टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार वर्ष 2024-25 के बजट में गांव, किसान, युवा, छात्र, गरीब, बुजुर्ग, महिला, अल्पसंख्यक तबके के कल्याण और विकास की योजनाओं पर फोकस रखेगी। सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने बजट की तैयारियों की समीक्षा को लेकर झारखंड मंत्रालय में आयोजित बैठक में अफसरों को आवश्यक निर्देश दिये।
सीएम ने कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सड़क, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन राशि, स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति से जुड़े विषयों पर बजट में जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा बजट बने, जिसमें झारखंडवासियों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं का ध्यन रहे।
राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। बजट से इसे और गति मिलनी चाहिए। रोजगार तथा स्वरोजगार के प्रावधानों को कारगर तरीके से जमीन पर उतारने की प्लानिंग हो। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इनकी मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी बजट प्रावधानों के साथ होनी चाहिए।
इस बार सरकार फरवरी मध्य तक विधानसभा में बजट पेश करने की तैयारी कर रही है, जबकि पिछले चार सालों से 3 मार्च को बजट पेश किया जा रहा था। चालू वित्तीय वर्ष का बजट 1 लाख 16 हजार 418 करोड़ रुपये का है। इसमें 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है।
बजट में विभागवार आवंटन और जरूरतों पर चर्चा के लिए सरकार के वित्त मंत्री 10 एवं 11 जनवरी को राज्य के 19 विभागों के सचिवों और अफसरों के साथ संगोष्ठी करेंगे।
सोमवार को बजट तैयारियों पर हुई बैठक में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव एल। खियांग्ते, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह सहित कई आला अफसर मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन 10 जनवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी। रेलवे ने करीब सात साल बाद ट्रेन सेवा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने मीडिया को बताया कि वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने 10 जनवरी से ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि धनबाद और बोकारो जिलों को जोड़ने वाली धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
रेलवे ने मार्ग पर पटरियों के नीचे आग लगने के खतरे के बाद खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) की सिफारिश पर 15 जून, 2017 को ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया था।
रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली कुल 26 यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों को निलंबित किया था। हालांकि, 2019 में ट्रैक को फिर से आवाजाही के लिए खोल दिया गया। धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर लगभग सभी निलंबित ट्रेनों को बहाल कर दिया गया था।
धनबाद सदर विधायक राज सिन्हा ने धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने के फैसले पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आखिरकार धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन के संचालन को फिर से शुरू करने के हमारे प्रयासों के परिणाम सामने आ ही गया।
टीम एबीएन, रांची। 3 जनवरी को पीएम मोदी धनबाद आने वाले थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेता इसे लेकर आज धनबाद में बैठक करने वाले थे। लेकिन इससे पहले पीएम का धनबाद दौरा रद्द हो गया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ईडी की कार्रवाई के बाद सियासी गलियारे में घमासान मचा हुआ है। हेमंत सरकार अपने बचाव के लिए तमाम रास्ते तैयार कर रही है। गांडेय सीट को खाली कराना इसी तैयारी का एक हिस्सा माना जा रहा है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह झारखंड के दौरे पर आ सकते हैं।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को उनके धनबाद आने की चर्चा चल रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर पीएम मोदी का कार्यक्रम क्या है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनके आगमन और तैयारियों को लेकर मंथन भी शुरू कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से झारखंड में जिस तरह का सियासी तूफान उठा है, उस माहौल में पीएम के झारखंड दौर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। क्योंकि दो माह के भीतर पीएम मोदी का यह दूसरा झारखंड दौरा होगा।
पिछले साल जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर पीएम मोदी 14 नवंबर को रांची आये थे। उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया था। उनके एयरपोर्ट से राजभवन जाने के दौरान तमाम चौक चौराहों पर लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया था।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के दो खिलाड़ियों को बिहार सरकार शनिवार को नियुक्ति पत्र देगा। इसमें लॉनबॉल खिलाड़ी चंदन कुमार सिंह को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी का नियुक्ति पत्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदान करेंगे।
इसमें झारखंड से खेल चुकी कबड्डी खिलाड़ी अमीषा कुमारी भी शामिल हैं। इन्हें बिहार के प्रोद्योगिकी एवं शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर नियुक्त किया जायेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मधुपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो के बीच रेलवे द्वारा आयोजित समारोह में शनिवार को सांसद डॉ निशिकांत दुबे मधुपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। समारोह दोपहर में ढाई बजे आयोजित किया गया है।
ट्रेन को तीन बजे झंडी दिखा कर रांची के लिए रवाना किया जायेगा। इसी के साथ मधुपुर से लंबी दूरी के लिए यह तीसरी ट्रेन की शुरुआत होगी, जबकि स्टेशन से खुलने वाली यह पांचवीं ट्रेन है।
इससे पूर्व मधुपुर से आनंद- विहार टर्मिनल नयी दिल्ली के लिए साप्ताहिक ट्रेन व बाबा बैधनाथधाम-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन चलती है, जबकि मधुपुर से कोडरमा के लिए एक सवारी ट्रेन चलती है।
साथ ही मधुपुर से गिरिडीह के लिए सवारी ट्रेन प्रत्येक दिन कई फेरे लगाती है। रांची के लिए मधुपुर से सीधे ट्रेन खुलने से लोगों में भारी उत्साह है। रेलवे प्रशासन के ओर से भी समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है।
टीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार, दिनांक 09 जनवरी, 2024 को अपराह्न 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि आज तमिलनाडु और देश की जनता को 19850 करोड़ रुपये के विकास कार्य समर्पित किए जाएंगे। इनमें तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग भी शामिल है।
तिरुचिरापल्ली पीएम मोदी के लिए बेहद खास है, इसलिए पार्टी ने तय किया है कि प्रधानमंत्री का स्वागत आज स्वच्छ भारत से किया जाये और हम इसके लिए बीते तीन दिनों से साफ-सफाई कर रहे हैं। जब भी पीएम मोदी तमिलनाडु आते हैं तो उसका राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता पर काफी प्रभाव पड़ता है। अपने दौरे के तहत पीएम मोदी लक्षद्वीप भी जायेंगे।
लक्षद्वीप में पीएम मोदी 1150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास परियोजनाओं के तहत लक्षद्वीप में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, साफ पीने के पानी की सप्लाई, सौर ऊर्जा और स्वास्थ्य संबंधी विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse