टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते मंगलवार को 76 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपा। सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में एक बार फिर एक साथ कई सौगातें देकर शिक्षा के क्षेत्र में एक और मिसाल कायम की।
मुख्यमंत्री ने समरोह में 76 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 4 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, 21 अस्सिटेंट इंजीनियर और 10 स्कूल मैनेजर तथा झारखंड भवन नई दिल्ली तथा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में 6 को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सरकार के अभिन्न अंग के रूप में जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दी।
वहीं, नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर चाईबासा के खूंटपानी, बोकारो के नवाडीह और दुमका के मसलिया में विद्यालय भवन का ऑनलाइन शिलान्यास कर झारखंड को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। समारोह उस वक्त और विशेष बन गया।
जब मुख्यमंत्री ने विद्यालय प्रमाणीकरण में स्वर्ण स्थान प्राप्त करने वाले 60 विद्यालयों, जैक, सीबीएसई, आईसीएसई के वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 में 10 वीं तथा 12 वीं बोर्ड परीक्षा और झारखंड ओलंपियाड - 2023 के टॉपर्स को सम्मानित कर उनके हौसले, उत्साह और मनोबल को बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि आज से आप सरकार के एक अभिन्न अंग के रूप में जुड़ रहे हैं। राज्य के सर्वांगीण विकास का पहिया आप बन रहे है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने कार्यों से राज्य को बेहतर दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आपको आज पुरस्कार नहीं प्रोत्साहन राशि मिल रहा है। ताकि, आप आगे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। पहले इसका दायरा काफी सीमित था, लेकिन अब इसमें जैक के अलावा सभी अन्य सभी बोर्ड के टॉपर्स को भी शामिल कर उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अपने मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा को नयी दिशा देना है।
टीम एबीएन, रांची। चारों ओर शहर में दुर्गोत्सव की घूम है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ सड़को पर उमड़ पड़ेगी जिसे देख प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर 9 से 13 अक्टूबर तक राजधानी के मुख्य मार्गों पर शाम चार बजे से छोटे व बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसे लेकर ट्रैफिक एसपी ने रविवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत सभी प्रकार के निजी वाहन, आॅटो और ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा।
सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट जीईएल चर्च कम्प्लेक्स तक ही जा सकेगी। पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट (रातु रोड) की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक और यहां से हरमू चौक की ओर होगी।
हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा। इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाडी मंदिर मोड़ से मीनाक्षी सिनेमा मोड़ और रातू रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जायेंगे। हरमू बाईपास रोड के तरफ से पिस्का मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन भाजपा कार्यालय के पास से पीपर टोली होकर कटहल मोड, हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जायेंगे।
कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाडियों जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम रोड़ होकर कचहरी चौक तक, लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाली छोटी गाडियों जेपीएससी कार्यालय तक, बरियातू रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाडियों लाइन टैंक रोड स्थित रामगढ ट्रेकर पड़ाव तक एवं डंगराटोली चौक से सर्जना चौक की ओर आने वाली छोटी गाडियों मिशन चौक तक ही आ सकेगी।
लालपुर से कोकर जाने वाले मार्ग वन-वे रहेगा। सिर्फ लालपुर से कोकर की ओर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए जायेंगे। कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाडियों कांटाटोली होकर अपने गंतव्य तक जाऐगी। हरमू रोड से छोटी गाडियां अरगोड़ा चौक, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक होते हुए कांटोटोली जा सकती है। कांके रोड से आने वाली गाडियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बुटी मोड़ होतु हुए जमशेदपुर या कांटाटोली वो तरफ जा सकती हैं। मेन रोड में शाम चार बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। किशोरगंज चौक तक छोटी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव घोषणा से पूर्व राज्य में शिलान्यास और उद्घाटन का दौर जारी है। इस दिशा में हेमंत सरकार के द्वारा आज 7 अक्टूबर को रांची के स्मार्टसिटी में 300 बेड का अपोलो द्वारा बनाये जाने वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही इस्लाम नगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 291 आवासों का उद्घाटन और लाभुकों को चाबी प्रदान की गयी।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही यह हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायेगा। यहां सस्ते दर पर इलाज की सुविधा होगी जिसमें सभी तरह की बीमारियों का इलाज होगा। यह हॉस्पिटल अब तक बन जाना चाहिए था मगर ना जाने डबल इंजन की सरकार क्या कर रही थी।
मौके पर अपोलो ग्रुप की एक्सक्युटिव वाइस चेयरपर्सन डॉ प्रीता रेड्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हॉस्पिटल यूएसए टेक्नोलॉजी आधारित होगी, जिसमें 24 घंटे विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधा होगी। करीब 2.75 एकड़ में यह हॉस्पिटल होगा जिसमें 300 से अधिक बेड होगा।
राज्य सरकार ने इसके लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह हॉस्पिटल कारगर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को मौका देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अधिक समय तक कतार में खड़ा न रहना पड़े इस उद्देश्य से मतदान प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास करना है। इसके लिए वोटिंग कंपाटर्मेंट के अंदर चेन सिस्टम के आधार पर मतदाताओं के मतदान प्रक्रिया को पूर्ण कराना है।
के रवि कुमार ने बीते शनिवार को कहा कि इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शों के अनुरूप सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे मतदान प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखना है कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न होने पाए।
इसके लिए आवश्यक समयपुर्व तैयारियां होनी चाहिए ताकि अनावश्यक रूप से मतदाताओं को क्यू में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़े। कुमार नव पदस्थापित आरओ एवं एआरओ के लिए निर्वाचन सदन में आयोजित पांच दिवसीय, 5 से 9 अक्टूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण सह प्रमाणन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में आरओ एवं एआरओ की अहम भूमिका होती है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके कर्तव्यों से संबंधित सभी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। पदाधिकारी इन दिशा निदेर्शों का गहन अध्ययन करते हुए इनका अपने कर्तव्य क्षेत्र में अनुपालन करना सुनिश्चित करें। के. रवि कुमार ने मतदान केंद्रों की तैयारियों, केंद्रों पर उपस्थित व्यवस्था का निरीक्षण, वोटर स्लिप के ससमय सम्यक वितरण, बी एल ओ के स्तर पर की जाने वाली चुनाव पूर्व की तैयारियों आदि निर्वाचन से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में निर्वाचन संबंधी अप्रत्याशित सामान्य गलतियों तथा उनके निराकरण के उपायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान राष्ट्रीय स्तर के मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न सत्रों में पदाधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित विषयों का क्रमवार प्रशिक्षण दिया जाना है जिसमें उन्हें निर्वाचन संबंधी विषयों यथा उम्मीदवारों की योग्यता एवं अयोग्यता, चुनाव चिन्ह आबंटन, नामांकन संबंधित निर्देश, आपराधिक पूर्ववृत्त, ई रोल, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण, आदर्श आचार संहिता, व्यय प्रबंधन, स्वीप, पोलिंग पार्टी का व्यवस्थापन, पोस्टल बैलट, पेड न्यूज, एमसीएमसी, मतगणना आदि विषयों पर बिंदुवार प्रशिक्षण दिए जायेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक गीता चौबे, एस एन जमील, सुनील कुमार ने अपने संबंधित विषयों पर निर्धारित सत्रानुसार श्रव्य-दृश्य माध्यम के जरिए रेखांकित किया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची में कांटा टोली-बहु बाजार के बीच नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली 3,264 करोड़ की 31 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया।
इनमें रांची में बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर फोर लेन स्मार्ट पथ और धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग आठ लेन रोड प्रमुख हैं। सीएम ने जिस कांटा टोली-बहु बाजार के बीच 2.24 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, उसका इंतजार रांची के लोग लंबे समय से कर रहे थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची के लोगों को शुक्रवार को बहुत बड़ी सौगात मिली है। कोकर के शांतिनगर से बहु बाजार के पास योगदा सत्संग आश्रम तक बने फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2.24 किमी लंबी कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने फ्लाईओवर से लोगों का अभिवादन किया।
बता दें कि डीआरए इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण किया है। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने 2,471.90 करोड़ की 27 योजनाओं का शिलान्यास और 792.10 करोड़ की चार योजनाओं का उद्घाटन भी किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची शहर की एक-एक इंच का महत्व है। यहां कुछ भी बनाना बहुत चुनौती भरा होता है। जब तक सबका सहयोग न मिले, कोई योजना धरातल पर उतारना कठिन हो जाता है।
इस फ्लाईओवर के लिए प्रयास रहा कि कम से कम आम लोगों की जमीन ली जाये। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए योगदा सत्संग ने भी अपनी कुछ जमीन दी है। इस सहयोग के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने आभार जताया। सीएम ने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। हम सभी मिलकर चीजें सुधार सकते हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में झंडा लगाने का हमलोगों ने परमिशन दिया था। आज उसकी वजह से पहाड़ी मंदिर खतरे में आ गया है। इसलिए कुछ भी करने से पहले वैज्ञानिक रूप से चीजों को समझना जरूरी है। आज यह फ्लाईओवर बना है। इसकी देखरेख करना सबकी जिम्मेदारी है। बिजली उपकरणों की चोरी नहीं होनी चाहिए।
टीम एबीएन, रांची। आज देश के दो महान सपूतों की जयंती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झारखंड सहित देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और सांसद महुआ माजी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्रपिता को याद किया।
मौके पर बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम... को मृणालिनी अखौरी के द्वारा पारंपरिक रूप से गाया गया। भजन कार्यक्रम में राज्यपाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बापू का संदेश आज भी प्रासंगिक है और दिन प्रतिदिन यह और भी प्रासंगिक होता जा रहा है। वास्तव में अब देश और समाज महसूस करता है कि महात्मा गांधी के संदेश जो उस समय प्रासंगिक उससे ज्यादा अब हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार देश को एक दिशा देने का काम किया है कि कैसे स्वच्छता रखी जाये, दुनिया में वही देश प्रगति कर रहा है जो अपने देश को साफ सुथरा और स्वच्छ रख रहे हैं।
महात्मा गांधीजी ने प्रारंभ से ही इस बात को लेकर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया था कि अगर वास्तव में हम अपने समाज को दुरुस्त देखना चाहते हैं तो स्वयं अपने आपको, अपने स्थान को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने का काम करें। यह हमारे लिए और भी ज्यादा प्रासंगिक है।
वास्तव में आज महत्वपूर्ण दिन है। आज महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन है, जो वास्तव में हमारे देश के महापुरुष हैं। वास्तव में हमारे देश को, समाज को, दिशा दी और मजबूत करने की दिशा में काम किया था। आज दोनों ही महापुरुष हम सब के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड की धरती ने जनजातीय संस्कृति को संजोया है। इसने भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा को संजोया है। गांधी जयंती पर उन्हें यहां आने का सौभाग्य मिला है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1925 में महात्मा गांधी हजारीबाग आये थे। बापू के विचार, बापू की शिक्षाएं हमारे संकल्पों का हिस्सा हैं। गांधी जयंती पर उन्हें नमन। झारखंड के साथ भाजपा और उनका एक विशेष रिश्ता बन गया है।
ये रिश्ता दिल का रिश्ता है। साझे सपनों का रिश्ता है। इसलिए झारखंड उन्हें बार-बार बुलाता है और वे बार-बार दौड़े चले आते हैं। पीएम मोदी हजारीबाग के मटवारी मैदान में भाजपा की परिवर्तन महासभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी।
आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर सारी सड़कें, सारी इमारतें एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर कर दिया। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश को बहुत नुकसान किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज से झारखंड में परिवर्तन की शुरूआत हो गयी है।
झारखंड के विकास के लिए, हर गरीब को घर मिले, इसके लिए परिवर्तन की शुरूआत हो गयी है। हर घर को जल का कनेक्शन, भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए, जल, जंगल, जमीन की हिफाजत के लिए, बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए बदलाव शुरू हो गया है। झारखंड के साथ बीजेपी और उनका एक विशेष रिश्ता बन गया है। ये रिश्ता दिल का रिश्ता है। साझे सपनों का रिश्ता है।
इसलिए झारखंड उन्हें बार-बार बुलाता है और वे बार-बार दौड़े चले आते हैं। पीएम मोदी हजारीबाग के मटवारी मैदान में बीजेपी की परिवर्तन महासभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया।
सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर सारी सड़कें, सारी इमारतें एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर कर दिया। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश को बहुत नुकसान किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज से झारखंड में परिवर्तन की शुरुआत हो गयी है। झारखंड के विकास के लिए, हर गरीब को घर मिले, इसके लिए परिवर्तन की शुरुआत हो गयी है। हर घर को जल का कनेक्शन, भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए, जल, जंगल, जमीन की हिफाजत के लिए, बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए बदलाव शुरू हो गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse