टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज रांची के 64 हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र के इलाही नगर, संजीवनी नगर एवं ज़ाकिर कॉलोनी में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनसे मतदाता सूची से जुड़े मामलों से संबंधित उनकी शिकायतों व सुझावों को जाना।
उन्होंने आम मतदाताओं से सीधे वार्तालाप कर यह जानने का प्रयास किया कि उनके परिवार में कोई पात्र मतदाता छूट तो नहीं गया है, क्या बीएलओ उनके घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं? साथ ही मतदाता सत्यापन के उपरांत क्या घर-घर के बाहर स्टीकर लगाये गये हैं?
इतना ही नहीं, उन्होंने एक अपार्टमेंट व दो स्लम इलाके के मतदाताओं के बीच बैठकर उनसे सामूहिक विमर्श भी किया। उक्त भ्रमण से पूर्व उन्होंने अपने सभा कक्ष में रांची की उपयुक्त एवं उनके निर्वाचन कार्यो से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
श्री कुमार ने कहा कि हर बार यही संज्ञान में आता है कि रांची के मतदाता अच्छे प्रतिशत में वोट नहीं करते हैं, यह बात यहां के मतदाताओं, निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मियों और पदाधिकारियों के लिए गंभीरता के साथ चिंतन करने योग्य है।
उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कोई भी वोटर छूटे नहीं इस उद्देश्य से हमें साथ मिलकर एक टीम भावना के साथ काम करना है। इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा घर- घर जाकर मतदाता सूची को सत्यापित करने एवं जो अहर्ता प्राप्त मतदाता हैं उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने और उनका पहचानपत्र निर्गत करने का काम किया जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी की 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से नियुक्त 43 परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं (डिप्टी कलेक्टर) के दूसरे चरण का प्रशिक्षण और भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम समेकित रूप से एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
मुख्यमंत्री की सोच है कि जिस तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को भारत दर्शन कराया जाता है, उसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी भारत दर्शन कराया जाये, ताकि वे अन्य प्रदेशों की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को देख और समझ सकें। भारत दर्शन के दौरान उन्हें जो अनुभव प्राप्त होगा उससे वे राज्य के विकास में और भी बेहतर तरीके से योगदान कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री के इसी विजन को ध्यान में रखकर परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं को पहली बार भारत दर्शन कराया जा रहा है। सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं के दूसरे चरण का प्रशिक्षण कृष्णा कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित होगा।
इससे पहले इन सभी उप समाहर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच में ही श्रावणी मेला को लेकर देवघर और दुमका में प्रतिनियुक्त किया गया था। वहीं, दूसरे चरण के प्रशिक्षण तथा भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के उपरांत सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एक अक्टूबर- 2023 से जिला प्रशिक्षण के लिए अपने पदस्थापित जिला में योगदान सुनिश्चित करेंगे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं की मेजबानी करने से एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि सबका साथ- सबका विकास मॉडल विश्व के कल्याण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हो सकता है।
उन्होंने साथ ही कहा कि दुनिया का जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण, अब मानव-केंद्रित दृष्टिकोण में बदल रहा है। मोदी ने अपने लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर पिछले सप्ताह आयोजित एक विशेष साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, जीडीपी का आकार चाहे जो भी हो, हर आवाज मायने रखती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, सऊदी अरब के राजा मोहम्मद बिन सलमान सहित 19 विकासशील और विकसित देश तथा यूरोपीय संघ के नेता, नवनिर्मित भारत मंडपम सम्मेलन हॉल में 9-10 सितंबर को प्रमुख वार्षिक बैठक के लिए एकत्र होंगे।
मोदी ने जी-20 और संबंधित मुद्दों पर केंद्रित 80 मिनट के साक्षात्कार में कहा- भारत की जी-20 की अध्यक्षता से कई सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उनमें से कुछ मेरे दिल के बहुत करीब हैं।
जी-20 का दुनिया की जीडीपी में 80 फीसदी, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में 75 फीसदी, दुनिया की आबादी में 65 फीसदी और दुनिया के भूभाग में 60 फीसदी योगदान है। भारत ने पिछले नवंबर में इंडोनेशिया से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और दिसंबर में इसे ब्राजील को सौंप दिया जायेगा।
मोदी ने कहा कि हालांकि यह सच है कि जी-20 अपनी संयुक्त आर्थिक ताकत के मामले में एक प्रभावशाली समूह है, पर दुनिया का जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव-केंद्रित में बदल रहा है और ठीक उसी तरह जैसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एक नयी विश्व व्यवस्था बनी, उसी तरह कोविड महामारी के बाद एक नयी विश्व व्यवस्था आकार ले रही है। उन्होंने कहा, विश्व स्तर पर मानव-केंद्रित दृष्टिकोण में बदलाव शुरू हो गया है और हम उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहे हैं।
भारत की जी-20 अध्यक्षता ने तथाकथित तीसरी दुनिया के देशों में भी विश्वास के बीज बोये हैं। उन्होंने कहा, सबका साथ -सबका विकास मॉडल जिसने भारत को रास्ता दिखाया है, वह दुनिया के कल्याण के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत भी हो सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति, विश्व मंच पर इसके बढ़ते कद, साइबर सुरक्षा, ऋण जाल, जैव- ईंधन नीति, संयुक्त राष्ट्र सुधार, जलवायु परिवर्तन और 2047 के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में भी बात की।
मोदी ने कहा- लंबे समय तक, भारत को एक अरब से अधिक भूखे पेट वाले लोगों के देश के रूप में जाना जाता था। लेकिन अब, भारत को एक अरब से अधिक महत्वाकांक्षी मस्तिष्क, दो अरब से अधिक कुशल हाथों और करोड़ों युवाओं के देश के रूप में देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 2047 तक की अवधि एक बहुत बड़ा अवसर है। इस कालखंड में रहने वाले भारतीयों के पास विकास की ऐसी नींव रखने का शानदार मौका है जिसे अगले 1,000 वर्षों तक याद किया जायेगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को देश के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। बेहतर विकास के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि आज इसरो ने 23 घंटे 40 मिनट की उलटी गिनती समाप्त होने के साथ ही पूर्वाह्न 11 बजर 50 मिनट पर पीएसएलवी-सी57 के जरिए शार रेंज से प्रक्षेपित आदित्य एल-1 को अब पृथ्वी की निचली कक्ष में स्थापित कर दिया गया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी की 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से नियुक्त 43 परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं (डिप्टी कलेक्टर) के दूसरे चरण का प्रशिक्षण और भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम समेकित रूप से एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
मुख्यमंत्री की सोच है कि जिस तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को भारत दर्शन कराया जाता है, उसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी भारत दर्शन कराया जाये, ताकि वे अन्य प्रदेशों की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को देख और समझ सकें। भारत दर्शन के दौरान उन्हें जो अनुभव प्राप्त होगा उससे वे राज्य के विकास में और भी बेहतर तरीके से योगदान कर सकेंगे। मुख्यमंत्री के इसी विजन को ध्यान में रखकर परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं को पहली बार भारत दर्शन कराया जा रहा है।
सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं के दूसरे चरण का प्रशिक्षण श्री कृष्णा कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित होगा। इससे पहले इन सभी उप समाहर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच में ही श्रावणी मेला को लेकर देवघर और दुमका में प्रतिनियुक्त किया गया था। वहीं, दूसरे चरण के प्रशिक्षण तथा भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के उपरांत सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एक अक्टूबर - 2023 से जिला प्रशिक्षण हेतु अपने पदस्थापित जिला में योगदान सुनिश्चित करेंगे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। यात्रीगण कृपया ध्यान दें कि अब पर्व त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है। कई ट्रेनों में दुर्गा पूजा से लेकर छठ और दीपावली में स्लीपर से लेकर एसी तक किसी भी क्लास में टिकट उपलब्ध नहीं है और कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में सितंबर से लेकर मध्य अक्टूबर तक वाराणसी जाना मुश्किल होगा। 1 सितंबर से वाराणसी यार्ड में होने वाले री-मॉडलिंग के कारण रेलवे ने कुछ और ट्रेनों को रद्द और मार्ग परिवर्तन करने की घोषणा कर दी है।
कोडरमा गया जक्शन होकर गुजरने वाली दुर्गियाना, हावड़ा-लालकुआं और हावड़ा से बीकानेर जाने वाली प्रताप एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद्द की गई है। वहीं हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, नीलांचल और कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस सितंबर व अक्टूबर की अलग-अलग तिथियों में वाराणसी नहीं जाएंगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित पत्रिका ग्लोबल फाइनेंस ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का सम्मान दिया गया है। उन्हें ग्लोबल फाइनेंस केंद्रीय बैंकर रिपोर्ट कार्ड-2023 में ए प्लस रेटिंग दी गयी है।
इस सूची में तीन केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को ए प्लस रेटिंग दी गयी है, जिनमें दास शीर्ष पर रहे। स्विट्जरलैंड के गवर्नर थॉमस जे जॉर्डन दूसरे और वियतनाम के गवर्नर गुयेन थी होंग तीसरे स्थान पर रहे।
ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण, आर्थिक वृद्धि लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ग्रेड ए से ग्रेड एफ तक के पैमाने होते हैं। ग्रेड ए उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है, जबकि एफ ग्रेड का मतलब पूरी तरह विफलता है। इससे पहले लंदन सेंट्रल बैंक ने जून, 2023 में शक्तिकांत दास को गवर्नर आॅफ द ईयर सम्मान से नवाजा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दास को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा- आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह वैश्विक मंच पर हमारे वित्तीय नेतृत्व को दर्शाता है। उनका समर्पण और दूरदर्शिता हमारे देश के विकास को मजबूत करती रहेगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीएम और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन "इंडिया" की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम मुंबई पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं। इस बैठक में विपक्ष के कई दिग्गज शामिल हैं।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य कई दिग्गज राजनेता मौजूद हैं।
मुंबई में "इंडिया" गठबंधन की बैठक को लेकर विपक्ष के कई दिग्गज नेता वहां पहुंच गये हैं। झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम मुंबई पहुंचे। बता दें कि उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse