राज काज

View All
Published / 2023-01-04 17:18:37
दूरदर्शन, आकाशवाणी का शीघ्र होगा कायाकल्प

  • उन्नत ढांचा बनाने के लिए ढाई हजार करोड़ की योजना मंजूर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकार ने दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के बुनियादी ढांचे को बदल कर अगले 20 साल के लिए तकनीकी रूप से उन्नत ढांचा तैयार करने के लिए ढाई हजार करोड़ रुपए से अधिक की एक महत्वाकांक्षी योजना को आज मंजूरी दे दी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गयी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक की जानकारी देते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने प्रसार भारती यानी आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो) और दूरदर्शन (डीडी) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए दो हजार 539.61 करोड़ रुपये की लागत वाली केंद्रीय योजना द ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट (बीआइएनडी) के संबंध में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। यह योजना प्रसार भारती को संगठन के बुनियादी ढांचे, कंटेंट के सृजन और सिविल वर्कर में प्रसारण के विस्तार और उन्नयन से संबंधित व्यय हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए है।

Published / 2023-01-04 11:32:52
कड़ाके की ठंड में जानें किस राज्य में कब तक बंद रहेंगे स्कूल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के चलते देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दी गयी है  यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में न सिर्फ छुटि्टयां बढ़ायी गयी हैं, बल्कि कुछ राज्यों में स्कूल की टाइमिंग तक में बदलाव करना पड़ा है। 

आइये जानते हैं किस राज्य में कब तक सर्दी की छुटि्टयां रहेंगी। कहां स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किये गये हैं। भीषण ठंड के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में स्कूल 31 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक बंद कर दिये गये हैं। पहले जिन स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किये गये थे अब उनमेंभी किये जा रहे हैं। शीतकालीन अवकाश वाले जिलों में लखननऊ और फिरोजाबाद के नाम भी जुड़ गये हैं। हालांकि लखनऊ में 4 से 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, डीएम के विवेकाधिकार पर है कि कितने दिन का अवकाश घोषित करते हैं।

Published / 2023-01-04 11:24:42
झारखंड : विधानसभा का 2023 का कैलेंडर स्पीकर ने किया जारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से उनके कार्यालय कक्ष में सभा सचिवालय के विभिन्न संवर्गों के पदाधिकारियों ने भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही उन्हें नववर्ष की बधाईयां दी। इस अवसर पर झारखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने झारखंड विधानसभा का 2023 का कैलेंडर अध्यक्ष महतो को प्रस्तुत किया, जिसे उन्होंने जारी की।

विधानसभा के संयुक्त सचिव शिशिर कुमार झा, संयुक्त सचिव रंजीत कुमार , उपसचिव अनूप कुमार लाल, उपसचिव गुरु चरण सिंकु, अवर सचिव रीता बसावतिया, अवर सचिव राव दीपेंद्र, अवर सचिव सरोज कुमार, अवर सचिव रामाशीष यादव प्रभारी मुख्य मार्शल सुनील कुमार एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Published / 2023-01-03 23:23:34
रांची : जिले के प्रमुख स्थानों पर हुई अलाव की व्यवस्था

  • बढ़ती ठंड को देख रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर हुई अलाव की व्यवस्था
  • बढ़ती ठंड के मद्देनजर सभी अंचल अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

टीम एबीएन, रांची। बढ़ती ठंड के मद्देनजर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा के निदेश पर जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है। जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों पर लोगों को ठंड से राहत देने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी अंचल अधिकारियों को ठंड के मद्देनजर सतर्क रहते हुए अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा निर्देश दिया था। उपायुक्त द्वारा रांची जिले के सभी अंचल अधिकारियों को लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।

Published / 2023-01-03 22:49:03
झारखंड : बढ़ती ठंड को देख प्राइमरी स्कूल 8 जनवरी तक रहेंगे बंद

  • प्राथमिक शिक्षा सचिव ने उपायुक्तों को भेजा पत्र

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। बढ़ते ठंड को देखते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निर्देश पर विभाग ने चिट्ठी जारी कर दी है। दरअसल, क्रिसमस की छुट्टी के बाद 2 जनवरी से सभी सरकारी स्कूल खुल गये थे। लेकिन 2 जनवरी से ही अचानक मौसम में भी परिवर्तन हो गया। कुहासे के बीच कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इसी को देखते हुए कक्षा एक से कक्षा 5 तक के स्कूली बच्चों के हित में यह फैसला लिया गया।

शिक्षा मंत्री को जानकारी मिली थी कि कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चे ज्यादा ठंड की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इसी के आलोक में प्राथमिक शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने इस बाबत सभी उपायुक्तों को चिट्ठी जारी कर दी है। इस दौरान शिक्षकों को स्कूल आना होगा। उन्हें तमाम अभिलेख को अपडेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान कक्षा पांच तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलता रहेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक 5 जनवरी तक सुबह के वक्त कोहरा और धुंध के साथ दिनभर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। इसकी वजह न्यूनमत और अधिकतम तापमान के अंतर में कमी आ जाती है। इसकी वजह से ज्यादा ठंड का एहसास होता है। आपको बता दें कि रांची समेत झारखंड के ज्यादातर इलाकों में ठंडी हवा भी चल रही है। 

ऐसे समय में बच्चों और बुजुर्ग को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत पड़ती है। फिलहाल, अस्पताल के ओपीडी में ठंड की वजह से बुखार और सर्दी के मामले बढ़ गये हैं। आपको बता दें कि राज्य के ज्यादातर निजी स्कूल 6 जनवरी से खुल रहे हैं।

Published / 2023-01-03 20:51:27
नववर्ष : सीएम से मिले कई विधायक और अधिकारी

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय श्रीवास्तव, प्रधान सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग वंदना दादेल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के श्रीनिवासन, पुलिस महानिदेशक (डीजी) रेल अनिल पालटा, पुलिस महानिदेशक (डीजी) एसीबी अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को बुके भेंटकर नये वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से सभी को नववर्ष की मंगलकामनाएं दीं।

Published / 2023-01-03 18:55:49
27 को परीक्षा पे चर्चा करेंगे पीएम मोदी

  • छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को करेंगे संबोधित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मैं कला उत्सव 2022 के सर्वश्रेष्ठ 3 ग्रुप्स को दिल्ली आने का न्योता देता हूं। यह बच्चे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर परेड देखेंगे और 27 जनवरी को जब पीएम नरेंद्र मोदी पीपीसी2023 के मंच पर होंगे तब इन बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा। 

परीक्षा पे चर्चा में, पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव से निपटने के मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री इस संवाद कार्यक्रम के दौरान तनाव को पीछे छोड़ने और परीक्षा के डर को दूर करने तथा परीक्षा को त्योहार की तरह मनाने के टिप्स साझा करेंगे।

 शिक्षा मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने डर को दूर करने और त्योहारों की तरह परीक्षा मनाने का मंत्र जानें! इसमें कहा गया है, परीक्षा पे चर्चा 2023 की गतिविधियों में भाग लें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे बातचीत करने का मौका पाएं।

Published / 2023-01-03 17:41:22
10 को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक

  • अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय में होगी बैठक

टीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचित किया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक रांची में, मंगलवार, दिनांक 10 जनवरी 2023 को अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

Page 217 of 349

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse