टीम एबीएन, रांची। एक तरफ जहां 6ठी जेपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम को रद्द कर दिया गया है। तो वहीं दूसरी ओर सातवीं से लेकर दसवीं सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा को लेकर तिथि और समय सारणी जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं 11 से 13 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर ली जाएगी। सातवीं से लेकर दसवीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 9431301419 और 9431301636 नंबर पर अभ्यर्थी कॉल कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। गौरतलब है कि 28 फरवरी से जेपीएससी के वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। सातवीं से लेकर दसवीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 11 मार्च को पहली पाली में फर्स्ट पेपर एक और दूसरी पाली में सेकंड पेपर की परीक्षा ली जाएगी। 12 मार्च को पहली पाली में थर्ड पेपर और दूसरी पाली में 4 पेपर की परीक्षा होगी, जबकि 13 मार्च को पहली पाली में पेपर फाइव और दूसरी पाली में सिक्स पेपर की परीक्षा ली जाएगी।
टीम एबीएन, रांची। आज के स्वावलंबी युवा कल के नवप्रवर्तक, निर्माता और नेतृत्वकर्ता हैं। गोद लिए हुए गांवों की महिलाओं एवं युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में मेकॉन सतत प्रयासरत है। इस दिशा में मेकॉन इन गांवों के लोगों के लिए सिलाई-कढ़ाई, पढ़ाई और अन्य कार्यों में प्रशिक्षण हेतु बहुत सारे कार्यक्रम करता रहा है। आज तकनीक का जमाना है और ऐसे में युवाओं का हुनरमंद होना बहुत महत्त्वपूर्ण है। इस दिशा में भी मेकॉन की कोशिश जारी है। मेकॉन ने हाल में ही कार्यक्रम कौशल विकास और आजीविका संवर्धन के तहत गोद लिए गांवों के युवाओं के कौशल का विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की अहम पहल की है। अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से मेकॉन अधिक से अधिक युवक एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है और इनको सक्षम बना कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ मेकॉन की एक और सफल कोशिश है। प्रशिक्षण के बाद देश के अलग-अलग शहर, जैसे पुणे, अहमदाबाद, फरीदाबाद, आदि में इन युवाओं ने रोजगार प्राप्त किया है। मेकॉन ने खूंटी जिला के अंतर्गत अपने गोद लिए हुए गावों सुंगी व राय के युवाओं को वेल्डिंग तकनीशियन कोर्स एवं मशीन आॅपरेटर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग एवं इंजेक्शन मोल्डिंग का प्रशिक्षण, झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम (जेजीटीआर), टाटीसिल्वे, रांची व सेंटर इंस्टिट्यूट आॅफ पेट्रोकेमिकल्स एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट), हेहल, रांची में प्रदान करवाया है। प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर मेकॉन प्रबंधन, झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम (जेजीटीआर), टाटीसिल्वे, रांची व सेंटर इंस्टिट्यूट आॅफ पेट्रोकेमिकल्स एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट), हेहल, रांची के प्रमाणपत्र वितरण सह समापन समारोह का अहम हिस्सा भी बनी है। इन कार्यक्रमों में मेकॉन के निदेशक (वित्त) आरएच जुनेजा व निदेशक (वाणिज्यिक) एसके वर्मा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रमाण पत्र दिए। उन्हें नौकरी में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सीजीएम (सीएमएस) और नोडल अधिकारी (सीएसआर) श्रीमती ए डब्ल्यू विश्वास व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
टीम एबीएन, जमशेदपुर। अब देश के किसी भी क्षेत्र में रहने वाले युवा घर बैठे रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन और CII की संयुक्त पहल पर मॉडल कैरियर सेंटर के उद्घाटन के मौके पर एमसीसी एप को लॉन्च किया गया। इस एप के माध्यम से बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जाएगा। टाटा स्टील कार्पोरेट सर्विसेस के वीपी चाणक्य चौधरी ने बताया की पढ़े लिखे बेरोजगार युवा पीढ़ी सही कैरियर के चुनाव के लिए एमसीसी एप पर अपना पूरा डिटेल अपलोड करेंगे। एप के एडमिन आवेदक की योग्यता जांच कर उसके अनुरूप कंपनी का चयन कर रोजगार उपलब्ध कराएंगे। रोजगार देने की ये पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी। उन्होंने ये भी बताया कि वर्तमान में टाटा स्टील फाउंडेशन दो आईटीआई संचालित कर रही है। झारखंड सरकार से अनुमति मिलने पर और भी आईटीआई सेंटर खोला जाएगा। टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेस के वीपी चाणक्य चौधरी ने बताया कि टाटा स्टील फाउंडेशन और सीआईआई के संयुक्त प्रयास से 16 मॉडल करियर सेंटर की शुरुआत की जा चुकी है। इस नई पहल से युवाओं को अपने मोबाइल पर MCC एप्प डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया करनी होगी और उन्हें रोजगार मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि मॉडल करियर सेंटर विभिन्न कंपनियों और अभ्यर्थियों के बीच समन्वय स्थापित करने का एक बेहतर मंच है। इस प्रक्रिया के जरिये कंपनी अपने आवश्यकता के अनुसार बेहतर स्किल वाले कर्मचारी प्राप्त कर सकती है।
एबीएन डेस्क। भारत की तुलना में यूक्रेन के निजी मेडिकल कॉलेजों में एजुकेशन काफी सस्ती है। न तो दाखिले के लिए कोई कंप्टीशन और न ही नंबर प्रतिशत का दबाव है। यही वजह है कि देश के विभिन्न प्रदेशों के छात्र यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों के परिजन उनकी सलामती और वतन वापसी की दुआ कर रहे हैं। देश के निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस काफी अधिक है। अस्सी लाख से लेकर एक करोड़ तक फीस है। ये फीस हर अभिभावक वहन नहीं कर सकता है। इसके विपरीत यूक्रेन के निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई करीब 40 फीसदी कम है। इसके अलावा दाखिले के लिए कोई टेस्ट भी नहीं होता है। नंबर प्रतिशत भी दाखिले में आड़े नहीं आता है। कम फीस अभिभावकों की जेबों पर पड़ने वाले बोझ को कम कर देता है। दाखिले की आसान प्रक्रिया छात्रों की राहें भी आसान कर कर देती है। अभिभावक अधिक खर्च और छात्र कंप्टीशन से बच जाते हैं। यही दोनों वजह छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन जैसे देशों में में खींच ले जाती है।
एबीएन डेस्क। रतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने आईआईटी गेट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। गेट आंसर की को आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसे कैंडिडेट लॉगिन के जरिये देख सकते हैं। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार इसे निर्धारित समय-सीमा में चुनौती भी दे सकते हैं। गेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह आईआईटी और आईआईएससी द्वारा चक्रीय आधार पर आयोजित की जाती है। परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कुछ विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भर्ती के लिए भी गेट परीक्षा के अंकों का प्रयोग किया जाता है। 25 फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती : उम्मीदवार 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2022 तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। गेट 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को 500 प्रति आपत्ति जमा कराना होगा। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा और फिर उसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। रिजल्ट 17 मार्च को : आपत्तियों के निपटान के बाद, अपडेट आंसर की को ही फाइनल यानी अंतिम उत्तर कुंजी माना जाएगा और इसके आधार पर गेट 2022 के परिणाम तैयार किए जाएंगे। गेट परीक्षा परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार इसे सभी 29 विषय के पेपर के लिए एक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ, गेट 2022 के मुख्य प्रश्न-पत्र भी अपलोड किए गए हैं।
एबीएन डेस्क। टाटा टेक्नोलॉजीज ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 में तय योजना से कम से कम 1,000 अतिरिक्त लोगों की नियुक्ति करेगी। हालांकि, कंपनी ने 12 माह की अवधि में 3,000 से अधिक नवोन्मेषकों की नियुक्ति करने की योजना बनाई है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। जनवरी में वैश्विक इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास डिजिटल सेवा कंपनी ने अपने विस्तारित प्रतिभा नियुक्ति कार्यक्रम के तहत 12 महीने की अवधि में 3,000 से अधिक नवोन्मेषणों की भर्ती करने की योजना की घोषणा की थी। इसके तहत कंपनी ने दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों के अलावा देश के कई राज्यों मसलन महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई थी। टाटा टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वारेन हैरिस ने कहा, यह इस तथ्य की इशारा करता है कि हम अवसरों की कमी नहीं कर रहे हैं। हम आपूर्ति-पक्ष की कमी में हैं, इसलिए हम जो निवेश कर रहे हैं, वह क्षमता और क्षमता के प्रकार के निर्माण की ओर झुका है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस क्षेत्र में कितनी सफल रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हमने 1,500 लोगों को भर्ती किया है। ऐसे में 3,000 की प्रतिबद्धता को कुछ हद तक कम है ... हम वित्त वर्ष 2022-23 में 3,000 से अधिक लोगों की नियुक्ति करेंगे। यह पूछे जाने पर कि नियुक्तियां कितनी अधिक होंगी, हैरिस ने कहा, 3,000 से ऊपर के संदर्भ में हम अगले साल के लिए कारोबारी योजना तैयार कर रहे हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम 3,000 पर कम से कम 1,000 अधिक की और नियुक्ति करेंगे। टाटा टेक्नोलॉजीज ऑटोनोमस, कनेक्टेड, इलेक्ट्रिफिकेशन एंड शेयर्ड (एसीईएस) मोबिलिटी और डिजिटल में निवेश के चलते तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि विनिर्माण कंपनियां ग्राहकों की नई जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,034.1 करोड़ रुपए की परिचालन आय और 201.2 करोड़ रुपए का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया है जो उसका सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन है।
एबीएन डेस्क। प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस 2022-23 में 55,000 स्नातकों को नौकरी देगी। कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इंजीनियरिंग व विज्ञान स्नातकों के लिए शानदार अवसर हैं, लेकिन यह ऐसा करियर होगा जहां उन्हें कम अवधि में नए कौशल सीखने होंगे। पारेख ने नासकॉम के कार्यक्रम में कहा, इंफोसिस 2022-23 में सालाना राजस्व में 20 फीसदी वृद्धि की उम्मीद कर रही है और यह नौकरी चाहने वाले नए स्नातकों के लिए कंपनी से जुड़कर आगे बढ़ने का अवसर है। बदलाव को देखते हुए युवा स्नातकों को हर तीन से पांच साल में खुद को कुशल बनाने को तैयार रहना चाहिए। बड़ी आईटी कंपनियों को जवाबदेह बनाने की तैयारी : सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, सरकार फेसबुक व गूगल जैसी आईटी कंपनियों को जवाबदेह बनाना चाहती है। देश कुछ जिम्मेदारी तय कर रहा है तो इसे अभिव्यक्ति के खिलाफ कदम न समझा जाए।
एबीएन डेस्क। भारतीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (जीडी) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित हो रही है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच हुई थी। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की काफी पहले ही जारी कर दी थी और अब इसका रिजल्ट जारी करने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के जरिये भरे जाने वाले 25,271 पदों में BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431, असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पद शामिल हैं। वहीं, अगर आप SSC की किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस तारीख को जारी होगा लिखित परीक्षा का रिजल्ट : 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई इस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2022 को जारी किया जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा होने से इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने तक में तकरीबन 4 महीने का समय लगने वाला है। जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) तथा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आयोग लिखित परीक्षा में लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें पीईटी तथा पीएसटी के लिए बुला सकती है। पीईटी तथा पीएसटी का कब तक हो सकता है आयोजन : एसएससी इस भर्ती के लिए पीईटी तथा पीएसटी, लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद आयोजित कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में आयोग ने अभी तक कोई सूचना तो नहीं जारी की है। लेकिन, जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 में आयोग ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के 2 महीने के भीतर पीईटी तथा पीएसटी का आयोजन शुरू कर दिया था। आयोग ने 2018 की जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 20 जून 2019 को जारी किया था और पीईटी तथा पीएसटी का आयोजन 13 अगस्त 2019से 25 सितंबर 2019 के बीच किया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए भी आयोग पीईटी तथा पीएसटी का आयोजन रिजल्ट जारी होने के 2महीने के भीतर कर सकती है। कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और एसएससी की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse