राज काज

View All
Published / 2024-06-18 21:25:19
रजरप्पा विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन के रूप में डेवलप हो, कार्य योजना बनायें : चंपई सोरेन

  • मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की 
  • मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों तथा खेल के सम्यक विकास हेतु अधिकारियों को दिये कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश। 

...और क्या बोले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 

  1. पहाड़ी मंदिर रांची, लुगुबुरु तथा मरांगबुरु का संपूर्ण विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ करें 
  2. धार्मिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं 
  3. हर हाल में खेलगांव का हो मेंटेनेंस 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक सौन्दर्यता बेमिशाल है। हम सभी झारखंड वासियों का यह सौभाग्य है कि यहां विभिन्न समुदायों के कई अहम धार्मिक स्थल तथा अलग-अलग कला-संस्कृति का एक अनोखा मिश्रण पाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदिवासी धर्मावलंबियों के आस्था एवं विश्वास का धर्मस्थल लुगुबुरु तथा मरांगबुरु को एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में जल्द विकसित किया जाये। 

पर्यटन विभाग के पदाधिकारी जल्द इस निमित्त एक बेहतर डीपीआर तैयार कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पहाड़ी मंदिर परिसर रांची का सम्पूर्ण विकास जरूरी है। पहाड़ी मंदिर आस्था और विश्वास का एक बड़ा धर्मस्थल है। राज्य सरकार द्वारा पहाड़ी मंदिर में रोप-वे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, इसके लिए फीजिबिलिटी वेरीफिकेशन भी हुई थी, पदाधिकारी फीजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द मंगाकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ करें। पहाड़ी मंदिर के विकास के लिए जो भी रोड में तैयार किया गया है, उस पर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। 

धार्मिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं 

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए हमें क्या कार्य करने की जरूरत है इस पर एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि राज्य में धार्मिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इन बहुआयामी पर्यटन संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इनका विकास होना बहुत ही आवश्यक है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड भ्रमण पर जो भी पर्यटक आते हैं वे यहां से एक बेहतर अनुभव लेकर अपने घर वापस जायें, ताकि पर्यटन के क्षेत्र में देश और दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बन सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि रामगढ़ जिला स्थित रजरप्पा एक बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जा सके इस निमित्त जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करें तथा रजरप्पा में क्या नया किया जा सकता है उस पर भी पदाधिकारी कार्य योजना बनायें। 

हुंडरू फॉल का रिनोवेशन तथा  गेस्ट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लायें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हुंडरू फॉल का रिनोवेशन तथा वहां के गेस्ट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा चिन्हित वैसे सभी पर्यटन स्थल जिसे विकसित किया जाना है, उन स्थलों की कार्य प्रगति में शिथिलता न बरतें बल्कि तेज गति से कार्य करते हुए सभी काम ससमय सम्पन्न करें। 

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारी से कहा कि राज्य के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विकसित करने में अगर जरूरत पड़े तो दूसरे राज्यों के टूरिज्म प्लेस का स्टडी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि झारखंड के सभी चिन्हित पर्यटन स्थल विकसित हो तभी राज्य का सांस्कृतिक गौरव बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। 

राज्य के सरना धर्म स्थलों को भी प्रतिबद्धता के साथ विकसित करें 

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के सरना धर्म स्थलों के विकास पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को सेरेंगदाघाटी (कोल्हान) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आदिवासी धर्मावलंबियों को सरना स्थल का परिभ्रमण कराना भी सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल तथा उलिहातू शहीद स्थल को प्राथमिकता के साथ डेवलप करें। यह सभी स्थल झारखंड का महत्वपूर्ण विरासत है। इन स्थलों को संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 

सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लायें 

श्री सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लायें। मौके पर पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य में अभी तक 27 हजार 248 सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जा चुका है, जिसमें लगभग 11 हाजर से अधिक क्लबों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, अब को-आपरेटिव के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कार्य किया जायेगा जिससे कार्य में तेजी लायी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा निबंधन कार्य को सरल बनाते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। 

हर हाल में खेलगांव का हो मेंटेनेंस 

बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची स्थित खेलगांव का मेंटेनेंस हर हाल में सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उद्देश्य से खेलगांव का निर्माण किया गया था, उस उद्देश्य को पूरा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव में आयोजित होती रहे, यह सुनिश्चित की जाये। बैठक में मुख्यमंत्री ने आदित्यपुर-1, फुटबॉल मैदान, रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान तथा आदित्यपुर-2, प्रगति मैदान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों द्वारा राज्य में खेलकूद की कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। 

खेल विभाग द्वारा बनायी गयी कई महत्वपूर्ण पॉलिसी, आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र, डे-बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र, सेंटर आॅफ एक्सीलेंस का संचालन, विभिन्न खेल विधाओं के लिए हाई परफॉर्मिंग सेंटर का अधिष्ठापन तथा चालू वित्तीय वर्ष में ली जाने वाली महत्वपूर्ण खेल योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। मौके पर मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पदाधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश भी दिये। 

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, खेल निदेशक सुशांत गौरव, पर्यटन निदेशक अंजलि यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Published / 2024-06-18 21:19:09
झारखंड के इन मंदिरों की जल्द बदलेगी तस्वीर...

रांची के पहाड़ी मंदिर, बोकारो के लुगुबुरु, गिरिडीह के मरांगबुरु व रजरप्पा मंदिर की बदलेगी तस्वीर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची के पहाड़ी मंदिर, लुगुबुरु और मरांगबुरु का विकास कार्य जल्द शुरू करें। रजरप्पा विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित हो। इसकी कार्ययोजना बनायें। रांची के खेलगांव का हर हाल में मेंटेनेंस करें। धार्मिक, आध्यात्मिक समेत विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों में अनेक संभावनाएं हैं। वे झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य बेमिसाल है। हम झारखंडवासियों का सौभाग्य है कि यहां विभिन्न समुदायों के कई अहम धार्मिक स्थल एवं अलग-अलग कला-संस्कृति का एक अनोखा मिश्रण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदिवासी धर्मावलंबियों की आस्था एवं विश्वास का धर्मस्थल लुगुबुरु एवं मरांगबुरु को एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में जल्द से जल्द विकसित करें। पर्यटन विभाग के पदाधिकारी जल्द से जल्द इसकी डीपीआर तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू करें। 

पहाड़ी मंदिर के विकास का कार्य जल्द करें शुरू 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर का संपूर्ण विकास जरूरी है। पहाड़ी मंदिर आस्था और विश्वास का बड़ा धर्मस्थल है। राज्य सरकार ने पहाड़ी मंदिर में रोप-वे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए फीजिबिलिटी वेरीफिकेशन भी हुई थी। पदाधिकारी फीजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द मंगाकर आगे की कार्रवाई करें। पहाड़ी मंदिर के विकास के लिए जो भी रोड मैप तैयार किया गया है, उस पर जल्द से जल्द कार्य शुरू करें। 

धार्मिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए हमें क्या कार्य करने की जरूरत है। इस पर एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ना पड़ेगा। राज्य में धार्मिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड भ्रमण पर जो भी पर्यटक आते हैं वे यहां से एक बेहतर अनुभव लेकर अपने घर वापस जाएं, ताकि पर्यटन के क्षेत्र में देश और दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बन सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि रामगढ़ के रजरप्पा एक बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। इसके लिए जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करें। रजरप्पा में क्या नया किया जा सकता है, उस पर भी पदाधिकारी कार्ययोजना बनायें। 

हुंडरू फॉल का रिनोवेशन एवं गेस्ट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लायें 

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हुंडरू फॉल का रिनोवेशन एवं वहां के गेस्ट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लायें। विभाग द्वारा चिन्हित वैसे सभी पर्यटन स्थल जिसे विकसित किया जाना है, उन स्थलों की कार्य प्रगति में शिथिलता न बरतें, बल्कि तेजी लाकर समय से संपन्न करें। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारी से कहा कि राज्य के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विकसित करने में अगर जरूरत पड़े तो दूसरे राज्यों के टूरिज्म प्लेस की स्टडी करें। राज्य सरकार चाहती है कि झारखंड के सभी चिन्हित पर्यटनस्थल विकसित हों, तभी राज्य का सांस्कृतिक गौरव बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। 

सरना धर्मस्थलों को भी प्रतिबद्धता के साथ विकसित करें 

मुख्यमंत्री ने राज्य के सरना धर्मस्थलों के विकास पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को सेरेंगदाघाटी (कोल्हान) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आदिवासी धर्मावलंबियों को सरना स्थल का परिभ्रमण कराना भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल तथा उलिहातू शहीद स्थल को प्राथमिकता के साथ विकसित करें। ये सभी स्थल झारखंड की महत्वपूर्ण विरासत हैं। इन स्थलों को संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 

सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लायें 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लायें। मौके पर पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य में अभी तक 27 हजार 248 सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जा चुका है। इसमें लगभग 11 हजार से अधिक क्लबों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अब को-आॅपरेटिव के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कार्य किया जायेगा, जिससे कार्य में तेजी लाया जा सकेगा। 

हर हाल में खेलगांव का हो मेंटेनेंस 

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची के खेलगांव का मेंटेनेंस हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। जिस उद्देश्य से खेलगांव का निर्माण किया गया था, उस उद्देश्य को पूरा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव में आयोजित होता रहे, यह सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री ने आदित्यपुर-1, फुटबॉल मैदान, रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान तथा आदित्यपुर-2, प्रगति मैदान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों द्वारा राज्य में खेलकूद की कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। खेल विभाग द्वारा बनायी गयी कई महत्वपूर्ण पॉलिसी, आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र, डे-बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र, सेंटर आॅफ एक्सीलेंस का संचालन, विभिन्न खेल विधाओं के लिए हाई परफॉर्मिंग सेंटर का अधिष्ठापन तथा चालू वित्तीय वर्ष में ली जाने वाली महत्वपूर्ण खेल योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। मौके पर मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पदाधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश भी दिये।

Published / 2024-06-17 20:52:24
50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहयोग करेगी चंपाई सरकार

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान मे की घोषणा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम जिला के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर कई योजनाओं का उद्घाटन किया और मौके पर परिसंपत्ति का वितरण किया है। मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि एक बार फिर विकास को गति देने की अभियान की शुरुआत की गयी है। उन्होंने कहा की अगले माह से राज्य में 25 से 49 वर्ष की युवतियों और महिलाओं को प्रत्येक माह आर्थिक सहयोग राशि दी जायेगी। जबकि बिजली 125 यूनिट से बढ़ाकर 200 सौ यूनिट तक नि:शुल्क किया गया है। 

जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी, झारखड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में लाभुक और आम जनता मौजूद थी।

पूर्वी सिंहभूम जिला के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में 152 करोड़ 76 लाख 71 हजार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 3 लाख 41 हजार 759 लाभुकों के बीच 68 करोड़ 96 लाख 67 हजार रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया है। 

मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बड़ी घोषणा करते हुए ने कहा कि अगले माह से 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम उम्र की सभी बहनों और माताओं को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी।

Published / 2024-06-16 21:26:07
झारखंड : अब हर परिवार को मिलेगी 125 की जगह 200 यूनिट फ्री बिजली

सीएम चंपाई सोरेन ने की घोषणा

टीम एबीएन, सरायकेला खरसावां/ रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य के प्रत्येक परिवार को 125 यूनिट की जगह अब 200 यूनिट फ्री बिजली दी जायेगी। अबुआ अवास योजना के तहत तीन कमरेवाला मकान के साथ शौचालय भी दिया जायेगा। वे सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंर्तगत शहीद ग्राम मातकमबेड़ा में आयोजित विकास योजनाओं का शिलान्यास सह उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण योजना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के गरीबों को घर देने के लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत की है, जो योजना जारी रहेगी। पचास साल से अधिक की महिलाओं को पेंशन देने की योजना शुरू की गयी है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन माह की चुनावी व्यस्तता के बाद यह उनका पहला दौरा है, जहां वह शहीद के गांव से योजनाओं का शुभारंभ कर रहे हैं। 2019 में बहुमत के साथ बनी गठबंधन सरकार को भाजपा ने हर स्तर से अस्थिर करने का प्रयास किया, लेकिन गठबंधन मजबूत है और लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

Published / 2024-06-16 21:21:08
झारखंड : कांग्रेस के पत्ता खोलने के बाद ही चंपई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार संभव

झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए चंपाई सोरेन सरकार को कांग्रेस का इंतजार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार में कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के इस्तीफा देने के बाद से मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गया है। पूर्व से ही एक पद रिक्त था। अब सरकार चाहती है कि मंत्रिमंडल का विस्तार हो। सरकार को कांग्रेस की सूची का इंतजार है।

सूत्रों ने बताया कि आलमगीर आलम की जगह कांग्रेस किसे मंत्री बनाना चाहती है, अब तक सरकार को कोई नाम नहीं मिला है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर इन दिनों जम्मू-कश्मीर में हैं। वह 21 जून को पश्चिम बंगाल जायेंगे। फिर 22 जून को झारखंड को लौटेंगे।

इधर, चर्चा चल रही है कि 18 जून को झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस बाबत पूछे जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस जब नाम दे, तो उसी दिन मंत्रिमंडल विस्तार हो जायेगा। एक बर्थ कांग्रेस कोटे का ही खाली हुआ है। तो जाहिर है कांग्रेस के ही किसी विधायक को मंत्री बनाया जाना है। झामुमो फिलहाल मंत्रिमंडल की रेस में नहीं है।

Published / 2024-06-15 21:23:39
जी-7 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद स्वदेश के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन समापन के बाद भारत के लिए रवाना हुए

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली की सफल यात्रा के बाद आज भारत के लिए रवाना हो गये, इस दौरान उन्होंने आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लिया और कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया कि अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही उपयोगी रहा। 

विश्व नेताओं से बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जिससे वैश्विक समुदाय को लाभ हो और भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो। प्रधानमंत्री ने कहा- मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक पोस्ट में कहा कि इस यात्रा से शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के साथ भारत की साझेदारी गहरी हुई है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने के साथ ही इटली की सफल यात्रा संपन्न हुई। 

इस यात्रा में जी-7 मंच के तहत प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई और शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के साथ भारत की साझेदारी गहरी हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य भाग लेने वाले नेताओं के साथ जी-7 में एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया है।

Published / 2024-06-15 21:02:24
झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 19 जून को 4 बजे से

टीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचित किया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक बुधवार दिनांक 19 जून, को अपराह्न  4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

Published / 2024-06-14 19:00:49
झारखंड : किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन होंगे माफ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि किसानों के दो लाख रुपके तक के लोन (ऋण) माफ किये जायेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी बैंकों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। 31 मार्च 2020 तक किसानों द्वारा 50 हजार से लेकर दो लाख तक लिये गये लोन वन टाइम सेंटलमेंट के माध्यम से माफ किये जायेंगे। 

इसके लिए सभी बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। मंत्री बादल पत्रलेख शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित सभागार में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ केसीसी लोन समेत कृषि कार्य के लिए किसानों द्वारा लिये गये लोन की माफी योजना को लेकर बैठक कर रहे थे।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादे के मुताबिक ऐसे किसानों को राहत दी है, जो बैंक लोन की वजह से चिंता में डूबे हुए थे। झारखंड के करीब 4 लाख 73 हजार से ज्यादा किसानों के 50 हजार रुपये तक के लोन माफ किये जा चुके हैं। 

इस मद में सरकार द्वारा 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बैंकों को दी गयी है। वर्ष 2021-22 में सरकार ने किसानों को राहत देने के मकसद से 50 हजार रुपये तक की राशि के लोन को माफ करने की घोषणा की थी। अपने वादे के मुताबिक सरकार ने वैसे सभी आवेदनों का निष्पादन कर लिया है, जिनकी केवाईसी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बहुराज्यीय भूमि सहकारी विकास बैंक समिति, पटना के 10 हजार ऋणी किसानों के कर्ज माफ करने पर विचार किया गया। 

लोन लेने वाले एससी/एसटी और कमजोर वर्ग के किसानों के ऋण माफ किये जाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। इसके साथ ही देवघर को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक, लिमिटेड, देवघर द्वारा 14 हजार 346 ऋणी किसानों के कर्ज को भी माफ करने पर विचार किया गया।

Page 105 of 351

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse