एबीएन डेस्क। मिस ग्लोबल उत्तराखंड जीतने के बाद गीतिका आर्य बनी गुर्लक्स मिस इंडिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने शुरुआती दिनों मे काफी मेहनत की। गीतिका आर्य ने एक वर्ष में बहुत सारे खिताब अपने नाम किये हैं। सबसे पहले इनको मिस उत्तराखंड के अवॉर्ड से नवाजा गया था और इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया।
आगे बढ़ती ही गई एक वर्ष में गीतिका ने फैशन शो और मॉडलिंग में बहुत ही नाम कमाया। बहुत सारे एल्बम सॉन्ग तथा वेब सीरीज में काम किया। अभी हाल में ही मुंबई में एक फैशन शो में भाग लेकर अपनी जीत करके गीतिका ने ख़िताब अपने नाम किया।अब गीतिका आगे की तैयारी कर रही हैं। गीतिका उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली है।
गीतिका अपने पिता हरिश आर्य और माता लीला देवी का सपना पूरा करना चाहती है। गीतिका के माता-पिता इनको पर्दे पर देखना चाहते थे।वो सपना अब सच होता नजर आ रहा है। इस वर्ष गीतिका काफी फिल्म और टीवी सीरयल की शूटिंग करेंगी जो दर्शकों को जल्दी ही देखने को मिलेंगी।
टीम एबीएन, रांची। झॉलीवुड टीवी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज वेलेंटाइन स्पेशल नागपुरी म्यूजिक वीडियो दर्पण सुपरहिट होने के कगार पर हैं।कारण अभी तक यह गाना पहले दिन 50 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
ज्ञात हो कि 7 फरवरी को यह म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया।जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं। ऑडियो वीडियो दोनों ही गुणवत्ता पूर्ण बेहद ही मनोरंजक हैं, जो सभी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा हैं। झॉलीवुड टीवी के सीईओ गुड्डू जान ने बताया कि दर्शकों का प्यार इस तरह मिलते रहने से हौसला बढ़ता हैं और खुशी मिलती हैं कि जिस मेहनत से म्यूजिक वीडियो बनाया जाता हैं। तो दर्शक भी उसे उतना ही पसंद करते हैं।
गाना वेलेंटाइन स्पेशल है, युवाओं को यह गीत काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा हैं। म्यूजिक वीडियो में विवेक नायक और तोशी की शानदार जोड़ी की प्रशंसा दर्शकों द्वारा की जा रही हैं।
गीत के गायक विवेक नायक, गीतकार वर्षा नायक, म्यूजिक स्टूडियो वीएन म्यूजिक, डीओपी संतोष यादव व नवीन वर्मा, एडिटर विवेक वीएफएक्स, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केसरवानी, निर्माता विजय कुमार, निर्देशक गुड्डू जान, लाइन प्रोड्यूसर निखिल श्रीवास्तव, पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं। जिस प्रकार से म्युजिक वीडियो को व्यूज मिल रहें हैं। उम्मीद जल्दी ही यह सुपरहिट होगी।
एबीएन डेस्क। अभिनेत्री कृति सैनन फिल्मों में अलग-अलग तरह का किरदार निभाना चाहती है। कृति सैनन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्मों में उनके अभिनय के नये रंग दर्शकों को देखने को मिलेंगे। इन फिल्मों में पारिवारिक मनोरंजन कहानियां शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी फिल्म आदिपुरुष प्रदर्शित होने वाली है, जिस पर मुझे बेहद गर्व है। मैं शाहिद कपूर के साथ एक प्रेम कहानी भी कर रही हूं। हम पहली बार पर्दे पर साथ काम कर रहे हैं, इसलिए आप नई केमिस्ट्री देखेंगे।
कृति सैनन ने बताया बरेली की बर्फी तक, मुझे एक के बाद एक छोटे शहरों की भूमिकाएं मिल रही थीं। इसलिए, मैंने युद्ध महाकाव्य पानीपत में काम किया। फिर मैंने मिमी में एक मजबूत और भावपूर्ण भूमिका निभाई। मैं अलग-अलग रोल करना चाहती हूं।
एबीएन डेस्क। बिग बॉस 16 के जरिये करोड़ों दिलों पर अपनी खास जगह बनानेवाले, सबका लाडला और तजाकिस्तान गायक अब्दु रोजीक हाल ही में एक्टर और होस्ट मनीष पॉल के पॉडकास्ट में खास अतिथि बनाकर आये। जहां मनीष ने हमेशा की तरह अपने पॉडकास्ट में आनेवाले खास सेलिब्रेटी से उनके जीवन से जुड़ी खास बात जानने को कोशिश की।
मनीष पॉल के पॉडकास्ट में बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजीक का वीडियो जब से अपलोड हुआ हैं लोगों ने अपना ढेर सारा प्यार उड़ेल दिया हैं। अब्दु ने बताया कि एक वक्त में लोग उनपर धौस जमाते थे और पैसे फेंकते थे। अब्दु बताते हैं कि हर दिन बाजार में मुझे लोग देखते थे और मुझे पैसे देते थे। कुछ कहते थे अरे! यार जाओ, तुम यहां क्यों आये हो। लोग मुझे पैसे देने के बजाये मुझपर पैसे फेंकते थे। मैं स्कूल नहीं जा पाया।
अब्दु ने बताया कि कैसे वह ढाई घंटे पैदल चलकर स्कूल जाते थे और कभी-कभी बर्फ इतनी ज्यादा हो जाती थी कि अब्दु स्कूल तक नही जा पाते थे, आज लोगों से मिल रही इतनी मोहब्बत देखकर अब्दु को यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब बड़े स्टार हो गये हैं। वैसे अब्दु और मनीष के बीच हुई इस खास बात को जानने के लिए आपको मनीष पॉल पॉडकास्ट देखना होगा।
बात करें मनीष पॉल की तो हाल ही फिल्म जुग जग जियो में वो अपने अभिनय के बेहतरीन पारी का प्रदर्शन कर चुके हैं और अब वो पूरी तरह से अपनी डिजिटल पारी खेलने के लिए तैयार हैं जहां पर मनीष एक अलग रूप-रंग में नजर आयेंगे।
एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट इन दिनों फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। आलिया भट्ट मां बनने के बाद अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही है। आलिया को अक्सर योगा और जिम करते हुए देखा जाता है। इसी बीच आलिया का एक वर्कआउट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर पर ही 108 सूर्य नमस्कार करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में उनकी बहन शाहीन उनसे पूछती हैं की कैसा लग रहा? जिसके बाद आलिया ने कहा- पॉवरफुल। वीडियो में आलिया नो मेकअप लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस आलिया की तारीफ कर रहे हैं। आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आयेंगी।
एबीएन डेस्क। ऑस्कर 2023 के लिए मंगलवार (24 जनवरी) को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आधिकारिक रूप से नॉमिनेशन की घोषणा कर दी गई। रिज अहमद और एलिसन विलियम्स ने अकादमी अवॉर्ड के लिए नामांक की घोषणा की। सभी की निगाहें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमिनेशन पर टिकी थीं। इस बीच भारत के लिए इस खुशखबरी आई है।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद अब आरआरआर ऑस्कर 2023 के लिए भी आधिकारिक रूप से नॉमिनेट हो गई है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ओरिजनल सॉन्ग की कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। आइये जानते हैं कि किसे किस कैटिगरी में नमांकन मिला है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के न्यू आलेर्अंस शहर में हुए 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन हुआ। दुनियाभर की 84 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका की आर बॉने गेब्रिएल ने मिस यूनिवर्स का ताज जीता। पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने उन्हें अपना ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय टॉप 5 में बाहर हो गईं। हर साल यहां 80 से 100 देशों की ब्यूटी क्वीन पहुंचती हैं और मिस यूनिवर्स बनने की रेस में हिस्सा लेती हैं। मिस यूनिवर्स पेजेंट तक पहुंचने की अपनी एक प्रक्रिया है। इसके लिए अप्लाय करना चाहती हैं तो इसकी प्रॉसेस और योग्यताओं की जानकारी भी होना जरूरी है।
जानिये इस ब्यूटी पेजेंट के लिए क्या हैं योग्यताएं :
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान बीते काफी दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी विवादों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में पठान का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में दिखाये गये कुछ डायलॉग्स ने काफी लोगों की बोलती बंद कर दी। लेकिन इसी बीच एक बार फिर से किंग खान चर्चा में हैं। अब ये तो सभी जानते हैं कि शाहरुख जहां भी जाते हैं छा जाते हैं। अपने चाहनेवालों को दिल कैसे जीतना हैं ये एक्टर बेहद अच्छे से जानते हैं।
बीते दिन शाहरुख खान ने ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2023 में शिरकत की। शहारुख को इस इवेंट में देख सभी की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गयी। सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे... का मशहूर गाना तुझे देखा तो ये जाना सनम... गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा किंग खान 45 लाख की कार के पास खड़े होकर अपनी दोनों बाहें फैलाकर अपना सिग्नेचर पोज करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
सुपरस्टार के इस अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। शाहरुख ने अपने इस अंदाज से सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। एक्टर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, शाहरुख खान के चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है। सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में शाहरुख के लाखों फैंस मौजूद हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse