एबीएन डेस्क। बैंक में नौकरी के इच्छुक योग्य युवकों के लिए खुशखबरी है। पूरे देश में बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 376 पदों पर बहाली होगी। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 9 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 326 पद और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती की जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती विज्ञापन के अनुसार रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगा, जो 5 साल का होगा। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये देना होगा। एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद : उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और दो साल का अनुभव जरूरी है। आयु 24 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आप शायद यें पसंद करें Mgid Mgid ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर पद : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और 1.5 साल का अनुभव होना जरूरी है। आयु 23 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होना चाहिए। योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके बाद उनका इंटरव्यू होगा। इस भर्ती में सामान्य और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आने वाले उम्मीदवार को क्वालिफाइड करने के लिए 60 प्रतिशत नंबर लाने पड़ेंगे। एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार को क्वालिफाइड करने के लिए 55 प्रतिशत नंबर लाने पड़ेंगे। इस प्रकार करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार को अप्लाई करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर जाना होगा। यहां आवेदन पत्र भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करना होगा और कनफर्मेशन पेज डाउनलोड करना पड़ेगा।
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब स्टूडेंट 27 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही 29 नवंबर तक चालान जेनरेट कर सकते हैं और 30 नवंबर तक बैंक में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में जैक ने नोटिस जारी कर दिया है।
नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग ने अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश सर्कल में स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी पदों पर भर्ती (India Post Recruitment 2021) निकाली है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2021 से शुरू हो चुकी है। भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय डाक के हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट के 13 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3 और पोस्टमैन के 2 पद भरे जाएंगे। पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड मांगी गई है। वही मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। पोस्टल असिस्टेंट पोस्टमैन पदों के लिए 12वीं पास न्यूनतम योग्यता रखी गई है। पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक डिटेल के उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 से लेकर ₹81,100 प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपना आवेदन पत्र 15 दिसंबर तक भेज सकते हैं।
नयी दिल्ली। नेशनल यूनिवर्सिटी आफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची ने पीपुल फॉर एनिमल्स पब्लिक पॉलिसी फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से वर्तमान शैक्षणिक सत्र से एक साल का पशु कल्याण कानूनों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा शुरू किया है। गुरुवार को इस पाठ्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मेनका गांधी, गौरी मौलेखी, ट्रस्टी, पीपल फॉर एनिमल्स पब्लिक पॉलिसी फाउंडेशन, वाइस चांसलर एनयूएसआरएल, रांची, प्रो केशव राव, डीन प्रो संगीता लाहा, डॉ सुबीर कुमार, कोर्स डायरेक्टर और रवींद्र कुमार पाठक, संयोजक, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च इन एनवायरनमेंट एंड एनिमल प्रोटेक्शन मौजूद थे। मेनका गांधी ने पशु कल्याण से संबंधित कानूनों के व्यावहारिक निहितार्थ और प्रवर्तन पर जोर दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि कैसे लोगों को सुरक्षात्मक होने और जानवरों की देखभाल करने के बारे में जागरूक करना महत्वपूर्ण है। प्रो केशव राव ने कहा कि पशु कल्याण के संबंध में पाठ्यक्रम के तीन महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं- संवर्धन, प्रवर्तन और सहानुभूति। कानूनी जागरुकता में वृद्धि, पशु कल्याण कानूनों का प्रवर्तन, पशुओं के प्रति सहानुभूति और उनका कल्याण। गौरी मौलेखी ने कहा कि पाठ्यक्रम अधिक व्यावहारिक होगा और विभिन्न संगठनों में शीर्ष रैंक पर रखा जाएगा। डॉ सुबीर कुमार ने डिप्लोमा पाठ्यक्रम की मुख्य विशेषताओं को रेखांकित किया।
एबीएन डेस्क। IOCL के रिफाइनरीज डिविजन में टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के 2495 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए इंडियन ऑयल के ट्रेनी भर्ती अभियान के तहत अगल-अलग भर्ती नोटिफिकेशन्स के जरिए कुल 2495 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2021 को शुरू की गई थी। इस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 12-11-2021 है। यानी अभी भी इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन का मौका है। अभ्यर्थियों को सलाह है आवेदन करने से पूर्व इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर पूरा भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। भर्ती की अन्य शर्तें व आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.iocl.com पर देखी जा सकती है। खास बातें : ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 22-10-2021 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 12–11-2021 IOCL एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 16 से 20-11-2021 लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : 21-11-2021 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि: 04-12-2021 डाक्युमेंट वेरीफिकेशन की डेट : 13 से 20-12-2021 आयु – 18 से 24 वर्ष। ऑफिशियल वेबसाइट– https://www.iocl.com/ आवेदन का लिंक – Apply Online
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में कुल 4293 उम्मीदवार सफल घोषित किये गये हैं। 18 पन्ने में जारी रिजल्ट में बीसी-2 कैटेगरी से 244, बीसी-1 कैटेगरी से 401, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से 305, एससी कैटेगरी से 389, एसटी कैटेगरी से 1057 और अनारक्षित कैटेगरी से 1897 उम्मीदवार सफल हुए हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 19 सितंबर को ली गयी थी। इस परीक्षा में लगभग चार लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं 5.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
एबीएन डेस्क। सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के लिए नीट यूजी परिणाम घोषित करने का रास्ता साफ कर दिया है। बता दें कि हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एनटीए को दो स्नातक चिकित्सा उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश में कहा था कि नीट परीक्षा दो छात्रों, वैष्णवी भोपाली और अभिषेक शिवाजी के लिए आयोजित की जानी चाहिए, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें गलत सीरियल नंबर के साथ प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं दी गई थीं। जिसके बाद केंद्र ने बॉम्बे एचसी के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसमें कहा गया था कि परिणाम तैयार होने पर भी एनटीए परिणाम घोषित नहीं कर सकता है। केंद्र सरकार ने अपनी अपील में कहा कि नीट परिणाम में देरी से स्नातक मेडिकल प्रवेश प्रभावित होगा। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की खंडपीठ ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के 20 अक्तूबर के आदेश के खिलाफ एनटीए द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका पर नोटिस जारी किया है। बेंच ने आदेश पर रोक लगा दी है, बदले में एनटीए को परिणाम जारी करने की अनुमति देते हुए, इस तथ्य का भी संज्ञान लिया है कि 2 छात्रों की कोई गलती नहीं होने के कारण पूर्वाग्रह से ग्रसित थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को देखने का आश्वासन देते हुए एनटीए को आगे बढ़ने और स्नातक परीक्षा के लिए नीट 2021 परिणाम घोषित करने की भी अनुमति दी है। पीठ ने कहा कि दो छात्रों के मामले की बाद में जांच की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई दिवाली के बाद रखी है। इस साल अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम विवादों में घिर गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पहले उन समूहों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने कथित तौर पर छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने में मदद की थी। कुछ मेडिकल उम्मीदवारों ने शीर्ष अदालत का रुख कर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को परीक्षा रद्द करने और फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की मांग की थी क्योंकि यह पहले निष्पक्ष तरीके से आयोजित नहीं की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि लाखों छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं और कुछ प्राथमिकी के कारण परिणाम रद्द नहीं किए जा सकते। एक अन्य हालिया घटनाक्रम में, केरल उच्च न्यायालय ने एनटीए को राज्य में एक उम्मीदवार की ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट में कथित हेरफेर की जांच करने का निर्देश दिया है।
पटना। बिहार स्कूली शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी है। विंडो 28 अक्टूबर तक खुली रहेगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट inter22.biharboardonline.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो छात्र कोविड-19 महामारी के कारण इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-कम-स्पेशल परीक्षा 2021 में भाग नहीं ले सके, वे भी इंटर बोर्ड परीक्षा 2022 में उपस्थित होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्रों को अगर रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने और एग्जाम फीस जमा करने में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो वे विभाग को 0612-2230039 पर शिकायत कर सकते हैं या reg.bsebhelpdesk@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। BSEB ने इंटर बोर्ड परीक्षा 2022 के डमी एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। यदि किसी छात्र को एडमिट कार्ड के विवरण – नाम, फोन नंबर, माता-पिता का नाम, आदि में किसी भी तरह की गलती है, तो वे रजिस्ट्रेशन समयावधि के दौरान क्रेडेंशियल्स को सही कर सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse