एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना से मरने वालों की पहचान के तरीके के सवाल पर खड़ा किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि एक ही गणीतिय तरीके को कोरोना से हुई मृत्यु के आंकलन के तरीके को हर देश में लागू नहीं किया जा सकता है। भारत एक बड़ा देश है, भौगोलिक और जनसंख्या से यह देश अलग है, लिहाजा यहां अन्य देशों का तरीका नहीं अपनाया जा सकता है। दरअसल न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक लेख में लिखा गया था कि भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रयासों में रोड़ा डाल रहा है ताकि कोरोना से मृतकों के आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया सके। रिपोर्ट के अनुसार यूएन के आंकलन के अनुसार 2021 के अंत तक कोरोना से 15 मिलियन लोगों की मौत हुई है, जबकि भारत में अकेले 4 मिलियन से अधिक लोगों की मौत हुई है, जोकि भारत द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों से दोगुना से भी अधिक है। इसी लेख के जवाब में भारत की ओर से बयान जारी करके विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोविड से मृतकों के आंकलने के तरीके पर सवाल खड़ा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आंकड़े को लंबे समय से जारी नहीं किया जा सका है क्योंकि भारत को इससे आपत्ति है, भारत ने इस आंकड़े और इस आंकड़े के आंकलन के तरीके पर सवाल खड़ा किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनेबयान में कहा है कि भारत का मौलिक विरोध ये नतीजे नहीं बल्कि जिस प्रक्रिया से ये नतीजे निकाले गए हैं उसपर है। भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ लगातार और तकनीकी तौर पर आंकड़ों को साझा किया है। भारत के अलावा चीन, बांग्लादेश, इरान, सीरिया ने भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरीके पर सवाल खड़ा किया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच ग्रामीण विकास विभाग ने 32 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला किया है। पंचायत चुनाव की वजह से झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग से ट्रांसफर पोस्टिंग के प्रस्ताव और प्रारूप पर सहमति मिली। जिसके बाद विभाग ने 32 बीडीओ के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग की ओर से तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का निर्देश दिया गया है। किन अधिकारियों का तबादला कहां हुआ : 1. चंदन कुमार सिंह, पांकी, पलामू, 2. सुधीर प्रकाश, मांडू, रामगढ़, 3. प्रभासचंद्र दास, बसंत राय, गोड्डा, 4. जागो महतो, खूंटपानी, पश्चिमी सिंहभूम, 5. रौशन कुमार, गोड्डा सदर, 6. सुमन गुप्ता, अल्बर्ट एक्का जारी, गुमला, 7. पार्थ नंद, रामगढ़, पलामू, 8. शक्ति कुंज, पाकड़टांड़, सिमडेगा, 9. जयपाल महतो, भवनाथपुर, गढ़वा, 10. अभिषेक पांडेय, हंटरगंज, चतरा, 11. राहुल उरांव, पांडु, पलामू, 12. खगेश कुमार, कुंडा, चतरा, 13. अनिल कुमार, नीलाम्बर पीताम्बर, पलामू, 14. एकता वर्मा, डुमरी, गुमला, 15. फणीश्वर रजवाड़, डंडा, गढ़वा, 16. अनुप्रिया, टोंतो, पश्चिमी सिंहभूम, 17. रमेश कुमार यादव, पेशरार, लोहरदगा, 18. नितेश भास्कर, मांझी, गढ़वा, 19. अन्वेशा ओना, इटखोरी, चतरा, 20. महादेव कुमार महतो, गुदरी, पश्चिमी सिंहभूम, 21. स्मिता नागेसिया, गुड़ाबांधा, पूर्वी सिंहभूम, 22. संजीत कुमार सिंह, गिधौर, चतरा, 23. मनीष कुमार, पालकोट, गुमला, 24. ललित राम, उतारी रोड, पलामू, 25. विवेक कुमार, गोयंकेरा, पश्चिमी सिंहभूम, 26. अरुण कुमार सिंह, धुरकी, गढ़वा, 27. नितेश रौशन खलखो, बांसजोड़, सिमडेगा, 28. क्रिस्टीना ऋचा इंदुआर, बरही, हजारीबाग, 29. सालखु हेम्ब्रम, सरयु, लातेहार, 30. निखिल गौरव कमान कच्छप, पोटका, पूर्वी सिंहभूम, 31. प्रशांत कुमार हेंब्रम, विश्रामपुर, पलामू, 32. अमीर हमजा, नवाबजार, पलामू।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गांव की सरकार चुनने के लिए आज शनिवार से जोर आजमाइश शुरू हो जाएगी। चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंडों में 16 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शनिवार से पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में तीन जिलों खूंटी, कोडरमा व जामताड़ा में मतदान नहीं है। पहले चरण के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत द्वारा प्रपत्र पांच में निर्वाचन की सूचना 16 अप्रैल को जारी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवार नामांकन भरने का काम शुरू करेंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक होगा ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य मुखिया से लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत समिति के सदस्य आदि पदों के लिए नामांकन किए जायेंगे। नामांकन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक होगा। पहले चरण के चुनाव में ग्राम पंचायत व वार्ड सदस्य के 14079 सीटों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इसके अलावा मुखिया के 1127 पद और पंचायत सचिव के 1405 पद व जिला परिषद के 1461 पदों पर चुनाव होगा। 72 प्रखंडों में गांव की सरकार चुनने के लिए 14 मई को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए 17 मई को वोटों की गिनती होगी। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर होंगे। याद रहे कि राज्य दूसरे चरण का मतदान 19 मई, तीसरे चरण का 24 मई और चतुर्थ चरण का मतदान 27 मई को होगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने जम्मू-कश्मीर की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की है क्योंकि वार्षिक तीर्थयात्रा तीन साल के अंतराल के बाद 30 जून को शुरू होने वाली है। गृह सचिव बुधवार और गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आये हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस दौरान श्री भल्ला ने खुफिया ब्यूरो के निदेशक और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी कुलदीप सिंह, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख पंकज सिंह और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की। गौरतलब है कि यह यात्रा तीन साल बाद फिर से शुरू हो रही है। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और अगले दो वर्षों में कोविड -19 के कारण तीर्थयात्रा को रद्द करना पड़ा था। गृह मंत्रालय ने 30 जून से 11 अगस्त के बीच होने वाली अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 50 कंपनियों की पहले ही मंजूरी दे चुका है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पंचायत चुनाव के लिए झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए अनुमंडल स्तर पर 45 पर्यवेक्षकों को तैनात करेगा। पर्यवेक्षक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर पैनी नजर रखेंगे। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रेक्षक के नाम पता और फोन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि किसी भी तरह की शिकायत होने पर आम लोगों के शिक्षकों से शीघ्र संपर्क करना सुनिश्चित होना चाहिए। बता दें, पूरे राज्य के संबंधित क्षेत्रीय और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू है। पंचायत चुनाव के लिए मतदान तिथि की अधिसूचना जारी होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चार आईएएस अधिकारी को चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गयी है। पूरे झारखंड शिकायत दर्ज कराने को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। अधिकारियों का फोन नंबर जारी : आयोग ने कंट्रोल रूम में पदस्थापित अधिकारियों और फोन नंबर के साथ उनके संबंधित जिलों का विवरण भी जारी कर कर दिया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने और धनबल का दुरुपयोग करने के संदर्भ सूचना देने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय कंट्रोल रूम खोला है। इसे राज्य निर्वाचन आयोग में स्थापित किया गया है। इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल : गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग के लिए- कुमकुम प्रसाद- उप निर्वाचन आयुक्त सह संयुक्त सचिव- 06512280287- लोहरदगा, रामगढ़, खूंटी, रांची और जामताड़ा के लिए- सुषमा बड़ाईक, अवर सचिव 8987791131- कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के लिए- प्रेमतोष चौबे विशेष कार्य पदाधिकारी 8340187102- धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए- देवेंद्र कुमार सिंह व्याख्याता 9955532729
टीम एबीएन, रांची। राज्य में शिक्षा की बेहतरी और इस सेक्टर से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए हेमंत सरकार झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इस बाबत निर्देश दिया है। उन्होंने क्वालिटी हायर एजुकेशन के लिए पुख्ता मैकेनिज्म तैयार करने को कहा है। अब पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों का नियमित निरीक्षण होगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने से पहले सभी जरूरी प्रक्रिया जैसे नियुक्ति रोस्टर, नियमावली/एक्ट वगैरह को तैयार कर लेने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों के भवनों, इक्विपमेंट्स समेत अन्य संसाधनों को दुरुस्त कर सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने टेक्नो इंडिया द्वारा संचालित दुमका कैंपस का भ्रमण और छात्रों के साथ जन अदालत लगाने को कहा है, जिसका नाम शिक्षा अदालत होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो, गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में महिला डिग्री महाविद्यालय के निर्माण किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों जिलों में महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने हेतु संबंधित उपायुक्त के साथ विभागीय पदाधिकारी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को गति दें। बता दें कि फिलहाल राज्य में कुल 21 महिला महाविद्यालय का संचालन हो रहा है। बोकारो, गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में महिला डिग्री महाविद्यालय के निर्माण होने से राज्य के 24 जिलों में महिला डिग्री कॉलेज अच्छादित हो जाएंगे। विभागीय स्तर पर राज्य के 12 जिलों गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, साहेबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, लातेहार एवं देवघर में कुल 13 महिला महाविद्यालय के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी जिलों में महिला कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने महिला महाविद्यालय में ट्यूशन फी मद में अनुदान राशि बढ़ाने को कहा है।
टीम एबीएन, रांची। पूरे झारखंड में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। स्कूली बच्चों का भी यही हाल है, लेकिन अब उन्हें राहत मिलने जा रही है। हर दिन तेजी से बढ़ते पारा ने राज्य के शिक्षा विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया। शिक्षा विभाग ने नए टाइम टेबल को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, अब झारखंड के सरकारी स्कूल सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे। बढ़ती गर्मी को लेकर अभिभावक संघ और कई संगठनों ने राज्य सरकार से यह मांग की थी। राज्य में संचालित सरकारी स्कूल के टाइम टेबल में फेरबदल करने पर विभागीय प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए आज दोपहर ही ये इशारा कर दिया था। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा था कि राज्य में स्कूल संचालन को लेकर नया टाइम टेबल तय कर लिया गया है। शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर जगरनाथ महतो ने अपनी ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी थी। झारखंड में कुछ जिलों के तापमान पर गौर करें तो बुधवार को रांची में 39.6 , जमशेदपुर में 42.9, डाल्टेनगंज में 44.2 , बोकारो में 41.9, चाईबासा में 41.8, देवघर में 38, गोड्डा में 37.1, गढ़वा में 43.1 और गिरिडीह में 40.4 सेल्सियस है। बढ़ता हुआ पारा का ही असर है कि शिक्षा विभाग को स्कूल के टाइम टेबल को लेकर सोचने को मजबूर कर दिया है। नया टाइम टेबल सरकारी स्कूल के साथ-साथ निजी स्कूल पर भी लागू होगा।
टीम एबीएन, देवघर।।देवघर त्रिकुट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर असली हीरो बने पन्नालाल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने पन्नालाल से बातचीत और हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली। सीएम की मौजूदगी में डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने उन्हें एक लाख का चेक सौंपा। पन्नालाल को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित भी किया गया। त्रिकुट रोपवे हादसे में करीब एक दर्जन ट्रालियां हवा में अटक गई थीं, जिसमें 60 से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों के अलावे आईटीबीपी, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने तीन दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को निकाला। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पन्नालाल ने किया था बेहतरीन कार्य: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पन्नालाल के कार्यों की जमकर सराहना की जा रही है। रोपवे मेंटेनेंस में बतौर कर्मचारी कार्यरत पन्नालाल हादसे के दिन से ही लोगों को निकालने में जुटा रहा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों को देकर पन्नालाल ने रोपवे में फंसे लोगों को कंधे पर उठाकर पहाड़ और पत्थरों के बीचों-बीच से जंगल पार कर हॉस्पिटल पहुंचाया था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पन्नालाल का यह काम तब तक चलता रहा जब तक कि इसमें फंसे सभी लोगों को बाहर नहीं निकाल लिया गया। स्थानीय लोग और जिला प्रशासन ने पन्नालाल की इस कार्य की जमकर तारीफ की है, जिसके बाद वो सुर्खियों में आए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse