राज काज

View All
Published / 2022-10-18 17:22:38
110 रुपये बढ़ा गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी की विभिन्न फसलों के आगामी विपणन सत्र 2023-24 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) संशोधित करने का फैसला किया जिसके तहत गेंहू का एमएसपी 110 रुपये और जौ का 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह हुयी मंत्रिमंडल के निर्णय की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि चना के एमएसपी में 105 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर में 500 रुपये, सरसों में 400 रुपये और कुसुम के एमएसपी में प्रति क्विंटल में 209 रुपये की वृद्धि का निर्णय किया गया है। इस निर्णय के अनुसार गेंहू का एमएसपी बढ़कर 2,125 प्रति क्विंटल, जौ 1,735 रुपये, चना 5,335, मसूर 6,000 रुपये, सरसों 5450 और कुसुम का एमएसपी 5,650 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के फैसले के अनुसार मसूर का एमएसपी सबसे अधिक बढ़ाया गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों की बेहतरी के लिए फैसले करती है।

Published / 2022-10-18 17:21:51
2023 में एशिया कप खेलने भारतीय टीम नहीं जायेगी पाकिस्तान : शाह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिये पाकिस्तान नहीं जायेगी और टूर्नामेंट का आयोजन किसी तीसरी जगह किया जायेगा। शाह ने यहां आयोजित बीसीसीआई की आम सभा के बाद कहा, एशिया कप 2023 का आयोजन किसी तीसरे स्थान पर होगा। मैं यह बात एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष के तौर पर कह रहा हूं। हम (भारत) वहां (पाकिस्तान) नहीं जा सकते, वह भी यहां नहीं आ सकते। पहले भी एशिया कप का आयोजन तटस्थ जगह पर हुआ है।

Published / 2022-10-18 14:00:06
बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, ली गांगुली की जगह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का 36वां अध्यक्ष बनाया गया। मुंबई में बीसीसीआई एजीएम में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गयी। बिन्नी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली है। रोजर बिन्नी (67) बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। जय शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में काम करना जारी रखेंगे। अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद खाली करेंगे। आशीष शेलार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष होंगे जबकि देवजीत सैकिया संयुक्त सचिव होंगे। निवर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण धूमल आईपीएल के नये अध्यक्ष होंगे।

Published / 2022-10-17 22:51:44
10 को देश के 50वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे जस्टिस चंद्रचूड़

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया नियुक्त किये गये हैं। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने यह जानकारी दी है। मौजूदा सीजेआई उदय उमेश ललित के 65 वर्ष की आयु पूरी कर लेने पर सेवानिवृत्त हो जाने के एक दिन बाद 9 नवंबर को जस्टिस चंद्रचूड़ प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति ललित का 74 दिनों का संक्षिप्त कार्यकाल रहा, जबकि सीजेआई के पद पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का कार्यकाल 2 सालों का होगा। रीजीजू ने ट्वीट किया कि संविधान के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के जज डॉ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को देश का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 9 नवंबर 2022 से प्रभावी होगी। जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

Published / 2022-10-17 20:48:45
भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मनिता ने ग्रहण किया क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, रांची का कार्यभार

टीम एबीएन, रांची। मनिता के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची की अध्यक्षता करने वाली प्रथम महिला एवं प्रथम भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। वे 2016 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुईं और वे रूसी भाषा की वक्ता हैं। उन्होंने मॉस्को और दुशांबे (तजिकिस्तान) में भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने भारत की वैक्सीन कूटनीति, मानवीय सहायता और संकट प्रबंधन से सम्बद्ध रहते हुए विदेश मंत्रालय के रैपिड रिस्पांस सेल में अवर सचिव के रूप में काम किया। भारतीय विदेश सेवा में नियुक्त होने से पहले, उन्होंने भारतीय राजस्व सेवाओं में सेवा की है और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम किया है।

Published / 2022-10-17 18:03:31
झारखंड में नगर निकाय चुनाव : 7 नवंबर तक मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी में गति दिखाई दे रही है। इसको लेकर झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने 7 नवंबर तक मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच होने के बीच नगर निकाय चुनाव होने की संभावना है। सोमवार को चुनाव आयुक्त सभी जिलों के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। जिलों में चुनाव संबंधित तैयारियों की स्थिति को लेकर बातचीत कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी सोमवार को सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव की तैयारियों को लेकर अन्य दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे। चुनाव में कितने सुरक्षा बलों व चुनाव कर्मियों की आवश्यकता पड़ेगी, इसकी भी चर्चा हो रही है। झारखंड के सभी 49 नगर निकायों में इसी वर्ष चुनाव की घोषणा संभव है। निकायों का परिसीमन पूर्व में ही किया जा चुका है, इसके लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। ओबीसी आरक्षण पर लिए फैसले से संबंधित गजट प्रकाशन के बाद आरक्षण रोस्टर पर भी काम तेजी से चल रहा है।

Published / 2022-10-17 17:23:53
किसानों के लिए खुशखबरी : किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के बहाने 8 करोड़ किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 12वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही देशभर के 8 करोड़ किसानों के खाते में 2000- 2000 रुपये चले गए। इस बार केंद्र सरकार ने 12वीं किस्त के लिए 16,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने दिल्ली के पूसा कैंपस में आयोजित पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 मेले के उद्घाटन के दौरान 12वीं किस्त जारी की। वहीं, प्रधानमंत्री ने इस दौरान रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 किसान समृद्धि केंद्रों का भी उद्घाटन किया। साथ ही कृषि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए युवाओं और कृषि वैज्ञानिकों को मंत्र भी दिये। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित यह सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में किसान, कृषि क्षेत्र में काम करने वाले युवा, वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में देश भर में 13,500 से अधिक किसान और लगभग 1500 कृषि स्टार्टअप्स एक मंच पर एक साथ शामिल होंगे। सरकार का दावा है कि इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से एक करोड़ से अधिक किसान वर्चुअली शामिल हो रहे हैं। इस सम्मेलन में भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरूआत की। इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री भारत यूरिया बैग्स लॉन्च किया, जो कंपनियों को एकल ब्रांड नाम भारत के तहत उर्वरकों की मार्केटिंग में मदद करेगी। यानी अब सभी खाद के बैग पर भारत यूरिया, भारत डीएपी लिखा होगा। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अब तक पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत योग्य किसान परिवारों को 12 किश्तों में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। इसमें से 1.6 लाख करोड़ रुपये तो सिर्फ कोविड महामारी के दौरान ट्रांसफर किए गए। वहीं, किसानों के बीच 12वीं किस्त को लेकर खुशी का माहौल है। लोग अपने- अपने अकाउंट चेक कर रहे हैं। आपके खाते में पैसा पहुंचा है कि नहीं इसे पता करने के लिए ये तरीके अपनायें।

Published / 2022-10-16 22:09:52
रांची समेत देशभर में 75 डिजिटल बैंक यूनिट सेंटरों का पीएम ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सहित पूरे देशभर में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 75 डिजिटल बैंक यूनिट का उद्घाटन किया। डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए शुरू ये डिजिटल बैंक 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। देश भर में कुल 75 सेंटर का एक साथ होगा उद्घाटन किया गया है। इसमें झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो स्थित सेंटर पूरे राज्य में एकमात्र है जिसका भी उद्घाटन ऑनलाइन किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है पूरे देश को डिजिटल लाइफ करना और खासकर ग्रामीण इलाकों में भी डिजिटल की लौ को जलाना ताकि डिजिटल लाइफ से कोई भी व्यक्ति अछूता न रहे और इसका लाभ लिया जा सके। इसी उद्देश्य से इस यूनिट का उद्घाटन किया गया है, जो 24 घंटे काम करता रहेगा और प्रधानमंत्री के इस पहल से डिजिटल लाइज़ इंडिया के सपने को बल मिलेगा। ऑनलाइन उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन करते हुए कहा कि आज देश एक बार फिर डिजिटल इंडिया का साक्षी बन रहा है। मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Page 244 of 349

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse