मनोरंजन

View All
Published / 2023-12-05 00:09:17
सपने के लिए जी रहे आयुष्मान

  • बड़े पर्दे पर हीरो बनने के अपने बचपन के सपने को जी रहे हैं आयुष्मान खुराना

एबीएन डेस्क। आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे और वह बड़े पर्दे पर हीरो बनने के अपने सपने को जी रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने बताया, मुझे याद है कि मैं हर बार सिनेमाघरों में जाने को लेकर बेहद उत्साहित रहता था। मुझे वह दुनिया बहुत पसंद आयी जिसमें फिल्में मुझे ले गयीं। मैंने हीरो को आदर्श माना। हम हमेशा टीवी पर फिल्में भी देखते थे। 

सिनेमा हमेशा से हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। मैं अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान, अनिल कपूर, सलमान खान, आमिर खान जैसे कुछ महान हीरों के काम से आकर्षित होकर बड़ा हुआ हूं! मैं भी बड़े पर्दे का हीरो बनना चाहता था। इसलिए, मैं अब अपना सपना जी रहा हूं और मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने अपने लिए एक जगह बनायी है।

आयुष्मान खुराना ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री ने मेरा शानदार स्वागत किया है और दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं तहे दिल से इसका सम्मान करता हूं। फिल्मों के प्रति प्यार ने ही मुझे कॉलेज में थिएटर करने के लिए प्रेरित किया। इसने मुझे मुंबई खींच लिया, जहां मैंने नाम कमाने की कोशिश की, सालों तक संघर्ष किया।

जब मेरी फिल्में चलीं तो खुशी से रोया। मेरे दिल-दिमाग में फिल्मों के प्रति प्यार पर्याप्त नहीं होता तो मैं शहर या इंडस्ट्री में टिक नहीं पाता। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मैं खुद को आभारी महसूस करता हूं कि मैं सिनेमा में बड़ा हुआ हूं और कैसे मेरे माता-पिता ने मुझे अपने सपने को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Published / 2023-11-24 18:21:26
झलक दिखला जा... में तनीषा के प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध फराह खान

एबीएन डेस्क। कोरियोग्राफर फराह खान डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी के प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो गयी। झलक दिखला जा... के आगामी एपिसोड में तनीषा को गीत चोली के पीछे पर तलवारों पर साहसपूर्वक नृत्य करते हुए देखा जायेगा। तनीषा के प्रदर्शन से फराह खान मंत्रमुग्ध हो गयी। 

फराह खान ने कहा कि तनीषा, हर हफ्ते आप कुछ नया पेश कर रही हैं। आपने मुझे अपनी मां की बहुत याद दिला दी, आपकी अभिव्यक्तियां बिल्कुल तनुजा आंटी की तरह थी। मुझे आज तुम्हारी मां की याद आ रही थी, क्योंकि जब भी थोड़ा सा नृत्य छूट जाता था। 

तो वह उसी भाव और उसी आनंद के साथ नृत्य करती थी, काजोल के साथ भी यही स्थिति थी। तकनीकी रूप से सही नहीं है, लेकिन जिस खुशी और उत्साह के साथ वह नृत्य करती हैं, वह लोगों को पसंद है।

Published / 2023-11-23 23:34:00
टाइगर 3 की सफलता से खुश हैं सलमान

एबीएन डेस्क। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 दीवाली के अवसर पर 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है। सलमान खान टाइगर 3 की सफलत से खुश हैं। 

सलमान के पास अब दीवाली पर रिलीज होने वाली बड़ी कमाई वाली फिल्मों में टाइगर 3 और प्रेम रतन धन पायो शामिल है। सलमान खान ने कहा, यह काफी उत्साहजनक है कि मेरे दो सबसे पसंदीदा किरदार प्रेम और टाइगर ने दीवाली पर लोगों का इतना मनोरंजन किया है।

एक अभिनेता के रूप में, मैंने केवल अपने ब्रांड के सिनेमा के माध्यम से लोगों के लिए यादें बनाने पर ध्यान दिया है और मैं भाग्यशाली हूं कि उन्होंने मुझे वापस प्यार किया है। मील के पत्थर हमेशा खास होते हैं लेकिन इससे भी अधिक आश्चर्यजनक बात ऐसे किरदार बनाना है जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए रहते हैं।

मुझे उम्मीद है कि लोग प्रेम और टाइगर को हमेशा समान रूप से पसंद करेंगे क्योंकि मेरे लिए इन दोनों किरदारों ने मुझे सर्वसम्मति से सराहना दी है। इसलिए, मैं एक को दूसरे के ऊपर नहीं चुन सकता। मुझे खुशी है कि प्रेम और टाइगर ने सभी आयु वर्ग के परिवारों और दर्शकों के लिए दिवाली को खास बना दिया है।

Published / 2023-11-23 21:17:42
गोवा के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में झारखंड भी ले रहा भाग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गोवा में 20 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक चलने वाले गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में झारखंड फिल्म विकास निगम भी हिस्सा ले रहा है। इस फिल्म बाजार में देश के कई प्रांतों और विश्व के कई देश के फिल्म प्रोड्यूसर भी शामिल हुए हैं।

झारखंड के फिल्म नीति की जानकारी कई फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्राप्त की है। झारखंड सरकार की फिल्म नीति को प्रमोट करने के लिए झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में बीरू प्रसाद कुशवाहा कोषाध्यक्ष, झारखंड फिल्म विकास निगम तथा सहायक कंपनी सचिव अमन कुमार गोवा में उपस्थित हैं और वह दोनों झारखंड फिल्म नीति और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ फिल्मांकन के लिए उचित माहौल के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

कुशवाहा ने बताया कि झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं के संबंध में जानकारी लेने के लिए देश के कई प्रदेशों के प्रोड्यूसर्स जेएफडीसीएल के स्टॉल पर आये। कई प्रोड्यूसर्स ने झारखंड फिल्म नीति की सराहना की और राज्य में फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा जाहिर की। 

वहीं, झारखंड के स्टॉल में मुख्य रूप से श्रेया अग्रवाल, इंटरनेशनल मार्केट प्लेस फॉर मीटिंग इंडियन प्रोडक्शंस, निहारिका रॉय, एमडी, एमसीओ, मृदुल गुप्ता, पल्स प्रोडक्शंस, श्वेता रंजन, पीएम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, फहीम खान, एफएमसीजी, नितेश चौरसिया, नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ डिजाइन सहित कई प्रोड्यूसर्स शामिल थे।

Published / 2023-11-21 19:38:31
अब वेब सीरीज की तैयारी में जुटीं जैकलीन

डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी जैकलीन फर्नांडीस

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है। जैकलीन जिओ सिनेमा की वेब सीरीज जीओएटी (ग्रेटेस्ट आॅफ आल टाइम) में काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे। 

इस वेब सीरीज में जैकलीन के साथ नील नितिन मुकेश अहम भूमिका में होंगे। जैकलीन अपनी पहली वेब सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस वेबसीरीज की शूटिंग मुख्यत: मुंबई में ही होगी। अगले चार महीनों में शो को विभिन्न शेड्यूल के अंतर्गत मुंबई के ही अलग-अलग स्थानों पर शूट किया जायेगा।

Published / 2023-11-17 21:39:24
अक्षरा सिंह के छठ गीत से बह रही भक्ति की बयार

  • अक्षरा सिंह का गाना छठी मईया करिहा दुलार हुआ रिलीज, बेहद खास है यह छठ का गीत

एबीएन डेस्क। भगवान भुवन भास्कर को समर्पित लोक आस्था के महापर्व छठ पर भोजपुरी की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की मधुर कृति छठी मईया करिहा दुलार रिलीज हो गया है। 

अक्षरा सिंह ने इस छठ गीत के जरिए एक बार फिर से अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया है। जो छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत छठी मईया करिहा दुलार लेकर आयी हैं। इस गाने को कंपोज प्रजक्ता शुक्रे ने किया है। 

दोनों की जोड़ी इस गीत को और भी खास बनाती है। गाने में अक्षरा ने छठ मां की महिमा को नये अंदाज में प्रस्तुत किया है। यह गाना कुछ इस तरह का है कि अक्षरा सिंह के साथ गीतकार मनोज यादव की भी मेहनत कमाल की है। 

अक्षरा सिंह ने गाने को लेकर कहा कि मैंने अब तक कईं छठ गीत गाये हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है। इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। 

इसमें आपको अक्षरा की आवाज आपकी दिल की आवाज जैसी महसूस होगी। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा।

Published / 2023-11-08 20:35:05
गदर 2 की सफलता के बाद नाना पाटेकर को लेकर जर्नी बनायेंगे अनिल शर्मा

एबीएन, डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार अनिल शर्मा, नाना पाटेकर को लेकर फिल्म जर्नी बनाने जा रहे हैं। गदर 2 की शानदार सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अगली फिल्म का एलान कर दिया है। अनिल शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। 

इस तस्वीर में नाना पाटेकर नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने लिखा कि गदर 2 के बाद काशी विश्वनाथ से नई जर्नी की शुरूआत हो रही है। फिल्म का नाम जर्नी है। अनिल शर्मा ने लिखा कि एक तीर्थ स्थान से घर तक की जर्नी है। तस्वीर देखकर यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि फिल्म जर्नी में काशी विश्वनाथ की कुछ अहमियत हो सकती है।

Published / 2023-11-07 23:52:48
मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ में दिखेंगे कमल हसन

एबीएन डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ में काम करते नजर आयेंगे। कमल हासन और मणि रत्नम 35 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल ठग लाइफ है।मेकर्स ने इसका एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया। 

इस वीडियो में कमल एक ठग के गेट अप में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में कमल हसन के अलावा तृषा कृष्णन, दुलकर सलमान और जयम रवि जैसे कलाकार नजर आयेंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

इस वीडियो में कमल कहते हैं, ऐसा लगता है जैसे इन्होंने मेरे जन्म के वक्त ही मेरे माथे पर लिख दिया था कि शक्तिवेल नायकर क्रिमिनल है, गुंडा है, यकूजा है। इस फिल्म को कमल हसन ने मणि रत्नम के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है। म्यूजिक एआर रहमान का होगा।

Page 22 of 81

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse