राज काज

View All
Published / 2024-06-07 20:56:33
मोदी 3.0 में झारखंड के दो सांसद बन सकते हैं मंत्री

सरकार बनने पर झारखंड से 2 सांसदों को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है जगह, इन नामों पर चर्चा तेज

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड से 2 सांसदों को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार झारखंड में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली कोडरमा से नवनिर्वाचित सांसद अन्नपूर्णा देवी के नाम की चर्चा केंद्रीय मंत्री के पद के लिए चल रहा है। 

वहीं पलामू से सांसद बीडी राम, जमशेदपुर से सांसद बिद्युत बरन महतो के नाम पर भी चर्चा चल रही है। आजसू कोटे से सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जिन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की हैं उनमें से कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से बिद्युत बरन महतो, गिरिडीह से चंद्र प्रकाश चौधरी, गोड्डा से निशिकांत दुबे, चतरा से बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल, रांची से भाजपा संजय सेठ, धनबाद से बीजेपी के ढुल्लू महतो शामिल हैं।

बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 14 में से 8 सीट व एनडीए के सहयोगी दल अखरव ने एक सीट पर जीत हासिल की है। सूत्रों के अनुसार झारखंड में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली कोडरमा से नवनिर्वाचित सांसद अन्नपूर्णा देवी और आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम की चर्चा तेज है।

Published / 2024-06-05 18:12:01
मोदी- 3.0 के लिए पीएम ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी।

Published / 2024-06-03 21:09:00
मतगणना : सुबह नौ बजे से ही आने लगेंगे रूझान

मतगणना की तैयारी पूरी, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होते ही सुबह 9 बजे से आने लगेंगे रुझान

टीम एबीएन, रांची। चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। रांची सहित राज्य के विभिन्न शहरों में मंगलवार 4 जून को सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी। झारखंड की सभी 14 सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ सुबह 9 बजे के करीब पहला रुझान आना शुरू हो जायेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा राउंड काउंटिंग चतरा और कोडरमा में होगी। वहीं, सबसे कम खूंटी में 16 राउंड में मतगणना होगी। 

उन्होंने कहा कि राजमहल में अधिकतम 23 राउंड, दुमका में 24, गोड्डा में 26, चतरा में 27, कोडरमा में 27, गिरिडीह में 19, धनबाद में 25, रांची में 20, जमशेदपुर में 21, सिंहभूम में 24, खूंटी में 16, लोहरदगा में 20,पलामू में 21 और हजारीबाग में 25 राउंड में काउंटिंग संपन्न होगा। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग सबसे पहले शुरू होगी, जिसमें करीब 1 घंटे लगेंगे और पहले रुझान आने के बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। राज्यभर में पोस्टल बैलट के तहत करीब 1 लाख 78 हजार लोगों ने मतदान किया है। 

मतगणना के दौरान स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि मतगणना स्थल पर प्रवेश करने के बाद मतगणना समाप्त होने के बाद ही उस परिसर से निकाल पायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए हर मतगणना स्थल पर दो रूम बनाया गया है। 

मतगणना स्थल के बाहर और भीतर अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी। मतगणना समाप्ति तक लगातार बिजली उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। मौसम विभाग के द्वारा जारी अनुमान के अनुसार पलामू, गुमला क्षेत्र में तापमान 40 से अधिक रहेगा जिसको ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गयी है।

Published / 2024-06-03 18:30:10
वोटिंग का महारिकॉर्ड बना गया वर्ष 2024

चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कहा- सभी मतदाताओं को सलाम है, वोटिंग का विश्व रिकॉर्ड बना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- सभी मतदाताओं को सलाम है, वोटिंग का विश्व रिकॉर्ड बना। सीईसी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मतदाताओं ने 2024 में इतिहास रचा। 31 करोड़ से अधिक महिलाओं ने वोट डाला। इन चुनावों में 64 करोड़ से अधिक वोट पड़े हैं। 

चूंकि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 1 जून को संपन्न हो गया, अब सभी की निगाहें 4 जून पर हैं, जब चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे। एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए गठबंधन को 371-401 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया ब्लॉक 109-139 सीटें हासिल कर सकता है। अन्य दलों को 28-38 सीटों पर कब्जा करने की उम्मीद है। सभी राजनीतिक दल उत्साहपूर्वक अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, जो एक उच्च प्रत्याशित परिणाम के लिए मंच तैयार कर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। सीईसी ने कहा कि पिछले आम चुनावों की तुलना में इन लोकसभा चुनावों में कम पुनर्मतदान हुए। उन्होंने कहा, चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक काम के कारण हमने कम पुनर्मतदान सुनिश्चित किया- हमने लोकसभा चुनाव 2024 में 39 पुनर्मतदान देखे, जबकि 2019 में 540 पुनर्मतदान हुए थे और 39 पुनर्मतदानों में से 25 केवल 2 राज्यों में थे।

जम्मू और कश्मीर में एक खड़ी पहाड़ी सड़क पर चढ़ने का प्रयास करते समय एक टाटा पंच चट्टान से गिर गयी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट से मिली जानकारी के आधार पर, वीडियो में जम्मू-कश्मीर में एक पहाड़ी सड़क पर एक घर के बगल में खड़ी एक टाटा पंच दिखाई देती है। 

ड्राइवर वाहन को ऊंचे सड़क स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रहा था, जिसमें कई खड़े लोग उसकी सहायता कर रहे थे जो कार को धक्का दे रहे थे। उनके प्रयासों के बावजूद, कार खड़ी ढलान पर चढ़ने में विफल रही। जैसे ही धक्का बंद हुआ, टाटा पंच अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगा। वाहन को रोकने की बेताब कोशिश में, चालक ने नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसे बाहर कूदना पड़ा क्योंकि कार ढलान से नीचे गिर गयी।

Published / 2024-06-02 19:21:36
अंतिम चरण में रिकार्ड 08:45 तक हुई वोटिंग

टीम एबीएन, रांची। 18वीं लोकसभा के लिए सातवें और अंतिम चरण के शांतिपूर्ण मतदान के साथ आम चुनाव संपन्न हो गया। आम चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए 57 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ, जिसमें रात 8.45 बजे तक लगभग 59.45 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

हिमाचल प्रदेश के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र, ताशीगंग में मतदाता 

ओडिशा में संसदीय क्षेत्रों के साथ-साथ 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान हुआ। सातवें चरण के समापन के साथ ही 2024 के आम चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की राज्य विधानसभाओं के चुनावों के लिए भी मतदान पूरा हो गया है। 

ओडिशा में मतदाता 

लोकसभा 2024 के आम चुनाव और आंध्र प्रदेश व ओडिशा की राज्य विधानसभाओं के लिए मतों की गिनती 4 जून, 2024 को निर्धारित है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की राज्य विधानसभाओं के चुनावों के लिए मतों की गिनती 2 जून, 2024 को होगी। 

पंजाब और चंडीगढ़ के मतदाता 

भारत के निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं, मतदान कर्मियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सुरक्षा और अर्धसैनिक बलों, स्वयंसेवकों, भारतीय रेलवे व वायुसेना सहित सभी हितधारकों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस विशाल प्रक्रिया को एक शानदार सफलता बनाने में योगदान दिया। देश भर में सात चरणों में मतदान सुचारु रूप से और शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 

सीईसी श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने ईसी श्री ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के साथ सात चरण के आम चुनावों के दौरान मतदान प्रक्रिया के हर पहलू पर कड़ी नजर रखी। मतदाताओं को बिना किसी डर या धमकी के वोट डालने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे। सावधानीपूर्वक अग्रिम योजना और चुनाव अधिकारियों के कठोर प्रशिक्षण के साथ, इस बार के चुनावों में पुनर्मतदान की संख्या में भारी कमी देखने को मिली।

पटना, बिहार के मतदाता 

सात चरणों में हुए इन चुनावों में सफलता की अनगिनत कहानियां सामने आयी हैं। पहले चरण में मतदान शुरू होने के बाद से ही देश भर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके विश्वास और भरोसे की जानकारी मिली। महिलाओं, युवाओं, पीवीटीजी, थर्ड जेंडर, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों और आयु समूहों के मतदाताओं ने चुनाव के पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन चुनावों में महिलाओं की भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी है। पांचवें और छठे चरण में महिला मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा।

लोकसभा चुनावों के इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर शुरू की गयी घर से मतदान की सुविधा ने लोकतंत्र को उन लोगों के घरों तक पहुंचा दिया, जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के अनेक मतदाताओं और 40 प्रतिशत तक की दिव्यांगता वाले लोगों ने अपने घर से मतदान करने का विकल्प चुना।

जम्मू और कश्मीर में 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले 35 वर्षों में सबसे अधिक है। कश्मीर घाटी में 51.05 प्रतिशत मतदान हुआ, जो घाटी में हुए 3 संसदीय क्षेत्रों में पिछले चुनावों की तुलना में 30 अंकों से ज्यादा की भारी वृद्धि है। यह उपलब्धि चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता और निष्पक्षता का प्रमाण है और मतदाताओं द्वारा मतपत्र की शक्ति में व्यक्त किए गए भरोसे की पुष्टि करती है। 

वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित बस्तर के 102 गांवों में भी मतदान केंद्र बनाये गये थे और वहां अभूतपूर्व मतदान हुआ। बस्तर संसदीय क्षेत्र में बिना किसी हिंसा के मतदाताओं की 68.29 प्रतिशत की उल्लेखनीय संख्या देखने को मिली और गोली पर मतपत्र की शानदार जीत हुई। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सरगुजा संसदीय क्षेत्र के 126 गांवों और 199 बस्तियों के 140 मतदान केंद्रों में भारी मतदान हुआ, जिसमें पहाड़ी कोरबा की महत्वपूर्ण पीवीटीजी आबादी है। 

भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों की ताकत अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप द्वीप समूह में मतदाताओं की भारी संख्या को देखने से परिलक्षित हुई। इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में पहले चरण में मतदान हुआ। अंडमान और निकोबार में 64.10 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्रेट निकोबार की शोम्पेन जनजाति ने पहली बार लोकसभा चुनाव में भाग लिया। लक्षद्वीप में भी 84.16 प्रतिशत मतदान देखने को मिला। इससे पता चलता है कि मुख्य भूमि से दूर रहते हुए भी इन द्वीपों के लोगों का विश्वास और भरोसा मुख्य भूमि में रहने वालों के समान ही मजबूत है। 

सीविजिल पर 87 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का 100 मिनट के भीतर समाधान किया गया, जिससे अभियान की अव्यवस्था और शोर कम हो गया क्योंकि नागरिकों ने चुनाव से धन और बाहुबल को बाहर निकालने की जिम्मेदारी ले ली। पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत के आधार पर, सुविधा मंच ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा रैलियों, मैदानों, हॉल आदि के लिए अनुमति मांगने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 78 प्रतिशत से अधिक अनुरोधों का पारदर्शी और समय पर अनुमोदन सुनिश्चित किया।

Published / 2024-06-01 20:58:59
झारखंड : तीन सीटों पर 5 बजे तक 67.95% वोटिंग

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में झारखंड की तीन सीट दुमका, गोड्डा और राजमहल पर वोटिंग खत्म हो चुका है। सभी तीन सीटों पर पांच बजे तक कुल 67.95 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 5 बजे तक ओवरआल 67.95 फीसदी मतदान हुआ है। 

इसमें राजमहल में 66.98 %, दुमका में 69.89% और गोड्डा में 67.24 % तक मतदान हुआ है। दोपहर 3 बजे तक दुमका में 61.52 फीसदी, गोड्डा में 58.41 फीसदी, राजमहल में 60.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर एक बजे तक दुमका में 46.90 फीसदी, गोड्डा में 45.91 फीसदी, राजमहल में 47.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

मतदान के दौरान 19 बैलेट यूनिट,15 कंट्रोल यूनिट और 76 वीवीपैट बदले गये हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा है कि मतदान शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से चल रहा है। कुछ जगहों से वोट बहिष्कार की सूचना पर संबंधित जिलों के उपायुक्त वहां गये हैं।

Published / 2024-05-31 18:48:57
देश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी 8.2% ग्रोथ की रफ्तार

  • देश की अर्थव्यवस्था ने भरी रफ्तार, 8.2% की दर से बढ़ी जीडीपी ग्रोथ

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग से ठीक दिन पहले इकोनॉमी के मोर्चे पर अच्छी खबर आयी है। देश की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। इसके साथ ही पूरे वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बढ़कर 8.2 प्रतिशत हो गयी। 

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2024 में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही जो एक साल पहले की समान तिमाही में 6.2 प्रतिशत थी। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर, 2023 की तुलना में मार्च तिमाही की वृद्धि रफ्तार में नरमी आयी है। 

दिसंबर तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 8.6 प्रतिशत की उच्च दर से बढ़ी थी। जीडीपी निश्चित अवधि में देश की भौगोलिक सीमा के भीतर उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को बताता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में देश की जीडीपी 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। 

वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर सात प्रतिशत रही थी। एनएसओ ने अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने की संभावना जताई थी। आर्थिक मोर्चे पर भारत के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी चीन की आर्थिक वृद्धि दर जनवरी-मार्च तिमाही में 5.3 प्रतिशत रही है।

मजबूत शहरी मांग से मिली इकोनॉमी को मजबूती

इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा खर्च और मजबूत शहरी मांग ऐसे दो प्रमुख फैक्टर है, जिससे भारत की इकोनॉमी मजबूत बनी हुई है। यही कारण है कि भारतीय रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में अर्थव्यवस्था लगभग 8% की दर से बढ़ेगी।

Published / 2024-05-31 15:51:14
लू के थपेड़ों ने ली झारखंड में 23 और बिहार में 75 की जान

  • झारखंड में 23 और बिहार में 75 लोगों की गयी जान

टीम एबीएन, रांची/ पटना। गर्मी जानलेवा हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी झारखंड के 16 प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने गुरुवार को झारखंड में अलग-अलग हिस्सों में 23 की जान ले ली।
मौसम विभाग की मानें, तो झारखंडवासियों को गर्मी से पूरी तरह से राहत के लिए अभी और कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा।

मॉनसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ा है, लेकिन झारखंड में मॉनसून के 15 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। यह संताल परगना के रास्ते ही झारखंड में प्रवेश करेगा। नौ या 10 जून से राज्य में प्री मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है। फिलहाल झारखंड के लगभग सभी जिलों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने राज्य में ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को जिलों के अधिकतम तापमान में मामूली कमी आयी। पलामू का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, गढ़वा 47.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर 42.8 डिग्री सेल्सियस और रांची 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची के अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी।

Page 107 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse