एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने धुरंधर: द रिवेंज के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है। करणदीप सिंह ने सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और बताया कि कैसे उस हाई-आॅक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया।
करणदीप ने याद करते हुए कहा, हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था। वहां दूर-दूर तक एक भी पेड़ या छांव नहीं थी। उन्होंने बताय कि आसपास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी। एक तरफ गाड़ियां थीं, दूसरी तरफ कंटेनर और पास में ही मालगाड़ियां खड़ी थीं। हम इस सबके बिल्कुल बीच में शूटिंग कर रहे थे।
करणदीप ने कहा, फाइट सीक्वेंस के दौरान रणवीर एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर कूद रहे थे। गर्मी की वजह से वो कंटेनर सच में तप रहे थे। हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वो यकीन के बाहर था। हमने एक हफ्ते में खून की पूरी बाल्टी खत्म कर दी थी। उन्होंने बताया, पंखे और एसी वहां थे लेकिन गर्मी इतनी थी कि कुछ भी काम नहीं कर रहा था। इतनी तपिश थी कि हम ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे। एक विग का अपना वजन और गर्मी होती है, उसे 47 डिग्री में पहनना बिल्कुल वैसा ही है जैसे ऊनी टोपी पहनना।
इन सब बातों से जो सबसे बड़ी बात सामने आती है, वो है अपने काम के लिए रणवीर सिंह का जबरदस्त समर्पण। 47-48 डिग्री की भयंकर गर्मी में फिजिकली थका देने वाले एक्शन सीन्स करना, ऊपर से भारी पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट जैसे लेयर्ड कपड़े पहनना, और कई दिनों तक प्रोस्थेटिक्स और नकली खून की परेशानी सहना, रणवीर पूरी तरह फिल्म में डूबे रहे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया।ये लगातार मेहनत अब फिल्म की जबरदस्त कामयाबी में साफ दिख रही है।
धुरंधर: द रिवेंज भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है, और यह ऐतिहासिक बेंचमार्क हासिल करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार है। इस कामयाबी के केंद्र में रणवीर सिंह हैं, जिनकी परफॉरमेंस को हाल के समय की सबसे दमदार और प्रभावशाली परफॉरमेंस में से एक माना जा रहा है।जैसे-जैसे रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं, एक बात तो साफ है रणवीर सिंह सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में ही नहीं दे रहे, बल्कि अपनी बेमिसाल लगन, डिसिप्लिन और एक्सीलेंस से नए स्टैंडर्ड्स सेट कर रहे हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने बताया कि यह रितेश देशमुख का सपना था कि वह शिवाजी महाराज पर फिल्म बनायें। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म राजा शिवाजी में रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन पहली बार साथ नजर आयेंगे। यह फिल्म अभिषेक बच्चन के लिए खास है क्योंकि यह उनकी पहली मराठी फिल्म है। इसमें वह योद्धा संभाजी शाहाजी राजे भोसले का किरदार निभा रहे हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई थे।
हाल ही में फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ, जिसमें अभिषेक बच्चन एक दमदार और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह योद्धा के रूप में युद्ध के मैदान में दिखाई देते हैं और अपने भाई शिवाजी महाराज के साथ उनके रिश्ते को भी दिखाया गया है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि यह रितेश देशमुख का सपना था कि वह शिवाजी महाराज पर फिल्म बनायें।
उन्होंने कहा कि उनकी और रितेश की दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है, जब वे लातूर में फिल्म जमीन की शूटिंग कर रहे थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बाद में कई फिल्मों में साथ काम किया। उन्होंने बताया कि एक बार रितेश ने अपने घर पर उन्हें बताया था कि वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि डायरेक्शन में भी कुछ बड़ा करना चाहते हैं और शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाना उनका सपना है।
अभिषेक ने कहा कि फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने रितेश की तारीफ करते हुए कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी मराठी फिल्मों में से एक हो सकती है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, शानदार विजुअल्स और मजबूत कहानी देखने को मिलेगी। इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है।
फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश देशमुख भी नजर आयेंगे। यह फिल्म एक मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स आॅफिस पर दबदबा बनाया हुआ है। फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही ह। फिल्म 900 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल हो सकती है। मंगलवार को फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने इन दिनों कितना कलेक्शन किया है।
धुरंधर द रिवेंज की रिलीज को आज 13 दिन पूरे हो गए हैं। ओपनिंग डे पर 145.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाने वाली इस फिल्म ने पहले वीक 674.17 करोड़ रुपये कमाये थे। वीकएंड पर इसकी कमाई में और इजाफा हुआ, जो इस तरह है- शुक्रवार को नौवें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़, शनिवार को 10वें दिन 62.85 करोड़ तो वहीं रविवार को 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
आज मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स आफिस पर खबर लिखे जाने तक 14.44 करोड़ की कमाई कर ली है। सोमवार को फिल्म ने 25.30 करोड़ की कमाई की थी। फाइनल आंकड़े आने तक कमाई में और इजाफा होगा। टोटल कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने अब तक 872.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
धुरंधर द रिवेंज जल्द ही भारतीय बॉक्स आफिस पर 900 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,392.23 करोड़ रुपये हो चुका है।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (नई दिल्ली)। घर बैठे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज, फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स आर्या डिजिटल ओटीटी पर देख सकते हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी पर 1200 से भी अधिक फिल्में और वेब सीरीज हैं। जबकि, दर्जनों लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध हैं।
हॉलीवुड और साउथ की फिल्में हिंदी में हैं और लाइव टीवी चैनल्स में भक्ति, म्यूजिक, न्यूज इत्यादि शामिल हैं। ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। जिसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में हैं।
आर्या ग्रुप आफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज के आधुनिक युग में मनोरंजन बेहद ही सरल और आसान हो चुका हैं।
दर्शक घर बैठे अपने मोबाइल और टीवी पर वेब सीरीज, फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं। जिसके लिए ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता भी नहीं हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम रखा गया हैं।
जो आम लोगों के बजट के अनुसार हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी बेहतर और सस्ता हैं। जो सभी वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया है। अभी तक आर्या डिजिटल ओटीटी को एक लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और जल्दी ही यह संख्या बढ़ कर 5 लाख होने वाली हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। आस्कर 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया। 98वें आस्कर अवॉर्ड में लियोनार्डो डिकैप्रियो की वन बैटल आफ्टर अनदर का दबदबा देखने को मिला। वन बैटल आफ्टर अनदर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए।
जबकि रियान कूगलर की सिनर्स को 4 आस्कर अवॉर्ड मिले। माइकल बी जॉर्डन को सिनर्स के लिए बेस्ट एक्टर और जेसी बकले को हैमनेट के बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। यहां जानते हैं 98वें आस्कर्स में किस-किसने मारी बाजी?
इस बार आस्कर में कई रिकॉर्ड भी बने और नए-नए कारनामे भी बने। हैमनेट के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आॅस्कर जीतने वाली जेसी बकले ने इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ वह यह सम्मान पाने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। विजय देवरकोंड और रश्मिका मंदाना दोनों ने ही फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम किया है। विजय ने अर्जुन रेड्डी और रश्मिका ने एनिमल में काम किया। अब विजय और रश्मिका की शादी में शामिल होने के लिए संदीप उदयपुर पहुंच गए हैं। वो विजय और रश्मिका की शादी के जश्न का हिस्सा बनेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका और विजय दो अलग-अलग सेरेमनी में शादी करेंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पहली शादी की सेरेमनी ट्रेडिशनल तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों से होगी, जो विजय देवरकोंडा की विरासत को दिखाती है, यह खास सेरेमनी 26 फरवरी की सुबह तय है। इसके बाद शाम को कोडवा सेरेमनी होगी, जिसमें रश्मिका मंदाना की जड़ों को सेलिब्रेट किया जाएगा।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक मां वंदे का पहला शेड्यूल हैदराबाद में पूरा कर लिया गया है। फिल्म मां वंदे में उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेट से बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें इस बड़े और महत्वाकांक्षी बायोग्राफिकल ड्रामा की पहली झलक देखने को मिलती है।
हैदराबाद शेड्यूल की शुरुआत शुभ मुहूर्त में पारंपरिक पूजा के साथ हुई थी, जिसके बाद फिल्म के कई अहम सीन शूट किये गये। इस चरण के पूरा होते ही अब टीम अगले शेड्यूल के लिए कश्मीर का रुख करने वाली है। सामने आई बीटीएस तस्वीरों में सेट के दिलचस्प पल कैद हैं, जहां निर्देशक क्रांति कुमार सीएच उन्नी मुकुंदन के साथ नजर आ रहे हैं।
मां वंदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन सफर से प्रेरित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। इस प्रोजेक्ट का ऐलान सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर किया गया था और इसे इंटरनेशनल प्रोडक्शन स्टैंडर्ड्स और मजबूत तकनीकी स्तर के साथ भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है।
इस फिल्म का निर्माण वीर रेड्डी एम ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन क्रांति कुमार सीएच ने संभाला है। मां वंदे में एक जबरदस्त टेक्निकल टीम साथ आई है, जिसमें एक्शन डायरेक्टर किंग सोलोमन, प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सायरिल, एडिटर श्रीकर प्रसाद, सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार और म्यूजिक कंपोजर रवि बसुर शामिल हैं।
इस टीम के नाम बाहुबली और सालार जैसी यादगार फिल्मों का अनुभव है, वहीं केजीएफ की धमाकेदार धुनों से रवि बसुर पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (नई दिल्ली)। वास मूवीज एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म होगा क्या अब... बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यूट्यूब पर रिलीज ट्रेलर को दर्शकों ने लाइक्स और व्यूज देकर अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दिया। फिल्म की कहानी पारिवारिक और मनोरंजक हैं।
जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा के साथ सस्पेंस भी हैं। अंतिम तक फिल्म देखने के बाद दर्शक आश्चर्य करेंगे कि होगा क्या अब... महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगला, असम और मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में दर्शक फिल्म को देख सकेंगे। जिसकी सूची जारी कर दी गयी हैं।
इस फिल्म में विकी पवार, चंद्रशिखा श्रीवास, प्रियंका महाराज, कोमिका आंचल, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, संगीता निषाद, अमित पटेल, श्री विश्वकर्मा, संदीप त्रिपाठी, पिंकू वर्मा, मुकेश पांडे, जेस डेजा, संजय राम, नैना लकड़ा, साहिल गिरी, ओविया, संजय बान, अंसार शेख, रश्मि जामदार, पारस राम चेलानी, मोहन वैरागडे, देवयानी खोरगड़े, छवि सोनवाने, खुशी यादव एवं अन्य ने अभिनय किया है।
फिल्म के निर्देशक हेमंत कुमार, निर्माता सूरज विश्वकर्मा, को-प्रोड्यूसर सुनीता बीके, कार्यकारी निर्माता मनीष शर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर नीलाक्षी दूर्वा, कथा - पटकथा वीरेंद्र पाटले, संवाद लेखक हेमंत कुमार, डीओपी रौशन खड़गी एवं राजबली राज, एडिटर कृष्ण मुरारी, कोरियोग्राफर राजकुमार सेन, असिस्टेंट कोरियोग्राफर राहुल चौधरी, एक्शन डायरेक्टर जय बिष्ट व टारजन, क्रिएटिव डायरेक्टर मनीष शर्मा, सहायक निर्देशक अशोक माही, अविनाश गुप्ता गोलू एवं और फिल्म पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse