टीम एबीएन, रांची। जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स का आज रांची आ रहे हैं। सुबह से फ्लाइट्स रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आना शुरू हो गये हैं इसी क्रम में दोपहर 2:10 पर रिपब्लिक ऑफ कोरिया से मिस योउन जुन्ग पार्क एवं सिंगापुर से मिस सियान ते और डॉक्टर वी एन एलिजा एन्ग एवं 3:50 पर साउथ अफ्रीका से बर्नार्ड ब्लैडर ग्रॉइन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे।
सभी प्रतिनिधियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड के पारंपरिक नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। तदुपरान्त उनका काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रेडिसन ब्लू पहुंचा।
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो आज आयुक्त कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। आयुक्त श्री टोप्पो आयुक्त कार्यालय के अलावा प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, आरडीडीई कार्यालय, पंचायती राज कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पंचायती राज कार्यालय सहित आयुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी-कर्मियो से वहां कार्यरत व्यक्तियों एवं उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। आयुक्त ने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्य दायित्वों के संबंध में जानकारी ली।
आईजी सहित पलामू एवं गढ़वा के उपायुक्त ने की मुलाकात
आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो से आज पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पलामू के उप विकास आयुक्त रवि आनंद, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव-सह-पलामू जिला के परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार आदि पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर आयुक्त के सचिव-सह-उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो उपस्थित थे।
गार्ड ऑफ ऑनर
आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो आज आयुक्त कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। आयुक्त श्री टोप्पो आयुक्त कार्यालय के अलावा प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, आरडीडीई कार्यालय, पंचायती राज कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पंचायती राज कार्यालय सहित आयुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी-कर्मियो से वहां कार्यरत व्यक्तियों एवं उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। आयुक्त ने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्य दायित्वों के संबंध में जानकारी ली।
आईजी सहित पलामू एवं गढ़वा के उपायुक्त ने की मुलाकात
आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो से आज पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पलामू के उप विकास आयुक्त रवि आनंद, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव-सह-पलामू जिला के परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार आदि पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर आयुक्त के सचिव-सह-उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो उपस्थित थे।
गार्ड ऑफ ऑनर
आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारी अंतिम चरण पर है। इसी के मद्देनजर राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर होर्डिंग और बोर्ड लगा दिये गये हैं। शहर के विभिन्न चौक चौराहों की साफ-सफाई और निर्माण के कार्य लगभग पूरे हो गये हैं।
जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी डेलिगेट्स के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर रांची के सिटी एसपी सह ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने पदाधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े दिशा निर्देश दिये। नौशाद आलम ने बताया कि मंगलवार से ही जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले डेलिगेट्स का आना शुरू हो जायेगा।
बुधवार यानी 1 मार्च को सभी डेलिगेट्स रांची पहुंच जायेंगे। रांची पहुंचने के बाद उनकी सुरक्षा में करीब दो हजार पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है, जिसमें 500 आफिसर रैंक के अधिकारी और 1500 सिपाही व आरक्षी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि विदेशों से आने वाले डेलिगेट्स के सामने हमें बेहतर छवि पेश करना है।
उनके मन में सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं आने देना है, ताकि रांचीवासियों की छवि पूरे विश्व में बेहतर बन सके। सभी पदाधिकारियों को डेलिगेट्स के आने से पहले आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये गये हैं और राजधानीवासियों से भी अपील की गयी है कि कि वह अपने व्यवहार और स्वभाव से विदेशों से आने वाले डेलिगेट्स का स्वागत करें।
जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि यह पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है कि राजधानी रांची में भी जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड का नाम विश्व स्तर पर करना चाहते हैं। उनकी इस इच्छा और संकल्प को हम झारखंडवासी मिल-जुल कर पूरा करेंगे।
जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर होटल तक होर्डिंग के साथ-साथ लाइटिंग के भी इंतजाम किये गये हैं, ताकि देर शाम आने वाले डेलिगेट्स की नजर में झारखंड की छवि सुंदर और बेहतर बन सके। मालूम हो कि 2 मार्च और 3 मार्च को राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बैठकें होंगी, जिसमें विश्व भर के डेलिगेट्स शामिल होंगे।
टीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचित किया है कि बुधवार, दिनांक 1 मार्च 2023 को अपराह्न 5 बजे होने वाली मंत्रिपरिषद् की बैठक अब गुरुवार, दिनांक 2 मार्च 2023 को अपराह्न 5 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद (जो भी बाद में हो) से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
टीम एबीएन, रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में मर्जर के दौरान बंद हुए 4096 सरकारी स्कूरल खोले जायेंगे। इसकी सूची उपायुक्तों से मांगी गई है। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी उपायुक्त को पत्र लिखा है।
परियोजना निदेशक ने पत्र में लिखा है कि वर्ष 2016-17 और उसके बाद विभिन्न जिलों में 4096 विद्यालयों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा द्वारा निर्धारित मानक एक किलोमीटर के दायरे में एक प्राथमिक विद्यालय के स्थान पर एक से अधिक प्राथमिक विद्यालय रहने अथवा एक ही परिसर में एक से अधिक विद्यालय संचालित रहने के कारण प्रशासनिक एवं भौगोलिक रूप से मर्ज कर दिये गये हैं।
इसी तरह ऐसे मध्य विद्यालय जो निर्धारित तीन किमी की परिधि में एक से अधिक विद्यालय रहने और छात्र संख्या जिन विद्यालयों में नगन्य थी, वैसे विभिन्न जिलों के 527 विद्यालयों को अवक्रमित कर प्राथमिक विद्यालय बनाया गया। ऐसे मध्य विद्यालय जो निर्धारित तीन किलोमीटर के परिधि में एक से अधिक विद्यालय रहने और छात्र संख्या जिन विद्यालयों में नगन्य थी, वैसे विभिन्न जिलों के 527 विद्यालयों को अवक्रमित कर प्राथमिक विद्यालय बनाया गया।
विभागीय मंत्री के समक्ष विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया है कि इन मर्जर होने वाले विद्यालयों में से कई ऐसे विद्यालय मर्ज हो गके हैं, जो भोगोलिक दृष्टिकोण से कठिन क्षेत्र में हैं। ऐसे विद्यालयों में मर्जर हो गया है, जहां मर्ज किये गये विद्यालयों के बच्चों को जाने में अत्याधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मर्ज किये गये विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दुर्गम क्षेत्रों अथवा राष्ट्रीय/राज्य मार्गों को पार कर विद्यालयों जाना पड़ता है, जिसके कारण विशेष कर छोटे बच्चों एवं छात्राओं कि सुरक्षा प्रभावित होती है।
सभी जिलों के उपायुक्त छात्रहित में अपने जिले के वर्ष 2016-17 एवं उसके बाद मर्ज किये गये विद्यालयों की समीक्षा अपने स्तर से एक माह के अंदर कराते हुए यह देख लें कि अगर ऐसा कोई विद्यालय जो पूर्व में मर्ज अथवा अवक्रमित किया गया हो और इस मर्जर के कारण संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राएं को पठन-पाठन में कठिनाई हो रही हो। ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर इसकी सूची कारणों सहित निदेशक प्राथमिक शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक को उपलब्ध कराने का कष्ट करे, ताकि इसपर सरकार के स्तर से इन्हें पुनः खोलने के संबंध में विचार किया जा सके।
शिक्षा मंत्री ने दिया था निर्देश : झारखंड में विलय किये गये स्कूलों को खोलने की तैयारी सरकार गठन के बाद से ही की जा रही है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी इसके पक्ष में हैं। 2022 में शिक्षा विभाग की आयोजित दो बैठकों में उन्होंने इस पर गंभीरता जतायी और अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अन्य माध्यमों से स्कूल के विलय से समस्या सामने आ रही है। ऐसे में इन स्कूलों को छात्र हित में फिर से खोलने और पढ़ाई सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जाये।
टीम एबीएन, रांची। ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को सरकार ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में सोमवार देर रात झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना में कहा गया है कि वीरेंद्र राम को ईडी के हिरासत में लिए जाने के कारण अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि में वीरेंद्र राम को झारखंड सरकारी सेवक के तहत जीवन निर्वाह भत्ता अनुमन्य होगा। हिरासत से रिहा होने पर वीरेंद्र राम को जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर के पद पर योगदान समर्पित करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की भाजपानीत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों को दबाने का एक और प्रयास बताया। सीएम सोरेन ने कहा कि रविवार को दिल्ली में सिसोदिया की गिरफ्तारी निराशाजनक है।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकारों पर हमला करने और उनकी आवाज को दबाने का यह एक और प्रयास है, जो विशेष रूप से हासिये के लोगों और उनके मुद्दों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र पर गैर-भाजपा शासित राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने के लिए सभी केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सोरेन ने केंद्र पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है। लोग समझते हैं। जो कुछ हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
केरल के मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र पर हमला बताया : केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर हमला है। विजयन ने कहा कि केंद्र देश में विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। इसके जरिए बेरोजगारी और आर्थिक संकट के मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है।
बीआरएस ने भी साधा निशाना : बीआरएस पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि हम सीबीआई द्वारा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं। यह अदानी-मोदी गठजोड़ से लोगों का ध्यान हटाने के अलावा और कुछ नहीं है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse