मनोरंजन

View All
Published / 2023-05-08 18:02:02
माइनस 15 डिग्री पानी में रकुलप्रीत ने लगायी डुबकी

एबीएन डेस्क। रकुलप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 15 डिग्री तापमान वाले पानी में डुबकी लगा रही हैं। रकुलप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छायी रहती हैं। 

रकुलप्रीत सिंह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह माइनस 15 डिग्री तापमान में बर्फीले ठंडे पानी में डुबकी लगा रही हैं। वीडियो में रकुलप्रीत सिंह ने कैप्शन दिया, क्रायो इन माइनस 15 डिग्री कोई? क्रायो का मतलब है क्रायोथेरेपी जो एक बहुत कम तापमान में की जाने वाली प्रक्रिया है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Published / 2023-05-06 18:40:38
नंदिनी गुप्ता करेंगी वेलकम 3 में काम

एबीएन डेस्क। मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता वेलकम 3 में काम करती नजर आ सकती हैं। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टार सुपरहिट फिल्म वेलकम का तीसरे पार्ट बनाया जा रहा है। 

चर्चा है कि वेलकम के तीसरे पार्ट वेलकम 3 में मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता की एंट्री हो गयी है। वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। वेलकम सीरीज एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और इसके तीसरे पार्ट में मेकर्स के पास नंदिनी गुप्ता के लिए एक खास किरदार है। 

नंदिनी वेलकम 3 की लीड हीरोइनों में से एक होंगी। नंदिनी की टीम के साथ शुरुआती बातचीत शुरू हो चुकी है। वेलकम 3 पर काम जल्द ही शुरू हो जायेगा क्योंकि फिल्म का कास्टिंग प्रोसेस और प्री-प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है।

Published / 2023-05-05 19:00:41
सनी देओल निभायेंगे महाराणा प्रताप का किरदार

एबीएन डेस्क। सनी देओल सिल्वर स्क्रीन पर महाराणा प्रताप का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि सनी देओल जल्द ही महाराणा प्रताप पर आधारित एक फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकते हैं। 

फिल्म का निर्देशन विक्की राणावात करने वाले हैं। विक्की खुद महाराणा प्रताप की भूमि मेवाड़ से ताल्लुक रखते हैं। विकी अपने करियर में कई फिल्में, टीवी शोज और डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि सनी को ये रोल पसंद आया है और गदर 2 की रिलीज के बाद वह इस फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं।

Published / 2023-05-04 21:09:37
गजनी 2 में काम करते दिखेंगे आमिर खान!

एबीएन डेस्क। आमिर खान अपनी सुपरहिट फिल्म गजनी के सीक्वल गजनी 2 में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले रखा है। ठग्स आॅफ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया है। 

चर्चा है कि आमिर खान इन दिनों दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद के साथ मिलकर अगली फिल्मों पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर अल्लू अरविंद ने आमिर खान के साथ गजनी 2 को लेकर एक विचार साझा किया है। फिल्म गजनी में आमिर खान ने बिजनेसमैन संजय सिंघानिया का किरदार निभाया था। फिल्म गजनी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

निर्माता अल्लू अरविंद ने संजय सिंघानिया के इसी किरदार को आगे लेकर गजनी 2 की भूमिका बनाई है, जिसके लिए आमिर खान से चर्चा चल रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही इसे लेकर मेकर्स एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Published / 2023-05-02 19:25:29
शिवोहम बने बिग बी के नये फिटनेस ट्रेनर

  • अमिताभ बच्चन ने हायर किया नया फिटनेस इंस्ट्रक्टर 

एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन हाल ही में अपनी इंजरी से रिकवर होकर काम पर वापस लौटे हैं। इस बीच अमिताभ ने अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए नया फिटनेस ट्रेनर शिवोहम को हायर कर लिया हैं। शिवोहम रणबीर कपूर, सुष्मिता सेन, जैकलीन फर्नांडीस और आयुष्मान खुराना समेत कई सेलेब्स को ट्रेन कर चुके हैं। 

शिवोहम ने अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की,जिसमें वह उनके साथ पोज देते नजर आ रहे थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब द वन एंड ओनली मिस्टर अमिताभ बच्चन अपनी फिटनेस और तंदुरुस्ती के लिए आपसे ट्रेनिंग लेने के लिए राजी हो जाते हैं। 

यह एक फिटनेस कोच के रूप में अपने प्रोफेशन के लिए सालों की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है। ट्रेनिंग हमारी लाइफ स्टाइल का हिस्सा है। इसमें उम्र की कोई बाधा नहीं है। इसके लिए मिस्टर बच्चन से बड़ा सबूत कुछ भी नहीं है। 

मुझ पर भरोसा करने और मुझे अपना फिजिकल फिटनेस कोच बनने की इजाजत देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, सर। मेरी सिफारिश करने और हमेशा मुझपर विश्वास करने के लिए मेरे प्यार वृंदा को धन्यवाद।

Published / 2023-04-22 21:11:49
ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को मिला ब्लू टिक

एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर ब्लू टिक फिर से मिल गया है। ट्विटर ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म से वेरिफाइड यूजर्स के ब्लू टिक हटा लिए । ट्विटर ने कहा है कि उन्होंने सिर्फ ऐसे लोगों के अकाउंट से ब्लू टिक हटाए हैं जिन्होंने ब्लू प्लान नहीं खरीदा था। 

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा था कि उन्होंने पैसे भर दिये हैं, उन्हें उनका ब्लू टिक वापस दे दिया जाये। अब अमिताभ बच्चन को ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस मिल गया है। 

ब्लू टिक वापस मिलने पर अमिताभ ने ट्विटर सीइओ एलन मस्क को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा- ऐ मस्क भैया! बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका। उ नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे। अब कै बताई भैया गाना गाये का मन करत है हमार! सनबो का इ लियो सुनो : तू चीज बड़ी है मस्क मस्क तू चीज बड़ी है मस्क!

Published / 2023-04-21 20:21:35
छह से अधिक भाषा बोल सकती है पूजा हेगड़े

एबीएन डेस्क। फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े का कहना है कि वह छह से अधिक भाषा बोल सकती है। पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी का जान का प्रमोशन मे व्यस्त है। पूजा हेगड़ ने बताया कि वह छह से अधिक भाषाएं बोल सकती है। 

पूजा हेगड़े ने बताया कि वह अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तुलु ,कन्नड़ तमिल और मराठी बोल सकती है। उन्होने कहा, मेरे लिए, उन भाषाओं को जानना महत्वपूर्ण है जिनमें मैं काम करती हूं क्योंकि मेरा मानना है कि यह मुझे एक बेहतर अभिनेत्री बनाता है।

Published / 2023-04-19 18:01:18
मेरिट को रखा जाये कास्टिंग की अहर्ता : प्रियंका चोपड़ा

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा का कहना है कि कोई कैंप बॉलीवुड पर राज नहीं कर सकता और मेरिट के आधार पर कास्टिंग होनी चाहिए। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बॉलीवुड में लोगों का चुनाव मेरिट के आधार पर होना चाहिए न कि पॉलिटिक्स के आधार पर। 

कोई कैंप बॉलीवुड और फिल्मों पर राज नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 5-10 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुए हैं। इंडस्ट्री में बाहर से काफी टैलेंटेड लोग आ रहे हैं। फिल्मों में कास्टिंग योग्यता के आधार पर होनी चाहिए न कि पॉलिटिक्स के आधार पर। 

कोई भी कैप बॉलीवुड या कास्टिंग को लेकर रूल नहीं कर सकता। फिल्मों में कास्टिंग इस आधार पर भी होनी चाहिए कि आपकी आडियंस क्या देखना चाहती है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंटरनेशनल सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में है। सिटाडेल का प्रीमियर 28 अप्रैल को किया जाएगा। सिटाडेल को 06 एपिसोड में तैयार किया गया है।

Page 32 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse