राज काज

View All
Published / 2026-07-07 22:38:24
एसएनएमएमसीएच की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला उठने पर विधायक सरयू राय ने लिया संज्ञान

  • एसएनएमएमसीएच की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला उठने पर विधायक सरयू राय ने लिया संज्ञान
  • सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार द्वारा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) की स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला उठाए जाने के बाद विधायक सरयू राय ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि धनबाद के एसएनएमएमसीएच में सामने आया मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

सरयू राय ने कहा कि यह समस्या केवल एसएनएमएमसीएच तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही तथा स्वास्थ्य विभाग के सचिवालय के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप के कारण आम लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएमसीएच और रिम्स जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था भी सुधार की मांग करती है। विधायक ने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार, जवाबदेही तय करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Published / 2026-07-07 22:38:08
एसएनएमएमसीएच की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला उठने पर विधायक सरयू राय ने लिया संज्ञान

  • एसएनएमएमसीएच की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला उठने पर विधायक सरयू राय ने लिया संज्ञान
  • सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार द्वारा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) की स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला उठाए जाने के बाद विधायक सरयू राय ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि धनबाद के एसएनएमएमसीएच में सामने आया मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

सरयू राय ने कहा कि यह समस्या केवल एसएनएमएमसीएच तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही तथा स्वास्थ्य विभाग के सचिवालय के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप के कारण आम लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएमसीएच और रिम्स जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था भी सुधार की मांग करती है। विधायक ने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार, जवाबदेही तय करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Published / 2026-07-07 20:50:20
झारखंड : सर्वजन पेंशन के तहत एकमुश्त मिली चार महीने की राशि

सर्वजन पेंशन योजना: रांची जिले के 1.59 लाख लोगों को एक साथ मिला 4 महीने पेंशन, 63.74 करोड़ की राशि खाते में गयी 

टीम एबीएन, रांची। सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत रांची जिले में एक साथ चार महीने की राशि का भुगतान कर दिया गया है। सोमवार को अप्रैल से जुलाई 2026 तक (चार महीने) की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। 

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 1,59,358 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 63 करोड़ 74 लाख 32 हजार की राशि ट्रांसफर की गई है। प्रत्येक लाभुक के खाते में चार महीने की 4,000 रुपये की पेंशन राशि भेजी गयी है।

Published / 2026-07-06 22:02:04
सीएम ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने  वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं चालू वित्तीय वर्ष की कार्य योजना एवं प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं,  खेल अवसंरचनाओं, पर्यटन स्थलों का विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा राज्य के युवाओं के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर कई अंडरग्राउंड कोल माइंस क्षेत्र हैं। इन अंडरग्राउंड माइंस क्षेत्रों को चिह्नित कर टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्य योजना बनायी जाये। मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जिले जहां-जहां इको टूरिज्म की संभावनाएं हैं ऐसे जगहों को विकसित करने हेतु शीघ्र कार्य तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित थे। 

झारखंड में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। यहां इको टूरिज्म सर्किट विकसित कर पर्यटन को नई पहचान दिलायी जा सकती है। जरूरत है कि हम एक बेहतर इको टूरिज्म सर्किट प्लान के साथ आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं इको टूरिज्म स्थलों का योजनाबद्ध एवं समग्र विकास सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य की पर्यटन नीति तैयार करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया।

 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पतरातू घाटी की  सुंदरता देखने योग्य है। पतरातू व्यू पॉइंट बनाए जाने के कार्य को गति प्रदान करें तथा पतरातू सहित अन्य अन्य जरूरत वाले पर्यटन स्थलों पर रोपवे स्थापित किए जाने का प्लान तैयार करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लातेहार जिले में अवस्थित नेतरहाट में ग्लास वॉच टावर अथवा ग्लास ब्रिज लगाये जाने की कार्य योजना बनाएं साथ ही वहां कोयल व्यू पॉइंट कॉटेज बनाने, ट्रैकिंग की सुविधा विकसित करने तथा स्विमिंग पूल आदि कार्यों पर के विकास पर बल दिया तथा लोध फॉल में इको टूरिज्म के बढ़ावा देने पर  जोर दिया। 

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की जरूरतों पर तैयार करें कार्य योजना 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिस्पधार्ओं में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों द्वारा सब्जी बेचने या अन्य कोई कार्य करने संबंधी सूचना या शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसे खिलाड़ियों का डेटाबेस तैयार करें तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने संबंधी योजनाएं तैयार करें। 

मुख्यमंत्री ने खेलगांव में स्थापित मेगा स्पोर्ट्स व्यवस्था की अद्यतन स्थिति का सुक्षमता से आकलन कर उसका मेंटनेंस, वित्त प्रबंधन, खिलाड़ियों की मुलभूत सुविधाओं आदि से संबंधित कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। साथ ही इसमें शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों आदि के लिए भी बेहतर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने  झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु क्या-क्या कार्य किये जा सकते हैं इसकी कार्य योजना भी तैयार करने का निर्देश दिया। 

साथ ही विभिन्न खेल के क्षेत्र में नामचीन व्यक्तियों को झारखंड में परिदर्शन कराने तथा झारखंड के खिलाड़ियों को भी दूसरे राज्यों में एक्सपोजर विजिट कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दूसरे राज्यों के उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण केन्द्रों, खेल अकादमियों, खेल संस्थाओं में भ्रमण कराये जाने से उनके खेल प्रदर्शन में और अधिक निखार लाया जा सकेगा।  

कलाकारों का डेटा बेस हो रहा तैयार  

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कला-संस्कृति विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न कला विधाओं से जुड़े कलाकारों का डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में अबतक करीब 12 हजार कलाकारों का निबंधन हुआ है।  मुख्यमंत्री ने सभी निबंधित कलाकारों की सूची जिलों में भेजकर उसका सत्यापन करने का निर्देश दिया। 

साथ ही देश के अन्य राज्यों में स्थापित स्कूल आॅफ फाइन आर्ट प्रबंधन से समन्वय बनाकर निबंधित कलाकारों का एक्सपोजर विजिट कराने तथा दूसरे राज्यों के कलाकारों को भी यहां बुलाकर कला विधा से जुड़े आर्टिस्ट की कला को बेहतर करने का निर्देश दिया। इससे राज्य के कला-संस्कृति को मजबूती मिलेगी तथा राज्य के कलाकारों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर बेहतर अवसर और वातावरण तैयार हो सकेगा। बैठक में ललित कला, साहित्य कला एवं अन्य कलाओं के समग्र विकास पर चर्चा हुई। 

पर्यटन के विकास से रोजगार के अवसर सृजित होंगे 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्यटन के विकास से राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगी साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा सकेंगे, इस निमित्त यह जरूरी है कि पर्यटन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूरा किया जाए। 

उन्होंने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं आधुनिकता पर विशेष फोकस रखें। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, निदेशक पर्यटन नमन प्रियेश लकड़ा, निदेशक खेल छवि रंजन, सहित विभाग के वरीय पदाधिकारीगण  उपस्थित थे।

Published / 2026-07-06 22:00:19
एसआईआर में बीएलओ के साथ बीएलए 2 की भी भूमिका अहम : के रवि कुमार

मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म भरने में बीएलओ के साथ बीएलए 2 भी निभा रहे अहम भूमिका 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति साझा करते हुए बताया कि राज्य में मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बेहद तेजी और सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हुए जमीनी स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

दोनों के आपसी समन्वय के कारण ही राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण के शुरूआती 7 दिनों के भीतर ही बीएलओ राज्य के लगभग 39.73%  कुल 1,05,13,490 मतदाताओं तक सफलतापूर्वक पहुंच चुकी है, जहां घर-घर जाकर पात्र भारतीय नागरिकों का इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का यह विशेष गहन पुनरीक्षण एक पूर्णत: सहभागी प्रक्रिया है, जिसे बिना सबके सहयोग के शत-प्रतिशत सफल नहीं बनाया जा सकता। 

उन्होंने कहा कि एक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपेक्षा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे बूथ स्तर पर अपने बीएलए-2 की सक्रियता और उपस्थिति निरंतर बनाए रखें ताकि स्थानीय स्तर पर पात्र भारतीय नागरिकों को ससमय इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जा सक एवं इसका डिजिटाइजेशन भी किया जा सके। 

के रवि कुमार ने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए 2 अपने मतदान केंद्र क्षेत्र के 5 श्रेणी 1. एब्सेंट, 2. शिफ्टेड, 3. डेथ, 4. डुप्लीकेट एवं 5. रिफ्यूज टू साइन (गैर भारतीय) सूची के मतदाता को छोड़कर  प्रतिदिन 50 मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म अपने बीएलओ को जमा कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें इनके सत्यापन हेतु प्रमाण पत्र भी अपने स्तर से जारी करने होंगे। बीएलए 2 द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र में उनके द्वारा निम्न घोषणा एवं सत्यापन अनिवार्य है। 

मैं एतद वारा घोषित करता/करती हूं कि मेरे द्वारा दी गई सूचना मुझे सौंपे गये निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) के भाग के उचित सत्यापन पर आधारित है और मैं झूठी घोषणा करने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के दंडात्मक प्रावधानों से अवगत हूं। दिनांक, (बीएलए के पूर्ण हस्ताक्षर), पूरा नाम, दल (पार्टी) का नाम। 

Published / 2026-07-05 21:29:30
19 दिन का सेशन बिना नतीजे का न हो : सुखदेव भगत

मानसून सत्र पर सांसद सुखदेव भगत ने सरकार से की जवाबदेही की मांग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सरकार पर हमला बोला है। लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत  कहा कि सत्र लंबा हो या छोटा, लेकिन उसमें जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। 

श्री भगत ने कहा, सबसे पहले, मुझे नहीं लगता कि सेशन ज्यादा दिनों तक ज्यादा चलेगा। काम की बातचीत होनी चाहिए, और बिना किसी अच्छे नतीजे के सेशन समाप्त नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, क्योंकि सरकार न तो जवाबदेही लेती है और न ही सवालों के जवाब देती है। पहले भी सत्रों में ऐसा ही रहा है। सांसद ने बताया कि कांग्रेस इस सत्र में कई मुद्दे उठायेगी। 

इसमें नीट पेपर लीक, राम जन्मभूमि पर कथित चोरी, इथेनॉल नीति और बढ़ती महंगाई शामिल हैं। आज भी महंगाई एक बड़ा मुद्दा है। श्री भगत ने रकफ यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का भी जिक्र किया। इस पर उखक को 23 से ज्यादा दलों के लोगों ने पत्र लिखा है। 

हम चाहते हैं कि हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा हो और उसका परिणाम निकले। अगर सर्वोच्च सदन में हम बातें रख रहे हैं तो उसका सुखद परिणाम देखने को मिलना चाहिए। हमारी पार्टी प्रमुखता से जन मुद्दों को लेकर चलेगी। देश की जनता चाहती है कि संसद में उनकी बात हो, न कि सिर्फ हंगामा।

Published / 2026-07-05 21:22:43
रांची : रथ मेला को लेकर एडीजी मनोज कौशिक ने बनायी रणनीति

  • रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले की तैयारी को लेकर एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में महत्पूर्ण बैठक 
  • बैठक के दौरान एसएसपी सिटी एसपी ग्रामीण एसपी ट्रैफिक एसपी सहित रांची पुलिस के अधिकारी मौजूद 

टीम एबीएन, रांची। रांची के ऐतिहासिक जगरनाथपुर रथ मेला की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी तैयारियों को लेकर एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में महत्पूर्ण बैठक बुलायी गयी। 

सुरक्षा सहित मेले के सफल आयोजन को लेकर एडीजी मनोज कौशिक के साथ आयोजक समिति की महत्पूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान एसएसपी सिटी एसपी ग्रामीण एसपी ट्रैफिक एसपी सहित रांची पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जगन्नाथपुर इलाके के पार्षद और पूर्व पार्षद के साथ सामाजिक संगठन के लोग भी मौजूद रहे। 

आयोजन की लेकर लोगों के सुझाव भी लिये जा रहे हैं। बैठक में महिलाओं ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पॉकेटमारों पर भी कारवाई की मांग की। भीड़ भाड़ वाले इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गयी। पूरे आयोजन के दौरान एंबुलेस की व्यवस्था करने की मांग भी उठायी गयी।

Published / 2026-07-04 21:03:13
रांची : राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया श्री राम वाटिका का उद्घाटन

राज्यपाल संतोष गंगवार ने मेन रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्री राम वाटिका का किया उद्घाटन 

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज महात्मा गांधी मार्ग, रांची स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रभु श्री बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। तत्पश्चात मंदिर परिसर में नवनिर्मित वातानुकूलित सामुदायिक हॉल श्री राम वाटिका का उद्घाटन किया। 

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यापाल ने कहा कि मंदिर पूजा-अर्चना के स्थल के साथ आध्यात्मिक चेतना, सेवा-भाव, सामाजिक समरसता और संस्कारों के संवर्धन के महत्वपूर्ण केंद्र भी होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राम वाटिका धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसेवा के विविध कार्यों का एक प्रेरणादायी केंद्र बनेगी। 

राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री हनुमान मंदिर वर्षों से जन-आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाजहित के अनेक कार्य निरंतर संचालित होते रहे हैं। उन्होंने इस जनोपयोगी सामुदायिक हॉल के निर्माण के लिए श्री हनुमान मंदिर समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी तथा सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि भगवान श्रीराम और प्रभु हनुमान का जीवन हमें सेवा, समर्पण, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शक्ति तभी सार्थक है, जब उसमें विनम्रता हो, ज्ञान तभी श्रेष्ठ है, जब उसमें सेवा का भाव हो और जीवन तभी सफल है, जब वह लोकमंगल के लिए समर्पित हो। 

उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की पंक्तियां परहित सरिस धरम नहि भाई, पर पीड़ा सम नहि अधमाई का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में परोपकार और सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। 

ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक केंद्र समाज में सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सेवा, अनुशासन और संस्कार को स्थान दें तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। 

उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी रहेगी, तो समाज और राष्ट्र दोनों अधिक सशक्त एवं संस्कारित बनेंगे। राज्यपाल ने सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही भगवान श्रीराम और प्रभु हनुमान के जीवन का वास्तविक संदेश है।

Page 3 of 348

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse