एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था।
उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। रोटी, कपड़ा और मकान और क्रांति जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।
पूरब और पश्चिम फिल्म का गीत भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं... आज भी सभी की जुबां पर हैं। उन्हें दो बदन, हरियाली और रास्ता और गुमनाम जैसी हिट फिल्मों के लिए भी जाना जाता था।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर बनने जा रही वेब स्टोरी फरेबी, रोशनी और ब्लाइंड लव की शूटिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी। प्री - प्रोडक्शन की तैयारी हो चुकी हैं। वहीं कलाकारों का चयन भी किया जा चुका है।
प्रोडक्शन शुरू कर जल्दी ही पोस्ट प्रोडक्शन भी किया जायेगा और आगामी माह तक रिलीज करने की भी योजना हैं।वेब स्टोरी के प्रत्येक भाग में एक अलग -अलग कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। वहीं,सभी कहानियों में मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी हैं। जो समाज और व्यक्ति के दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ है।
रोशनी मर्डर मिस्ट्री,ब्लाइंड लव प्रेम कहानी और फरेबी फैमिली ड्रामा पर आधारित हैं। जिसमें अलग-अलग कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा। फरेबी में अभिनेत्री पल्लवी सिंह, अभिनेता अभिनव कुमार एवं गौतम सुरी, रोशनी में अभिनेत्री कुमकुम सेंगर, मानसी प्रजापति एवं पल्लवी राय और ब्लाइंड लव में अभिनेत्री खुशी मौर्या, अभिनेता यश कुमार अभिनय करेंगे।
निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह, सह निर्माता राहुल चौरसिया, निर्देशक व डीओपी राम यादव, ओटीटी हेड प्रदीप सिंह, ओटीटी क्रिएटिव कुंदन सिंह हैं। शूटिंग मुंबई में की जायेगी। उक्त जानकारी आर्या ग्रुप आॅफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने पहले दिन भारतीय बाजार में 26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सलमान खान की आखिरी फिल्म टाइगर 3 वर्ष 2023 में रिलीज हुई थी।
सलमान खान की फिल्म सिकंदर के रिलीज का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। सलमान खान ज्यादातर ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। ईद के एक दिन पहले 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है।
साजिद नाडियाडवाला फिल्म सिकंदर को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है, जो पहले आमिर खान की लेकर सुपरहिट फिल्म गजनी को निर्देशित कर चुके हैं। इस एक्शन-ड्रामा में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म सिकंदर के ओपनिंग डे के शुरूआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, सिकंदर ने पहले दिन भारतीय बाजार में 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मेकर्स को उम्मीद है कि सोमवार को को ईद की छुट्टी पर सलमान को दर्शकों से ईदी जरूर मिलेगी और सिकंदर की कमाई में तेजी आयेगी।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लिट्टी चोखा के बड़े फैन हैं। लिट्टी चोखा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बिहार की ये खास डिश अपने जबरदस्त स्वाद और देसी अंदाज के लिए पूरे देश में मशहूर है। लिट्टी असल में गेहूं के आटे से बनी होती है, जिसमें सत्तू, सरसों का तेल और मसाले भरे जाते हैं।
इसे कोयले या उपलों की धीमी आंच पर सेंका जाता है, जिससे इसका स्मोकी फ्लेवर और भी निखर जाता है। अब बात करें चोखे की तो ये उबले आलू, भुने बैंगन और टमाटर को मसालों के साथ मैश करके बनाया जाता है। लिट्टी को जब चोखे के साथ खाया जाता है तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है! बिहार की गलियों से लेकर बड़े होटलों तक, लिट्टी चोखा का जलवा हर जगह कायम है।
आज बिहार दिवस के मौके पर यदि लिट्टी चोखा का मजा न लिया जाए, तो कुछ अधूरा सा लगता है! ये डिश न सिर्फ आम लोगों बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी काफी पॉपुलर है। खुद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इसके बड़े फैन हैं। कहा जाता है कि उन्होंने इस आइकॉनिक डिश को मशहूर करने में अहम भूमिका निभायी है।
आमिर खान की लिट्टी चोखा के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। पटना दौरे के दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक दुकान पर जाकर बिहार की इस मशहूर डिश का लुत्फ उठाया था। अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्होंने कहा था, इसका स्वाद अनोखा होता है, मुझे लिट्टी चोखा खाना बहुत पसंद है। दुकान मालिक के मुताबिक, आमिर खान 2012 में भी यहां आए थे, और उनके आने के बाद दुकान की लोकप्रियता काफी बढ़ गयी।
उन्होंने बताया, लोग यहां खासतौर पर यह पूछने आते हैं कि आमिर खान ने कौन-सी लिट्टी खायी थी। आमिर खान के लिट्टी चोखा खाने के बाद इस डिश की पॉपुलैरिटी बिहार से बाहर भी तेजी से बढ़ने लगी। कई दुकानदारों ने उनकी तस्वीरें अपने स्टॉल पर लगाकर ग्राहकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया। आमिर की वजह से यह एक ट्रेंड बन गया, जिसके बाद विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेता ने भी लिट्टी चोखा ट्राई किया।
आमिर की पसंद ने न सिर्फ इस डिश को चचार्ओं में ला दिया, बल्कि कई लोगों को बिहार आकर इसे चखने के लिए भी प्रेरित किया। उनके प्रभाव ने इस डिश को और पॉपुलर कर दिया, जिससे यह फूड लवर्स के लिए एक मस्ट ट्राई डिश बन गयी।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। आयुष्मान खुराना को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आधिकारिक फिट इंडिया आइकन के रूप में नामित किया है।
आयुष्मान अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा बन गये हैं, जिसका उद्देश्य भारत में फिटनेस को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। आयुष्मान खुराना को रविवार को दिल्ली में आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट के उद्घाटन समारोह में औपचारिक रूप से फिट आइकन घोषित किया गया, जहां उन्हें केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया।
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने संकल्प लिया है कि वे देश के लाखों लोगों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका उद्देश्य है कि हर वर्ग के लोग अपनी सेहत और तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें।
आयुष्मान खुराना ने कहा, जब आपकी सेहत अच्छी होती है, तो जीवन की सभी चुनौतियां चाहे वह व्यक्तिगत हों या पेशेवर संभव लगती हैं। लेकिन जब स्वास्थ्य बिगड़ता है, तो वही सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। अच्छी सेहत हमें कुछ भी करने के लिए सक्षम बनाती है।
एक स्वस्थ व्यक्ति आत्मविश्वासी और मजबूत होता है, चाहे दुनिया कितनी भी अनिश्चित क्यों न लगे। स्वास्थ्य ही सब कुछ है। एक स्वस्थ राष्ट्र ही समृद्ध राष्ट्र होता है। जब हम स्वस्थ होते हैं, तो हम अधिक उत्पादक होते हैं, अधिक समृद्ध होते हैं और राष्ट्र-निर्माण में योगदान देते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अद्भुत पहल के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
मैं केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख भाई का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस राष्ट्रीय आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अनूठे प्रयास किये हैं। मुझे फिट इंडिया आइकन बनने का सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है। अंत में, मैं युवा पीढ़ी और अपने महान देश को एक आशीर्वाद देना चाहता हूं लंबी उम्र का आशीर्वाद। आयुष्मान भव...।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एआर रहमान फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं। रविवार सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके तुरंत बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया गया।
म्यूजिक कंपोजर को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम सहित उनकी कई और टेस्ट किये। अस्पताल के करीबी सूत्रों ने संकेत दिया है कि उन्हें एंजियोग्राम से गुजरना पड़ सकता है।
ऑस्कर विनर संगीतकार की देखरेख स्पेशल टीम कर रही है. ए.आर. रहमान को इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ए.आर. रहमान हाल ही में जब विदेश से वापस लौटे तो उन्हें गर्दन में काफी दर्द महसूस हो रहा था। इसके बाद उन्हें सीने में दर्द की शिकायत भी होने लगी।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की आइकॉन और ग्लोबल सेंसेशन दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में लुई विटॉन के शो में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज करायी। लुई विटॉन की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते, दीपिका ने इस लग्जरी ब्रांड के एक्सक्लूसिव आउटफिट में जबरदस्त एलीगेंस और सोफिस्टिकेशन बिखेरा। आइफेल टावर के बैकड्रॉप में दीपिका का यह लुक किसी क्लासिक फैशन स्टेटमेंट से कम नहीं था।
उन्होंने व्हाइट ओवरसाइज्ड कोट के साथ ब्लैक हील्स और ग्लव्स पहने, बालों को खूबसूरती से स्कार्फ से बांधा और अपने लुक को रेट्रो टच देते हुए क्लासिक रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया। दीपिका पादुकोण पेरिस के फेमस लूवर पैलेस के द कूर कैरे डू लूवर में लुई विटॉन के शो में शिरकत कर रही हैं। ये सिर्फ कोई फैशन इवेंट नहीं, बल्कि इंडिया के ग्लोबल लेवल पर बढ़ते दबदबे की एक और मिसाल है।
लुई विटॉन और कार्टियर जैसे बड़े इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड्स की पहली इंडियन एंबेसडर बनकर, दीपिका ने न सिर्फ अपने लिए बल्कि आने वाले टाइम में बाकी इंडियन सेलेब्स के लिए भी नये रास्ते खोल दिये हैं। अपने क्लासिक और विंटेज टच वाले लुक में दीपिका फिर से छा गयी हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उनका ग्लोबल अपीयरेंस कुछ खास रहा, जहां उन्होंने एलिगेंस और ग्रेस का ऐसा कॉम्बिनेशन दिखाया कि हर कोई बस देखता रह गया।
लुई विटॉन की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर दीपिका पादुकोण फैशन वर्ल्ड में जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वह दुबई में कार्टियर के 25वें एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में ब्लैक ब्यूटी के रूप में नजर आयी थीं, उसके बाद अबू धाबी में फोर्ब्स समिट में उन्होंने गोल्डन गर्ल बनकर सभी को चौंका दिया। लुई विटॉन की पहली भारतीय हाउस एंबेसडर बनने का यह सफर उनके करियर का एक बड़ा माइलस्टोन है, जो उनके ग्लोबल इम्पैक्ट को और मजबूत करता है। उनका यह लुक आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उन्हें होली आइकॉनिक क्वीन!!, दीपिका से नजरें नहीं हट रहीं, वो कमाल की लग रही हैं, ये औरत सच में किसी विजन जैसी है और अब एफिल टावर को टक्कर मिल गयी, कौन ज्यादा खूबसूरत है। जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। दीपिका का हर लुक उनके स्टाइल और एलीगेंस का एक नया स्टैंडर्ड सेट कर रहा है।
मां बनने की खूबसूरत जर्नी एंजॉय करने के साथ ही दीपिका पादुकोण ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर भारत का दमदार प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनकी गैरमौजूदगी को फैंस ने जरूर महसूस किया, लेकिन अब वह लगातार अपने पावरफुल और स्टनिंग अपीयरेंस से सभी को चौंका रही हैं। पेरिस फैशन वीक में लुई विटॉन के लिए उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ फैशन आइकॉन ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की ग्लोबल एंबेसडर भी हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत हिंदी वेब सीरीज डार्क नाइट और अधूरी मोहब्बत रिलीज के कगार पर हैं। जिसका ट्रेलर बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज किया जायेगा।आर्या ग्रुप आफ कंपनी के को - फाउंडर एवं प्रमोटर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि डार्क नाइट और अधूरी मोहब्बत की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। वहीं पोस्ट प्रोडक्शन भी समाप्ति पर हैं।बहुत जल्द दर्शक ट्रेलर ओटीटी पर देख सकेंगे।
बता दें वेब सीरीज की कहानी मनोरंजक से भरपूर हैं।दर्शकों की पसंद के अनुसार निर्माण किया गया हैं।वहीं कलाकारों ने भी उम्दा अभिनय किया है। अधूरी मोहब्बत में अखिलेश और नेहा की जोड़ी देखने को मिलेगी। जबकि, डार्क नाइट में नवोदित युवा कलाकार नजर आयेंगे। वेब सीरीज की निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह, निर्देशक अमित कुमार, क्रिएटिव हेड प्रदीप सिंह, ओटीटी क्रिएटिव कुंदन सिंह, लाइन प्रोड्यूसर विनोद त्रिपाठी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse