राज काज

View All
Published / 2023-07-19 17:59:34
झारखंड में शत-प्रतिशत वोटिंग की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग

  • अगले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग

टीम एबीएन, रांची। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इन दिनों निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को प्रशिक्षित कर अर्बन क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढाने के तौर तरीके बताये जा रहे हैं। 

झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय सभागार में तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए चुनाव आयोग राज्य भर में 800 मास्टर ट्रेनर तैयार कर रहा है। जो जिला स्तर पर अपने अधिनस्थ कर्मियों को प्रशिक्षित कर मतदान प्रतिशत बढाने की कोशिश करेगा। 

लोकसभा चुनाव 2024 के दरमियान झारखंड की सभी 14 सीटों पर शत प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने तय किया है। इसके लिए वैसे शहरों और उसमें पड़नेवाले मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पिछले चुनावों में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में मतदान औसतन 66 फीसदी होते रहे हैं जबकि पश्चिम बंगाल में इसका प्रतिशत 80 तक पहुंच चुका है। ऐसे में झारखंड के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि चुनाव के दरमियान मतदान प्रतिशत किस तरह से बढ़ाया जाए। छत्तीसगढ़ से आए 2 विशेषज्ञ झारखंड के 800 ऐसे पदाधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करने में जुटे हैं।

Published / 2023-07-19 17:52:16
यहां जानें हावड़ा से सुबह कितने बजे रवाना होगी वंदे भारत

  • रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन टाइम टेबल और रूट को लेकर बड़ा अपडेट

टीम एबीएन, रांची। रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन जल्द ही चलेगी। इसके लिए रेलवे द्वारा समय सारिणी व रूट को लेकर मंथन किया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय द्वारा रेलवे बोर्ड को रांची-हावड़ा ट्रेन की नयी समय सारिणी भेजी गयी है। 

पूर्व में रेलवे ने वंदे भारत के लिए जो समय तय किया था, उसके अनुसार हावड़ा से ट्रेन सुबह 8 बजे रवाना होने के बाद दोपहर 12.55 बजे रांची पहुंचती। वापसी में ट्रेन दोपहर 3.20 बजे रांची से खुलकर रात 8.10 बजे हावड़ा पहुंचती। 

वहीं नयी समय सारिणी के अनुसार ट्रेन रांची से सुबह 5.20 बजे रवाना होगी और दिन के 11.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी और रात 10.10 बजे रांची पहुंचेगी। 

रांची से हावड़ा के बीच यह ट्रेन 6 घंटे 35 मिनट में सफर पूरा करेगी। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन किस मार्ग से चलेगी, इसका विकल्प भेजा गया है। रांची-बोकारो-धनबाद होकर या या मुरी-चांडिल होकर यह ट्रेन चलायी जा सकती है।

Published / 2023-07-19 17:16:04
झारखंड : प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों पर कार्रवाई की है।

बालेश्वर राम तत्कालीन अंचल अधिकारी हजारीबाग सदर के विरुद्ध  संच्यात्मक प्रभाव से 3 वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया है।

बाल किशोर महतो तत्कालीन अंचल अधिकारी चक्रधरपुर के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित किये जाने का निर्णय लिया है।

Published / 2023-07-18 19:48:46
गुड न्यूज : सहारा के निवेशकों को जल्द मिलेंगे पैसे

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फैसले से जगी लोगों की उम्मीद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यहां कहा कि सहारा ग्रुप को-आॅपरेटिव सोसाइटी में निवेश करने वाले चार करोड़ लोगों को उनकी राशि लौटायी जायेगी। 

श्री शाह ने सोसाइटी के सदस्यों को निवेश की राशि लौटाने के लिए सीआरसीएस पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि सबसे पहले छोटे निवेशकों को उनकी गाढ़ी कमाई का हिस्सा लौटाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सहारा में 10 हजार रुपये निवेश करने वाले करीब एक करोड़ सात लाख निवंधित लोगों को निवेश की राशि लौटायी जायेगी। यह राशि 45 दिनों के अंदर उनके बैंक खातों में जमा कर दी जायेगी। 

उन्होंने कहा कि सहारा को-आपरेटिव सोसाइटी में कुल चार करोड़ निवेशकों ने अपनी पूंजी लगायी थी। इस मामले में कहीं भी गड़बड़ी नहीं होने दी जायेगी और पारदर्शी तरीके से लोगों को भुगतान किया जायेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निवेशकों के साथ पूरा न्याय होगा।

उन्होंने कहा कि सहारा को-आपरेटिव सोसाइटी में 30 हजार रुपये तक निवेश करने वाले लगभग ढाई करोड़ लोग हैं, जिन्हें पैसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों को राशि लौटाने की प्रक्रिया आनलाइन और पूरी तरह से पारदर्शी है। कानूनी लड़ाई के कारण निवेशकों की गाढ़ी कमाई की राशि फंस गयी थी, जो अब सभी संबंधित पक्षों और उच्चतम न्यायालय के कारण सुलझ गया है। 

उन्होंने कहा कि कई सारी एजेंसियों ने शिकायत के बाद निवेशकों की राशि जब्त कर ली थी, लेकिन बाद में सभी पक्षों ने इस मामले को सुलझा लिया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि बिना पूंजी वाले लोग भी, जो देश के विकास में सहयोग करना चाहते हैं, वे सहकारिता के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। देश के 70 करोड़ लोगों के पास पूंजी नहीं है, लेकिन वे देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि सहकारिता एक ऐसा माध्यम है, जिसमें छोटी पू्ंजी से भी बहुत सारे लोग फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने इस सिलसिले में सहकारिता के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में आयी क्रांति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में 36 लाख बहनें दुग्ध उत्पादन से जुड़ी हैं और वे 100 रुपये निवेश की हैंं, जिससे कुल आय 60 हजार करोड़ रुपये का हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि गुजरात के आधार पर ही देश के बिहार, कर्नाटक और कई अन्य राज्यों के मॉडल बने हैं और इनसे करीब ढाई करोड़ बहनें जुड़ी हैं।

Published / 2023-07-18 09:54:36
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया दत्तात्रेय को सम्मानित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नयी दिल्ली में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की वार्षिक आम सभा की बैठक के दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 

यह पुरस्कार देश में 2021-22 के दौरान ओडिशा के बाद सबसे अधिक सदस्य बनाने और धन उत्पन्न करने वाली आईआरसीएस की हरियाणा इकाई की मान्यता में दिया गया। राष्ट्रपति आईआरसीएस की अध्यक्ष हैं। 

श्री दत्तात्रेय आईआरसीएस की हरियाणा राज्य शाखा के अध्यक्ष है। मौके पर हरियाणा राज्य शाखा के आईआरसीएस महासचिव डॉ मुकेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Published / 2023-07-17 23:51:17
झारखंड : मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिले सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी

टीम एबीएन, रांची। सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने झारखण्ड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।

डॉ रेड्डी ने मुख्य सचिव से कोयला उत्पादन एवं प्रेषण सम्बंधित जानकारियों को साझा करते हुए सीएसआर के तहत चलाए जा रहे सीसीएल के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

मुख्य सचिव ने सीएमडी को राज्य सरकार की तरफ से सीसीएल को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

Published / 2023-07-17 23:25:54
झारखंड : 28 से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। सत्र शुरू होने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने सत्र के संबंध में जानकारी दी है। स्पीकर ने बताया कि बैठक की तैयारियां की जा रही है। 

मानसून सत्र की शुरुआत 28 जुलाई से हो रही है, जो 4 अगस्त तक चलेगी। वहीं, स्पीकर ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि यह मानसून सत्र ऐतिहासिक होगा। सभी पक्ष और विपक्ष के विधायकों से अपेक्षित सहयोग की उम्मीद है।

Published / 2023-07-17 16:24:40
परिवर्तन : रेलवे ने बदल दिये 35 डीआरएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रेलवे ने देश के विभिन्न ज़ोनों के 35 मंडलों में नये मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति की है। रेलवे बोर्ड ने कल देर रात इस अहम प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किये।

देश में कुल 68 रेल मंडल हैं। इस प्रकार आधे से अधिक डीआरएम बदले गए हैं। जिन मंडलों में बदलाव किया गया है उनमें दिल्ली, लखनऊ, झांसी, आगरा, जयपुर, मुरादाबाद, आगरा, भोपाल, बेंगलुरु, हैदराबाद, समस्तीपुर, रांची और चेन्नई भी शामिल हैं।

पटियाला में तैनात मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुखविंदर सिंह को डिंपी गर्ग की जगह दिल्ली का नया डीआरएम बनाया गया है। बतौर डीआरएम उनकी यह पहली तैनाती है। श्री मनीष टपलियाल को लखनऊ और श्री देवाशीष त्रिपाठी को भोपाल का डीआरएम बनाया गया है।

रेलवे बोर्ड ने दीपक कुमार सिन्हा को झांसी, संजय साहू को फिरोजपुर, संजीव कुमार को हावड़ा, जयंत कुमार चौधुरी को दानापुर, विकास पुरवार को जयपुर, विनीत कुमार जैन को वाराणसी, राजकुमार सिंह को मुरादाबाद, तेज प्रकाश अग्रवाल को आगरा, अरुण कुमार चतुर्वेदी को पलक्कड़, विवेक भूषण सूद को सोनपुर, अश्विनी कुमार को राजको, इति पांडे को भुसावल, नरेंद्र आनंदराव पाटिल को विजयवाड़ा और आशीष कुमार को बीकानेर का डीआरएम नियुक्त किया है।

एचएस बाजवा को खुर्दा रोड, अनु मणि त्रिपाठी को भावनगर, शरद श्रीवास्तव को मदुरै, सौरभ प्रसाद को वाल्टेयर, योगेश मोहन को बंगलुरू, विनय श्रीवास्तव को समस्तीपुर, मनीष अग्रवाल को गुंटकल, चेतना नंद सिंह को आसनसोल, सुरेंद्र कुमार को कटिहार, लोकेश बिश्नोई को हैदराबाद, नीरज गुप्ता को रंगिया, अमरजीत गौतम को अलीपुरदुआर, एमएस अनबलगन को तिरुचिरापल्ली, सुधीर कुमार शर्मा को अहमदाबाद, भरतेश कुमार जैन को सिकंदराबाद, इरैया भुक्या विश्वनाथ को चेन्नई का डीआरएम बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार इन मंडलों के निवर्तमान डीआरएम की नयी तैनाती के आदेश जल्द ही जारी किये जायेंगे।

Page 150 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse