राज काज

View All
Published / 2022-12-31 23:00:23
व्हाट्सएप्प ने शेयर किया भारत का गलत नक्शा, फिर मांगी माफी

  • आईटी मंत्री के क्लास लगाने पर कंपनी ने फौरन मांगी माफी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को व्हाट्सऐप द्वारा भारत के गलत नक्शे को दर्शाने वाले वीडियो को ट्वीट करने पर उसकी खिंचाई की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच से इस गलती को तुरंत ठीक करने को कहा कि जिसके बाद मैसेजिंग मंच ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया और क्षमा मांगी। चंद्रशेखर ने यह चेतावनी भी दी कि सभी मंच जो भारत में व्यापार करते हैं और भारत में व्यापार करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सही मानचित्रों का उपयोग करना चाहिए। 

मंत्री ने मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग मंच द्वारा भारत के गलत मानचित्र को दिखाते हुए नए साल से संबंधित ट्वीट करने पर जवाब दिया कि प्रिय व्हाट्सऐप... आपसे अनुरोध है कि आप भारत के मानचित्र संबंधी गलती को जल्द से जल्द ठीक करें। नये साल की पूर्व संध्या व्हाट्सऐप ने एक वीडियो पोस्ट में ग्लोब को दिखाया था, जिसमें जम्मू और कश्मीर के संबंध में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था।

मंत्री के इस गलती की ओर ध्यान दिलाने के बाद व्हाट्सऐप ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। बाद में व्हाट्सऐप ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अनपेक्षित गलती की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद मंत्री। हमने तुरंत इसे हटा दिया है। क्षमा चाहते हैं। हम भविष्य में ध्यान रखेंगे। चंद्रशेखर ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत के गलत नक्शे को लेकर वीडियो कॉलिंग कंपनी जूम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक युआन को आगाह भी किया था।

Published / 2022-12-31 21:00:46
रांची : नववर्ष शांतिपूर्ण मनाने को लेकर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

टीम एबीएन, रांची। वर्ष 2022 की समाप्ति एवं नव वर्ष के मौके पर रांची जिला अन्तर्गत विभिन्न क्लब, होटल, बार, रेस्टुरेंट में डीजे बैंड एवं अन्य कार्यक्रम किये जाने एवं नव वर्ष 2023 के आगमन के अवसर पर विभिन्न डैमों, नदी, जलाशयों एवं पर्यटक स्थलों पर पिकनिक मनाने हेतु अत्यधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। नवयुवकों द्वारा तेज रफ्तार में ड्राइविंग किये जाने फलस्वरूप सड़क दुर्घटना, असामाजिक तत्वों द्वारा मौके का फायदा उठाकर छिनतई/दुर्घटना की आशंका है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो तथा विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा रांची जिलान्तर्गत विभिन्न थानों में अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संदर्भ में दिनांक 30.12.2022 से 07.01.2023 तक लोक परिशांति, सुरक्षा-व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारणार्थ हेतु थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। 

थानावार निम्न दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है : 

1. थाना का नाम :- अरगोड़ा थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री समीप टोप्पो, कनीय अभियंता, ग्रा. वि. वि. प्र., रांची (मो. 8986775574)। 

2. तुपुदाना ओ.पी. 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री आमोद लकड़ा, कनीय अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, रांची (मो. 8873738604) 

3. थाना का नाम :- कोतवाली थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री गुलाब कृष्ण बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पण्डरा, रांची (मो.9386163011). 

4. थाना का नाम :- सुखदेवनगर थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री अखिलेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता, भवन प्र सं.-2, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो. 8507024619) 

5. थाना का नाम :- सदर थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :-श्री विपूल कुमार सिंह, बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पण्डरा, रांची (मो. 9939573441) 

6. थाना का नाम :- कांके थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री नीलकंठ कुमार, कनीय अभियंता, भवन प्र. सं.-2, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो. 8541824233) 

7. थाना का नाम :- चुटिया थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री महेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता, भवन प्रसं.-1, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो. 9835584461) 

8. थाना का नाम :- लोअर बाजार थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री प्रमोद कुमार निराला, कनीय अभियंता, भवन प्र.सं.-1, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो. 9835948619) 

9. थाना का नाम :- गोंदा थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री सुमित कुमार, कनीय अभियन्ता, जलपथ प्रमंडल, रांची (मो. 7004715652) 

10. थाना का नाम :- बरियातू थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :-श्री अभिमन्यु कुमार केशरी, कनीय अभियन्ता, जलपथ प्रमंडल, रांची (मो. 9102961147) 

11. थाना का नाम :- लालपुर थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री गणेश कुमार महतो, कनीय अभियन्ता, जलपथ प्रमंडल, रांची (मो. 9905587964) 

12. थाना का नाम :- एयरपोर्ट थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री माता शरण महतो, बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो. 9006814163) 

13. थाना का नाम :- खेलगांव थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री अनुपम टोप्पो, बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो. 7261064403) 

14. थाना का नाम :- ओरमांझी थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री अशोक कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, ओरमांझी (मो. 9523455947)  

15. थाना का नाम :- डोरंडा थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री शैलेश कुमार चौधरी, अवकाश रक्षित पदाधिकारी (मो.9470838346) 

16. थाना का नाम :- धुर्वा थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रातू (मो.9973712011) 

17. थाना का नाम :- हिंदपीढी थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री राम प्रकाश साहू, कनीय अभियंता, भवन प्र.सं.-1, भवन निर्माण विभाग, राँची (मो. 8987486581) 

18. मुरी ओपी 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री प्रताप बड़ाईक, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सिल्ली (मो. 9708154132) 

19. थाना का नाम :- सिकिदरी थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री ओम प्रकाश उराँव, कनीय अभियंता, मनरेगा, ओरमांझी (मो. 7091487203) 

20. थाना का नाम :- रातू थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :-श्री रितेश पन्ना, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, रातू (मो. 9835722516) 

21. थाना का नाम :- नगड़ी थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री अरूण कुमार सिंह, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, नगड़ी (मो. 7033296888) 

22. थाना का नाम :- पिठोरिया थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री सजित कुजूर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, कांके (मो. 9102821201 ) 

23. खरसीदाग ओपी 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :-श्री अभय कुमार, अति० सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नामकुम (मो. 8210128797)  

24. थाना का नाम :- अनगड़ा थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री गौतम कुमार सिंह, कनीय अभियंता, मनरेगा, अनगड़ा (मो. 9973832523) 

25. थाना का नाम :- बेड़ो थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री राम निवासन, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बेड़ो (मो. 9123192391) 

26. थाना का नाम :- लापुंग थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री विनोद नारायण झा, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, लापुंग (मो. 9546532631) 

27. थाना का नाम :- तमाड़ थाना 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री दीपक मुण्डा, कनीय अभियंता, मनरेगा, तमाड़ (मो. 7294163107) 

28. दशम फॉल 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री बलराम प्रियदर्शी, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सोनहातू / राहे (मो. 9102155168) 

29. नगर नियंत्रण कक्ष 
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- श्री गजानन्द पंडा सहायक कृषि पदाधिकारी (मो. 7992239635)। 

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पूर्वाह्न 07:00 बजे उपस्थित होकर सक्रिय एवं गतिशील रहते हुए सघन गश्ती सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो तथा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को नशे की हालत में दो पहिया/चार पहिया एवं अन्य वाहनों को चलाने वाले व्यक्तियों की जाँच करने तथा वाहनों को जब्त कर उन्हें पैदल जाने की सलाह देने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। 

तेज रफ्तार से ड्राईविंग करने वाले व्यक्तियों का वाहन रोककर जब्त करने तथा नियमानुकूल कारवाई करते हुए उन्हें पैदल जाने की सलाह देने का निदेश सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दिया गया है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को महिला/युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष रखने एवं ऐसी हरकत करने वाले व्यक्तियों पर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। 

नदी जलाशयों, डैम, जलप्रपात एवं विभिन्न प्रकार के वाटर बॉडी में वोटिंग करने वाले नावों में व्यक्तियों लाईफ जैकेट पहने रहने पर ही जाने देने का सख्ती से अनुपालन करने का निदेश सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दिया गया है। जल-प्रपात जहाँ से पानी गिरता है, उसके आस-पास लागों को नहीं जाने देने का सख्ती  से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची द्वारा जारी आदेश में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण को लेकर जारी दिशा-निर्देश यथा सामाजिक अलगाव, मास्क पहनना एवं अन्य निदेर्शों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करने का भी निदेश सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दिया गया है।

Published / 2022-12-31 20:53:02
कोरोना के संभावित खतरे को लेकर एक्टिव मोड में पीएमओ

  • पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने की अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग, कोविड तैयारियों की समीक्षा की 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने कोविड को लेकर हाईलेवल मीटिंग की। मिश्रा ने कोरोना पर तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएमओ के अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी समेत नीति आयोग के अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि चीन में कोरोना तबाही मचा रहा है। चीन के हालात को देखते हुए केंद्र सरकार एक्शन मोड में है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा था कि अगले 40 दिन बेहद अहम हैं। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। 

सरकार ने की कोविड जांच अनिवार्य 
चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी से नेगेटिव कोविड रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मांडविया ने कहा कि ऐसे यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले हवाई सुविधा पोर्टल पर अपनी आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट साझा करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर कोविड जांच करानी होगी। मंत्री ने कहा कि यह नियम भारत पहुंचने पर सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दो प्रतिशत यात्रियों के यादृच्छिक (रैंडम) परीक्षण के अतिरिक्त है। 

अस्पतालों में की गई मॉक ड्रिल 
देश में 11,000 से अधिक आॅक्सीजन संयंत्र काम कर रहे हैं और 20 हजार से अधिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगभग 2.8 लाख बिस्तर (आइसोलेशन बेड) उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने की किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को देश के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल की गयी थी। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चीन और अन्य देशों में कोविड मामलों में वृद्धि के बाद एहतियाती उपायों के तहत मॉक ड्रिल करने के लिए कहा था।  

मांडविया ने कहा था कि पूरी दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और भारत में भी संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि उपकरणों, प्रक्रियाओं और मानव संसाधनों के रूप में कोविड संबंधी संपूर्ण ढांचा पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने कहा था कि अस्पतालों में क्लिनिकल तैयारी जरूरी है। उन्होंने किसी भी ढिलाई के खिलाफ आगाह किया था। साथ ही, सभी लोगों से कोविड के प्रसार की रोकथाम के अनुकूल व्यवहार करने, असत्यापित जानकारी साझा करने से बचने और उच्च स्तर की तैयारियां रखने को कहा था। 

गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 226 नए मामले आए, जिससे देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,46,78,384 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,653 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, केरल से तीन लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,702 हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Published / 2022-12-31 20:51:03
नववर्ष 2023 : राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई

  • भारत समेत दुनियाभर में नये साल का जश्न 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नये साल 2023 का आगाज हो रहा है और 2022 विदा हो रहा है। भारत समेत दुनियाभर के लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। साथ ही लोगों से देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।  

राष्ट्रपति मुर्मू ने बधाई संदेश में कहा कि नए साल की सुबह, नई ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में नई खुशियां, लक्ष्य, प्रेरणा और बड़ी उपलब्धियां लेकर आये। आइये हम इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें। 

नये साल के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।  उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2023 में अपने गौरवशाली राष्ट्र और लोगों की प्रगति व समृद्धि की कामना करती हैं।

Published / 2022-12-30 21:14:57
सरकार ने की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बंपर बढ़ोत्तरी

  • आम जनता को न्यू ईयर गिफ्ट 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों को नए साल 2023 का शानदार गिफ्ट दिया है। केंद्र सरकार ने एक जनवरी से डाकघर से जुड़ी प्रमुख बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। इन योजनाओं की ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं उसमें राष्ट्रीय बचत प्रमाण-पत्र, डाक घर सावधि जमाओं और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल हैं। लेकिन पीपीएफ की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

सरकार ने शुक्रवार को डाकघर सावधि जमा, एनएससी और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित लघु बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी एक जनवरी से लागू होगी। सरकार की यह वृद्धि हाल में ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी के अनुरूप है। हालांकि, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और बालिका बचत योजना सुकन्या समृद्धि की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। 

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर एक जनवरी से सात फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। अभी यह 6.8 फीसदी है। इसी तरह, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में मौजूदा 7.6 प्रतिशत के मुकाबले आठ प्रतिशत ब्याज मिलेगा। एक से पांच साल की अवधि की डाकघर सावधि जमा योजना पर ब्याज दरें 1.1 प्रतिशत तक बढ़ जायेंगी। मासिक आय योजना में भी 6.7 प्रतिशत की जगह अब 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

Published / 2022-12-30 10:45:28
पीएम की मां के निधन पर सीए हेमंत ने जताया शोक, बोले- माता-पिता का नुकसान अपूरणीय...

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन (99) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी की मां के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। माता-पिता का नुकसान अपूरणीय है और दुख की इस घड़ी में मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिले। वहीं अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया कि हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। पीएम मोदी ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर मां को मुखाग्नि दी। वहीं इससे पहले पीएम मोदी अपनी मां हीरा बा की शव यात्रा में शामिल हुए और उनकी अर्थी को कंधा दिया। पीएम मोदी सुबह ही अहमदाबाद पहुंच गए थे और अपनी मां को अंतिम श्रद्धांजलि दी। हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर में हुआ। बता दें कि हीराबेन (100) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Published / 2022-12-30 08:48:15
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम : प्रावधान जनता को बताने के लिए कैलेंडर प्रकाशित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य खाद्य आयोग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों और जनता को मिले अधिकारों से अवगत करने के लिये इस वर्ष कैलेंडर प्रकाशित कराई गई है। आयोग के वर्ष-2023 के इस कैलेंडर  का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया।

 मुख्यमंत्री आवास में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष, हिमांशु शेखर चौधरी और सदस्य, शबनम परवीन ने मुख्यमंत्री को कैलेंडर भेंट किया। मुख्य मंत्री द्वारा अनावरण करने के पश्चात आयोग के अध्यक्ष द्वारा खाद्द सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री रामेश्वर उराव को भी कैलेंडर भेंट किया गया। यह कैलेंडर राज्य के सभी पंचायतों के पंचायत भवन एवं सभी प्रखण्ड कार्यालय में लगाया जाना है। 

गंतव्य स्थान तक कैलेंडर पहुंचाने की प्रक्रिया मुख्यमंत्री के अनावरण के बाद प्रारंभ कर दिया गया है। कैलेंडर में जनवितरण प्रणाली के अन्तर्गत किस दर पर कितना अनाज मिलना है, विद्यालयों में मध्याह्न भोजन किस प्रावधान के तहत् मिलना है, आंगनबाड़ी केन्द्रों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कौन सी योजनाएं संचालित हैं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संदर्भ की जानकारी, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड का विवरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् खाद्य सुरक्षा भत्ता की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

कैलेंडर में झारखण्ड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष की भी विवरण दी गई है। 
कैलेंडर में निगरानी समिति का विवरण भी दिया गया है। इसके अलावा इस बात की भी विवरण कैलेंडर में उपलब्ध कराई है कि कौन लोग राशन कार्ड के हकदार नहीं हैं। कैलेंडर में खाद्य सुरक्षा अधिनियम से सम्बन्धित शिकायत को आयोग में दर्ज कराने के लिये वाट्सएप्प नंबर 9142622194 मोटे अक्षरों में सबसे ऊपर अंकित किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य खाद्य आयोग की इस पहल की प्रशंसा करते हुए, आयोग के टैग लाईन अधिकार जानें, अधिकार मांगें... को जनहित में एक कारगर प्रयास बताया है।

Published / 2022-12-29 19:00:08
बोकारो : जिले के 1,48,616 लाभुकों के बीच डीबीटी से 38 करोड़ 34 लाख 69 हजार राशि हस्तांतरित

  • सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र का किया गया वितरण  
  • जिला प्रशासन ने वर्ष 2023 का कैलेंडर का किया विमोचन, उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी., अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, माननीय मंत्री प्रतिनिधि श्री हीरालाल मांझी आदि रहें उपस्थित   
  • समाहरणालय सभागार में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम,झारनेट के माध्यम से आनलाइन राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारी/लाभुक  

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारनेट के माध्यम से आनलाइन प्रोजेक्ट बिल्डिंग के नये सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जिले के पदाधिकारी एवं कुछ लाभुक जुड़े। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, मंत्री प्रतिनिधि हीरालाल मांझी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।  

आनलाइन माध्यम से उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री समेत अन्य पदाधिकारियों/लाभुकों ने राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य माननीय मंत्रियों आदि का संबोधन सुना।  आयोजित उक्त कार्यक्रम के माध्यम से सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के कुल 1,48,616 लाभुकों के बीच डाइरेक्ट बेनीफीट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत 38 करोड़, 34 लाख, 69 हजार राशि हस्तांतरित किया गया। 

मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुछ लाभुकों के बीच सांकेतिक रूप से परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2023 का टैबल कैलेण्डर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, माननीय मंत्री प्रतिनिधि समेत मंचासीन अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।  इससे पूर्व विभागीय पदाधिकारियों जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्यबाला सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सुदीप एक्का,जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार आदि ने विभाग के कार्यों की जानकारी दी।  

मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विवेक सुमन, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. मनोज मणि, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री अभिनित सुरज, डीपीएम जेएसएलपीएस श्रीमती अनिता केरकेट्टा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, मनरेगा नोडल पदाधिकारी श्री पंकज दूबे, परियोजना पदाधिकारी श्री मणिकांत समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल भारती ने किया।

Page 219 of 349

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse