टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर के नंद किशोर सिंह चंदेल, गुलशन मिड्ढा सहित अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। चंपई सोरेन कैबिनेट की बैठक में बीते गुरुवार को कुल 38 प्रस्तावों पर मुहर लगी है, जिसमें टाना भगत परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली, राज्यकर्मियों का पोशाक भत्ता हुआ दोगुना, 4 सालों में 20 लाख अबुआ आवास आदि शामिल हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (1 मार्च 2024) को धनबाद जिले के सिंदरी में हर्ल उर्वरक संयंत्र का लोकार्पण करने के बाद कहा कि मैंने वर्ष 2018 में बंद पड़े इस खाद कारखाने को चालू करने का संकल्प लिया था। मैंने आपसे कहा था कि इस कारखाने को चालू करवाऊंगा। आज इसका लोकार्पण हुआ है। ये मोदी की गारंटी थी, आज ये गारंटी पूरी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्ल के सीसीआर का निरीक्षण करने के बाद प्लांट में काम करने वाले 47 मजदूरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि आज झारखंड को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उपहार मिला है।
मैं अपने किसान भाइयों को, आदिवासी समाज के लोगों को और झारखंड की जनता को इन योजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हर्ल सिंदरी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए काम किया है।
उन्होंने कहा कि यूरिया के मामले में भारत तेजी से आत्मनिर्भर होने की राह पर अग्रसर है। पीएम मोदी ने कहा कि अपना देश भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आगामी 2047 तक विकसित भारत बन जायेगा।
आज के समय में भारत 8.4 प्रतिशत की दर से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज से संपन्न राज्य है। अब लोग इसे किसानों का राज्य भी मानेंगे, क्योंकि यहां के किसान भी जल्द आत्मनिर्भर होंगे। अपनी जमीन से बेहतर पैदावार लेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हर्ल परिसर, सिंदरी, धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में धनबाद जिला के सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर लगभग 36 हजार करोड़ रुपये की रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित कई विकास योजनाओं का भी उद्घाटन-शिलान्यास सम्पन्न हुआ।
मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और अमर वीर शहीद सिदो कान्हू की पावन भूमि और कोयला नगरी धनबाद में प्रधानमंत्री का अभिनंदन और जोहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को आगे बढ़ाना है। इस राज्य को हमें संवारना है।
बदलते समय के अनुरूप इस राज्य का नवनिर्माण करना है। मुझे प्रधानमंत्री से पूरी उम्मीद है कि वे झारखंड को आगे बढ़ाने में इस राज्य को पूरा सहयोग करेंगे।
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हर्ल कारखाना उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। सिंदरी खाद कारखाना का फिर से चालू होना इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा। विकास का नया दरवाजा खुलेगा।
किसान जब आधुनिक तकनीक और पद्धतियों से कृषि करेंगे तो उपज बढ़ेगी। खाद्यान्न उत्पादन जब बढ़ेगा तो इसका सीधा फायदा किसानों को होगा। उनकी आय बढ़ेगी और वे सशक्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का भौगोलिक परिवेश देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में कई मायनों में अलग है। एक तरफ यहां लोहा, कोयला, बॉक्साइट और यूरेनियम जैसे कई खनिज प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं तो खेत- खलिहान पर भी ग्रामीणों की एक बड़ी आबादी निर्भर है।
ऐसे में राज्य के सम्यक विकास के लिए दोनों के बीच संतुलन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के आदिवासियों- मूलवासियों और किसानों- मजदूरों को उनके पैरों पर खड़ा कर हम इस राज्य को मजबूती दे सकते हैं। इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार निरंतर काम करते आ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर खेत में सालों भर पानी रहे, ताकि किसान बेहतर तरीके से खेती कर सके। इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष रूप से काम हो रहा है।
किसानों को आधुनिक तकनीक से कृषि कार्य करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जा रहा है । किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं । ऐसे में जब खेतों में उपज बढ़ेगा तो खाद्यान्न को लेकर हम और आत्मनिर्भर बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंदरी खाद कारखाना के पुनर्जीवित होने से जहां किसान लाभान्वित होंगे, वहीं रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यहां के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। इससे इलाके में समृद्धि आएगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत कई वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य के लिए संचालित होने वाली कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा में हुए ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि एक कमेटी इस मामले की जांच कर रही है। मैं इसके बारे में बाद में बात करूंगा। जामताड़ा जिले में बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में कई लोग आ गये थे।
इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई थी। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से पत्रकारों ने इस पर प्रतिक्रिया पूछी, तो उन्होंने कहा कि अभी एक कमेटी जांच कर रही है। मैं बाद में इसके बारे में कोई बात करूंगा।
हादसा झारखंड की राजधानी रांची से 140 किलोमीटर दूर कालाझरिया इलाके के पास बुधवार की शाम 7 बजे हुआ था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पर शोक जताया है।
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा, यह जानकर दुख हुआ कि एक और रेल दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं। हमारी सीमा के पास स्थित झारखंड का जामताड़ा इस हालिया त्रासदी का स्थल रहा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 मार्च को झारखंड आएंगे। यहां पीएम मोदी हर्ल कारखाना का उद्घाटन करेंगे। हर्ल हर प्रबंधक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 1 मार्च को प्रधानमंत्री जी हर्ल आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री की हर्ल उर्वरक कारखाना जो राष्ट्र को समर्पित करेंगे। हर्ल हर प्रबंधक ने बताया कि यहां से 1 मार्च को 10:45 पर प्रधानमंत्री जी धनबाद के सिंदरी पहुंचेंगे। यहां पर कार्यरत कर्मचारियों से बात करेंगे। इसके साथ ही पूरे प्लांट का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान उर्वरक का रसायन लिमिटेड सिंदरी का शिलान्यास 2018 में प्रधानमंत्री जी ने किया था जो 2022 में पूरा कर लिया गया था। 2022 में कोरोना काल के कारण उद्घाटन नहीं हो सका जो 1 मार्च को प्रधानमंत्री जी के हाथों उद्घाटन किया जायेगा।
इस प्लांट को निर्माण में लगभग 9000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यहां से यूरिया बिहार झारखंड, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश खाद पहुंचाया जाएगा जो किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा।
हर्ल हर प्रबंधक ने बताया कि उत्पादन अप्रैल 2023 से शुरू कर लिया गया। यहां लगभग 1000 मजदूर कार्य कर रहे हैं और सिंदरी का भी विकास हर्ल कारखाना खुलने से होगा। वहीं, मार्च अंत तक 10 लाख टन उत्पादन पूरा कर लिया जाएगा। धर, जिला पुलिस प्रशासन सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर तैयारी शुरू कर दी है।
भाजपा नेता कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एसपीजी की टीम धनबाद पहुंच गई है। एसएसपी एचपी जनार्दनन एसडीएम एडीएम से तैयारियां को लेकर जानकारी ली।
सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर बात की। तैयारी को बेहतर ढंग से करवाने के लिए मंच बना रहे लोगों को दिशा- निर्देश दिया। वहीं, एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा दृष्टि कोण से अतिरिक्त सुरक्षा बल 3 हजार लगाए जाएंगे, जिसे लेकर एक रिहर्सल भी होगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से रांची पहुंचीं।
रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल, राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव, डीजीपी और कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 घंटे तक रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रुकेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से सीधे ओडिशा चली जायेंगी।
रांची एयरपोर्ट से मनातू तक कड़ी सुरक्षा
रांची एयरपोर्ट से सेंट्रल यूनिवर्सिटी मनातू तक जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने तक एयरपोर्ट से मनातू तक सड़क के सभी कट बंद कर दिये गये हैं। वहां सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद वे सभी कट खोल दिये जायेंगे।
दीक्षांत समारोह में शामिल हो रही हैं राष्ट्रपति
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन छात्रों को चांसलर मेडल प्रदान करेंगी, जबकि 67 में से 58 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा। गोल्ड मेडल विजेताओं में 32 लड़कियां हैं जो राष्ट्रपति से पदक प्राप्त करेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse