष की फिल्म से डिजिटल प्लेट फॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। करीना ने अपने डिजिटल प्लेट फॉर्म पर डेब्यू करने की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा कर दी है, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ स्क्रिप्ट रीड़िंग करती हुई दिख रही हैं। इस मार्डर मिस्ट्री नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा से जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। करीना की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। करीना ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, और ये शुरू हो गई है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली इस नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म को 12वीं स्ट्री एंटटेनमेंट,नॉर्दन लाइट्स फिल्म्स , बाउंडस्क्रिप्ट और क्रॉस पिक्चर्स साथ मिलकर बना रहे हैं।
एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। आलिया के जन्मदिन पर फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है। फिल्म ब्रह्मास्त्र से आलिया का लुक रिलीज कर दिया गया है। आलिया इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। आलिया ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक शेयर किया है। ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म से उनके लुक का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पानी की एक बूंद गिरती हुई दिखाई दे रही है, जो सीधे आलिया के चेहरे पर गिरती है। कभी हाथ जोड़ते हुए तो कभी मुस्कुराते हुए, उनकी कई झलकियां हैं। वो किसी आसमान की तरफ किसी चीज को देखकर बेतहाशा दौड़ रही हैं। रणबीर के साथ आग की लपटों के बीच घिरी हुई हैं। ब्रह्मास्त्र के निर्माता करण जौहर ने भी आलिया का फर्स्ट लुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया और एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि वह आलिया के टैलेंट और बतौर ऐक्टर हुई ग्रोथ का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने लिखा, 10 साल पहले मुझे नहीं पता था कि मैं तुम्हें मेरी ब्रह्मास्त्र कहूंगा। मेरे प्यार का हथियार। मैं हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse