ज्ञान के साथ संस्कार भी आवश्यक : प्राचार्य संजय कुमार मिश्राटीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के विद्यार्थियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं ने आज आर्य समाज मंदिर में आयोजित साप्ताहिक महाहवन एवं सत्संग कार्यक्रम में भाग लिया। उक्त हवन आर्य समाज मंदिर के यज्ञ पुरोहित श्री मान् शास्त्री जी ने संपन्न करवाया। हवन के उपरांत सत्संग में महर्षि दयानंद कृत सत्यार्थ प्रकाश पर चर्चा की गई। संगीत शिक्षक ध्रुपद गायन में प्रवीण श्री शैलेंद्र कुमार पाठक तथा विद्यालय की संगीत मंडली ने भजन प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा नवम की छात्रा भव्या ने ओउम की महिमा विषय पर भाषण दिया।प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान के साथ संस्कार भी जरूरी है। अतः इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेना अत्यंत लाभप्रद है। उन्होंने योगीराज श्रीकृष्ण तथा अर्जुन से जुड़े दृष्टांतों के माध्यम से सफल जीवन के रहस्यों पर प्रकाश डाला। परिवार में माता-पिता, भाई, बहन, रिश्तेदार, मित्र सबका महत्त्व बताया। उक्त कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान श्री राजेंद्र कुमार आर्य, मंत्री श्री अजय आर्य, एसआर डीएवी, पुंदाग के हिंदी-संस्कृत विभाग के अध्यापक - अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा आर्य समाज, रांची के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।वैदिक जयघोष के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने आज दिनांक 6 दिसंबर 2022 को महामहिम राज्यपाल, झारखंड को ज्ञापन देते हुए कहा है कि रांची के नगड़ी प्रखंड स्थित टून्डुल पंचायत अंतर्गत मुड़मा- नयासराय में प्राचीन महादेव स्थल, छठ पूजा तालाब सहित अन्य विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक संस्कार कार्य करने वाला हिंदू समुदाय का एक परंपरागत भूभाग है। इस स्थल पर ग्रामीणों के द्वारा वर्षों से अपने धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक संस्कार के कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व से ही इस स्थल के पहुंच हेतु सरकारी रास्ता भी है। डॉ साहू ने कहा आईआईएएम एवं गेल इंडिया के द्वारा इस स्थान के आसपास निर्माण कार्य चला रहा है। इन संस्थाओं के द्वारा उपर्युक्त पारंपरिक मार्ग को बंद करना चाह रहे हैं, जो न्याय संगत नहीं है। डॉ साहू ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा इस संबंध में 23 नवंबर, 2022 को माननीय मुख्यमंत्री सहित उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी, नगड़ी को आवेदन देकर पारंपरिक मार्ग को यथावत रखने का आग्रह किया गया है। रांची के उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा स्थल निरीक्षण कर मौखिक आश्वासन भी दिया गया था कि पारंपरिक मार्ग को बंद नहीं किया जाएगा परंतु अभी तक कोई लिखित आदेश-निर्देश ग्रामीणों को प्राप्त नहीं हुआ है। इस संशय की स्थिति में ग्रामीणों के द्वारा विगत 15 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना भी चलाया जा रहा है। डॉ साहू ने महामहिम राज्यपाल महोदय से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक संस्कार कार्य स्थल तक के परंपरागत पहुंच पथ को यथावत रखने हेतु आदेश-निर्देश दें। विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू (7033541040) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के अलग-अलग थानों में दर्ज होने वाले मामलों में 20 प्रतिशत मामले साइबर अपराध से जुड़े सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से हर दिन किसी न किसी के खातों से उनकी गाढ़ी कमाई को उड़ा रहे हैं। साइबर अपराधी अब फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन के जरिए भी लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। लगातार आ रहे मामलों को देखते हुए अब झारखंड पुलिस की तरफ से ट्विटर और सोशल मीडिया पर फिंगरप्रिंट्स को लेकर अलर्ट जारी किया गयापुलिस ने अपील की है कि वे संदिग्ध या अनधिकृत साइटों पर फिंगरप्रिंट या रेटिना स्कैन ना करें। रांची पुलिस ने ट्वीट के जरिये आम लोगों से यह अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति या वेबसाइट आधार प्रमाणीकरण की मांग करें तो आप जल्दबाजी न करें और तुरंत साइबर पुलिस को सूचित करें। इसके लिए आप साइबर हेल्पलाइन नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं। साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार यह सभी लोगों को जानना आवश्यक है कि आधार प्रमाणीकरण के लिए आप अपना बायोमेट्रिक देते हैं, तो आपको नहीं पता होता है कि यह पैसे निकालने के लिए अनुचित तरीके से प्रयोग किया जा सकता है। इसमें वित्तीय धोखाधड़ी होने की पूरी संभावना रहती है। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। प्रखंड के तकंचनपुर काली मंदिर छडवा डैम में आज ध्वजारोहण का आयोजन किया जायेगा। काली मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से शुरू किया जायेगा। मंदिर समिति के ओर से ध्वज रोहण में सम्मिलित होने के लिए सनातन भक्तों को शामिल होने का निवेदन किया गया है।
रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने उपायुक्त को लिखा पत्रटीम एबीएन, रांची। पहाड़ी मंदिर रांची में लगे हुए पोल पर बड़ा और भव्य त्रिशूल लगाने का प्रस्ताव देते हुए सांसद श्री संजय सेठ ने रांची के उपायुक्त को पत्र लिखा है। उपायुक्त को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि पहाड़ी मंदिर, रांची झारखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। पहाड़ी बाबा को हम सब अपना अभिभावक मानते हैं। यह स्थल भगवान शिव का स्वयं सिद्ध स्थल है। श्री सेठ ने कहा है कि अवगत कराना है कि वर्ष 2016 में यहां विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया था, परंतु किन्हीं कारणों से यह फलीभूत नहीं हो पाया। जिस स्थान पर तिरंगा लगाया गया था, वहां अब सिर्फ पोल खड़ा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि उक्त पोल पर एक विशाल त्रिशूल लगाया जाये, जो भगवान शिव के दर्शन का प्रतीक बने। यह त्रिशूल विश्व का सबसे ऊंचा त्रिशूल भी होगा। श्रद्धालु त्रिशूल के दर्शन कर सकेंगे और यह पहाड़ी मंदिर को नया आकर्षण प्रदान करेगा। सांसद ने इस मामले में उपायुक्त को कार्यवाही का निर्देश दिया है।
किसी भी तरह के अनाधिकृत विज्ञापन से रहें सावधानटीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड के कुछ जिलों में नाबार्ड के नाम पर जालसाजों द्वारा फर्जी नियुक्ति विज्ञापन निकाल कर लोगों से पैसा मांगे जाने का मामला सामने आया हैं। डीडीएम नाबार्ड हजारीबाग प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि नाबार्ड द्वारा इस प्रकार का कोई भी नियुक्ति विज्ञापन नही निकाला गया है। नाबार्ड किसी भी प्रकार की नियुक्ति हेतु आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट https://www.nabard.org के माध्यम से ही लेता है। डीडीएम नाबार्ड ने युवाओं से सतर्क रहने और नाबार्ड के कर्मचारी/एजेंट बनकर जालसाजी करने वाले गिरोह की धोखाधड़ी का शिकार न होने को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, हजारीबाग या जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
नई धारा साहित्य सम्मानतीन साहित्यकारों को मिला नई धारा रचना सम्मानटीम एबीएन, पटना। हिंदी के कथा सम्राट प्रेमचंद ने प्रगतिशील भारतीय जीवन मूल्यों की एक नई व्याख्या दी है। कथाकार प्रेमचंद की महानता भारतीय जीवन को नकारात्मकता में नहीं, बल्कि सकारात्मकता में देखने और समझने की रही है। वह कवि तुलसीदास की तरह भारतीय समाज को अमंगल से मंगल की ओर ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहे। निश्चित रूप से प्रगतीशील भारतीय जीवन मूल्यों की एक नई व्याख्या प्रेमचंद ने दी है, ये बातें लेखक डॉ कमल किशोर गोयनका द्वारा लिखित आलेख के द्वारा डॉ भावना शेखर के वाचन में कही गयी।88 वर्षीय सुप्रसिद्ध समीक्षक डॉ कमल किशोर गोयनका को उदय राज सिंह स्मृति सम्मान से नवाजा गया, जो अपनी अस्वस्थता के कारण इस सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं थे। भारतीय नृत्य कला मंदिर के सभागार में प्रसिद्ध कथाकार महेश दर्पण, चर्चित व्यंग्यकार सुभाष चंदर और चर्चित कवि शहंशाह आलम को नई धारा रचना सम्मान से विभूषित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कथा लेखिका उषा किरण खान रहीं। नई धारा पत्रिका के प्रधान संपादक प्रथमराज सिंह के हाथों सभी चयनित साहित्यकारों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कथाकार महेश दर्पण ने कहा कि हर कहानी एक झूठ से शुरू होती है और फिर समाज की हकीकत को बयां करते हुए सबको साथ लेकर चलती है। व्यंग्यकार सुभाष चंदर ने कहा कि कोई मोटा आदमी अपनी पेट पर प्लेट रखकर खाना खाये तो उससे हास्य उत्पन्न होता है। लेकिन यदि वह व्यक्ति ठेकेदार या इंजीनियर हुआ और उसके बड़े पेट में बड़े-बड़े पुल और सरकारी इमारतें दिखाई दे, तो व्यंग्य लेखन प्रारंभ होता है। मौके पर कभी शहंशाह आलम ने शहनाई सम्राट बिस्मिल्लाह खान को समर्पित कई कविताओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उषा किरण खान ने कहा कि नई धारा पत्रिका ने साहित्यकारों की कई पीढ़ियों को तैयार किया है। पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार नई धारा पत्रिका के संपादक डॉ शिवनारायण रहे। वरिष्ठ कवयित्री रुबी भूषण ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में कई गणमान्य और नए पुराने साहित्यकार उपस्थित रहे। उपस्थित साहित्यकारों में वीणा अमृत, दिलीप कुमार, बिंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, चंदन, डॉ अलका वर्मा, पंकज प्रियम, सिद्धेश्वर, मीना कुमारी परिहार, रश्मि गुप्ता, श्वेता, शमां कौसर आदि प्रमुख रहे। उदयोत्सव के दूसरे सत्र में मंजरी जरूहार की पुस्तक मैडम सर का विमोचन बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने किया। विमोचन के दौरान पटना वीमेंस कॉलेज की सिस्टर लिसेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही।
अंकिता की मां ज्योति सिन्हा भी खेल चुकी हैं केबीसीटीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर के आदित्यपुर सहारा गार्डेन सिटी निवासी अंकिता आशी कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के हॉट सीट पर पहुंच गई है। इस एपिसोड में अंकिता आशी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर खेलते हुए नजर आई। बता दें कि अंकिता से पहले उनकी मां ज्योति सिन्हा भी कौन बनेगा करोड़पति में फास्टेट फिंगर तक पहुंच की है। अंकिता आर्किटेक्ट अनूप कुमार की बेटी है। अंकिता ने बताया कि इनकी मां ज्योति सिन्हा भी कौन बनेगा करोड़पति में फास्टेट फिंगर तक पहुंच चुकी हैं। अंकिता के पिता जमशेदपुर के जाने माने आर्किटेक्ट इंजीनियर हैं। वे आशी आर्किटेक्ट के नाम से मशहूर हैं। अंकिता की सफलता पर पूरे परिवार और शुभचिंतकों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं। इधर, अमिताभ बच्चन ने काफी बेहतर बातचीत की जैसे लगा कि पुराने परिचित हैं। बता दें कि अंकिता केबीसी शो को बचपन से देख रही है। मां के कहने पर प्ले एलॉग खेलना शुरू किया। पहले कभी सोचा नहीं था कि हॉट सीट पर जाना है। हमेशा यही सोचा कि ठीक है एक फैमली टाइम है, सब साथ में शो देखते हैं। और खेलते भी रहते हैं। फिर जब सलेक्शन हुआ और कॉल आया तो काफी आश्चर्यजनक था। काफी इंटरव्यू हुआ उसके बाद फास्टेट फिंगर के लिए सलेक्शन हुआ। वहां जाने के बाद माहौल ही बिल्कुल अलग था।अंकिता ने बताया कि केबीसी में दूसरी बार जाने का मौका मिला। पहली बार मां के साथ गयी थी, लेकिन इस बार प्रतिभागी बनकर जाने का मौका मिला। इसी वर्ष सितंबर में मां केबीसी में गयी थी, लेकिन वह हॉट सीट पर नहीं जा सकी थीं। साथ ही बता दें कि अंकिता की मां ज्योति सिन्हा ने कहा कि केबीसी इसलिए पसंद है कि बचपन से क्विज से लगाव रहा है। इससे ज्ञान बढ़ता है। पूरी फैमिली मिलकर केबीसी खेलते थे। मां ने बताया कि बेटी को हॉट सीट पर जाने का मौका मिला, जिससे पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अमिताभ जी का व्यवहार काफी पसंद है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 3 दिसंबर 2022 को पूर्वाह्न 9:30 बजे नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची, परिसर में मोक्षदा एकादशी के पावन दिवस पर गीता जयंती मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह विहिप के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु इत्यादि ने दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान श्रीकृष्ण के पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर देवी सिंह ने कहा कि जब धर्म और अधर्म के बीच के युद्ध में अर्जुन ने युद्ध स्थल पर हथियार डाल दिए थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीगीता जी का उपदेश देते हुए कहा था संसार में मानव का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म है। उन्होंने कहा व्यक्तिगत जीवन में मानसिंह धर्मात्मा हो सकता है परंतु महाराणा प्रताप जैसे देशभक्त के कार्य में विघ्न डालते हुए अधर्म कार्य किया था जिसके कारण आज भी वह समाज में उपेक्षित है। उन्होंने कहा मानव जीवन में धर्म पल-पल बदलता है। धर्म का अर्थ कर्तव्य होता है। इस अर्थ में मानव जीवन में पितृ धर्म, मातृ धर्म, स्त्री धर्म, पुत्र धर्म, पुत्री धर्म, छात्र धर्म, शिक्षक धर्म, गुरु धर्म जैसे जीवन में अनेक धर्म आते हैं, जिसका मानव निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अपने जीवन को पूर्ण करता है। उन्होंने कहा भगवान श्री कृष्ण अपने भक्तों के रक्षा सदैव करते हैं चाहे द्रोपदी हो, चाहे अर्जुन।राष्ट्रीय स्वाभिमान के शौर्य गाथा का प्रतीक है गीता जयंती : डॉ बिरेन्द्र साहूप्रांत मंत्री डॉ साहू ने कहा मानव इतिहास में सबसे उत्कृष्ट ज्ञान और अलौकिक शक्ति संपन्न पुरुषार्थ का नाम है श्री कृष्ण। भारतीय जनमानस के लिए गीता जयंती का अनुपम महत्व है। श्रीगीता जी के द्वारा मानव को यथार्थ में जीने की कला बताई गई है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में गीता जयंती का विशेष महत्व हिंदू समाज के शौर्य गाथा से जुड़ा है। 1528 में जिहादी आक्रांताओं के द्वारा अयोध्या में स्थित भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का अलौकिक मंदिर को क्षति पहुंचाकर ढांचा का रूप देने का दुस्साहस किया गया था। इस पावन मंदिर को पुन: प्राप्त करने हेतु हिंदू समाज ने 76 संघर्ष करते हुए लगभग साढे चार लाख हिंदुओं ने बलिदान किए हैं। 1992 में गीता जयंती के पावन दिवस को लगभग 464 वर्ष तक रहे हिंदू समाज का माथे के कलंक रूपी ढांचा को भारतीय हिंदू समाज ने समाप्त कर दिया, इसलिए हम संपूर्ण हिंदू समाज गीता जयंती को स्वाभिमान के शौर्य गाथा का प्रतीक रूप में भी मनाते हैं। उन्होंने कहा अयोध्या में भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामजी का अलौकिक, उत्कृष्ट एवं अनुपम भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है,जो संसार के समस्त सनातनी हिंदू समाज के सांस्कृतिक अवधारणा एवं जीवन मूल्यों को प्रतिष्ठापित करते हुए आराधना एवं चिंतन का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर शिव प्रसाद साहू, उर्मिला केरकेट्टा, राकेशचंद्र झा, सुजीत उपाध्याय, मनीष साहू, सुनीता कश्यप, अनु देवी, राम किशोर साहू, विजय उरांव, दीपक साहू, रिंकी कुजुर, सुनीता मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.