एबीएन डेस्क। कछुआ पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा जीव है, जो सबसे अधिक उम्र तक जिंदा रहता है। इनकी कुछ प्रजातियां करीब 150 साल से भी ऊपर जीवन जीती हैं। इसी कड़ी में आज हम कछुओं की लंबी उम्र के पीछे के राज को जानेंगे। इसके अलावा हम कछुओं के उस बायोलॉजिकल प्रोसेस का भी पता लगाएंगे, जिसके चलते ये इतनी अधिक उम्र तक जीवन जीते हैं। अब तक सबसे अधिक उम्र तक जीवन जीने वाले कछुआ का नाम अलडाबरा टोरटॉयज है। ये करीब 256 साल तक जिंदा रहा। अलडाबरा टोरटॉयज आकार में काफी बड़ा था। उस दौरान ये कछुआ सेशेल्स आइलैंड में रहा करता था। अलडाबरा टॉरटॉयज पर उस दौरान कई रिसर्च हुए, जिसके बाद कछुओं की लंबी उम्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। लंबे समय तक जिंदा रहने के अलावा भी कछुओं के अंदर कई विशेषताएं होती हैं, जो उन्हें काफी खास बनाती हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उनकी लंबी उम्र के राज के बारे में - कछुओं के शरीर के ऊपर एक कठोर कवच होता है, जो उनके अंगों की बाहरी हमलों से सुरक्षा करता है। अक्सर हमले होने के स्थिति में कछुए अपने कवच के भीतर चले जाते हैं। अगर छोटी उम्र से ही कछुओं की अच्छी देखभाल की जाए, तो वे लंबी उम्र तक जिंदा रह सकते हैं। कई कछुए तो 150 वर्षों से भी ज्यादा जीवन जीते हैं। हमारा सवाल था कि आखिर कछुओं की इस लंबी उम्र के पीछे का राज क्या है? वैज्ञानिकों की मानें तो कछुओं की लंबी उम्र के पीछे का रहस्य उनके डीएनए स्ट्रक्चर में छिपा हुआ है। उनके जीन वेरिएंट लंबे समय तक सेल के भीतर डीएनए की मरम्मत करते हैं। इस कारण सेल की एंट्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते कुछ कछुए 250 साल से भी अधिक जीवन जीते हैं। 256 साल तक जीवन जीने वाले अलडाबरा टोरटॉयज पर हुए एक रिसर्च में इस बात का पता चला कि अच्छे जीन वैरिएंट के कारण ही वह इतने लंबे समय तक जिंदा रह सका। अलडाबरा के जीन वैरिएंट ने सेल्स को लंबे समय तक एंट्रॉपी तक जाने से बचाए रखा। इसी वजह से उसका शरीर 256 साल तक बिना किसी परेशानी के जिंदा रहा। विश्व भर में कछुओं की कई अन्य प्रजातियां भी पाई जाती हैं, जो करीब 100 से भी अधिक वर्षों तक जिंदा रहती हैं। कछुओं की एक रेतीली प्रजाति भी है, जिसे अफ्रीकन सल्केट के नाम से जाना जाता है। ये कछुए भी कम से कम 100 वर्षों तक जिंदा रहते हैं।
एबीएन डेस्क। देश की टॉप वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी नई Tata Tigor EV को 31 अगस्त को लांच करेगी। कंपनी के अनुसार, इस कार में में भारत में इलेक्ट्रिक वाहन आंदोलन को जन-जन तक ले जाने की क्षमता है। जो खरीदार बैटरी से चलने वाली यात्री कारों को खरीदने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह कार अट्रैक्टिव ऑप्शन बन सकती है। कंपनी ने नई टाटा टिगोर ईवी की बुकिंग शुरू कर दी है। इस समय टाटा टिगोर ईवी की टाटा की डीलरशिप पर 21,000 रुपये की टोकन राशि पर प्री-बुकिंग हो रही है। Ziptron टेक्नोलॉजी से लैस टाटा की कारें एक हाई वोल्टेज 300+ वोल्ट स्थायी मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं। कंपनी का दावा है कि यह मौजूदा Tigor EV में मिलने वाले 72V AC इंडक्शन-टाइप मोटर से कहीं ज्यादा पावरफुल है। वाहन निर्माता का दावा है कि नई टिगोर ईवी में जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे नई कार आउटगोइंग मॉडल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देगी। टाटा मोटर्स का दावा है कि बैटरी पैक में खास तौर से निर्मित थर्मल मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह कार करीब 300 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी। लेकिन इसकी सटीक जानकारी के बारे में कोई एलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस कार की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। नई टिगोर ईवी पूरी तरह से नई डिजाइन के साथ पेश की गई है। अब यह अपडेटेड Tiago और Altroz हैचबैक की तरह लग रही है। कार में प्रोजेक्टर यूनिट्स के साथ स्लीक हेडलैम्प्स दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है। नई Tigor EV के केबिन की बात करें तो आउटगोइंग मॉडल की तुलना में इसमें काफी बदलाव देखने को मिलता है। नई टिगोर ईवी में नेक्सन ईवी की तरह ही डैशबोर्ड और सीटों पर नीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं। इसमें हरमन ऑडियो सिस्टम से जुड़ा 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें 30 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, एक साइलेंट केबिन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-स्टार्ट बटन मिलता है। नई Tigor EV की कीमत का खुलासा इसकी लांचिंग के साथ 31 अगस्त को होगा। जानकारी के मुताबिक, इस कार की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 16.85 लाख रुपये के बीच हो सकती है। स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन Tigor की तुलना में यह करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये महंगी हो सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.81 लाख रुपये है।
एबीएन डेस्क। सिक्योरिटी फर्म UpGuard ने Microsoft के एक ऐप-बिल्डिंग टूल की डिफॉल्ट सेटिंग्स को लेकर आरोप लगाया है। इस टूल का नाम Power Apps है। इस पर आरोप लगा है कि इसने 38 मिलियन यूजर्स का डाटा ऑनलाइन उजागर किया है। UpGuard की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर का डाटा Microsoft सर्विस में स्टोर था जिसमें निजी जानकारी शामिल थी। यह गलती से ऑनलाइन उजागर हो गया है। Power Apps टूल की बात करें तो यह वेबसाइटों और मोबाइल ऐप को बनाने के लिए कंपनियों को जनता के साथ बातचीत करने की अनुमति देता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्विस की डिफॉल्ट सॉफ्टवेयर कॉन्फिगरेशन सेटिंग का मतलब यह था कि जिन संगठनों का डाटा प्रभावित हुआ है उनका डाटा बिना सुरक्षा के ऐसे ही छोड़ दिया गया था जब तक कि इसे ठीक नहीं किया गया। इस डाटा में नाम, एड्रेस, वित्तीय जानकारी, Covid-19 वैक्सीनेश स्टेटस आदि शामिल थे। हालांकि, डाटा एक्सपोज जरूर हुए थे लेकिन जब तक इस मामले को सुलझाया गया तब तक किसी भी तरह की छेड़खानी डाटा के साथ नहीं की गई थी। कौन-कौन से संगठन प्रभावित हुए: कहा जा रहा है कि 47 संगठन और अमेरिकी सरकार की संस्थाएं इस डाटा उल्लंघन से प्रभावित हुई हैं। इनमें अमेरिकन एयरलाइंस, फोर्ड, जेबी हंट और सार्वजनिक एजेंसियां जैसे मैरीलैंड स्वास्थ्य विभाग और न्यूयॉर्क की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली शामिल हैं।
एबीएन डेस्क। एमजी मोटर इंडिया MG Astor एसयूवी कार को कल यानी 18 अगस्त को इंडियन मार्केट में पेश करेगी। ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से यह भारतीय बाजार में चौथा मॉडल होगा। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी एमजी हेक्टर, हेक्टर प्लस और एमजी जेड इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसे मॉडलों को पेश कर चुकी है। इस नए एसयूवी की एक खास बात ये भी होगी कि इसके लिए देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Jio के साथ अनुबंध किया गया है। यानी इसमें ऑर्टिफिशियल इंटिजिजेंस के लिए रिलायंस जियो IT सिस्टम उपलब्ध करासर जाएगा। रिलायंस जियो रीयल-टाइम इंफोटेनमेंट और टेलीमैटिक्स के लिए ई-सिम और एलओटी तकनीक प्रदान करेगा। वाहन निर्माता ने पहले ही इस बात की पुष्टि की है कि नई एसयूवी CAAP (कॉन्सेप्ट ऑफ कार एज ए प्लेटफॉर्म) पर आधारित होगी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि Astor एसयूवी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की पेशकश करने वाली सबसे सस्ती एमजी कार होगी। एमजी मोटर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचैन और अन्य कई एडवांस तकनीक पर वैश्विक स्तर पर काम कर रहा है। दरअसल, MG Astor कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल ZS EV का ही पेट्रोल इंटर्नल कम्ब्यूशन इंजन (ICE) वर्जन है। बताया जा रहा है कि इसमें कंपनी 1.5 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर रही है, जो कि 141bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 8.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है जो कि एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से कनेक्ट किया जा सकेगा। अन्य फीचर्स के तौर पर इस कार में बड़े MID यूनिट के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, i-Smart कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ टायर प्रेशरिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, सनरूफ और ऑटोमेटिक AC यूनिट भी शामिल किया जाएगा।
नई दिल्ली। भारतीय मार्केट में इंटरनेट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान लेकर आ रही हैं। इसी क्रम में पब्लिक सेक्टर टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 398 रुपये का प्लान पेश किया है। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों तक के लिए है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं निजी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल और वोडाफोन इस कीमत में ग्राहकों को रोजाना 2GB से लेकर 3 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं। BSNL का 398 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। यह प्लान बिना किसी speed restriction के साथ आता है। आपको बता दें कि दिल्ली और मुंबई में MTNL नेटवर्क में अनलिमिटेड डोमेस्टिक वॉयस कॉल और नेशनल रोमिंग के साथ मुंबई और दिल्ली के MTNL क्षेत्रों में रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। मलतब अब ग्राहकों को डेली डेटा खत्म करने की समस्या नहीं तंग करेगी। एयरटेल कंपनी अपने इस प्लान में हर दिन 3जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर किया जा रहा है। ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 100 फ्री एसएमएस के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा इसमें 30 दिनों तक के लिए Amazon Prime Video Mobile Edition का Free Trail भी मिल रहा है। इन सबके अलावा 1 साल के लिए Shaw Academy का फ्री ऑनलाइन कोर्स और FASTag की खरीदी पर 100 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान के तहत ग्राहक कुल 84 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एबीएन डेस्क, रांची। जिस तरह स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ गया है, ऐसे में उसकी बैटरी दमदार होना जरूरी हो गया है। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे हैंडसेट्स के बारे में, जो कम कीमत में दमदार बैटरी ऑफर करते हैं। 7000 रुपये से कम कीमत वाले ऐसे स्मार्टफोन, जिनमें 5000mAh की दमदार बैटरी और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। Moto E7 Power में 6.5 इंच का मैक्स विजन एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 10 ओएस पर आधारित है और इसे MediaTek Helio G25 प्रॉसेसर पर काम करता है। Moto E7 Power में 13+2 MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कीमत - 6,999 रुपये। Realme C20 स्मार्टफोन एंड्रायड 10 बेस्ड Realme UI पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। साथ ही, इसमें MediaTek Helio G35 प्रॉसेसर, 5000mAh की बैटरी, 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, डिवाइस के रियर पैनल में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कीमत - 6,799 रुपये। Redmi 9A में 6.53 इंच की डिस्प्ले, 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 10 ओएस पर आधारित है। इसे MediaTek Helio G25 प्रॉसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का प्राइमरी सेंसर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कीमत - 6,799 रुपये। Gionee Max एंड्रायड 10 ओएस पर आधारित है और Octa Core, 1.6 GHz Unisoc SC9863A प्रॉसेसर पर काम करता है। इसमें 2GB रैम और 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें, तो इस फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मौजूद है। कीमत - 5,499 रुपये। Tecno Spark Go स्मार्टफोन में 6.52 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 13MP प्राइमरी कैमरे व AI लेंस वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन को 5000mAh बैटरी पावर देती है। टेक्नो के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए20 क्वाड-कोर प्रॉसेसर, 2 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कीमत - 6,999 रुपये।
एबीएन डेस्क, रांची। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 44वीं वार्षिक आम सभा में जियो का नया फोन लॉन्च कर दिया है। जियो के इस पहले स्मार्टफोन को गूगल की साझेदारी में तैयार किया गया है और इसे जियो फोन नेक्स्ट नाम दिया गया है। जियो फोन नेक्स्ट को मुकेश अंबानी ने दुनिया का सबसे बेस्ट और सस्ता स्मार्टफोन बताया है। जियो फोन नेक्स्ट फोन की बिक्री 10 सितंबर 2021 से गणेश चतुर्थी के खास मौके पर होने वाली है, हालांकि कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। जियो फोन नेक्स्ट के लिए गूगल ने खासतौर पर एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर को तैयार किया है और गूगल ने भी अपने ब्लॉग पर इसके बारे में जानकारी दी है। इस फोन में एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद सभी फीचर्स मिलेंगे, लेकिन इसमें हॉटस्पॉट मिलेगा या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है और सोशल मीडिया यूजर्स इसके बारे में जानने के लिए बेचैन हैं। इस फोन के फीचर्स की लिस्ट तो अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। मसलन इसमें कौन सा प्रोसेसर है, कितनी रैम और स्टोरेज है, कितने मेगापिक्सल का कैमरा है और बैटरी की साइज क्या है के बारे में फिलहाल न गूगल ने जानकारी दी है और न ही जियो ने, लेकिन आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने जियो फोन नेक्स्ट का एलान करते हुए इसे एक कंप्लीट स्मार्टफोन बताया है। यदि आपने लाइव इवेंट देखा होगा तो आपने सुना ही होगा। इसके अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इसे फुली स्मार्टफोन कहा है। ऐसे में जियो फोन नेक्स्ट में हॉटस्पॉट की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि यदि यह एक कंप्लीट स्मार्टफोन है जो स्मार्टफोन वाले सारे फीचर्स भी इसमें होने चाहिए। बता दें कि जियो फोन और जियो फोन 2 में हॉटस्पॉट नहीं था जिसे लेकर यूजर्स की काफी शिकायत भी थी, ऐसे में संभव है कि नए फोन में हॉटस्पॉट दिया जाए। एक और बात ध्यान देने वाली है कि सामने आई फोन की फोटो में एक ही सिम कार्ड का नेटवर्क सिग्नल दिख रहा है, ऐसे में हो सकता है कि इस फोन को सिंगल सिम सपोर्ट के साथ पेश किया जाए।
एबीएन डेस्क, रांची। आज ज्यादातर लोग Google Account का इस्तेमाल करते हैं। बता दें, गूगल हमारे फोन के डाटा को एक्सेस करता है। जिसमें लोकेशन, फोन, ई-मेल, फोटो का डाटा गूगल सीधे एक्सेस करता है। ऐसे में सभी को गूगल अकाउंट का सिक्योर रखना चाहिए। Google अकाउंट गूगल अकाउंट के जरिए यूजर्स के सभी सोशल मीडिया अकाउंट, बैंक, और लगभग दूसरे ऑनलाइन सर्विस कनेक्ट रहते हैं। ऐसे में गूगल अकाउंट की सिक्योरिटी को लेकर हमेशा तैयार रहना चाहिए। आज जानिए गूगल अकाउंट को ज्यादा सिक्योर करने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कैसे होता है। Two-Step Verification गूगल अकाउंट की सिक्योरिटी फीचर्स में दिया गया है, जो अकाउंट में एक एक्सट्रा लेयर एड कर देता है। गूगल अकाउंट एक्सेस करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत होती है, लेकिन, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रहने पर पासवर्ड के साथ-साथ OTP पासवर्ड की भी जरूरत होती है, जो कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। ये फीचर गूगल की सभी कनेक्टेड ऐप जैसे Google+, Gmail, Hangouts और दूसरी एप्स को सिक्योर करता है। गूगल के My Account पर जाने के लिए आप यहां क्लिक करें। इसके बाद ‘सिक्योरिटी’ पर क्लिक करें। यहा आपको 2-स्टेप वेरिफिकेशंस पर क्लिक करना है। यहां आपको ‘Get Started’ पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबबर एड करना है। इसके बाद आप OTP कैसे प्राप्त करना चाहते हैं (टैक्ट मैसेज या फोन कॉल) सलेक्ट करें। मोबाइल नंबर और OTP प्राप्ट करने के तरीका सलेक्ट करने के बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। अब आपको मोबाइल नंबर पर आए OTP को एंटर करते हुए नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। OTP डालने के बाद आपके गूगल अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन टर्न ऑन हो जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse