Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
निमरत कौर ने पूरी की फिल्म सेक्शन 84 की शूटिंग
Published / 2023-06-18 18:41:56
निमरत कौर ने पूरी की फिल्म सेक्शन 84 की शूटिंग

एबीएन डेस्क। निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ सेलिब्रेट करतीं नजर आ रही हैं। निमरत ने फोटोज शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ अपने काम को लेकर एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। निमरत ने नोट लिखा है कि मेरी दो सबसे पसंदीदा शब्द-एक्शन और कट के पहले, बीच और बाद में मैंने जो महसूस किया, उसे समझाने के लिए कोई भी शब्द कभी भी पर्याप्त नहीं होगा। किसी किताब के आखिरी पन्ने की तरह, जिसे आप कभी खत्म नहीं करना चाहते हैं, आखिरी दिन अपने साथ कृतज्ञता, जीवन भर के लिए सीख, अलगाव की चिंता और एक साधारण ज्ञान लेकर आया है कि एक अभिनेता के रूप में कुछ भी आपको स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार नहीं कर सकता है। कई जन्मों में एक बार प्रकृति का बल, अमिताभ बच्चन फिल्म सेक्शन 84 में निमरत कौर के अलावा अमिताभ बच्चन और डियाना पेंटी भी लीड रोल में हैं।

सही समय पर शादी करेंगी कंगना रनौत
Published / 2023-06-17 21:00:39
सही समय पर शादी करेंगी कंगना रनौत

एबीएन डेस्क। कंगना रनौत का कहना है कि वह सही समय आने पर शादी करेंगी। कंगना रनौत ने अपनी शादी को लेकर पूछे जाने पर कहा, हर चीज के लिए अपना समय होता है और यदि मेरे जीवन में वह समय आना है तो वह आयेगा।मुझे शादी करनी है और अपना खुद का परिवार चाहिए। लेकिन, सही समय पर यह होगा। कंगना ने बताया कि वह एक ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं, जो उनकी पर्सनालिटी को निखारे, जो उन्हें कमतर महसूस न कराये और उनकेआउटस्पोकन अंदाज को और खास बनाये।

चेक बाउंस फ्रॉड मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को कोर्ट से मिली सशर्त जमानत
Published / 2023-06-17 14:56:18
चेक बाउंस फ्रॉड मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

रांची सिविल कोर्ट में हुई थी हाजिर, 21 को सशरीर हाजिर होने का आदेश टीम एबीएन, रांची। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल आज शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सशरीर हाजिर हुई। मीडिया से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा स्कार्फ से ढंक लिया था। लेकिन कोर्ट में पहुंचे ही उन्हें अपने चेहरे से पर्दा हटाना पड़ा। जैसे ही अमीषा पटेल कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुई तो अदालत ने उन्हें अपने चेहरे से स्कार्फ हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्हें अपना चेहरा कोर्ट में दिखाना पड़ा। रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला के कोर्ट में अमीषा पटेल ने हाजिरी लगायी। इसके बाद न्यायालय ने उन्हें कंडीशनल बेल देते हुए 21 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। अगर वह 21 जून को कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उनकी बेल टूट जायेगी।

हिंदी के बाद अब तेलुगू सिनेमा में कदम रखेंगे इमरान हाशमी
Published / 2023-06-17 14:38:53
हिंदी के बाद अब तेलुगू सिनेमा में कदम रखेंगे इमरान हाशमी

गैंगस्टर ड्रामा ओजी से करेंगे शुरुआतएबीएन डेस्क। अभिनेता इमरान हाशमी गैंगस्टर ड्रामा ओजी से तेलुगू सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। निर्देशक सुजीत की गैंगस्टर ड्रामा ओजी में पवन कल्याण और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में हैं। इमरान हाशमी ओजी से तेलुगू सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। इमरान हाशमी ने बताया- ओजी के साथ इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म ओजी की एक मजबूत और मनोरंजक पटकथा है और मुझे एक चुनौतीपूर्ण भूमिका मिली है, जिसे मैं पवन कल्याण सर, सुजीत, दानय्या सर और टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि हम दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव बनायेंगे।

73 वर्ष के हुए "गौरांग" मिथुन चक्रवर्ती
Published / 2023-06-16 16:34:28
73 वर्ष के हुए "गौरांग" मिथुन चक्रवर्ती

एबीएन डेस्क। मिथुन चक्रवर्ती आज 73 वर्ष के हो गये। 16 जून 1950 को कोलकाता शहर में जन्मे मिथुन चक्रवर्ती मूल नाम गौरांग चक्रवर्ती ने स्नातक की शिक्षा कोलकाता के मशहूर स्कॉटिश चर्च से पूरी की। मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरुआती दौर में वामपंथी विचारधारा से काफी प्रभावित रहने के कारण नक्सलवाद से जुड़े रहे, लेकिन अपने भाई की असमय मृत्यु से उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया।वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म मृगया... बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर की पहली फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे संथाली युवक मृगया... की भूमिका निभायी जो अंग्रेजी हूकुमत द्वारा अपनी पत्नी के यौन शोषण के विरूद्ध आवाज उठाता है। फिल्म में उन्हें दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म मृगया... की सफलता के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती को बतौर अभिनेता काम नहीं मिल रहा था। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती को दो अंजाने फूल खिले हैं गुलशन गुलशन जैसी कुछ फिल्मों में छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।वर्ष 1979 में मिथुन चक्रवर्ती को रविकांत नगाईच की फिल्म सुरक्षा... में काम करने का मौका मिला जो उनके सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। मार धाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती एक जासूस की भूमिका में थे। उनका यह अंदाज सिने प्रेमियों को काफी पसंद आया। बाद में वर्ष 1982 में इस फिल्म का सीक्वल... वारदात... बनाया गया।

द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू 05 अक्टूबर को होगी रिलीज
Published / 2023-06-15 18:19:07
द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू 05 अक्टूबर को होगी रिलीज

एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू 05 अक्टूबर को रिलीज होगी। पूजा एंटरटेनमेंट के तले बन रही फिल्म द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू दिवंगत जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिन्होंने भारत के पहले कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और अजय कपूर द्वारा निर्मित फिल्म द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है।

दुखद : मशहूर गायिका शारदा का निधन
Published / 2023-06-14 18:36:29
दुखद : मशहूर गायिका शारदा का निधन

एबीएन डेस्क। मशहूर गायिका शारदा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। गायिका कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। 1960 और 1970 के दशक की मशहूर पार्श्व गायिका के चले जाने के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। 1960 और 70 के दशक में वह सक्रिय रहीं और 1969 से लेकर 1972 तक फिल्मफेयर पुरस्कारों में उन्हें चार नामांकन प्राप्त हुए।  जिसमें से उन्हें जहां प्यार मिले के बात जरा है आपस की... के लिए पुरस्कार प्राप्त भी हुआ। गायिका को 1966 में आई फिल्म सूरज में उनके गीत तितली उड़ी के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

अभिषेक बच्चन के साथ गाना पर नोरा फतेही ने किया डांस
Published / 2023-06-13 23:12:46
अभिषेक बच्चन के साथ गाना पर नोरा फतेही ने किया डांस

एबीएन डेस्क। नोरा फतेही ने अभिषेक बच्चन के साथ सुपरहिट गाना कजरा रे पर डांस किया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पर सुपरहिट गाना कजरा रे फिल्माया गया था। बंटी और बबली का यह गाना आज भी पार्टियों और शादियों का हिस्सा रहता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक बच्चन कजरा रे गाने पर नोरा फतेही के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की है। नोरा ने ब्लैक बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन भी ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही ने यह डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा और अभिषेक बच्चन कई अन्य लोगों के साथ पार्टी में झूमते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही निर्देशक रेमो डिसूजा के एक डांस प्रोजेक्ट में साथ नजर आयेंगे।

यशराज फिल्म के सहारे बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी में अहान पांडे
Published / 2023-06-12 17:51:37
यशराज फिल्म के सहारे बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी में अहान पांडे

एबीएन डेस्क। चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे जल्द ही यशराज फिल्मस की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। चर्चा है कि अहान पांडे जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। अहान पिछले तीन सालों से यश राज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में खुद को ग्रूम कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा, अहान पर फोकस करना चाहते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि अहान आने वाले दिनों में बॉलीवुड पर राज कर सकता है। आदित्य चोपड़ा, अहान को तैयार कर रहे हैं और उनकी फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,217