मनोरंजन

View All
Published / 2022-03-29 12:21:12
रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी

एबीएन डेस्क। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पांच साल बाद पूरी हो गई है। फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने तीन दिवसीय वाराणसी शेड्यूल के बाद फिल्म रैप की घोषणा की। अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, और अंत में... इट्स आ रैप! 5 साल जब हमने ब्रह्मास्त्र पर अपना पहला शॉट लिया और हमने आखिरकार अपना आखिरी फिल्माया है! बिल्कुल अविश्वसनीय, चुनौतीपूर्ण, जीवन भर की यात्रा!!! कुछ हाथ भाग्य की हमने वाराणसी में पार्ट वन: शिव की शूटिंग समाप्त की। शिव भगवान की भावना से ओतप्रोत शहर और वह भी सबसे पवित्र काशी विश्वनाथ मंदिर में जो हमें पवित्रता, आनंद के वातावरण में समाप्त करने की अनुमति देता है। आशीर्वाद! आने वाले रोमांचक दिन, अंतिम चरण आगे! 09.09.2022 - हम आ गए! आलिया ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, हमने 2018 में शूटिंग शुरू की थी और अब ... आखिरकार .. ब्रह्मास्त्र (भाग एक) का फिल्मांकन समाप्त हो गया है! मैं इसके लिए यह कहना चाहती थी। इतना लंबा समय... यह एक रैप है! फिल्म का समर्थन कर रहे करण जौहर ने भी वाराणसी की शूटिंग का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया और लिखा, और यह अद्भुत, रोमांचक, रोमांचकारी यात्रा... अत्यधिक मेहनत, समर्पण, प्यार और जुनून से भरी यात्रा का अंत हो गया है.. केवल आपके अनुभव के लिए बड़े पर्दे पर इसे उजागर करने के लिए!!! ब्रह्मास्त्र भाग एक - शिव 09.09.2022 को सिनेमाघरों में आ रहा है। गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय की अहम भूमिका है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाइट पिक्चर्स द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र 09 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published / 2022-03-28 12:45:48
राखी की डिमांड पर छूट गये फैन्स के पसीने...

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत का हरफनमौला अंदाज सभी के दिलों को भाता है। राखी अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर या कह जाती है, जिससे वह सूर्खियों में बनी रहती हैं। राखी ने इस बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर अपने फैन्स से कुछ ऐसी डिमांड कर दी है, जिससे सभी के पसीने छूट गए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को राखी ने खुद शूट किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती नजर आती हैं, मेरी आईडी पर ये दिल मत भेजा करो यार। किडनी भेजो किडनी। आईफोन लेना है मुझे, भेजो जल्दी, नया वाला आईफोन 13 प्रो। राखी के इस मजेदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर फनी कमेंट्स भी दे रहे हैं। एक यूजर ने राखी को सुझाव देते हुए लिखा है, सलमान खान से मांग लो, वह आपको एक नया आईफोन भेज देंगे। दूसरे ने कमेंट किया है, इतना पैसा कमाते तो हो आप और कितना चाहिए। इससे पहले राखी ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वह हद से ज्यादा शॉर्ट ड्रेस पहन काउच पर बैठी पोज देती नजर आ रही थीं। कहने की जरूरत नहीं है कि लोगों को राखी का यह अंदाज भी काफी निराला लगा।

Published / 2022-03-26 13:04:42
मीना कुमारी का किरदार निभायेंगी कृति सैनन!

एबीएन डेस्क। कृति सैनन सिल्वर स्क्रीन पर मीना कुमारी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि महान अभिनेत्री मीना कुमारी के जीवन पर फिल्म बनायी जाने वाली है। यह फिल्म टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जाएगी। चर्चा है कि इस फिल्म में कृति सैनन, मीना कुमारी का किरदार निभाती नजर आ सकती है।जल्द ही फिल्म की आॅफिशियल अनाउंसमेंट की जा सकती है। यदि सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। मीना कुमारी पर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी वेब सीरीज बनाने का ऐलान किया है। हाल के समय में कृति सैनन की मिमि और बच्चन पांडे जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी है। कृति, प्रभास स्टारर आदिपुरुष, टाइगर श्राफ स्टारर फिल्म गणपत, वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया और कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में नजर आयेंगी

Published / 2022-03-25 13:34:30
अप्रैल में द लेडी किलर की शूटिंग शुरू करेंगे अर्जुन कपूर!

एबीएन डेस्क। अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म द लेडीकिलर की शूटिंग अप्रैल में शुरू कर सकते हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन 2 की शूटिंग पूरी की है। अर्जुन अब अपनी अगली फिल्म द लेडीकिलर की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म द लेडीकिलर की शूटिंग अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन 2 की शूटिंग को पूरी करने के बाद अर्जुन बिना ब्रेक के द लेडीकिलर की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सस्पेंस ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में निमार्ता फैंस को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक छोटे शहर के प्ले ब्वॉय का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका नजर आने वाली हैं। द लेडी किलर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है।

Published / 2022-03-25 13:33:52
भोली पंजाबन का किरदार निभाने में ऋचा चड्ढा को आता है बहुत मजा

एबीएन डेस्क। ऋचा चड्ढा का कहना है कि उन्हें फुकरे फ्रेंचाइजी की फिल्मों में भोली पंजाबन के किरदार को निभाने में बहुत मजा आता है। ऋचा चड्डा फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म फुकरे 3 में भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।ऋचा का कहना है कि, भोली पंजाबन का किरदार बहुत ही प्रतिष्ठित है, वह एक कच्ची और साहसी गैंगस्टर है, जो जानती है कि चीजों को अपने तरीके से कैसे करना है, और मुझे बड़े पर्दे पर उसे चित्रित करने में बहुत मजा आता है। पिछले कई सालों में ये किरदार खासकर बच्चों के बीच काफी फेमस हुआ है और फिल्म के फैंस भी कई गुना बढ़ गए हैं। इस जर्नी में मैंने दो महत्वपूर्ण रिश्ते शुरू किए हैं। गौरतलब है कि फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं फुकरे रिटनर्स को वर्ष 2018 में रिलीज किया गया था। इन दोनों फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया और वह ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं। फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा के अलावा उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने-अपने किरदारों को निभाते हुए नजर आयेंगे।

Published / 2022-03-23 13:33:37
हॉलीवुड फिल्म में सिएना मिलर के साथ नजर आयेंगी प्रियंका

एबीएन डेस्क। प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन कलाकार सिएना मिलर के साथ हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा को एंथनी चेन की अगली हॉलीवुड फिल्म में साइन किया गया है, जो शिल्पी सोमाया गोडा के नॉवल सीक्रेट डॉटर पर आधारित होगी। इस फिल्म के लिए ऐमजॉन स्टूडियो से डील हो रही है और श्रुति गांगुली इस अडैप्टेशन को लिखेंगी। इस नॉवल में 2 महिलाओं की कहानी बताई गई है जो एक बच्चे के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। सीक्रेट डॉटर में एक समर नाम की शादीशुदा फिजीशन है जो सैन फ्रांसिस्को में रहती है। उसे पता चलता है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। उसी साल भारत में भारत में एक गरीब महिला अपनी बेटी को बचाने के लिए उसे छोड़ देती है। कविता नाम की यह महिला अपने फैसले से जिंदगीभर परेशान रहती है। उसकी बच्ची का नाम आशा है जो मुंबई के एक अनाथालय में रहती है और इसी बच्ची के जरिए समर और कविता एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के अलावा ऐमजॉन की वेब सीरीज सिटाडेल, रोमांटिक ड्रामा फिल्म टेक्सट फॉर यू और ऐक्शन फिल्म एंडिंग थिंग्स में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जी ले जरा भी साइन की है। उसमें उनके बाद कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

Published / 2022-03-23 13:30:14
टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती 2 के सेट से शेयर किया स्टंट वीडियो

एबीएन डेस्क। टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 के सेट से स्टंट वीडियो शेयर किया है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती 2 के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह धमाकेदार स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। इस बीटीएस वीडियो को टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर जंप लगा कर कार के बॉनट पर पहुंच जाते, लेकिन अगले ही सेकेंड में वो फिर से जंप लगा देते हैं और इसके बाद वह कार पर चढ़ जाते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर टाइगर श्राफ ने लिखा, ये सेट से एक छोटी से बीटीएस क्लिप है। मैंने इस शॉट के लिए ब्वॉयज के साथ मिलकर लगभग 5 मिनट अभ्यास किया था। मुझे लगता है कि मैं शूटिंग के दौरान वाले टेक में बहुत अधिक नीचे चला गया। अपनी गर्दन को तोडने और पीठ को जलाने के बाद मुझे लगता है कि ये कम-से-कम इसके लायक था। जल्द ही आने वाला है रोमांचक दृश्यों में से एक। गौरतलब है कि हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published / 2022-03-22 13:20:02
तापसी पन्नू की शाबाश मिठू का टीजर रिलीज

एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म शाबाश मिठू का टीजर रिलीज हो गया है। तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म शाबाश मिठू का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित है। तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, इस जेंटलमैन गेम में वो इतिहास लिखने में परेशान नहीं हुई, इसकी बजाए उसने अपनी ही कहानी रच दी। गौरतलब है कि फिल्म शाबाश मिट्ठू में तापसी, मिताली राज का मुख्य किरदार निभा रही हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।

Page 56 of 81

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse