Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
सरला बिरला यूनिवर्सिटी के योग विभाग में कार्यरत होंगे अमरेंद्र
Published / 2023-02-08 22:40:28
सरला बिरला यूनिवर्सिटी के योग विभाग में कार्यरत होंगे अमरेंद्र

टीम एबीएन, रांची। सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कार्यकारी सदस्य और राष्ट्रीय सेपक टकरा निर्णायक अमरेंद्र दत्त द्विवेदी चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित किये जा रहे आल इंडिया यूनिवर्सिटी सेपकटकरा चैंपियनशिप के निर्णायक मंडली के सदस्य होंगे। यह प्रतियोगिता 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होगी।ज्ञात हो कि अमरेंद्र इसके पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभा चुके है। अमरेंद्र का मनोनयन सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव विरागौड़ा के द्वारा किया गया है। उनके इस मनोनयन पर सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर गोपाल पाठक, रजिस्ट्रार बी के सिंह, डीन निलिमा पाठक, सी ई ओ प्रदीप कुमार वर्मा, सेपक टकरा झारखंड के चेयरमैन दीपक कुमार भरथुआर, प्रेसिडेंट उदय साहू सहित प्रदीप खन्ना, प्रियदर्शी अमर, मनोज साहू, चंचल भट्टाचार्य, शिवेंद्र दुबे, जैकब सी जे, मनोज गुप्ता, बुल्लू गोप आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

जेईई मेंस में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों ने लहराये सफलता के परचम
Published / 2023-02-08 18:19:09
जेईई मेंस में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों ने लहराये सफलता के परचम

टीम एबीएन, रांची। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ - साथ  विद्यार्थियों को भविष्य की भी चिंता होती है। वे विभिन्न क्षेत्रों में अपने सुनहरे भविष्य की संभावनाएं तलाशना आरंभ कर देते हैं। फिर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं उन्हें मंजिल तक पहुंचने का रास्ता दिखाती हैं। ऐसी ही एक सम्मानित परीक्षा  एनटीए  द्वारा आयोजित जेईई मेंस का परिणाम आते ही इसमें सफल विद्यार्थियों की बांछे खिल गयीं। इस परीक्षा में एसआर डीएवी पुंदाग के छह विद्यार्थियों ने सफलता के परचम लहराये। इन सभी विद्यार्थियों ने नब्बे पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करके अपने अभिवावकों तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। सृजन ने 97.41, ऋत्विक राज ने 97.36, आदित्य रंजन ने 94.24, रनस सिन्हा ने 94.20, आदित्य राज ने 92.79 तथा आदित्य कुमार ने 91.44 पार्सेंटाइल अंक प्राप्त किये। इन सभी विद्यार्थियों के हौंसले बुलंद हैं। ये सभी भविष्य में होनेवाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए उत्साहित हैं। प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने इन सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं संप्रेषित की हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इसका कोई संक्षिप्त मार्ग नहीं होता। विद्यार्थियों ने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। सफलता अवश्य ही उनके कदम चूमेगी। अभी तो शुरुआत है। यदि आगाज इतना अच्छा रहा तो अंजाम बेशक और भी शानदार होगा। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थी को सतत परिश्रम करते रहने की सलाह दी।

खुशखबरी : सीएचओ के 478 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
Published / 2023-02-08 10:36:33
खुशखबरी : सीएचओ के 478 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

एबीएन कैरियर डेस्क। एनएएम भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना: राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) झारखंड ने आयुष सी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 478 पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2023 या उससे पहले एनएएम भर्ती 2023 नौकरी अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट-https: //recruitment.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से बीएएमएस / जीएएमएस / बीएचएमएस / डीएचएमएस बीयूएमएस / जीयूएमएस सहित कुछ शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 फरवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी -478 : आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से बीएएमएस / जीएएमएस / बीएचएमएस / डीएचएमएस बीयूएमएस / जीयूएमएस के साथ साथ अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप पूरा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास झारखंड राज्य आयुष परिषद-रांची से एक वैध स्थायी पंजीकरण संख्या भी होनी चाहिए। साथ ही शैक्षिक योग्यता/आयु सीमा/चयन प्रक्रिया/आवेदन कैसे करें और भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग द्वारा अधिसूचना भी देख सकते हैं।

आल इंडिया आइआइटी जी मेन-2023 में में 99.9527243 परसेंटाइल के साथ निशांत बने ब्रदर्स एकेडमी के बॉयज टॉपर
Published / 2023-02-07 21:58:03
आल इंडिया आइआइटी जी मेन-2023 में में 99.9527243 परसेंटाइल के साथ निशांत बने ब्रदर्स एकेडमी के बॉयज टॉपर

99.5327911 परसेंटाइल हासिल कर पलक चौधरी बनी गर्ल्स टॉपरब्रदर्स एकेडमी के 412 छात्रों ने किया आइआइटी जी मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शनटीम एबीएन, रांची। ब्रदर्स एकेडमी के कुछ छात्र जिन्होंने उक्त परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, उनके नाम निम्नांकित हैं : निशांत कुमार, किसलय, पलक चौधरी , निशांत मौर्य, निश्चल कुमार साहू, इशिता बेदी, साकेत कश्यप, अक्षण सिंह, अर्नव प्रतिव, आरुषि शर्मा, प्रत्यूष अग्रवाल एवं अन्य।छात्रों के झूमते समूह ने एक स्वर में अपनी सफलता का श्रेय एकेडमी के अनुशासित शैक्षणिक परिवेश और शिक्षकों के छात्रों के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही हमें सफलता की राह पर ला खड़ा किया है। सारगर्भित शिक्षण, शिक्षकों का दिशा-निर्देश, उच्चस्तरीय पाठ्यसामग्री, क्विज संचालन और इनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन, संस्थान का उद्देश्य के प्रति समर्पण बहुत उच्च कोटि का है। सिलेबस की समाप्ति के बाद ऐकेडमी द्वारा संचालित टेस्ट सीरिज बैट्स ने हमारे डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया और आईआईटी की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मददगार रहा है।संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेंदु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने एकेडमी का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी इन छात्रों से विशिष्ट प्रदर्शन अपेक्षित है, क्योंकि बच्चों ने पूरे वर्ष जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा है। सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है। निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए आगामी परीक्षाओं के लिये उन्हें शुभकामनाएं दीं।सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षकों के सतत् परिश्रम ने इन बच्चों को ज्ञान और ऊर्जा से भरे मार्ग की दिशा दिखाई और बच्चों के सघन अध्ययन का परिणाम आशाजनक रहा।

आईआईएम रांची में हुई ह्यूमन कनेक्ट कार्यक्रम की शुरुआत
Published / 2023-02-07 12:09:58
आईआईएम रांची में हुई ह्यूमन कनेक्ट कार्यक्रम की शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित आईआईएम रांची में ह्यूमन कनेक्ट नामक प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। ह्यूमन कनेक्ट का उद्देश यह है कि बच्चे दूसरे को बिना जज किये हुए आपस में जुड़ पायेंगे व अपने भावना को और अच्छे से व्यक्त कर पायेंगे।आईआईएम के प्रोफेसर तनुश्री दत्ता ने ABNNews24.com  को बताया, ह्यूमन कनेक्ट के अंतर्गत कई सारे कार्यक्रम का आयोजन होना है। यह कार्यक्रम पूरी फरवरी चलेगी, जिसमें पौधारोपण से लेकर मेडिटेशन तक शामिल हैं। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में इस तरह की गतिविधि का संचालन अति आवश्यक है।

अनाथ छात्रों के लिए डीयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दो-दो सीट आरक्षित, शुल्क से छूट
Published / 2023-02-04 22:54:55
अनाथ छात्रों के लिए डीयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दो-दो सीट आरक्षित, शुल्क से छूट

विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान प्रस्ताव पारितएबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अगले शैक्षणिक वर्ष से सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अनाथ छात्रों को अतिरिक्त कोटा के तहत दो-दो सीट उपलब्ध करायेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के छात्रों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।इस संबंध में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि कार्यकारी परिषद ने अगले शैक्षणिक वर्ष से विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराए जाने वाले प्रत्येक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अनाथ बच्चों को प्रवेश देने के संबंध में आज प्रस्ताव पारित किया।पीटीआई-भाषा ने उपलब्ध एजेंडे की विषय वस्तु में कहा गया है कि प्रवेश पाने वाले ऐसे छात्रों को हर प्रकार के शुल्क के भुगतान से छूट दी जायेगी, जिसमें छात्रावास शुल्क, परीक्षा शुल्क और अन्य अनिवार्य शुल्क के भुगतान से छूट शामिल होगी। ऐसे छात्रों के प्रवेश और पढ़ाई का खर्च विश्वविद्यालय कल्याण निधि या महाविद्यालय छात्र कल्याण कोष से उपलब्ध कराया जायेगा।

शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में हुआ स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम
Published / 2023-02-02 18:47:04
शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में हुआ स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम

टीम एबीएन, रांची। हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में गुरुवार को स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक डॉ आनंद ने महाविद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार राय ने छात्रों को बेहतर परिणाम के लिये मेहनत करने की सलाह दी गयी। इस प्रोग्राम में सेशन 2022-2024 सत्र के सारे बच्चे शामिल हुए और नये सत्र की पढ़ाई आरंभ हुई। मंच का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर ममता कुमारी ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजली कुमारी, डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता खलखो, ममता कुमारी, देशराज सिंह, संजीव कुमार, नागेंद्र सिंह, रूपेश कुमार, अशोक गोप तथा लाइब्रेरी इंचार्ज सुरेश यादव, अमित रॉय, कन्हैया, लक्ष्मण प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

बीएड : प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को, 10 से भरे जाएंगे आवेदन
Published / 2023-02-02 12:17:56
बीएड : प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को, 10 से भरे जाएंगे आवेदन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरकारी और निजी बीएड संस्थानों में संचालित बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका एवं पलामू जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। झारखंड राज्य स्थित विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कुल सीटों में 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी, जबकि 15 प्रतिशत सीटें खुली रहेंगी। इसके तहत इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन 10 फरवरी से 10 मार्च तक भरे जाएंगे। आनलाइन प्रवेश पत्र पर्षद की वेबसाइट पर परीक्षा से चार दिन पूर्व डाउनलोड किया जा सकेगा।

टीचर ट्रेनिंग की स्पेशल परीक्षा 10 से
Published / 2023-01-29 18:55:36
टीचर ट्रेनिंग की स्पेशल परीक्षा 10 से

टीम एबीएन रांची। रांची यूनिवर्सिटी में बीएड गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग की स्पेशल परीक्षा 10 से 17 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए मोरहाबादी कैंपस स्थित बेसिक साइंस भवन स्थित पीजी जूलॉजी विभाग को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दिन के एक से चार बजे तक होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,300