राज काज

View All
Published / 2023-06-08 14:47:49
ईडी ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

झारखंड भूमि सौदा मामला

टीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में कथित अवैध जमीन सौदों से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार रात दो और लोगों को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और उसके ससुर दिलीप घोष को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया। 

झारखंड कैडर के 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी छवि रंजन सहित आठ लोगों को संघीय एजेंसी इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Published / 2023-06-08 14:24:25
आज वंदे भारत ट्रेन की रूट का निरीक्षण करेंगे रेल जीएम

टीम एबीएन, धनबाद। रांची से पटना के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जाना है। इसके लिए रूट तैयार किया गया है। रूट का निरीक्षण करने के लिए पूर्व मध्य रेल के जीएम अनुपम शर्मा गुरुवार को आने वाले हैं।

 इस दौरान कोडरमा से हजारीबाग टाउन, बरकाकाना से होकर मेसरा तक निरीक्षण करेंगे। उनके साथ डीआरएम कमल किशोर सिन्हा समेत मुख्यालय व धनबाद मंडल के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Published / 2023-06-08 13:49:21
अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की मेडिकल जांच को लेकर ईडी दफ्तर पहुंची मेडिकल टीम

टीम एबीएन, रांची। अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के मेडिकल जांच को लेकर सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ईडी दफ्तर पहुंची। मेडिकल जांच की रिपोर्ट के बाद ही अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

लैंड स्कैम से जुड़े मामले मे ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। सेना की जमीन घोटाला मामले में ईडी ने बुधवार को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता से गिरफ्तार किया है। 

इससे पहले अमित अग्रवाल को ईडी ने डिटेन किया। पूछताछ के दौरान अमित अग्रवाल से कई अहम जानकारियां भी मिली है।

Published / 2023-06-07 21:50:52
हेमंत सरकार ने विद्यालयों के नामों में किया संशोधन

  • झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन का प्रयास लाया रंग

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 80 विद्यालयों के नाम को बदलने का फैसला किया था और इन विद्यालयों का नाम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रखा गया। लोहरदगा के नदिया हिंदू हाई स्कूल का नाम सहित राज्य के अन्य जगहों में भी विद्यालयों के नामों में परिवर्तन किए जाने पर लोगों में जना आक्रोश था।

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों के नाम बदलने के फैसले पर घोर निंदा करते हुए इसे बिल्कुल गलत एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। इस संबंध में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय एवं प्रवक्ता संजय सररफ ने आज लोहरदगा में नदिया हिंदू हाई विद्यालय का नाम बदले जाने के फैसले पर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन प्रेषित कर नाम को संशोधित करने की मांग की थी। 

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया था कि नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का अपना गौरवमयी इतिहास रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। लोहरदगा में नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का नाम बदले जाने के फैसले से सभी अभिभावकों एवं आम जनताओं में काफी रोष व्याप्त है। 

लोहरदगा में स्थित नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय की स्थापना आजादी से पहले सन् 1931 में की गयी थी। स्कूल की स्थापना घनश्याम दास बिड़ला और स्थानीय लोगों ने मिलकर की थी। इस विद्यालय में स्थापना समय से ही हिंदू-मुस्लिम एवं सभी धर्मों के लोग एक साथ आपसी भाईचारे एवं बिना किसी भेदभाव के साथ पढ़ते हैं। तब से इस विद्यालय का नाम नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय रहा है।

उन्होंने कहा था कि तत्कालीन बिहार सरकार ने जब स्कूल का अधिग्रहण कर इसे सरकारी विद्यालय के रूप में मान्यता दी तो नाम नहीं बदलने की शर्त पर ही विद्यालय को स्थानीय लोगों ने सरकार को सौंपा था, इस विद्यालय से पुरातन विद्यार्थियों की भावनाएं भी इससे भावनात्मक यादें भी जुड़ी है। 

ऐसे में इस उच्च विद्यालय का पुराना नाम हटाकर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय किया जाने से लोगों में काफी नाराजगी है। आपसे आग्रह है कि इस विद्यालय का नाम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया की जगह नदिया हिंदू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय करने की कृपा की जाये। वहीं, झारखंड सरकार ने त्रुटियों में सुधार करते हुए लोहरदगा के नदिया हिंदू उच्च विद्यालय अब नदिया हिंदू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से जाना जायेगा। 

इसके अलावे अन्य 7 विद्यालयों के नामों में भी आंशिक संशोधन किया गया है। विद्यालयों के नामों पर संशोधन किये जाने पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बहुत-बहुत साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया हैं।

Published / 2023-06-07 21:12:59
रिम्स कर्मियों के साथ निदेशक डॉ आरके गुप्ता ने की बैठक

टीम एबीएन, रांची। रिम्स निदेशक डॉ आर के गुप्ता ने आज रिम्स प्रशासनिक भवन के कर्मचारियों के साथ बैठक की और कार्यों को कैसे सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से करने के विषय पर विचार विमर्श किया। 

उन्होंने सभी से कार्यलय में अनुशासन बनाये रखने का अनुरोध किया।

Published / 2023-06-07 18:46:16
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया आम महोत्सव सह किसान मेला का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। आम महोत्सव सह किसान मेला का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद उप महानिदेशक डॉ सुरेश कुमार चौधरी ने किया। 

राज्यपाल ने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया एवं आम की प्रदर्शनी के देखा एवं जानकारी ली। संस्थान के प्रमुख डॉ एके सिंह ने प्रदर्शनी में लगायी गयी दर्जनों आम की प्रजातियों एवं अन्य जानकारी दी।

Published / 2023-06-07 18:07:39
राज्य के सभी शहरों की नाले नालियों की अभियान चलाकर सफाई करायें : सचिव

  • पीएमएवाई के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें, कार्य पद्धति में बदलाव लायें
  • 15वें वित्त आयोग के कार्यों के लिए कार्यादेश जारी कर मानसून बाद काम शुरू करायी जाये
  • शहरी पेयजलापूर्ति योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश

टीम एबीएन, रांची। राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया है कि 10 दिन में नाले नालियो की तलहटी से सफाई करायी जाये। श्री चौबे ने कहा कि बरसात शुरू होने वाली है। नाले नालिया जाम ना हो।

सचिव ने नगर विकास एवं आवास विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। समीक्षा बैठक स्मार्ट सिटी स्थित जुपमी के सभागार में 7 जून को आयोजित की गयी। सचिव ने निकायों को निर्देश दिया की अभियान चलाकर 10 दिनों में नालो की सफाई हर हाल में करा दी जाये। उन्होंने कहा की नालो का कचड़ा बरसात में सड़क पर नहीं फैलने पाये।

श्री चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति  पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा की कार्य पद्धति में बदलाव लायी जाये। टीम गठित कर लाभुकों से आवेदन लिये जाये। इसके लिए बैठक कर समन्वय स्थापित किया जाये। रांची में आवासों की कमी नहीं होने दी जायेगी। लगभग 10000 लोगों के लिए आवास बनाया जायेगा। 50  प्रतिशत से कम आवास बनवाने वाले निकायों को काम में तेजी लाने का निर्दश दिया।

सचिव ने 15 वे वित्त आयोग के तहत शहरो में बनने वाले तालाब, पार्क और वेंडर मार्केट के लिए डीपीआर बनाने के काम में तेजी लेन का निर्देश दिया, उन्होंने कहा की इस कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। अमृत योजना के तहत सचिव ने निर्देश दिया कि जहां  टेंडर निष्पादित हो गया है। वहां कार्यादेश दे दिया जाये लेकिन काम मानसून के बाद शुरू कराया जाये। 

इसके आलावा सचिव ने जुडको के अधिकारियों को पेयजलापूर्ति योजनाओ को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया। काटाटोली फ्लाईओवर के काम को जल्द पूरा कराने के लिए कहा। सुडा निदेशक श्री अमित कुमार ने राज्य में चल रही नगर विकास की योजनाओ को गुणवत्तापूर्वक काम कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की मुख्यालय नगर निकायों को हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। अमृत योजना का काम शिफ्ट वाईज करायी जाये।

बैठक में डीएमए निदेशक, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शशि रंजन, जुडको के परियोजना निदेशक प्रशासन श्री अरविन्द मिश्र, परियोजना निदेशक पेयजलापूर्ति श्री रणवीर सिंह, नगर निगमों के नगर आयुक्त तथा निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Published / 2023-06-07 13:59:34
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू करेगा रेलवे

यात्रियों को मिलेगी राहत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रेलवे अगले तीन हफ्ते में बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए तैयार है। मंगलवार को पटना रेलवे जंक्शन पर इसके सात डिब्बे पहुंचने के बाद अगले दो दिनों में ट्रेन का ट्रायल रन शुरू होने की उम्मीद है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, पटना जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन को राजेंद्र नगर टर्मिनल के कोच कॉम्प्लेक्स में लाया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन की विशेष रूप से आईएफसी चेन्नई के सीनियर इंजीनियर की ओर से निगरानी की जायेगी। पटना-रांची रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस कब शुरू होगी, इसकी तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन की सही तारीख इस महीने तक घोषिट किये जाने की संभावना है। 

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित रूट को भी जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। बता दें कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफ राहत मिलेगी और समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे।

  1. पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में पांच जनरल और एक लग्जरी कोच होगा।
  2. ट्रेन में दो लोको पायलटों के साथ एक यात्रा में 530 यात्रियों की क्षमता होगी। ट्रेन 128 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
  3. हाई-टेक ट्रेन पूरी तरह से अग्निरोधक है और इसमें यात्रियों के लिए सुरक्षा के बहुत सारे तरीकों का इस्तेमाल किया गया है।
  4. पटना जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन का जश्न ताली बजाकर और सेल्फी सेशन के साथ मनाया गया। ट्रेन चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से 3 जून को शाम 5:10 बजे रवाना हुई।

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित रूट को भी जल्द ही अंतिम रूप दिये जाने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय पटना, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, बीआईटी मेसरा, ततीसिलवाई, रांची मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना बना रहा है, जो लगभग 378 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सूत्रों के मुताबिक, हाई-स्पीड ट्रेन छह से सात घंटे में यात्रा को कवर करेगी।

Page 165 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse