Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
14 से 16 दिसंबर तक होगा मारवाड़ी कॉलेज में युवा महोत्सव इंद्रधनुष कार्यक्रम
Published / 2022-12-02 16:04:01
14 से 16 दिसंबर तक होगा मारवाड़ी कॉलेज में युवा महोत्सव इंद्रधनुष कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। रांची के मारवाड़ी कॉलेज में 14 से 16 दिसंबर तक युवा महोत्सव इंद्रधनुष मनाया जायेगा। पुरुष प्रभाग की जिम्मेवारी डॉ अशोक कुमार महतो और प्रो राहुल कुमार को दी गयी है। वहीं महिला प्रभाग की जिम्मेवारी प्रो महामनी कुमारी और अंजु पुष्पा को सौंपी गयी है। महोत्सव में कुल 23 इवेंट होंगे।

रांची : बीआइटी मेसरा का दीक्षांत समारोह चार को
Published / 2022-12-02 16:01:14
रांची : बीआइटी मेसरा का दीक्षांत समारोह चार को

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा का 32वां दीक्षा समारोह दो साल बाद आफलाइन माध्यम से कालेज कैंपस में होगा। सत्र 2018-22 के यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों को डिग्री प्रदान की जायेगी। कुल 1532 छात्रों को डिग्री दी जायेगी। इसके साथ ही 11 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता झारखंड के राज्यपाल और संस्थान के चांसलर रमेश बैस करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन एस सोमनाथ होंगे। इस बार दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आएंगे। इसमें छात्रों को कुर्ता पजामा पहनने का निर्देश दिया गया है। जबकि छात्राएं लाल पाड़ साड़ी में नजर आयेंगी।

वाईएमसीएम धुर्वा में काउंसिलिंग का आयोजन
Published / 2022-11-28 19:16:49
वाईएमसीएम धुर्वा में काउंसिलिंग का आयोजन

मन और चित का शांत होना बेहतर शिक्षा के लिए बहुत जरूरी : एनके मुरलीधरमोटिवेटर सह वरिष्ठ पत्रकार ने किया बच्चों को संबोधित  टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए हाई स्कूल धुर्वा में एक मोटिवेशनल काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। सोमवार को आायोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। मौके पर मोटिवेटर सह वरिष्ठ पत्रकार एनके मुरलीधर ने बच्चों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय में हमारी जानकारी का स्तर बुद्धिमानी तक हो जाना चाहिए, तब हम पूरी दुनिया में अपने लिये अवसर की तलाश कर सकेंगे।   उन्होंने बच्चों से जानना चाहा कि वे अपनी आदतों को लेकर कितना चिंतित हैं और इसे सुधारने के लिये वो क्या कर रहे हैं? स्कूली शिक्षा को जीवन के निर्माण का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण समय बताते हुए उन्होंने कई उदाहरण प्रस्तुत किये, जिसमें शिक्षकों की संवेदनीशलता और उनके दायित्व का महत्व समझ में आता है। जीवन में शिक्षक का कोई विकल्प नहीं होता है।   श्री मुरलीधर ने कहा कि आज की स्थिति में हमारी मानसिक चंचलता ही शिक्षा प्राप्त करने में सबसे बड़ी कठिनाई है। मन और चित का शांत होना बेहतर शिक्षा के लिये आवश्यक है। विशेषकर आज के युग में पढ़ाई के साथ ही खेल कूल और सांस्कृतिक गतिविधियों को नकारा नहीं जा सकता है। हमें जीवन के इस काल में विशेष गंभीरता बनाये रखने की आवश्यकता है जिससे हमें पता हो कि हमें क्या बनना है और हमें उसके लिये क्या करना है?   स्कूल में जर्मन भाषा की पढ़ाई पर श्री मुरलीधर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्कूल का एक अच्छा प्रयास है। जर्मनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वहां की आय हमारे देश से कई गुणा अधिक है। कई लोग 50 वर्ष की उम्र में जर्मन सीखते हैं क्योंकि उन्हें जर्मनी जाने का शौक होता है वहां अधिक वेतन और सुविधा है। ऐसे में यह अवसर आपको आज ही मिल रहा है। इसके लिये स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करना चाहिए। जहां तक जीवन में अवसर का सवाल है तो आज पहले की तुलना में अधिक अवसर है और आप रांची जैसे अच्छे शहर में रह रहे हैं। श्री धर ने कहा कि अधिक से अधिक जानना और बिलकुल सही जानकारी दूसरे को देना भी आज एक बड़ा दायित्व है। ऐसा करके आप एक मजबूत समाज का निर्माण करते हैं। पढ़ाई का उदेश्य आपको बुद्धिमान बनाना है और स्कूल का जीवन इसके लिये ही मिला है जिसका लाभ उठायें। मौके पर अजय सानी और स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा, सौरभ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आइआइटी-आइएसएम धनबाद का 42वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को
Published / 2022-11-28 18:37:56
आइआइटी-आइएसएम धनबाद का 42वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को

मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ जी सतीश रेड्डी होंगे टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। आईआईटी-आईएसएम धनबाद का 42वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को होगा। संस्थान ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ जी सतीश रेड्डी होंगे। इसमें 1832 छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट, मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा।  दीक्षांत समारोह में 2022 में पास आउट छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसका प्रोग्राम आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा। बीटेक, एमटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डुअल डिग्री प्रोग्रेम, इंट्रीग्रेटेड एमटेक, एमएससी टेक, एमएससी, एमटेक टू इयर, एमटेक थ्री इयर, एमबीए, एमबीए थ्री इयर के विद्यार्थियों को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, स्पांसर मेडल, इस्मा अवॉर्ड आदि दिया जायेगा।  डॉ जी सतीश रेड्डी भारत के प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक हैं। उनका पूरा नाम गुंद्रा सतीश रेड्डी है। 2018 में उन्हें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का चेयरमैन बनाया गया। डॉ. जी सतीश रेड्डी ने हमेशा रक्षा प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में स्वदेशी विकास पर बल दिया। उनको भारत में नेविगेशन, उन्नत एवियोनिक्स और मिसाइल प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान एवं विकास के लिए जाना जाता है। उन्हें अंतरिक्ष में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2021 में आर्यभट्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पहले आईआईटी आईएसएम का 97वां स्थापना दिवस नौ दिसंबर को मनाया जाएगा। प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारी भी की जा रही है। मुख्य अतिथि नरेश वशिष्ठ होंगे। नरेश वशिष्ठ 1967 के पासआउट छात्र हैं। वह अमेरिका में कई कंपनियों का संचालन कर रहे हैं। वह आईआईटी आईएसएम के डोनर भी हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये डोनेट किये हैं।

तनाव प्रबंधन समय की मांग : प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा
Published / 2022-11-26 18:20:10
तनाव प्रबंधन समय की मांग : प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा

एसआर डीएवी पुंदाग में संभावित संसाधक क्षमता संवर्धन कार्यशाला  टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई, सीओई,पटना के तत्वावधान में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में पीआरपी क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें साठ की संख्या में प्राचार्य तथा शिक्षकों ने भाग लिया। सीबीएसई  की ओर से नई शिक्षा नीति के अनुकूल  शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु शृंखलाबद्ध रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए संभावित संसाधकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में संसाधक के रूप में पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र के प्राचार्य राकेश रंजन तथा सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची की प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने अपना योगदान दिया। सीबीएसई सीओई, पटना के सेक्शन अधिकारी श्री रणजीत कुमार भी कार्यशाला में उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है, जिसका कोई अंत नहीं है। शिक्षकों को भी अपने क्षमता संवर्धन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। एक अच्छे शिक्षक में सीखने की प्रवृत्ति सदैव बनी रहती है। कार्यशाला का विषय तनाव प्रबंधन रखा गया था। प्राचार्य के अनुसार यह समय की मांग है, क्योंकि आज लगभग हर किसी को किसी न किसी बात को लेकर तनाव होता ही रहता है। शिक्षक इस दिशा में विद्यार्थियों को उचित मार्ग दर्शन दे सकते हैं। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तनाव कम करने के गुर सिखाये गये। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता- 2022 :  +2 उवि पलामू के छात्रों को प्रथम स्थान
Published / 2022-11-20 18:27:20
प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता- 2022 : +2 उवि पलामू के छात्रों को प्रथम स्थान

टीम एबीएन, पलामू/रांची। भारत विकास परिषद, झारखंड प्रांत के द्वारा प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन डीपीएस रांची के विवेकानंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के वरिष्ठ संयासी स्वामी शशांकानंद जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।स्वामी जी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विकास करना है तो हम लोगों को स्वामी विवेकानंद के बताये हुए रास्तों पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कृषि का भी ज्ञान देना चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें  स्वरोजगार और धन उपार्जन का रास्ता अपने आसपास ही मिल जाये। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि चिन्मय सेवा ट्रस्ट  के सचिव सीए विनोद कुमार गाड्यान ने भारत विकास परिषद के कार्यों को सराहा और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन भारत के विकास के लिए जरूरी है और एवं भारत विकास परिषद, ग्रामीण विकास के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन जीपी सिंह  ने कहा कि लोगों के दिलों में राज प्रेम जगाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है।प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रांत के विभिन्न जिला के विभिन्न स्कूलों से जूनियर और सीनिय टीम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले में हैं, डीपीएस (रांची), पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल (झुमरी तिलैया), ज्ञान मंदिर परसोंतियां (रामगढ़), मैत्रेय स्कूल( देवघर), गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल ( देवघर), राजकीयकृत+2 उच्च विद्यालय (पलामू), गिरिवर इंटर स्तरीय विद्यालय( मेदनीनगर),  वाईबीएन स्कूल  (धुर्वा) एवं  सरला बिरला पब्लिक स्कूल (रांची)।प्रतियोगिता में सीनियर टीम से प्रथम स्थान पर रहे राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय (पलामू) के विद्यार्थी और द्वितीय स्थान पर पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल (झुमरी तिलैया) के विद्यार्थी एवं तृतीय स्थान पर डीपीएस रांची  के विद्यार्थी रहे।  वहीं जूनियर टीम से प्रथम स्थान पर मैत्रेय स्कूल (देवघर) के विद्यार्थी और द्वितीय स्थान पर वाई बी एन स्कूल (धुर्वा) के विद्यार्थी एवं तृतीय स्थान पर गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल ( देवघर) के विद्यार्थी रहे। विजेता टीम को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जीएन सिंह, प्रांतीय महासचिव जीके शर्मा, सेवा के क्षेत्रीय सचिव भोला नाथ सहाय, प्रांतीय मीडिया प्रभारी भारत भूषण, रामप्रवेश पांडे, एचपी भगत, ज्योतिष चंद्र, रामप्रवेश पांडे, नागेंद्र प्रसाद, विमला पांडे, हरेंद्र प्रसाद एवं भारत विकास परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे।कार्यक्रम के समापन में भारत विकास परिषद झारखंड के अध्यक्ष जीएन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ब्रदर्स एकेडमी की प्रवेश परीक्षा जी-सैट ऑफलाइन मोड में  संपन्न
Published / 2022-11-20 17:29:16
ब्रदर्स एकेडमी की प्रवेश परीक्षा जी-सैट ऑफलाइन मोड में संपन्न

टीम एबीएन, रांची। नये सत्र के लिए आज ब्रदर्स एकेडमी के विभिन्न कोर्स में नामांकन हेतु जी-सैट प्रवेश परीक्षा का आयोजन  सफलतापूर्वक हुआ। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न सत्रों में कुल मिलाकर 1225 से ऊपर की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के पैटर्न और पूछे गये प्रश्नों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पैटर्न की परीक्षा से ही वास्तविक मेधा का चयन संभव है।जो छात्र आज की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं, वे ब्रदर्स एकेडमी की अगली ग्रैंड - स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (जी-सैट) 18 दिसंबर में भाग ले सकते हैं जो कि ऑफलाइन मोड में नये सत्र के लिए आयोजित की जायेगी। जी-सैट आवेदन पत्र ऑनलाइन http://www.brothersacademy.co.in/admissions.php पर भरा जा सकता है। साथ ही  आवेदन पत्र रांची में हमारे लालपुर या डोरंडा परिसर से भी प्राप्त किये जा सकते हैं और भरे जा सकते हैं। केवल पहले 2000 आवेदकों के लिए पंजीकरण निःशुल्क है (इसके बाद 500/- रुपये) G-SAT बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये परीक्षा ही IIT-JEE और NEET कोचिंग के लिए ब्रदर्स ऐकेडमी में नामांकन कराने का एकमात्र तरीका हैं। G-SAT के सभी प्रतिभागियों को हम पाठ्यक्रम शुल्क पर न्यूनतम 40% छात्रवृत्ति देंगे और प्रत्येक पाठ्यक्रम में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को पूर्ण 100% छात्रवृत्ति से पुरस्कृत किया जायेगा।वर्तमान में कक्षा 7, 8, और 9 में पढ़ रहे छात्र नियमित स्कूली अध्ययन के साथ आईआईटी-जेईई और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए एनटीएसई, ओलंपियाड और बेसिक्स फाउंडेशन को लक्ष्य मानते हुए एक साल / 3 साल / 4 साल / 5 साल: फाउंडेशन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। वर्तमान में कक्षा 10 में पढ़ने वाले और कक्षा 11 में जाने वाले छात्र IIT-JEE / NEET (मेडिकल) के लिए 2 साल के पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उन्हें कक्षा 10 पास करने के बाद 2 साल के लिए इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सघन प्रशिक्षण के साथ कक्षा 11 और 12 के अपने नियमित स्कूल सिलेबस को भी पढ़ाया जायेगा।उक्त जानकारी ब्रदर्स एकेडमी के निदेशक पारस कुमार अग्रवाल (98351-02269) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

भारत को जानो प्रतियोगिता-2022 कल डीपीएस में
Published / 2022-11-19 18:03:16
भारत को जानो प्रतियोगिता-2022 कल डीपीएस में

टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद्, झारखंड प्रांत का प्रांत-स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन 20 नवंबर  2022 (दिन- रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, सैटेलाइट कॉलोनी (सेल-टाउनशीप), रांची में होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी शशांकानंद जी महाराज, वरिष्ठ संयासी, रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन और विशिष्ट अतिथि सीए विनोद कुमार गाड्यान, सचिव, चिन्मय सेवा ट्रस्ट, रांची एवं भारत विकास परिषद, ग्रामीण विकास के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन जीपी सिंह होंगे। बताते चलें कि इस कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण एवं जलपान : प्रात: 8.45 - 9.45 बजे, कार्यक्रम का शुभारंभ : प्रात: 10 बजे, भोजनावकाश : दोपहर 1.30 से 2 बजे, संध्या अल्पाहार - 4 से 4.30 बजे एवं कार्यक्रम समाप्ति- 4.30 बजे अपराह्न में होगी। उक्त जानकारी परिषद के महासचिव सह प्रांत प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा (07903083577 / 09835376044) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

बीआईटी : नये स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन प्रोग्राम 21 से 9 तक
Published / 2022-11-18 21:10:01
बीआईटी : नये स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन प्रोग्राम 21 से 9 तक

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी, मेसरा में नए छात्रों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम 21 नवम्बर से शुरू हो रहा है, जो नौ दिसंबर तक चलेगा। इसमें सभी विभाग के स्टूडेंट्स भाग लेंगे। अलग-अलग दिन छात्रों के लिए अलग-अलग एक्टिविटीज होंगी। इनमें उन्हें संस्थान के बारे में और संस्थान के नियम-कानून की जानकारी दी जाएगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 118,960