एबीएन डेस्क। कंगना रनौत ने वर्ष 2022 को अपने लिये ब्लॉकबस्टर ईयर्स बताया है। कंगना रनौत की हाल ही में फिल्म धाकड़ प्रदर्शित हुयी है जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुयी है। कंगना ने वर्ष 2022 को अपने लिये ब्लॉकबस्टर ईयर्स बताया है। कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है। कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा है, 2019 में मैंने मणिकर्णिका दी, जिस फिल्म ने 160 करोड़ का बिजनेस किया था। वर्ष 2021 में थलाइवि रिलीज हुई थी। मैंने 2022 में बहुत ज्यादा नेगिटीविटी देखी लेकिन यह वर्ष ब्लॉकबस्टर का है। अपने आपको तैयार रखिये, यह अभी तक खत्म नहीं हुआ हैl मुझे इसे लेकर बहुत अपेक्षाएं हैं।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मिली धमकी के बाद जहां मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी हैं वहीं मुंबई के कमिश्नर संजय पांडे ने बताया कि इस मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सलमान खान को मिले लेटर और इस पूरे मामले की बेहद गंभीरता से जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है, हालांकि आगे जरूरत पड़ी तो हम उनकी सुरक्षा बढ़ाएंगे। बता दें कि रविवार को सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था। वहीं इस धमकी भर लेटर को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह की सैर के बाद सलीम खान बांद्रा बैंडस्टैंड में बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक पत्र दिया जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। बाद में सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया। बता दें कि 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।
टीम एबीएन, रांची/ मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नवचर्चित फिल्म प्रोडक्शन कंपनी आॅक्सिमिन एंटरटेनमेंट द्वारा झॉलीवुड में झारखंड रिकॉर्ड्स की शुरुआत की गई है, जो झॉलीवुड के लिए एक नई पहल हैं। कारण झारखंड रिकॉर्ड्स झॉलीवुड में एक नया बदलाव लाएगा, जो इंडस्ट्री को एक अलग ऊंचाई पर ले जानें का प्रयास करेगी। झारखंड रिकॉर्ड्स झॉलीवुड इंडस्ट्री को विकसित कर यहां की क्षेत्रीय भाषाओं में म्यूजिक वीडियो, फिल्म आदि का निर्माण करेगी। जो उच्च गुणवत्ता की होगी और जिससे यहां के लोगों को अपनी भाषा में बेहतरीन मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। कंपनी के सीईओ आयुष द्विवेदी का कहना हैं कि झॉलीवुड में असीम संभावनाएं हैं। लेकिन, अभी तक जितना विकास होना चाहिए था। वह अब तक नहीं हो सका। जिसके लिए झारखंड रिकॉर्ड्स हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही यहां के क्षेत्रीय प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक अवसर मिलेगा। झारखंड रिकॉर्ड्स म्यूजिक वीडियो और फिल्मों का निर्माण व रिलीज भी करेगी। वहीं राइट्स लेने का कार्य भी करेगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा प्रयास सिनेमाघरों के जरिए दर्शकों को मनोरंजन का अनुभव मिले, यह प्रयास रहेगा। जबकि, आयुष द्विवेदी ने बताया कि बड़ी बड़ी फिल्मों को झारखंड की भाषा में डब्ड करके भी रिलीज किया जाएगा। जिनमें बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्में भी हो सकती हैं।
टीम एबीएन, मुंबई। आजकल म्युज़िक इंडस्ट्री बहुत विकसित कर रही हैं, ऐसे में निर्माता अनिल काबरा ने भी हाल ही में अपनी म्युज़िक कंपनी लांच की हैं जिसका नाम है आई ई सी एल भोजपुरी। आईईसीएल अर्थात इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड द्वारा फिल्मों के गाने, म्युज़िक वीडियो आदि रिलीज किए जा रहे हैं। ऋषभ कश्यप गोलू स्टारर फ़िल्म सौदागर का हाल ही में यहां ट्रेलर रिलीज किया गया हैं। जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।आई ई सी एल के मालिक अनिल काबरा हैं। आईईसीएल भोजपुरी पर ढेर सारे नए नए म्युज़िक वीडियो, फिल्मे दर्शक देख पाएंगे।अनिल काबरा ने बताया कि हमारी यह म्युज़िक कंपनी उन नए कलाकारों, सिंगर्स, संगीतकारों के लिए भी एक बेहतरीन प्लेटफार्म है, जिनके गाने रिलीज करने में कोई दिक्कत हो रही है। इस मंच के द्वारा नवोदित फ़नकारों को भी एक अच्छा मौका मिलेगा। गौरतलब है कि इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड फ़िल्म इंडस्ट्री की प्रोफेशनली मैनेज्ड कंपनी है, जिसने कई बड़ी भोजपुरी फिल्मों के साथ कुछ हिंदी फिल्मों का निर्माण भी किया हैं। जिनमें सेहरा बांधकर आऊंगा, सरकार राज, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान, निरहुआ चलल लंदन, सबसे बड़ा चैंपियन सहित ढेरों फिल्मों का निर्माण इस बैनर तले हुआ है। अनिल काबरा की इस कम्पनी ने 150 से अधिक भोजपुरी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन भी किया है।
एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के फिल्म घूमर में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की इन दिनों फिल्म घूमर बना रहे हैं।इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। आर बाल्की ने फिल्म घूमर के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग इस समय नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जा रही है। चर्चा है कि अमिताभ बच्चन भी फिल्म घूमर की कास्ट में शामिल होंगे। अमिताभ बच्चन फिल्म घूमर के आखिरी शेड्यूल का हिस्सा होंगे। यह फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए अमिताभ बच्चन फिल्म घूमर में एक कमेंटेटर की भूमिका निभाएंगे। अमिताभ बच्चन और आर बाल्की ने कई फिल्मों एक साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन उनकी इस फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं। बताया जा रहा है कि आर बाल्की ने फिल्म घूमर के पोस्ट प्रोडक्शन पर का शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन इससे पहले फिल्म पा, सरकार और बंटी और बबली में साथ में काम कर चुके हैं। फिल्म घूमर में सैयामी खेर, अंगद बेदी, शबाना आजमी भी नजर आएंगी।
एबीएन डेस्क। जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन के ‘नाच पंजाबन’ चैलेंज को पूरा कर लिया है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग जुग जियो का गाना नाच पंजाबन सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक सुपरमार्केट में डांस करती दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो में जाह्नवी नाच पंजाबन गाना पर थिरकती नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर के साथ इस वीडियो में सुपरमार्केट के कर्मचारी भी डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन लिखा, सुपरमार्केट में बवाल, क्योंकि वरुण धवन ने मुझे चैंलेज किया अब बोलो...जुग जुग जियो नाच पंजाबन। जाह्नवी ने अपनी इस पोस्ट में फिल्म जुग जुग जियो की स्टारकास्ट को भी टैग किया है।
एबीएन डेस्क। कार्तिक आर्यन का कहना है कि उन्होंने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस नहीं बढ़ायी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट हुयी है। इस फिल्म की सफलता के बाद से चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि कार्तिक पहले एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करते थे, लेकिन अब वह एक फिल्म के लिए इससे ज्यादा फीस लेने वाले हैं। कहा जा रहा है कि कार्तिक ने अपनी फीस को बढ़ाकर 35 से 40 करोड़ रुपए कर दिया है। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर रिएक्ट किया है और बताया कि उन्होंने अपनी फीस नहीं बढ़ाई है। कार्तिक ने अपने पोस्ट में लिखा, प्रमोशन हुआ है लाइफ में। इंक्रीमेंट नहीं। कार्तिक की आने वाली फिल्मों में शहजादा, फ्रेडी और सत्यनारायण की कथा शामिल है।
एबीएन डेस्क। सोनाली बेंद्रे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। सोनाली जी5 की ओरिजिनल सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पारी शुरू कर रही हैं। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। द ब्रोकन न्यूज की कहानी दो प्रतिद्वंद्वी समाचार नेटवर्कों के इर्द-गिर्द घूमती है और पत्रकारिता की दुनिया में झूठ, प्यार और संघर्ष को सामने लाती है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, तारुक रैना, इंद्रनील सेनगुप्ता, फैसल राशिद, किरण कुमार, आकाश खुराना और संजीता भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया द्वारा निर्मित और विनय वैकुल निर्देशित यह सीरीज लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज प्रेस का आॅफिशियल अडेप्शन है। ‘द ब्रोकन न्यूज’ का प्रीमियर 10 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में जी5 पर होगा। सोनाली बेंद्रे ने कहा, पूरी टीम और मेरे शानदार को-स्टार जयदीप और श्रिया ने अभिनय में मेरी वापसी को एक अद्भुत अनुभव बनाया है। हमने जो बनाया है, उसे सभी के सामने लाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse