राज काज

View All
Published / 2023-02-27 13:41:49
आज से शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का सत्र

  • 3 मार्च को पेश किया जायेगा बजट, 24 मार्च को होगा समाप्त

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार के बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे और यह 24 मार्च को समाप्त होगा। बजट सत्र आज राज्यपाल चंद्रापुरम पोन्नूस्वामी राधाकृष्णन के अभिभाषण से प्रारंभ होगा और सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3 मार्च को बजट पेश करेगी।

बजट सत्र की कार्यवाही पुन: 13 मार्च से रहेगी जारी : विधानसभा सचिवालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 3 मार्च को बजट पेश किये जाने के बाद होली की छुट्टियां हो जायेंगी, जिनके बाद बजट सत्र की कार्यवाही पुन: 13 मार्च से जारी रहेगी। बजट सत्र के सदुपयोग के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विपक्षी विधायक सरयू राय एवं विनोद कुमार सिंह शामिल हुए।

Published / 2023-02-27 13:13:12
कल जारी होंगे वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़े कल (मंगलवार) जारी किये जायेंगे। रेटिंग्स एजेंसियों और कई आर्थिक संकेतकों से आर्थिक गतिविधियों में सुधार का इशारा मिलने के बावजूद आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर धीमी होकर 5 फीसदी से कम रह सकती है।

यह आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जारी करेगा। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीडीपी वृद्धि दर 6.3 फीसदी दर्ज की गयी थी। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 5.4 फीसदी रही थी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस महीने की शुरुआत में कराये सर्वेक्षण में दिसंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 4 से 6.9 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान लगाया गया था। रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा अनुमान में जीडीपी की वृद्धि दर 4.4 फीसदी रहने की उम्मीद जतायी है।

Published / 2023-02-26 19:52:48
रामगढ़ उपचुनाव : सोमवार को सुबह सात से शाम तीन बजे तक होगी वोटिंग

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को डिस्पैच सेंटर रामगढ़ महाविद्यालय से सेक्टर दंडाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी तय किए हुए बूथों पर सुरक्षाकर्मियों के साथ रवाना हुए। उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत 27 फरवरी सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। रामगढ़ विधानसभा में कुल 335734 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 173550 और 162184 महिला मतदाताओं की संख्या है।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 405 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो 233 भवनों में होंगे। रामगढ़ प्रखंड में 118 केंद्र, दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 और 153 मतदान केंद्र गोला प्रखंड में बनाये गये हैं। कुल 55 सेक्टर और 10 क्लस्टर रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर बनाये गये हैं।

मतदानकर्मियों एवं मतदान सामग्री को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपलब्ध कराये गये हैं।
रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के लिए स्ट्रॉग रूम एवं काउंटिंग हॉल रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में बनाया गया है। वहीं स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न हो, इसे लेकर जिलास्तर पर कंट्रोल रूम बनाये गये हैं, जजो 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर पर खुद रहकर सभी कामों का बारीकी से ध्यान रखा। मतदान प्रक्रिया के लिए 2025 मतदानकर्मी, सेक्टर मजिस्ट्रेट 69 और 63 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये हैं।

Published / 2023-02-26 19:06:07
जी-20 : डेलिगेट्स के लिए होगी खाद्य पदार्थों की जांच

टीम एबीएन, रांची। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया है कि प्रतिनिधियों के खाद्य और पेय पदार्थ की जांच की जायेगी। इसे लेकर उन्होंने सिविल सर्जन को चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति करने को कहा है। जांच के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की टीम की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है।

Published / 2023-02-26 19:04:10
जी-20 समिट : सज-धज रही राजधानी, तैयारियां अंतिम चरण में

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जी-20 (दुनिया के विकासशील और विकसित देशों का संगठन) की बैठक दो मार्च को होने वाली है। जी-20 देशों के डेलीगेट्स के स्वागत तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जी-20 के 60 डेलीगेट इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। पहले सीसीएल के दरभंगा हाउस स्थित सभागार में बैठक होनी थी। 

इन डेलीगेट्स के रहने की व्यवस्था होटल रेडिशन ब्लू और स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में की गयी है। हालांकि, बीएनआर प्रबंधन ने अभी बुकिंग फाइनल नहीं होने की बात कही है। सभी डेलीगेट एक मार्च को रांची पहुंच जायेंगे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उन्हें हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, कडरू व पंजाबी हिंदू बिरादरी भवन होते हुए होटल रेडिशन ब्लू और होटल बीएनआर चाणक्या ले जाया जायेगा। इस दौरान आम लोगों के लिए जरूरत के मुताबिक कुछ समय तक ट्रैफिक व्यवस्था रोकी जायेगी। वहीं, डेलीगेट की सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट से होटल पहुंचने तक सड़क के किनारे, ऊंचे भवनों पर शस्त्रधारी पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी। 

हर चौक-चौराहे पर भी ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा सभी डेलीगेट को हाई सिक्योरिटी में एयरपोर्ट से होटल तक पहुंचाया जायेगा। होटल के अंदर और बाहर व्यापक सुरक्षा इंतजाम होंगे। इसके अलावा बैठक के दिन जो डेलीगेट होटल बीएनआर में रहेंगे, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच वहां से होटल रेडिशन ब्लू लाया जायेगा।

 सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के स्तर से रांची पुलिस को एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर व एसआइ के अलावा बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल दिये जायेंगे। बैठक से पूर्व उच्च स्तर पर सारी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी।

झारखंड के पारंपरिक खाना का आनंद लेंगे : होटल रेडिशन में एक से चार मार्च तक के लिए 100 रूम बुक किया गया है। डेलीगेट की सुरक्षा के मद्देनजर होटल रेडिशन ब्लू और बीएनआर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। डेलीगेट के लिए पारंपरिक झारखंडी व्यंजन और मिलेट्स की व्यवस्था की गयी है। विदेशी मेहमान यहां पर मड़ुआ से बने पकवान के साथ ही पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। साथ ही उन्हें यादगार के तौर पर झारखंड की पारंपरिक वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की जायेंगी। इन उपहारों को तैयार करने की जिम्मेदारी झारक्राफ्ट को सौंपी गयी है।

सरकार की ओर से झारक्राफ्ट को जिन उपहारों का ऑर्डर दिया गया है, उनमें लगभग 140 पीस बुकमार्क डायरी, 100 सिल्क के बने पारंपरिक जैकेट, लगभग 200 पीस ट्रेडिशनल डोकरा फ्रेमिंग सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं। झारखंड में स्थानिक आयुक्त को ओवरऑल को-ऑर्डिनेशन के लिए नोडल अफसर नामित किया गया है।

तीन मार्च को पतरातू लेक का भ्रमण करेंगे डेलीगेट : तीन मार्च को जी-20 देशों के डेलीगेट पतरातू लेक का भ्रमण करेंगे। इसे लेकर डेलीगेट के रहने वाले होटल से लेकर कांके रोड, पिठोरिया होते हुए पतरातू लेक तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं, पतरातू लेक में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

रांची में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। राज्य का पर्यटन विभाग लगातार तैयारियों का जायजा ले रहा है और आवश्यकतानुसार संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये जा रहे हैं। शहर के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क के किनारे लगने वाले ठेलों को भी बंद कर दिया गया है। रांची में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

रांची के हिनू इलाके और एयरपोर्ट क्षेत्र में वॉल पेंटिंग की गयी है, जिसमें झारखंड की संस्कृति और परंपरा को दर्शाया गया है। प्रशासन की तरफ से बताया गया कि जी-20 शिखर सम्मेलन में जो प्रतिनिधि आयेंगे, वे लोग सबसे पहले एयरपोर्ट क्षेत्र से होते हुए होटल की ओर जायेंगे। इसलिए एयरपोर्ट क्षेत्र को सुसज्जित और सुंदर बनाया जा रहा है, ताकि विश्व भर से आये डेलिगेट्स की नजर में रांची की अच्छी छवि बन सके।

विदेशों से आये डेलिगेट्स को सहयोग प्रदान करने के लिए उनके साथ एक अधिकारी की तैनाती की जायेगी, जो दिन भर उनके साथ रहेंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि जिन अफसरों की तैनाती डेलिगेट्स के साथ की गई है, वह सभी पदाधिकारी डेलिगेट्स के आगमन, भ्रमण, होटल में ठहरने और प्रस्थान के समय प्रोटोकॉल का पालन को सुनिश्चित करायेंगे।

नगर निगम की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार जगह जगह गमले और सड़क किनारे फेंसिंग का भी काम किया जा रहा है। बिरसा चौक, राजेंद्र पुल चौक के अलावा राजभवन से बूटी मोड़ तक शहर में साफ सफाई के काम के लिए मजदूर लगे हुए हैं। नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि रांची और आसपास के जो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जहां पर जी-20 के डेलिगेट्स भ्रमण करेंगे, उन क्षेत्रों में भी साज सज्जा और सारी सुविधाओं के इंतजाम किये जा रहे हैं।

Published / 2023-02-26 18:09:06
झारखंड में बर्ड फ्लू : इंसानों में संक्रमण को लेकर हाई अलर्ट

  • मारी जा रहीं 4 हजार मुर्गियां और बत्तखें

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू फैलने के बाद अब चार हजार मुर्गियों और बत्तखों को मारने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि लोहांचल के फार्म में कड़कनाथ मुर्गे में एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई। बर्ड फ्लू के कारण 800 पक्षी मर गये। वहीं, 103 मुर्गों को मारना पड़ा।

लोहांचल के फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में प्रभावित क्षेत्र में शनिवार देर शाम मुर्गों और बत्तखों सहित कुल 3,856 पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू हुई। इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन, रांची के निदेशक डॉ बिपिन ने बताया कि पक्षियों को मारने का काम रविवार को भी जारी रहेगा क्योंकि इस प्रक्रिया में समय लगता है।
डॉ बिपिन ने बताया कि 2 फरवरी को खेत में मुर्गियों के मरने के बाद उनके सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गये। रिपोर्ट में मुर्गियों के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने आगे बताया कि अब, प्रभावित क्षेत्र में मुर्गियों और बत्तख को मारने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन लोगों के मुर्गियां और बत्तखें काटी जा रही हैं, उनके लिए मुआवजा तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
जिला प्रशासन ने पहले ही जहां संक्रमण की पुष्टि हुई, वहां से 1 किमी के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। जबकि 10 किमी के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। इसने जिले में चिकन और बत्तख की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

प्रभावित जोन में रहने वाले लोगों के भी लिए जायेंगे सैंपल : अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अरुण कुमार सिंह ने पहले कहा था कि राज्य अलर्ट पर है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और बड़े फार्मों पर मुर्गियों और बत्तखों के सैंपल लेने के लिए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया। साथ ही प्रभावित जोन में रहने वाले लोगों के सैंपल लेने को भी कहा है। दूसरी ओर, इंसानों में बर्ड फ्लू फैलने के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बर्ड फ्लू से संक्रमित लोगों के लिए सदर अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है।

Published / 2023-02-26 13:39:14
झारखंड : बर्ड फ्लू के कारण मारी जा रहीं 4,000 मुर्गियां और बत्तखें

इंसानों में संक्रमण को लेकर अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू फैलने के बाद अब चार हजार मुर्गियों और बत्तखों को मारने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि लोहांचल के फार्म में कड़कनाथ मुर्गे में एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई। बर्ड फ्लू के कारण 800 पक्षी मर गये। वहीं, 103 मुर्गों को मारना पड़ा।

लोहांचल के फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में प्रभावित क्षेत्र में शनिवार देर शाम मुर्गों और बत्तखों सहित कुल 3,856 पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू हुई। इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन, रांची के निदेशक डॉ बिपिन ने बताया कि पक्षियों को मारने का काम रविवार को भी जारी रहेगा क्योंकि इस प्रक्रिया में समय लगता है।
डॉ बिपिन ने बताया कि 2 फरवरी को खेत में मुर्गियों के मरने के बाद उनके सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गये। रिपोर्ट में मुर्गियों के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने आगे बताया कि अब प्रभावित क्षेत्र में मुर्गियों और बत्तख को मारने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। जिन लोगों के मुर्गियां और बत्तखें काटी जा रही हैं, उनके लिए मुआवजा तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने पहले ही जहां संक्रमण की पुष्टि हुई, वहां से 1 किमी के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। जबकि 10 किमी के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। इसने जिले में चिकन और बत्तख की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

प्रभावित जोन में रहने वाले लोगों के भी लिए जायेंगे सैंपल : अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अरुण कुमार सिंह ने पहले कहा था कि राज्य अलर्ट पर है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और बड़े फार्मों पर मुर्गियों और बत्तखों के सैंपल लेने के लिए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया। साथ ही प्रभावित जोन में रहने वाले लोगों के सैंपल लेने को भी कहा है। दूसरी ओर, इंसानों में बर्ड फ्लू फैलने के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बर्ड फ्लू से संक्रमित लोगों के लिए सदर अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है।

Published / 2023-02-26 12:51:14
आज नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का शॉर्ट टर्मिनेशन

टीम एबीएन, रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत सांकराईल रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉंकिंग कार्य की वजह से रविवार को रांची रेल मण्डल से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

वहीं खड़गपुर मंडल में सांकराइल-संतरागाछी लिंक लाइन कार्य प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए कई ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन से नहीं खुलेगी। वहीं इन ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन होगा, जिससे कि यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

  • ट्रेन संख्या 18627/18628 हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा 26-02-2023 को रद्द रहेगी।
  • 18033/18034 हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा एक्सप्रेस 26-02-2023 को रद्द।
  • 22897 हावड़ा-दीघा एक्सप्रेस 26-02-2023 को रद्द रहेगी।
  • 12858 दीघा-हावड़ा एक्सप्रेस 26-02-2023 को रद्द रहेगी।
  • 18627/18628 हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 26-02-2023 को रद्द रहेगी।
  • 02897/02898 संतरागाछी-दीघा-संतरागाछी स्पेशल 26-02-2023 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन

  • 18003 हावड़ा-आद्रा एक्सप्रेस 26-02-2023 को हावड़ा के बजाय खड़गपुर से चलायी जायेगी।
  • 18004 आद्रा-हावड़ा एक्सप्रेस खड़गपुर तक ही जायेगी 26-02-2023 को।
  • 18043 हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस 26-02-2023 को हावड़ा के बजाय खड़गपुर से चलायी जायेगी।
  • 18044 भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस 26-02-2023 को हावड़ा के बजाय खड़गपुर स्टेशन तक जायेगी।

Page 197 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse