एबीएन डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक खुशखबरी आई है। एक्टर अनिल कपूर नाना बन गए हैं। जी हां, एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सोनम और आनंद आहुजा ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने नोट में लिखा, 20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरूआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद। सोनम कपूर का मां बनते ही न सिर्फ आहुजा फैमिली, बल्कि कपूर खानदान में भी पार्टी का माहौल बन गया है। नीतू कपूर ने भी पोस्ट शेयर कर सोनम के मां बनने की जानकारी दी है और कपल को बधाई भी दी है।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड सितारों ने लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा। बॉलीवुड सितारों ने सभी लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। यह वीडियो अमिताभ की सुपरहिट फिल्म खुद्दार का ‘मच गया शोर सारी नगरी में’ गाने का है, जिसमें वह जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हेमा मालिनी ने बाल गोपाल की तस्वीर शेयर कर जन्माष्टमी मनाने की वजह बताई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ये श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है जो भगवान के जन्म का जश्न मनाती है, जो बुराई नष्ट करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। भगवत गीता सम्मानजनक जीवन जीने की सीख देने वाला ग्रंथ है।कंगना रनौत ने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए अपने पिछले साल की जयपुर के श्रीनाथ मंदिर की तस्वीर शेयर की है। शिल्पा शेट्टी ने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए एक वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी है।
एबीएन डेस्क। अनन्या पांडे सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती है। अनन्या पांडे ने कहा, मुझे मधुबाला बेहद पसंद हैं, मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं और उनमे से ‘चलती का नाम गाड़ी’ मेरी फेवरेट है। कभी मौका मिला तो उनका रोल पर्दे पर निभाना चाहूंगी। वो बहुत सुंदर थीं। मुझे पता है कि फिलहाल मैं उनके मुकाबले में कुछ भी नहीं हूं, लेकिन मैं उनकी लाइफ से बेहद अट्रैक्टिव हूं। मधुबाला के अलावा, वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर भी मेरे फेवरेट हैं। अनन्या पांडे ने कहा, मैं संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। जिस तरह से संजय लीला भंसाली अपनी फिल्में आॅडियंस तक पहुंचाते हैं - ‘लार्जर दैन लाइफ।’ मैं इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। जिस तरीके से ‘गंगूबाई’ में उनका विजन देखने को मिला, वो वाकई कमाल का था।मुझे हर तरह की फिल्में करनी हैं। हॉरर, मास कॉमेडी, रोमांटिक जैसे सभी तरीके के जॉनर एक्स्प्लोर करने हैं। मुझे जब वी मेट की तरह फिल्में करनी हैं जिसमें इमोशंस को कई तरह से दिखाया गया।
एबीएन डेस्क। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के चलते 10 अगस्त को AIIMS में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन इस बीच राहत की खबर है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी डाॅक्टरों ने दी। इससे पहले राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके सिर की कोई नस दबी हुई है जिस वजह से उन्हें अब तक होश नहीं आय़ा है और इसे ठीक होने में करीब 10 दिन लग सकते है। वहीं, हाल ही में उनके भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने बताया था कि राजू जी की हालत धीरे-धीरे और बेहतर हो रही है। डॉक्टर भी कह रहे है कि वो पॉजिटिव रिस्पांस दिखा रहे है। राजू जी ने हाथ-पैर हिलाए जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने हमें दी है। बता दें कि बीते 10 अगस्त के दिन कॉमेडियन को जिम के अंदर ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। हालांकि, अब वह रिकवर कर रहे हैं और वहीं फैंस भी उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।
एबीएन डेस्क। सोनू सूद ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को खास फिल्म मानते हैं। सम्राट पृथ्वीराज को डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सोनू सूद, मुख्य भूमिकाओं में नजर आये। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। सोनू सूद ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के बॉक्स आॅफिस पर अच्छा परफॉर्म न कर पाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बहुत ही स्पेशल थी। साथ ही कहा कि यह फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पाई, लेकिन उसके बाद भी यह हमेशा उनके लिए खास रहेगी। सोनू सूद ने कहा, मैं चाहता था कि यह फिल्म अच्छा परफॉर्म करे क्योंकि हमने इसमें बहुत मेहनत की थी। एक एक्टर के रूप में, यह बहुत जरूरी है कि आप अपना 100% दें। यह आॅडियंस पर निर्भर करता है कि क्या सही है और क्या गलत? आपको अपनी असफलताओं को स्वीकार करना होगा, उनसे सीखना होगा और अगली बार जब आप बेहतर कर सकते हैं तो, अपना सबसे अच्छा परफॉर्मेंस दें। मैं, एक एक्टर के रूप में ऐसा करता हूं। इस बार हम असफल रहे, लेकिन अगली बार हम अच्छा करेंगे।
एबीएन डेस्क। अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन ने लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन किया है। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। फिल्म की कहानी सहृदय व्यक्ति लाल (खान) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करता है, जो भारतीय इतिहास की कई प्रतिष्ठित घटनाओं से मेल खाती हैं। निर्माताओं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा ने भारत में कुल 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। लाल सिंह चड्ढा हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, अभिनेत्री मोना सिंह, अभिनेता नाग चैतन्य और अभिनेता मानव विज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कामिनी कौशल अतिथि भूमिका में हैं।
एबीएन डेस्क। करीना कपूर ने ट्विटर पर नहीं होने की वजह बतायी है। करीना कपूर ने ट्विटर पर न होने की वजह बताई है। करीना कपूर ने कहा, हर दिन कुछ न कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसके लिए हमें ट्रोल किया जाता हैं। इसलिए मैं ट्विटर पर भी नहीं हूं। मुझे ऐसा लगता है कि ये उन लोगों के लिए है जो सिर्फ अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं। मैं अपने बच्चों, फैमिली और काम में बहुत बिजी हूं। मेरे पास इसके लिए समय नहीं है। करीना, आमिर खान के साथ फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में काम करती नजर आयेंगी।यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म "फॉरेस्ट गंप" की हिंदी रीमेक है।
एबीएन डेस्क। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत अभी काफी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पहले उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था लेकिन बाद में सीसीयू में भर्ती किया गया। श्रीवास्तव का इलाज डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में किया जा रहा है। श्रीवास्तव के रिश्ते के भाई अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि राजू को वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने कहा, वह नियमित व्यायाम कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते समय, वह अचानक गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया। अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भाई श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव भी दिल्ली आ गई हैं, ताकि वह अपने पति के पास रह सकें। इससे पहले, हास्य कलाकार सुनील पाल ने बताया कि उनके मित्र श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पाल ने मीडिया के साथ साझा किए गए वीडियो में कहा, वह अब बेहतर हैं और खतरे से बाहर हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देने के लिए श्रीवास्तव के प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। राजू श्रीवास्तव बॉलीवुड में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने मैंने प्यार किया, बॉबे टू गोवा और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया में अभिनय किया। श्रीवास्तव ने बिग बॉस सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse