टीम एबीएन, रांची। पीएम मोदी तय समय पर खूंटी पहुंच गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के खूंटी जिले में उनके पैतृक गांव उलिहातू में उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गये हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती आबा की धरती खूंटी से जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर पीएम ने सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी किया।
इसके अलावा, झारखंड में 100% रेलवे विद्युतीकरण की उपलब्धि भी प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की जायेगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री का बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातु आगमन एवं कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश को जोड़ेगा। उलिहातू की इस पावन भूमि में आप पहली बार आये हैं।आशा और उम्मीद है कि आज के कार्यक्रम से आदिवासी समाज आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री जी आपका जो संदेश होगा वह आदिवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बिरसा मुंडा पूरे देश के आदिवासियों के भगवान हैं। झारखंड हमेशा से वीरों की भूमि रही है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रधानमंत्री जी ने रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में देखा है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही।
मुख्यमंत्री धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव महोत्सव-2023 के अवसर पर खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी, आदिवासी मुख्यमंत्री होने के नाते ना सिर्फ झारखण्ड, बल्कि पूरे देश के आदिवासियों की तरफ से, आदिवासी धर्म कोड की चिर प्रतीक्षित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके सहयोग से आने वाले दिनों में आदिवासी सहित समाज के लोगों का गौरव के साथ कल्याण सुनिश्चित हो पायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है। मैं भी आदिवासी समुदाय से आता हूं, और मुझे आदिवासी होने पर गर्व है। आदिवासी हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता आया है। फिर वह लड़ाई महाजनों के विरुद्ध हो या अंग्रेजों के। लेकिन दुर्भाग्य है कि इतिहासकारों ने इन्हें उचित जगह नहीं दिया।
विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह सबसे पिछड़ा है। अगर ये नहीं बचे तो अन्य आदिवासी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह में आ जायेंगे। आज हम चांद में पहुंच चुके हैं, लेकिन समाज के अंदर जो अंतर दिख रहा है, उसे अबतक मिट जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री जी, झारखंड कई मायनों को लेकर आगे बढ़ा है। चाहे खनिज संपदा हो या किसी अन्य विषय को लेकर हो। प्रधानमंत्री जी आग्रह है, यहां बड़े पैमाने पर आदिवासी जो जंगलों में बसते हैं उन्हें विस्थापन का दंश झेलना पड़ता है।
खनिज सम्पदाओं को निकालने के लिए बड़े पैमाने में कई वर्षों से इनका विस्थापन होता रहा है। इस क्षेत्र में बसने वाले लोगों के प्रति भी ऐसी विशेष कार्ययोजना तैयार की जाय, जहां हमारे आदिवासी भाई-बहन अपने जल-जंगल-जमीन के साथ अपने आप को समग्र विकास की कड़ियों से जोड़ सके।
एनएच 133 के महगामा-हंसडीहा सेक्शन का फोर लेन कार्य (52 किमी), एनएच 114ए के बासुकीनाथ-देवघर सेक्शन का फोर लेन कार्य (45 किमी), केडीएच-पूर्णाडीह कोल हैंडलिंग प्लांट और आईआईआईटी रांची के नए शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन की आधारशिला।
49 हजार करोड़ की जनजातीय कल्याण एवं विकास परियोजनाओं का शुभारंभ/ लोकार्पण/ शिलान्यास और विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ।
मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष सह पद्म भूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा, राजधनवार विधायक बाबूलाल मरांडी, खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक कोचे मुंडा एवं अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय पहुंचे। वहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए धरती आबा काराकक्ष एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं माननीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संकल्प जारी किया है।
परमेश्वर कुशवाहा, अंचल अधिकारी, मधुपुर के विरूद्ध झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14 के तहत निंदन का दंड अधिरोपित किया है।
लखी राम बास्के, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-61/20), तत्कालीन विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी-03, मानगो, शिविर आदित्यपुर, सम्प्रति उप सचिव- योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित किए जाने का निर्णय लिया है।
टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में रोड शो करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे में बदलाव हुआ है। 15 नवंबर की जगह अब पीएम 14 नवंबर को ही रांची पहुंचेंगे और रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे।
पीएम के एक दिन पहले रांची आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय और झारखंड मंत्रालय दोनों ही सुरक्षा तैयारियों के साथ-साथ पीएम के रोड शो को सुरक्षित संपन्न करवाने में जुट गया है। इस दौरान वे राज्य से कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर की शाम रांची पहुचेंगे। रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोड शो करते हुए वे राजभवन पहुंचेंगे और राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद में वहां से खूंटी जायेंगे।
बता दें कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सिर्फ खूंटी के लिए ही निर्धारित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 नवंबर को ही झारखंड दौरे पर आने की सूचना मिलने के बाद दीपावली के दिन भी झारखंड मंत्रालय में एक हाई लेवल मीटिंग हुई।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजीपी, गृह सचिव, एडीजी अभियान, आईजी अभियान सहित कई आला अधिकारियो ने भाग लिया। बैठक के दौरान पीएम की सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में कितने सुरक्षा बल और अधिकारी तैनात करने हैं, इस पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद मुख्य सचिव खुद अधिकारियों के साथ रांची के बिरसा मुंडा चौक पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने राकेश सहाय, तत्कालीन बीडीओ, बरवाडीह, लातेहार के विरूद्ध झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14 के तहत निंदन का दंड अधिरोपित किया है।
राज्य सरकार ने मेरी मड़की, झा0प्र0से0 (तृतीय बैच, कोटि क्रमांक-273/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अड़की, खूंटी को भविष्य में सचेत रहने के चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया है।
टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने एचईसी परिसर स्थित नेहरू पार्क का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इस पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया है। नगर विकास विभाग के द्वारा करीब 3.38 करोड़ की लागत से तैयार इस पार्क की रौनक देखते बन रही है।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर हेमंत सोरेन के समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे भी लगे।
झारखंड मंत्रालय के पास इस पार्क की जर्जर स्थिति को देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगस्त 2020 में यहां आकर निरीक्षण किया था। इसके बाद इस पार्क के जीर्णोद्धार का जिम्मा नगर विकास विभाग के जुडको को दिया गया था।
टीम एबीएन, कोडरमा। डीवीसी कोडरमा में लगभग 20 हजार करोड़ की लागत से 1600 मेगावाट का पावर प्लांट लगायेगा। यह कोडरमा में स्थित केटीपीएस के 1000 मेगावाट के पावर प्लांट की विस्तारित परियोजना है।
इसके तहत कोडरमा के फेज-2 के तहत बेंजडीह गांव में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जायेगी। राज्य सरकार की शर्तों के तहत इससे उत्पादित 25 फीसदी (लगभग 400 मेगावाट) बिजली कम लागत दर पर झारखंड को देने की बाध्यता होगी। डीवीसी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse