एबीएन सेंट्रल डेस्क। हर घर तिरंगा अभियान की गूंज अब झारखंड के हर स्कूलों में भी सुनाई देगी। जेईपीसी की राज्य परियोजना निदेशक किरण पासी ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसके तहत स्कूली छात्र-छात्रा प्रभातफेरी निकालेंगे। देशभक्ति गीत के साथ-साथ देशभक्ति नारे और स्लोगन का भी इस्तेमाल करेंगे और साथ ही 13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्कूलों में नियमित रूप से सुबह नौ बजे झंडोतोलन किया जाएगा और शाम पांच बजे उसे सम्मान के साथ उतारा जाएगा। बता दें, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इस संबंध में सभी जिलों के स्कूलों को गाइडलाइन भेज दी है। वहीं 13 से 15 अगस्त तक स्कूली बच्चे प्रभातफेरी भी निकालेंगे। स्कूल की यूनिफॉर्म में रहेंगे। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए प्रभातफेरी निकालेंगे। कांके स्थित नवीन आरक्षी स्कूल की प्रिंसिपल ज्योत्सना मिश्रा ने बताया कि हमारे स्कूल में 15 अगस्त को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब 15 अगस्त का कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। बच्चे भी इसे लेकर काफ़ी उत्साहित हैं। बच्चों को देशभक्ति गीत सिखाने के लिए अलग से एक घंटे का क्लास दिया जा रहा है। वहीं झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 13, 14 और 15 अगस्त को सभी स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फैराया जाएगा। स्कूल के साथ साथ सभी जिलों के शिक्षकों के घरों में और स्कूली विद्यार्थियों के घरों में भी राष्ट्र ध्वज फैराया जाएगा। राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय भावना को विद्यार्थियों के साथ साथ सभी आम लोगों में ज्यादा पहुंचाया जाए। इसी को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र सरकार ने देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने के लिए कवायद तेज कर दी है। सरकार ने इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए मामला विधि आयोग को सौंपा है ताकि व्यावहारिक रोडमैप और रूपरेखा तय की जा सके। लोकसभा के अगले चुनाव लगभग दो वर्ष बाद 2024 में होंगे जिसके साथ छह राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ससे पहले वर्ष 2018 में विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ऐसा माहौल है कि देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने की जरूरत है। आयोग ने उस समय सुझाव दिए थे कि संविधान के अनुच्छेद 83 (संसद के कार्यकाल), अनुच्छेद 172 (विधानसभा के कार्यकाल) तथा जनप्रतिनिधत्व कानून, 1951 में संशोधन करने के बाद चुनाव एक साथ करवाए जा सकते हैं। इससे देश के लगातार चुनाव मोड में रहने से निजात पाई जा सकती है। सरकार ने विधि आयोग को यह मुद्दा जरूर दिया है लेकिन इस समय विधि आयोग में कोई अध्यक्ष नहीं है और आयोग का कार्यकाल फरवरी 2023 में समाप्त होने वाला है। विधि आयोग के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज को बनाया जाता है। वहीं, इससे पूर्व 2016 में संसदीय समिति भी अपनी अंतरिम रिपोर्ट दे चुकी है। सरकार ने इस रिपोर्ट को भी आयोग को दिया है जिसे एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट में संसदीय समिति ने भी एक साथ चुनाव कराने की आवश्यकता बताई थी लेकिन कहा था कि सभी राजनीतिक दलों और क्षेत्रों की एक साथ चुनाव पर सहमति बनाने में एक दशक का समय लग सकता है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 से 2020 तक 5794 करोड़ रुपये जारी किए हैं। छह वर्ष की इस अवधि में 50 विधानसभा चुनाव और दो बार लोकसभा के चुनाव हुए हैं। नियमानुसार, लोकसभा चुनावों में पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है जबकि विधानसभा चुनावों का खर्च संबंधित राज्य उठाता है। सरकार का कहना है कि यदि चुनाव एक साथ हों तो यह खर्च आधा हो जाएगा और केंद्र तथा राज्य सरकारों को आधा-आधा खर्च ही वहन करना पड़ेगा। जहां तक निर्वाचन आयोग का सवाल है तो वह पहले ही कह चुका है कि उसे एक साथ चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके लिए उसे बस वोटिंग मशीनों की संख्या बढ़ानी होगी जिसे वह एक तय समय में कर सकता है। बता दें कि देश में विधानसभा और लेाकसभा के चुनाव 1951 से लेकर 1967 तक एकसाथ हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कहते रहे हैं कि एक साथ चुनाव कराने से देश का करोड़ों रुपये का खर्च बच सकता है जो लगातार किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहने के कारण होता रहता है। वहीं, सुरक्षा बलों को भी पूरे देश में बार-बार भेजना पड़ता है जिससे उनका काम प्रभावित होता है। आदर्श आचार चुनाव संहिता लगने के कारण विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड को निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास शुरू हो चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन निर्यात व्यवसाय को गति देने एवं बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रांची के धुर्वा में शुक्रवार को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इससे पूर्व निर्यात संबंधी गतिविधियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने राज्य निर्यात संवर्धन समिति और जिला निर्यात संवर्धन समिति का गठन किया है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण में जुडको परियोजना के निष्पादन के लिए एक तकनीकी और कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। कृषि, खाद्य उत्पाद, कपड़ा और तसर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा : राज्य सरकार वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण कर बुनियादी सुविधा को बढ़ावा देने का काम करेगी। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, रांची कृषि खाद्य उत्पाद, कपड़ा, तसर उत्पाद और इंजीनियरिंग सामान के निर्यात को बढ़ावा देगा। मालूम हो कि झारखण्ड देश में सबसे अधिक रेशम का उत्पादन करता है, जिसका देश के कुल उत्पादन में 76.4% हिस्सा है। झारखण्ड से निर्यात हुई वस्तुओं का आकलन करें, तो 2020-21 में राज्य से कुल निर्यात 1,622.31 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। राज्य से निर्यात 2021-22 (फरवरी 2022 तक) में 2,201.55 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। राज्य से निर्यात की जानेवाली प्रमुख वस्तुओं में लोहा, इस्पात, ऑटो पार्ट्स, लोहा और इस्पात के उत्पाद हैं। वित्तिय वर्ष 2021- 22 में झारखण्ड से लौह और इस्पात का कुल निर्यात 1.367 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो कुल निर्यात का 62.1% रहा। लाख का उत्पादन करने वाले कुल 5 राज्यों में से 53% उत्पादन झारखंड करता है। इन देशों में होता है निर्यात : झारखण्ड से निर्यात का 32% दक्षिण एशियाई देश जैसे बांग्लादेश, नेपाल को जाता है। राज्य का 25% निर्यात दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में जाता है। इसमें वियतनाम सबसे ऊपर है। निर्यात 13% इटली जैसे यूरोपीय देशों और 11% चीन जैसे पूर्वी एशियाई बाजार में किया जाता है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 28 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में यूपीए की बैठक हुई। जिसमें 29 जुलाई से 5 अगस्त तक चलने वाले मॉनसून सत्र के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री जगरनाथ महतो, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बसंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, मथुरा महतो, सविता महतो, सीता सोरेन, दीपक बिरुवा, निरल पूर्ति, दशरथ गगराई, दिनेश विलियम मरांडी, सुखराम उरांव, सरफराज अहमद, वैद्यनाथ राम, विकास सिंह मुंडा, जिगा सुशरण होरो, भूषण तिर्की, रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी और समीर मोहंती और कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव, उमाशंकर अकेला, दीपिका पांडेय, इरफान अंसारी, अम्बा प्रसाद, ममता देवी, जय मंगल सिंह, पूर्णिमा सिंह, राजेश कच्छप, रामचन्द्र सिंह, विक्सल कोगाड़ी और शिल्पी नेहा तिर्की और मनोनीत विधायक ग्लेन जोसेफ़ गोलास्टिन शामिल हुए।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने अब और ज्यादा सुविधा देने का फैसला किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 41 जोड़ी ट्रेनों में 83 अतिरिक्त अस्थाई कोचों को जोड़ने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों का सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगे और इन राज्यों के खास शहरों का सफर करने वाले यात्रियों का आवागमन बेहद सुखद और आरामदायक हो सकेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता कैप्टन शशि किरण के मुताबिक रेलवे द्वारा अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 41 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 83 कोचो को बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त अस्थाई कोच की सुविधा यात्रियों को 1 अगस्त से अलग-अलग निर्धारित तारीखों के मुताबिक निम्नानुसार मिलनी शुरू हो जाएगी। 1. गाडी संख्या 22481/22482, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 02 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 2. गाडी संख्या 12479/12480, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 03.08.22 से 02.09.22 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.08.22 से 03.09.22 तक 02 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 3. गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 03.08.22 से 02.09.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 4. गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 5. गाडी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक एवं खजुराहो से दिनांक 03.08.22 से 02.09.22 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 6. गाडी संख्या 12990/12989, अजमेर-दादर-अजमेर रेल सेवा में अजमेर से दिनांक 03.08.22 से 31.08.22 तक एवं दादर से दिनांक 04.08.22 से 01.09.22 तक 01 थर्ड एसी इकॉनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 7. गाडी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेल सेवा में भगत की कोठी से दिनांक 01.08.22 से 29.08.22 तक एवं दादर से दिनांक 02.08.22 से 30.08.22 तक 02 थर्ड एसी व 04 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 8. गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक एवं दादर से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 01 थर्ड एसी व 04 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 9. गाडी संख्या 20971/20972, उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 06.08.22 से 27.08.22 तक एवं शालीमार से दिनांक 07.08.22 से 28.08.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 10. गाडी संख्या 12991/12992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर रेलसेवा में उदयपुर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा जयपुर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 वातानुकुलित कुसीर्यान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 11. गाडी संख्या 12996/12995, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 02.08.22 से 30.08.22 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 03.08.22 से 31.08.22 तक 02 थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 12. गाडी संख्या 19711/19712, जयपुर-भोपाल-जयपुर रेल सेवा में जयपुर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक एवं भोपाल से 02.08.22 से 01.09.22 तक 01 थर्ड एसी इकॉनोमी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 13. गाडी संख्या 19715/19716, जयपुर-गोमती नगर (लखनऊ)-जयपुर रेल सेवा में जयपुर से दिनांक 02.08.22 से 30.08.22 तक एवं गोमती नगर (लखनऊ) से दिनांक 03.08.22 से 31.08.22 तक 01 थर्ड एसी इकॉनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 14. गाडी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक एवं इंदौर से दिनांक 04.08.22 से 03.09.22 तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 15. गाडी संख्या 12465/12466, इंदौर-जोधपुर- इंदौर रेल सेवा में इंदौर से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक एवं जोधपुर से दिनांक 03.08.22 से 02.09.22 तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 16. गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 04.08.22 से 25.08.22 तक एवं कोलकाता से दिनांक 05.08.22 से 26.08.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 17. गाडी संख्या 20471/20472, बीकानेर-पुरी-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 07.08.22 से 28.08.22 तक एवं पुरी से दिनांक 10.08.22 से 31.08.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 18. गाडी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.08.22 से 29.08.22 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02.08.22 से 30.08.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 19. गाडी संख्या 14701/14702, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 03.08.22 से 02.09.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 20. गाडी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा वाराणसी से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 21. गाडी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा वाराणसी से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 22. गाडी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा वाराणसी से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 23. गाडी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 24. गाडी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा अमृतसर से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 25. गाडी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा अमृतसर से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 26. गाडी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 27. गाडी संख्या 14712/14711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर रेलसेवा में दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 द्वितीय कुसीर्यान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 28. गाडी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक एवं दिल्ली से दिनांक 03.08.22 से 02.09.22 तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 द्वितीय कुसीर्यान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 29. गाडी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा में दिल्ली से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक एवं बठिण्डा से दिनांक 03.08.22 से 02.09.22 तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 द्वितीय कुसीर्यान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 30. गाडी संख्या 14804/14803, साबरमती-जैसलमेर- साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 02.08.22 से 31.08.22 तक एवं जैसलमेर से दिनांक 03.08.22 से 01.09.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 31. गाडी संख्या 14819/14820, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 02.08.22 से 31.08.22 तक एवं साबरमती से दिनांक 04.08.22 से 02.09.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 32. गाडी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक एवं हरिद्वार से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 33. गाडी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 03.08.22 से 31.08.22 तथा कोयम्बटूर से दिनांक 06.08.22 से 03.09.22 तक 01 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 34. गाडी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार रेलसेवा में मदार से दिनांक 01.08.22 से 29.08.22 तक एवं कोलकाता से दिनांक 04.08.22 से 01.09.22 तक 02 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 35. गाडी संख्या 19601/19602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी- उदयपुर सिटी साप्ताहिक रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 06.08.22 से 27.08.22 तक एवं न्यूजलपाईगुडी से दिनांक 08.08.22 से 29.08.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 36. गाडी संख्या 20487/20488, बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से दिनांक 01.08.22 से 29.08.22 तक एवं दिल्ली से दिनांक 02.08.22 से 30.08.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई है। 37. गाडी संख्या 20489/20490, बाडमेर-जयपुर-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से दिनांक 02.08.22 से 31.08.22 तक एवं जयपुर से दिनांक 03.08.22 से 01.09.22 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई है। 38. गाडी संख्या 22483/22484, जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक एवं गांधीधाम से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 39. गाडी संख्या 14723/14724, भिवानी-कानपुर-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से दिनांक 01.08.22 से 31.08.22 तक तथा कानपुर से दिनांक 02.08.22 से 01.09.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 40. गाडी संख्या 18213/18214, दुर्ग-अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा में दुर्ग से दिनांक 31.07.22 से 28.08.22 तक एवं अजमेर से दिनांक 01.08.22 से 29.08.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 41. गाडी संख्या 18207/18208, दुर्ग-अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा में दुर्ग से दिनांक 01.08.22 से 29.08.22 तक एवं अजमेर से दिनांक 02.08.22 से 30.08.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। माननीय राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों की वस्तुस्थिति की शीघ्र जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी निजी विश्वविद्यालय यूजीसी एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनकी मान्यता रद्द करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ करें। उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि राज्य में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक में पाया गया था कि इनकी स्थिति ठीक नहीं है और उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों को अति शीघ्र यूजीसी एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करने एवं आधारभूत संरचना विकसित करने का निदेश दिया था। राज्यपाल महोदय आज राज भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा केके खंडेलवाल, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। राज्यपाल महोदय ने कहा कि निजी विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्रदान करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उसके पास पर्याप्त भूमि, भवन एवं आधारभूत संरचना उपलब्ध है। पूर्व के नियम जिसमें यह वर्णित था कि संचालन के 3 वर्ष में अपना भवन एवं आधारभूत संरचना की उपलब्धता में संशोधन करने हेतु एक मॉडल एक्ट निर्माण करने के लिए आदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रहित में निजी विश्वविद्यालयों को संचालन के लिए सभी अहतार्ओं का पालन करना जरूरी है। माननीय राज्यपाल ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट निर्माण की अद्यतन समीक्षा करते हुए कहा कि दिनांक 23 मई, 2022 को आहुत बैठक में भी इसे अमल में लाने का निदेश दिया गया था। राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट निर्माण की संचिका कार्मिक विभाग में है, शीघ्र ही यह निर्मित हो जाएगा। राज्यपाल महोदय ने नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का हस्तांतरण की अद्यतन समीक्षा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को शीघ्र ही भवन हस्तांतरित करें। माननीय राज्यपाल द्वारा झारखंड खुला विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक स्टैच्यूट का गठन करने का निदेश दिया गया। वर्ष 2010-2018 अवधि के लिए स्टैच्यूट के गठन की अद्यतन समीक्षा के क्रम में कहा गया कि इस संबंधी संचिका में वित्त विभाग की सहमिति प्राप्त कर ली गई है। वर्ष 2018 में गठित स्टैच्यूट में संशोधन के संदर्भ में भी चर्चा की गई और इसे जल्द ही मंजूरी दे दी जायेगी। राज्यपाल महोदय ने यह भी कहा कि झारखंड खुला विश्वविद्यालय के पास काम करने की कोई जगह नहीं है तो अगस्त माह से कैसे अधिकारी काम करेंगे। उन्होंने निदेश दिया कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैम्पस में एक भवन है जो किसी उपयोग में नहीं है, उसकी जल्द आवश्यक मरम्मत करके उसे 3-4 माह के अंदर झारखंड खुला विश्वविद्यालय को दिया जाय ताकि वहां से उनका कार्य सुचारु रूप से चलाया जा सके।
टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा राज्य की लगभग 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है । ऐसे में किसानों और मजदूरों की आमदनी बढ़ाने एवं उनके समृद्धि और खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । क्योंकि, जब हमारे ग्रामीणों की सामर्थ्य क्षमता बढ़ेगी तो राज्य भी सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री आज हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय मेगा किसान क्रेडिट कार्ड वितरण शिविर-सह-जागरूकता एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि किसान एवं मजदूरों के हित में और उन्हें सहयोग करने के लिए सरकार कार्य योजनाओं को बनाकर उसे धरातल पर उतारने का काम कर रही है। केसीसी लोन में बैंकर्स को निर्देशित किया गया है कि वह किसानों को हर संभव सहायता करें । जब सब कदम बढ़ा कर आगे आएंगे तो हम प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेंगे। योजनाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण : मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान, मजदूर भाइयों को सरकार के योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, उसके लिए जमीनी स्तर पर जाकर निरीक्षण करने का काम कर रही है। आज के जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर मैं खुद आपके बीच आकर आपको योजनाओं से आच्छादित करने का काम कर रहा हूं। फलदार पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को मिलेगा वृक्षों का पट्टा : मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हर ग्रामीण को फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। जिस तरह जंगल का पट्टा, जमीन का पट्टा आवंटित किया जाता था, उसी प्रकार अब वृक्षों का भी पट्टा लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। अब सरकारी जमीन पर भी ग्रामीण किसान फल का पेड़ लगा सकेंगे और इस फल के पेड़ का मालिकाना हक भी उनके पास ही रहेगा। कम बारिश से सुखाड़ की आशंका, हालात से निपटने की हो रही तैयारी : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। ऐसे में सुखाड़ की आशंका बढ़ती जा रही है । यह हम सभी के लिए चिंता की बात है, लेकिन इससे निपटने के लिए भी सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब ने साथ मिलकर ढ़ाई साल में कई समस्याओं को समाधान करने काम किया है। इस समस्या के निदान के लिए हम सब साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। किसानों को खेती के लिए सही सलाह मिल सके, इसलिए कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। इस सुखाड़ जैसी परिस्थितियों में किसान क्या करें क्या नहीं उसके लिए किसान इन पदाधिकारियों की सलाह पर खेती कर सकते है। उन्होंने कहा कि हम आदिवासी मूल निवासी के मदद से राज्य के उत्थान के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं। लोगों की सामाजिक सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता : मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अब पदाधिकारी गांव-गांव जाकर आपके लिए कार्य कर रहे हैं। नौजवानों को जेपीएससी में रिकॉर्ड समय में नियुक्ति पत्र मिल रहा है। वृद्धा, असहाय, विधवा को पेंशन से आच्छादित किया जा रहा। सरकार आम लोगों के सामाजिक सुरक्षा के लिए काम कर रही है। लाखों सरकारी कर्मचारियों के पुरानी पेंशन की मांग को पूरा करने का काम किया गया है। इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन-शिलान्यास : मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 42,893 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के बीच लगभग 19081.74 लाख रुपये केसीसी लोन के रूप में वितरित किया। वहीं कुल 58,97,01,161 रुपये राशि के कुल 75 योजनाओं का उद्घाटन एवं 1,46,74,74,444 रुपये राशि के कुल 77 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनकी रही उपस्थिति : मंत्री श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग श्री बादल, विधायक श्री सरफराज अहमद, विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, विधायक श्री अमित कुमार यादव, विधायक श्री उमाशंकर अकेला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, हजारीबाग उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय,उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल एवं प्रमंडल के जिलों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में के.सी.सी. लाभुक एवं आम जनता उपस्थित रहे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को घाटे से बाहर निकालने के लिए सरकार ने 1.64 लाख करोड़ रुपये का पैकेज जारी करने का फैसला लिया है। आज पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगी है। इसके तहत दो फैसले लिए गए हैं। पहला यह कि बीएसएनएल को उबारने के लिए पैकेज जारी किया जायेगा। इसके अलावा उन 29,616 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए काम होगा, जहां अबतक यह सुविधा नहीं पहुंची है। इसके लिए 26,316 करोड़ रुपये का सैचुरेशन पैकेज भी तय किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह वादा किया था। केंद्रीय आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में बीएसएनएल और बीबीएनएल के विलय को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों कंपनियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कामकाज के लिए तालमेल भी बेहतर हो सकेगा। आईटी मिनिस्टर ने बताया कि देश भर में मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 19,722 टावर लगाए जाएंगे। ऐसे सभी गांवों में 4जी कवरेज दी जाएगी, जहां अभी मोबाइल कनेक्टिविटी का अभाव है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के हर हिस्से तक मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। माना जा रहा है कि सरकार ने टेलीकॉम इंडस्ट्री मं, एक बार फिर से बीएसएनएल को स्थापित करने के लिए यह कदम उठाया है। बीते कुछ सालों में रिलायंस जियो और वोडा आइडिया की ओर से कम दाम में 4जी सर्विस उपलब्ध कराने के चलते बीएसएनएल का मार्केट शेयर कमजोर हुआ है। सरकार की ओर से बीएसएनएल पर 30,000 करोड़ रुपये के कर्ज को कम ब्याज वाले बॉन्ड्स के जरिए अदा करने का भी फैसला लिया है। बीएसएनएल के लगातार बढ़ते घाटे को लेकर सरकार चिंतित रही और उसे उबारने के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse