राज काज

View All
Published / 2023-04-11 20:24:41
बीआइटी मेसरा में कल होगा एक दिवसीय अनुसंधान सुविधा प्रशिक्षण कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। औषधि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, बीआईटी, मेसरा 12 अप्रैल, 2023 को एसईआरबी-सशक्तिकरण और विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए इक्विटी अवसरों की वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व (एसएसआर) नीति के तत्वावधान में एक दिवसीय अनुसंधान सुविधा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। 

अनुसंधान परियोजना जिसका शीर्षक है: डायबिटिक घाव के इलाज के लिए वर्बोस्कोसाइड लोडेड टॉपिकल फॉर्मूलेशन के विकास की दिशा में क्यूबीडी आधारित दृष्टिकोण और यंत्रवत अध्ययन। इस शोध परियोजना का उद्देश्य क्लेरोडेंड्रम की प्रजातियों से मधुमेह के घाव के उपचार के लिए उपन्यास फार्मास्युटिकल फॉमूर्लेशन विकसित करना है। 

इस अवसर पर परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ विश्वातृश सरकार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा शोधकर्ताओं को गुणवत्ता के आधार पर फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन के डिजाइन से संबंधित विभाग में अत्याधुनिक शोध सुविधा से अवगत कराना है। डिजाइन प्रक्रिया। 

झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ-साथ बीआईटी के शोध विद्वानों के 10 प्रतिभागी कार्यशाला में भाग लेंगे और मधुमेह के घाव के इलाज के लिए फार्मास्युटिकल फॉमूर्लेशन में उभरते रुझानों और नवाचारों के बारे में जानेंगे। उक्त जानकारी औषधि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, बीआईटी, मेसरा के सहायक प्रोफेसर डॉ विश्वातृश सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2023-04-11 17:45:26
17 को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक

टीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक रांची में, सोमवार, दिनांक 17 अप्रैल 2023 को अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

Published / 2023-04-11 11:59:21
भाजपा के प्रदर्शन को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था

  • भाजपा के सचिवालय घेराव को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन इलाकों में वाहनों की नो एंट्री

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के सचिवालय के पास प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी की है। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए धुर्वा गोलचक्कर की तरफ किसी भी वाहन के जाने पर रोक लगा दी गयी है। ट्रैफिक एसपी ने कहा कि शालीमार मार्केट व शहीद मैदान की ओर से छोटे वाहन के धुर्वा की ओर जाने पर कोई रोक नहीं लगायी गयी है।

प्रोजेक्ट बिल्डिंग और पुलिस मुख्यालय जानेवाले अधिकारी या कर्मचारी बिरसा चौक से हटिया चांदनी चौक होते हुए प्रोजेक्ट बिल्डिंग व पुलिस मुख्यालय जायेंगे। एचइसी गेट से लेकर धुर्वा गोलचक्कर तक कोई भी वाहन लगाने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि आम दिनों में पुरानी विधानसभा से लेकर धुर्वा गोलचक्कर के बीच कई वाहन घंटों लगे होते हैं, जिससे रोड में परेशानी होती है। उन्होंने कहा सभी जगह ट्रैफिक पुलिस और पदाधिकारियों की पर्याप्त मात्रा तैनाती कर दी गयी है।

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि प्रदर्शन में आनेवाली बसें रिंग रोड से होते हुए प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगी और उधर से ही वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगी। आवश्यता के अनुसार रोड डायवर्ट किया जायेगा। ट्रैफिक पुलिस का प्रयास होगा कि आम लोगों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि शाम में कार्यक्रम समाप्त होने पर थोड़ी परेशानी होने की संभावना है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।

जानें ट्रैफिक व्यवस्था

  • जगह-जगह सड़क को पूरी तरह से कवर करनेवाली बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश
  • अश्रु गैस के गोले और वाटर कैनन की पुलिस रखेगी व्यवस्था
  • जवान हेलमेट और बॉडी को सुरक्षित रखनेवाले उपकरण से रहेंगे लैस
  • लाठी पार्टी व सशस्त्र बलों की बड़ी संख्या में रहेगी तैनाती
  • भीड़ को धुर्वा गोलचक्कर के आगे सचिवालय की ओर नहीं जाने देने का पुलिस करेगी प्रयास
  • बस और अन्य वाहनों की जगह-जगह जांच करेगी पुलिस
  • स्कूली बसों का इस्तेमाल राजनीतिक तौर पर ना हो, इस पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी
  • ट्रेन से आनेवाले लोगों के टिकट की जांच करायी जायेगी

Published / 2023-04-11 11:54:11
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे बांग्ला सांस्कृतिक मेला का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। बांग्ला सांस्कृतिक मेला का पांच मई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुभारंभ करेंगे। समापन सात मई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उपस्थिति में होगा। महोत्सव के द्वितीय दिवस में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

बांग्ला सांस्कृतिक मेला का आयोजन आगामी पांच से सात मई तक मोरहाबादी स्थित पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल प्रांगण रांची कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। बांग्ला सांस्कृतिक मेला के पहले दिन की पहली प्रस्तुति कोलकाता के विश्वव्यापी प्रतिष्ठित नृत्य गोष्ठी डांसर गिल्ड के रंगारंग उत्सव नृत्य से होगी। मेला में आम जनों के निशुल्क उपस्थिति रहेगी। संपूर्ण मेला प्रांगण को सतरंगी रंगों में सजाया जायेगा। 

मेला में 35 बंगला परिधान साहित्य, कला कृत्य के प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए 35 स्टाल का स्थायी निर्माण किया जायेगा। मेला प्रांगण में 10 पवेलियन का अस्थाई निर्माण किया जायेगा। बांग्ला खाद्य पदार्थ एवं पेय की विशाल व्यवस्था प्रांगण के फूड कोर्ट में होगी।

Published / 2023-04-11 08:38:48
साहिबगंज में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन करेंगे सीएम

  • सीएम हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे साहिबगंज

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को साहिबगंज पहुंचे हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के लोगों की समस्याओं से अवगत होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार की देर शाम साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड के धरमपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जहां सीएम ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। उसके बाद मुख्यमंत्री शहीद सिदो कान्हू के क्रांति स्थल भोगनाडीह स्थित पंचकठिया पहुंच कर पूजा की।

मंगलवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचेंगे, जहां शहीद की जयंती में शरीक होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शहीद के वंशजों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद सीएम सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम शहीद पार्क के पास स्थित मैदान में मेला का भी उद्घाटन करेंगे। मेला में 22 विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं।

हेमंत सोरेन साहिबगंज में करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पहाड़िया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार बाइक एंबुलेंस का भी लोकार्पण करेंगे। 

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 206 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण करेंगे और कई लोगों का नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे। सिदो कान्हू की जयंती के अवसर पर सीएम मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत करेंगे।

Published / 2023-04-10 18:46:54
वर्ल्ड बैंक-आइएमएफ की बैठकों में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न्यूयॉर्क से सोमवार तड़के (भारतीय समयानुसार) वाशिंगटन डीसी पहुंचीं। वाशिंगटन डीसी पहुंचने पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनका स्वागत किया। 

निर्मला सीतारमण वॉशिंगटन डीसी में विश्व बैंक समूह और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्प्रिंग बैठकों और अन्य जी 20 बैठकों में हिस्सा लेंगी। इससे पहले निर्मला सीतारमण न्यूयॉर्क के जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची थीं। 

यहां भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायवाल ने उनकी अगवानी की थी। शनिवार को वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि वित्तमंत्री सीतारमण जी-20 बैठक की मेजबानी करेंगी और विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) की बैठकों में भाग लेंगी। सीतारमण 10-16 अप्रैल के दौरान हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा पर रहेंगी। 

इस दौरान वह 12-13 अप्रैल को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ संयुक्त रूप से जी-20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेंगी। इस समय भारत जी20 का अध्यक्ष है। वह जी-20 से संबंधित कुछ अन्य बैठकों की भी मेजबानी करेंगी। 

इसके अलावा वाशिंगटन में वह कुछ द्विपक्षीय बैठकों और निवेश सत्रों के साथ अन्य संबंधित बैठकों में भी शामिल होंगी। वह विश्व बैंक विकास समिति और आइएमएफ समिति की पूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगी। उनके साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल भी गया है।  

यात्रा के दौरान दुनिया भर के अर्थशात्रियों, उद्यमियों, थिंग टैंक और निवेशकों से भी उनकी मुलाकात होगी। वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।

Published / 2023-04-09 14:06:34
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी ईस्टर की शुभकामनाएं

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह विशेष अवसर समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे। मोदी ने ट्वीट किया कि ईस्टर की शुभकामनाएं! यह विशेष अवसर हमारे समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे। 

उन्होंने लिखा कि यह पर्व लोगों को समाज की सेवा करने और वंचितों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करे। हम इस दिन प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं। भारत की राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने भी सभी नागरिकों विशेषकर ईसाई समुदाय को ईस्टर की बधाई है। उन्होंने कहा है कि ईस्टर प्रेम और करुणा का प्रतीक है। 

यीशु ने सच्चाई और न्याय के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हमें प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। आइये हम प्रभु यीशु के आदर्शों को अपनाकर प्रेम और सद्भाव फैलायें। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर सभी को ईस्टर की बधाई दी है। 

उन्होंने कहा है कि ईस्टर जीवन का उत्सव है और समाज में करुणा और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने के लिए ईसामसीह के विचारों को आत्मसात करने का दिन है। यह शुभ अवसर हमारे जीवन को नयी आशा, अच्छे स्वास्थ्य और प्रचुर खुशियों से भर दे।

Published / 2023-04-09 14:03:10
रांची : कुड़मी आंदोलन के पांचवें दिन 31 ट्रेनें रद्द

टीम एबीएन, रांची। कुड़मी आंदोलन की वजह से आज (रविवार) भी 31 ट्रेन नहीं चलेंगी। एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज के अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन का आज पांचवा दिन है। रद्द्द की गई ट्रेनें रांची रेल मंडल से परिचालित होती हैं। आंदोलनकारी खेमाशुलि स्टेशन तथा कुस्तौर स्टेशन पर पटरी पर बैठे हैं।

यह ट्रेनें नहीं चलेंगी

  • 03358 कोयम्बत्तूर – बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 12 अप्रैल तक रद्द्द रहेगी।
  • 12875 पुरी – आनंद विहार एक्सप्रेस नौ अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 12876 आनंद विहार – पुरी एक्सप्रेस नौ अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 13351-धनबाद – अल्लपुजा (एलेप्पी) एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 13352 अल्लपुजा (एलेप्पी) – धनबाद एक्सप्रेस नौ अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 18086 रांची – खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 18085 खड़गपुर – रांची मेमू एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद रहेगी।
  • 18615 हावड़ा – हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद रहेगी।
  • 18616 हटिया – हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस नौ एवं 10 अप्रैल को रद रहेगी।
  • 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 15028 गोरखपुर – हटिया मौर्य एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 18623 इस्लामपुर – हटिया एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 13319 दुमका – रांची एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 13304 रांची – धनबाद एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद रहेगी।
  • 12818 आंनदविहार – हटिया एक्सप्रेस 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 02832 भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल नौ अप्रैल एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 10 अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 03253 पटना – सिकंदराबाद स्पेशल 10 अप्रैल को रहेगी।
  • 05672 रांची – कामाख्या स्पेशल नौ अप्रैल को रद्द्द रहेगी।
  • 12365 पटना – रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • 12366 रांची – पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • 12817 हटिया – आंनदविहार एक्सप्रेस नौ अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • 12825 रांची – आंनदविहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 10 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • 13303 धनबाद – रांची एक्सप्रेस यात्रा 10 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • 13320 रांची – दुमका एक्सप्रेस नौ अप्रैल एवं 10 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • 13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस नौ अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • 13404 भागलपुर – रांची एक्सप्रेस नौ अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • 12019/12020 हावड़ा – रांची – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी – रांची – बोकारो स्टील सिटी के बीच रद्द रहेगी।
  • लिंक रैक की अनुपलब्धता की वजह से ट्रेन संख्या 13303 – धनबाद – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस नौ अप्रैल को रद्द रहेगी।

Page 182 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse