मनोरंजन

View All
Published / 2023-02-25 19:18:34
चार कैटेगरी में आरआरआर ने जीता हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड

एबीएन डेस्क। एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ने चार कैटेगरी में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन जीत लिया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट स्टंट कैटेगरी में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड जीता है।  

निर्देशक एस एस राजामौली ने यह सम्मान देश के सभी फिल्म मेकर्स को डेडिकेट किया है। एस एस राजामौली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अवॉर्ड स्पीच देते हुए उन्होंने कहा कि लगता है कि मुझे बैक स्टेज जाकर चेक करने की जरूरत है। बहुत बहुत धन्यवाद। ये अवॉर्ड मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।  

मैं ये अवॉर्ड सभी इंडियन फिल्म मेकर्स को डेडिकेट करता हूं, जिनका हमेशा से ये विश्वास रहा कि हम इंटरनेशनल फिल्में बना सकते हैं। अवॉर्ड के लिए हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन को धन्यवाद, जय हिंद। 

रामचरण ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, हमें इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया...। हम बेहतर फिल्मों के साथ वापस आकर आप सभी को एंटरटेन करेंगे।

Published / 2023-02-25 18:48:06
किन्नर प्रधान फिल्म में मिला एंटर10 का साथ

फिर हुआ सूरज सम्राट का बड़ा धमाका

एबीएन इंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। भोजपुरी फिल्म अभिनेता सूरज सम्राट अभिनीत फिल्म पॉवर आफ किन्नर के राइट्स एंटर10 के द्वारा ली गई। जिसमें आडियो, वीडियो, डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नवोदित कलाकारों में से सूरज सम्राट की यह फिल्म सबसे ऊंचे कीमत में बिकी है। इस उपलब्धि से सूरज सम्राट काफी खुश हैं। उनकी और भी कई फिल्में हैं, जो बहुत जल्द रिलीज के कगार पर हैं। उम्मीद की जा रहीं हैं कि उनकी बाकी फिल्में भी बड़े चैनल से ही रिलीज की जायेगी। 

ज्ञात हो कि ट्रैलर रिलीज के पहले दिन ही एक लाख व्यूज मिले। जबकि फिल्म के गाने और पूरी फिल्म भी बहुत जल्द रिलीज की जायेगी। पावर आफ किन्नर एक अलग कांसेप्ट और कहानी पर आधारित हैं। जो पूर्ण रूप से किन्नरों के जीवन पर आधारित है। कहा जा सकता है कि यह फिल्म किन्नरों के जीवन से प्रेरित हैं और उनके जीवन संघर्ष को दिखाया गया है। 

जैसा कि सूरज सम्राट नारी प्रधान फिल्म अर्धांगिनी कर चुके हैं और अब किन्नर प्रधान फिल्म भी। इस तरह से समझा जा सकता हैं कि सूरज सम्राट अलग कांसेप्ट पर काम करने की इच्छा ज्यादा रखते हैं। सूरज सम्राट इस फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं।

साथ ही अन्य प्रमुख कलाकार माही खान, राज कपूर  शाही, अनूप अरोड़ा, श्रद्धा नवल, शशि भूषण, साहिल शेख, राहुल तोमर, विनय प्रताप सिंह, अजीत कुमार, विनय कुमार, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय, आशुतोष चौबे, साहब लाल धारी और अन्य हैं। 

गद्दी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता निर्देशक हसन गद्दी, सह निर्माता जयकांत पांडेय और श्याम सिंह, सह निर्देशक अरविंद कुमार व विनय कुमार हैं। 

फाइट मास्टर शहाबुद्दीन शेख, संगीतकार अमन श्लोक, छायाकार सनी शर्मा, एडिटर दीपक जौल, गीतकार राजेश मिश्रा और पवन मिश्रा, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, गीतकार प्यारे लाल यादव, सचिंदा पांडे कवच, शेखर मधुर व दीपिका, लेखक रामचंद्र सिंह, पीआरओ रामचंद्र यादव व युधिष्ठिर महतो हैं।

Published / 2023-02-24 18:53:00
कंगना रनौत ने अपनी तुलना मधुबाला से की

एबीएन डेस्क। कंगना रनौत ने अपनी तुलना दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला से की है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना ने अपनी तुलना मधुबाला से कर दी है। कंगना ने अपनी और मधुबाला की कुछ फोटोज को कोलाज बनाया है। 

इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि जैसा कि लोग चाहते हैं मैं स्क्रीन पर मैं सिनेमा की देवी मधुबाला की भूमिका निभाऊं, जब मैंने शुरुआत की थी तो मैं मधुबाला की रेप्लिका थी, अब इसके बारे में श्योर नहीं हूं। 

कंगना ने अपने शुरुआती करियर की कुछ फोटोज भी शेयर कीं। एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ओह गॉड फिल्म इंडस्ट्री में पहले साल की ये मेरी फोटो है।

Published / 2023-02-22 18:23:37
इंडियन 2 में नजर आयेंगी रकुलप्रीत सिंह

एबीएन डेस्क। रकुलप्रीत सिंह दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन के साथ फिल्म इंडियन 2 में नजर आयेंगी। रकुलप्रीत सिंह ने बताया मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मुझे कमल हसन सर के साथ इंडियन 2 में काम करने का मौका मिला है। 

कमल सर एक इंस्टीटयूशन हैं। वह अपने आप में एक पूरी इंडस्ट्री हैं। उन्होंने अपने 60 साल इस इंडस्ट्री को दिए हैं और जिस तरह का उनका एक्सपीरियंस है, जितना उनका आज भी एक्टिंग को लेकर पैशन हैं, वह अमेजिंग हैं। 

रकुलप्रीत सिंह ने बताया इतने एक्सपीरिएंस के बाद भी, एक लेजेंड्री सुपरस्टार होने के बाद भी कमल सर का डेडिकेशन कमाल का था। हमारी जर्नी तो अभी शुरू हुई है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म ही चुकी है, सिर्फ कुछ गाने बचे हैं।

Published / 2023-02-21 18:42:13
श्री रामकृष्ण की वास्तविकता के बहुत करीब है फिल्म जगतगुरू

एबीएन डेस्क। फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण में बाल रामकृष्ण गदाई के किरदार में अभ्यांश, किशोर गदाई सुहान, साधक रामकृष्ण अमरकांत राय एवं जगतगुरू श्री रामकृष्ण के किरदार में गजानंद पाठक नजर आयेंगे। 

वहीं मां सारदा श्रेष्ठा, स्वामी विवेकानंद मुकेश राम प्रजापति, मास्टर महाशय मनोज पांडेय, पिता खुदीराम दीपक घोष, हलधारी पंडित अजीत अरोरा, माथुर बाबू संजय तिवारी, मां चंद्रमणि चंचला राय, हृदय त्रिदेव, हाजरा प्रशांत कुमार पांडेय, बंकिमचंद्र पुरुषोत्तम कुमार, गुरू तोतापुरी प्रदीप कुमार साहू आदि हैं। 

फिल्म की कहानी श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों द्वारा लिखित पुस्तकों श्री रामकृष्ण वचनामृत एवं श्री रामकृष्ण लीला प्रसंग से ली गयी है। फिल्म के गाने स्वामी विवेकानंद द्वारा गाए बांग्ला गानों का हिंदी रचनानुवाद कर प्रस्तुत किया गया है। गानों को आवाज दिया है भजन सम्राट अनूप जलोटा और सुरेश वाडकर ने। 

संगीत अजय मिश्रा का है। छायांकन राहुल पाठक का है, निर्देशक बिमल कुमार मिश्र और निर्माता गजानंद पाठक हैं। फिल्म में अभिनय एवं कहानी श्री रामाकृष्ण परमहंस  के वास्तविक स्वरूप को प्रकट करता है।

Published / 2023-02-20 18:19:43
अक्षय-टाइगर की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां का फर्स्ट शेड्यूल खत्म

एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। 
पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय से इंडिया में चल रही थी। 

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस फिल्म का अगला शेड्यूल स्कॉटलैंड में शूट किया जायेगा। इसके लिए अक्षय और टाइगर सहित पूरी टीम बड़े मियां छोटे मियां के अगले शेड्यूल के लिए तैयार है। पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आयेंगे और एक्टिंग कौशल का दम दिखायेंगे। 

प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जैकी भगनानी ने पोस्ट को कैप्शन दिया कि हमने अभी बड़े मियां-छोटे मियां का पहला इंडिया शेड्यूल पूरा किया है। मेरे जीवन में एक बड़ा मील का पत्थर और यह इमोशनल रहा है। यह मेरे पिता का ड्रीम आइपी था और अब हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

आप लोगों द्वारा इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता। वहीं टाइगर श्राफ ने बीटीएस पिक्चर्स शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिखा, आपके साथ इस राइड पर होना और बुरे लोगों को किक करना एक सम्मान की बात थी बड़े @अक्षय कुमार। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में लाइट की स्पीड से आपके पास आ रहा हूं।

Published / 2023-02-18 18:29:31
सूरज सम्राट का नया अवतार दर्शक देखेंगे इस बार

  • ट्रैलर पॉवर आफ किन्नर 19 फरवरी को देखें यूट्यूब पर 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (मुंबई)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली ही फिल्म अर्धांगिनी से घर-घर के चहेते बन चुके सूरज सम्राट अब अपने नये अवतार में नजर आने वाले हैं। जिसका ट्रैलर 19 फरवरी को एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। फिल्म का नाम है पॉवर आफ किन्नर और इस फिल्म में सूरज सम्राट ने महत्वपूर्ण किरदार में अभिनय किया। 

गद्दी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के सभी किरदार खास हैं और सभी कलाकारों ने उम्दा बेहतरीन अभिनय किया हैं। लेकिन, सभी किरदारों में सूरज सम्राट का किरदार अन्य से अलग व इन्हीं पर केंद्रित पूरी फिल्म हैं। सूरज सम्राट ने बताया कि फिल्म के किरदार को लेकर उन्होंने बहुत मेहनत की है। साथ ही फिल्म के ट्रैलर रिलीज से उत्साहित भी हैं। 

उनका कहना है कि दर्शकों को इस फिल्म में एक नई कहानी और उनका एक नया रूप देखने को मिलेगा। जो किन्नर समाज के संघर्ष और जीवन गाथा को दिखाने का काम करेगी। हसन गद्दी ने बताया कि सूरज सम्राट एक अच्छे अभिनेता हैं और उनके अभिनय को देखते हुए प्रेरित होकर उन्हें यह किरदार दिया गया। 

इस फिल्म में सूरज सम्राट, माही खान, राजकुमार साही, अनूप अरोड़ा, श्रद्धा नवल, शशि भूषण, साहिल शेख, राहुल तोमर, विनय प्रताप सिंह, अजीत कुमार, विनय कुमार, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय, आशुतोष चौबे और अन्य ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक हसन गद्दी, सह निर्माता जयकांत पांडेय और श्याम सिंह, सह निर्देशक अरविंद कुमार व विनय कुमार हैं। 

फाइट मास्टर शहाबुद्दीन शेख, संगीतकार अमन श्लोक, छायाकार सनी शर्मा, एडिटर दीपक जौल, गीतकार राजेश मिश्रा और पवन मिश्रा, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, गीतकार प्यारे लाल यादव, सचिंदा पांडे कवच, शेखर मधुर व दीपिका, लेखक रामचंद्र सिंह, पीआरओ रामचंद्र यादव व युधिष्ठिर महतो हैं।

Published / 2023-02-18 18:26:12
यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय दूत बने आयुष्मान खुराना

एबीएन डेस्क। बच्चों के विकास और कल्याण को समर्पित बहुराष्ट्रीय संगठन यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड (यूनिसेफ) ने बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को भारत में अपना राष्ट्रीय दूत नियुक्त किया है। यूनिसेफ इंडिया के अधिकारियों ने शनिवार को यहां इसकी घोषणा करते हुए कहा कि खुराना ने बच्चों के सुरक्षित जीवन और उनके फलने-फूलने के अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और बच्चों के बारे नीतिगत निर्णयों में बच्चों का पक्ष सुने जाने की जरूरत को रेखांकित करने के लिए यूनिसेफ के साथ हाथ मिलाया है। 

खुराना ने इस मौके पर कहा कि यूनिसेफ इंडिया के साथ एक राष्ट्रीय दूत के तौर पर बाल अधिकारों की आवाज बुलंद करना मेरे लिए सम्मान का विषय है। देश में बच्चे और किशोर जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं, उनके प्रति मेरा जुनून है। 

मैंने बच्चों के साथ संवाद किया है और इंटरनेट सुरक्षा, अभद्र भाषा, तस्वीरों और धमकियों से इंटरनेट पर तंग करना आदि के अलावा उनके मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर बात की है। मैं अपनी इस नयी भूमिका में बाल अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद रखूंगा। यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी ने कहा कि मैं आयुष्मान खुराना का यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय दूत के तौर पर स्वागत कर प्रसन्न हूं। 

गत दो वर्षों में यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट के नाते आयुष्मान खुराना की प्रतिबद्धता ने बाल अधिकारों के संरक्षण के कार्य को बढ़ाने और गति देने में मदद की है। वह अपनी ताकतवर आवाज यूनिसेफ के कार्यों और संस्कृति में उसकी संवदेनशीलता और जज्बे से मेल खाती है। हम उनके साथ अपने वक्त के सबसे अहम बाल अधिकारों के मुद्दों पर काम करने की आशा करते हैं।

Page 35 of 81

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse