राज काज

View All
Published / 2023-06-06 14:37:34
सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से राष्ट्रपति मुर्मू सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किया। इसके लिए  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को  उका आभार व्यक्त किया। 

पिछले साल जुलाई में भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं मुर्मू ने सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के बाद ट्वीट किया- यह सम्मान न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के उन 1.4 अरब लोगों के लिए भी बेहद मायने रखता है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। 

उन्होंने भारतीय-सूरीनाम समुदाय की विभिन्न पीढ़ियों को यह सम्मान समर्पित किया, जिन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को समृद्ध करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह विशेष भाव दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किये जाने पर राष्ट्रपति जी को बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों का यह विशेष भाव दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति को सम्मानित किये जाने की जानकारी दी थी। 

मंत्रालय के आधिकारिक खाते से ट्वीट किया गया- भारत-सूरीनाम के गहरे संबंधों का सम्मान। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उनके देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया।

Published / 2023-06-06 10:25:43
बालासोर घटना की सीबीआई ने शुरू की जांच

  • जांच के लिए जुटे अफसरों की टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने सोमवार को बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया और दुर्घटना की जांच शुरू की। 

पूर्व तट रेलवे के अंतर्गत खुर्दा रोड डिवीजन के डीआरएम रिंकेश रे ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच शुरू हो गयी है। लेकिन अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।

रेलवे ने बताया कि सोमवार को तीन घायलों की मौत के बाद ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 278 हो गयी। हालांकि, ओडिशा सरकार के आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या अब भी 275 है। खुर्दा रोड मंडल के डीआरएम रिंकेश रे ने बताया कि दो जून को तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर के कारण हुई दुर्घटना में 278 लोगों की मौत हुई है और 1100 लोग घायल हुए हैं।

बताते चलें कि ट्रेन हादसे के अगले दिन मृतकों की संख्या 288 बतायी गयी थी, लेकिन ओडिशा सरकार ने रविवार को आंकड़ों को संशोधित कर 275 लोगों के मरने के जानकारी दी थी। दावा किया था कि कुछ शव दो बार गिने गये थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हादसे में उनके राज्य के 61 लोग मारे गये हैं और 182 लोग अभी भी लापता हैं। 

278 शवों में से 177 की हुई पहचान

डीआरएम रिंकेश रे ने कहा कि फिलहाल 200 से कम लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि 278 शवों में से 177 की पहचान कर ली गयी है, जबकि 101 शवों की पहचान की जानी बाकी है और इन शवों को छह अलग-अलग अस्पतालों में रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि रेलवे ने लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में लोगों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि शवों को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जायेगा।

Published / 2023-06-05 22:02:59
धनबाद : 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

  • बिहार के बालू कारोबार से जुड़े मामले में कार्रवाई

टीम एबीएन, धनबाद। जिले के 5 अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार की सुबह ईडी ने दबिश दी है। 5 बड़े कारोबारियों के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बालू समेत कई अन्य कारोबार तीनों कारोबारी करते हैं। मीडिया से फिलहाल ईडी कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। 

इनके घरों में किसी तरह की निकासी और प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गयी है। यह छापेमारी बिहार से जुड़े मामले में चल रही है। ईडी रांची की टीम यह छापेमारी कर रही है। धनबाद में एक साथ 5 जगहों पर ईडी ने छापा मारा है। जिन 5 जगहों पर छापेमारी की गयी है, उनमें से तीन हैं सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह का आवास।

सदर थाना क्षेत्र में ही चंचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल का आवास और सिंदरी स्थित सुरेंद्र जिंदल का आवास। इसके अलावे पुंज सिंह, टीपी सिंह, मनोज सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी की सूचना है। ये तीनों भी बिहार में पुराने बालू कारोबारी हैं। सभी जगहों पर ईडी की रांंची से आई टीम छापेमारी कर रही है।

पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है। इनके में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में बालू कारोबार जुड़े एक मामले में यह छापेमारी चल रही है। बिहार में बालू कारोबार से जगन सिंह जुड़े हैं। इसके अलावा इनके कई तरह का कारोबार हैं। 

धनबाद में पेट्रोल पंप, हार्डकोक, बिल्डर का काम भी ये करते हैं। कंबाइंड बिल्डिंग स्थित सिटी सेंटर भवन में इनका आफिस भी है। धनबाद के अलावे हजारीबाग में भी छापेमारी की जा रही है।

Published / 2023-06-04 19:02:48
सरकार ने इन 14 दवाओं पर लगाया बैन

मेडिकल स्टोर पर अब नहीं मिलेंगी खांसी, बुखार, बदन दर्द की ये दवाएं 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकार ने निमेसुलाइड और घुलनशील पेरासिटामोल गोलियों एवं क्लोफेनिरामाइन मैलेट तथा कोडीन सीरप सहित 14 एफडीसी दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसने कहा कि इन दवाओं का कोई चिकित्सीय औचित्य नहीं है और ये लोगों के लिए जोखिम भरी हो सकती हैं। 

फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) वाली इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी की। प्रतिबंधित दवाओं में सामान्य संक्रमण, खांसी और बुखार के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली मिश्रित दवाएं शामिल हैं। 

इनमें निमेसुलाइड व पेरासिटामोल की घुलनशील गोलियां, क्लोफेनिरामाइन मैलेट + कोडीन सीरप, फोलकोडाइन + प्रोमेथाजिÞन, एमोक्सिसिलिन + ब्रोमहेक्सिन और ब्रोमहेक्सिन + डेक्सट्रोमेथोर्फन + अमोनियम क्लोराइड + मेन्थॉल, पैरासिटामोल + ब्रोमहेक्सिन+ फिनाइलफ्राइन + क्लोरफेनिरामाइन + गुइफेनेसिन और सालबुटामोल + ब्रोमहेक्सिन के नाम हैं। 

विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद यह कदम उठाया गया है। विशेषज्ञ समिति ने कहा कि इस एफडीसी (फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन) का कोई चिकित्सीय औचित्य नहीं है और एफडीसी से मानव के लिए जोखिम शामिल हो सकता है।

 इसलिए, बड़े जनहित में, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 26 ए के तहत इस एफडीसी के विनिर्माण, बिक्री या वितरण पर रोक लगाना आवश्यक है। एफडीसी दवाएं वे होती हैं जिनमें एक निश्चित अनुपात में दो या दो से अधिक सक्रिय औषधीय सामग्री का मिश्रण होता है। 

वर्ष 2016 में, सरकार ने 344 दवा संयोजनों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एक विशेषज्ञ समिति के यह कहने के बाद की गई थी कि संबंधित दवाएं बिना वैज्ञानिक डेटा के रोगियों को बेची जा रही हैं। इस आदेश को विनिमार्ताओं ने अदालत में चुनौती दी थी। वर्तमान में प्रतिबंधित की गयी 14 एफडीसी संबंधित 344 दवाओं के संयोजन का हिस्सा हैं।

Published / 2023-06-03 19:35:54
झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की हुई नियुक्ति, अधिसूचना जारी

  • तृतीय झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन, अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4(1) (क) एवं 16 (2) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री संजय लाल पासवान थाना पोस्ट- बरकाकाना, पतरातु जिला-रामगढ़ को अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। 

इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत कर दी गयी है। साथ ही, झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4.1 (ञ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सदस्य के पद पर रांची के अभिलाष साहु, पाकुड़ के गुलाम अहमद गोकुल, रांची के नीतिन अग्रवाल एवं धनबाद के पवन महतो को नियुक्त किया गया है। 

तृतीय झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन 

हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 (अंगीकृत) की धारा 8 में प्रदत शक्तियों के अधीन राज्य सरकार तृतीय झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करते हुए अगले पांच वर्ष के लिए हजारीबाग के जय शंकर पाठक को बोर्ड का सदस्य एवं अध्यक्ष और पलामू के हृदयानंद मिश्रा, रांची के राकेश सिन्हा, देवघर के अजय नारायण मिश्रा और पलामू के संजीव तिवारी को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Published / 2023-06-03 19:32:18
झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की हुई नियुक्ति, अधिसूचना जारी

  • तृतीय झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन, अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4(1) (क) एवं 16 (2) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री संजय लाल पासवान थाना पोस्ट- बरकाकाना, पतरातु जिला-रामगढ़ को अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। 

इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत कर दी गयी है। साथ ही, झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4.1 (ञ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सदस्य के पद पर रांची के अभिलाष साहु, पाकुड़ के गुलाम अहमद गोकुल, रांची के नीतिन अग्रवाल एवं धनबाद के पवन महतो को नियुक्त किया गया है। 

तृतीय झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन 

हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 (अंगीकृत) की धारा 8 में प्रदत शक्तियों के अधीन राज्य सरकार तृतीय झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करते हुए अगले पांच वर्ष के लिए हजारीबाग के जय शंकर पाठक को बोर्ड का सदस्य एवं अध्यक्ष और पलामू के हृदयानंद मिश्रा, रांची के राकेश सिन्हा, देवघर के अजय नारायण मिश्रा और पलामू के संजीव तिवारी को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Published / 2023-06-03 17:43:41
ओडिशा ट्रेन हादसा : रांची रेलवे स्टेशन का हेल्पलाइन नंबर जारी

टीम एबीएन, रांची। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को तीन ट्रेन के बीच हुए हादसे के बाद रांची रेलवे स्टेशन ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

अगर किसी के परिजन कोलकाता से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस या फिर यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे, तो वे रांची रेलवे स्टेशन से जारी हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

रांची रेलवे स्टेशन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर : 0651 27 87260, 0651 27 87070 और 9835921950।

Published / 2023-06-03 10:00:10
झारखंड : शीघ्र होगा दुमका रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

नयी दिल्ली के लिए दुमका से चलेगी ट्रेन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दुमका रेलवे स्टेशन से राजधानी नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने के साथ नई ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा उपराजधानी दुमका रेलवे स्टेशन के विकास से संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है। इससे दुमका वासियों को शीघ्र ही बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

आसनसोल रेल डिवीजन के डीआरएम ने दुमका सांसद सुनील सोरेन के साथ दुमका रेलवे स्टेशन के विकास और नयी दिल्ली सहित अन्य नयी ट्रेन सेवा शुरु करने को लेकर कल बैठक की। बैठक में दुमका रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने के साथ ही प्रस्तावित नयी ट्रेनों के परिचालन को लेकर यहां आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया गया। 

बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में डीआएम परामनंद शर्मा ने बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने और नयी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए सांसद सुनील सोरेन ने कई सुझाव और आवश्यक निर्देश दिया है। इसके लिए यहां आधार भूत संरचना विकसित करने के लिए कई योजना पर चर्चा की गयी।

इससे संबंधित प्रस्ताव बना कर रेलवे बोर्ड को शीघ्र ही भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन पर अगले 6 से 7 महीने के भीतर बदलाव दिखेगा और इस स्टेशन का शीघ्र ही कायाकल्प होगा। उन्होंने बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा के मद्देनजर वेटिंग रूम को और बड़ा एवं बेहतर किया जायेगा, लिफ्ट और रैंप भी बनाये जायेंगे। डीआरएम ने बताया दुमका रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर शीघ्र ही कार्य शुरु किये जायेंगे। 

बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि दुमका लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने दुमका लोकसभा क्षेत्र से जुड़े दुमका और जामताड़ा में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कई कार्य किये गये हैं।

बैठक में डीआरएम के साथ दुमका रेलवे स्टेशन के विकास और नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने के विषय पर काफी चर्चा हुई है। आने वाले कुछ दिनों में जमीन पर कार्य दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली के लिए एक ट्रेन दुमका से खुले, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। सांसद ने दावा किया कि कि शीघ्र ही इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

श्री सोरेन ने कहा कि दुमका, जामताड़ा एवं विद्यासागर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना से जोड़ा गया है। बहुत जल्द ही दुमका रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा और बदलाव नजर आयेगा। वेटिंग रूम का विस्तार किया जायेगा। साथ ही दुमका रेलवे स्टेशन पर रैंप और स्वचालित सीढ़ी (एक्सीलेटर) लगाया जायेगा।

Page 166 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse