राज काज

View All
Published / 2023-02-14 18:08:15
इतिहास की सबसे बड़ी डील एअर इंडिया-एयरबस के बीच

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को दी बधाई

एबीएन सेंट्रल डेस्क। टाटा समूह ने अपनी एयरलाइन एअर इंडिया के लिए 250 विमान खरीदने को लेकर फ्रांसीसी कंपनी एयरबस के साथ डील पर मंगलवार को हस्ताक्षर किया। दोनों कंपनियों के बीच हुई यह डील अब तक की सबसे बड़ी डील कही जा रही है। इस सौदे के तहत टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के ए350 और 210 छोटे आकार के विमान खरीदेगी। 

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एअर इंडिया-एयरबस साझेदारी के शुभारंभ में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को इस बड़ी डील के लिए बधाई दी। वहीं मैक्रों ने प्रधानमंत्री को डियर नरेंद्र कहकर संबोधित किया और इस नई पाटनर्शिप के आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। 

इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, एअर इंडिया और एयर बस को ऐतिहासिक समझौते के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं...। यह महत्वपूर्ण डील भारत और फ्रांस के गहराते संबंधों के साथ-साथ भारत के सिविल एविएशन सेक्टर की सफलताओं और आकांक्षाओं को भी दर्शाता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता का मुद्दा हो या वैश्विक खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा का, भारत और फ्रांस मिलकर सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड विजन के तहत एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में कई नये अवसर खुल रहे हैं। 

वहीं इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल टाटा संस के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा कि हमने एयरबस के साथ बहुत अच्छे संबंध बनाये हैं। आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने एयरबस से 250 विमान हासिल करने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।

Published / 2023-02-14 08:36:52
खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में डिग्री और मॉडल कॉलेज का उदघाटन करेंगे सीएम हेमन्त सोरेन

टीम एबीएन, लातेहार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार में हैं, मंगलवार को जिला स्टेडियम में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इससे पहले सोमवार शाम लातेहार पहुंचकर सीएम ने स्कूल और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।

मंगलवार 14 फरवरी को लातेहार में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री सोमवार शाम ही लातेहार पहुंच गये। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास के कारण जिला में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गयी है। इसके अलावा गाड़ियों के आवानगम में कई तब्दीलियां की गयी हैं। लातेहार मुख्य मार्ग से गुजरने वाली वाहनों के रूट को डायवर्ट किया गया है, जिसमें डाल्टनगंज रांची मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों को मेन रोड के बदले डायवर्सन रोड निर्धारित किया गया। रांची से पलामू जाने वाली बड़ी गाड़ियों को चंदवा से बालूमाथ होते हुए पांकी के रास्ते पलामू जा रहे। 

वहीं पलामू से रांची जाने वाले बड़े व्यवसायिक वाहनों को भी इसी रास्ते से चल रहे। दूसरी ओर छोटी गाड़ियों के लिए लातेहार के उदयपुरा से हेरहंज और मनिका से जा रहे।

लातेहार पहुंचकर हेलीपैड से मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ निकले और प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के बालक छात्रावास पहुंचने पर छात्रों ने सीएम को उनके एक हाथ से बनायी एक तस्वीर उपहार स्वरूप दिया। छात्रावास में उत्पन्न समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही सुविधा मुहैया कराने का आश्वसन दिया।

मुख्यमंत्री ने लातेहार सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों से मिलकर व्यवस्था, भोजन और दवा की जानकारी ली। अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मियों के मानदेय की मांग को लेकर सीएम ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जायेगी।

Published / 2023-02-13 20:33:40
लातेहार पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, जोरदार स्वागत

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को लातेहार पहुंचे। जहां उदयपुरा स्थित हेलिपैड पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। मौके पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। वे मंगलवार को यहां खतियानी जोहार यात्रा की शुरुआत करेंगे।

Published / 2023-02-13 11:57:51
बेंगलुरु का आसमान आज नये भारत का साक्षी बना : पीएम

  • एयरो इंडिया 2023 : नई ऊंचाई- नये भारत की सच्चाई है : मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बेगलुरु का आसमान आज नये भारत का साक्षी बन रहा है। नई ऊंचाई- नई भारत की सच्चाई है।

 एयरो इंडिया का आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिये हैं। 

इसमें भारतीय एमएसएमई भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है। इस दौरान भारत आसमान में अपनी ताकत दिखा रहा है। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन समारोह में फ्लाईपास्ट के दौरान गुरुकुल गठन का नेतृत्व कर रहे हैं।

Published / 2023-02-12 20:57:24
खेल महाशक्ति बनने की पूरी क्षमता रखता है भारत : अनुराग ठाकुर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केन्‍द्रीय सूचना प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि भारत में खेलों की महाशक्ति बनने की पूरी क्षमता है। यहां उप्र वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 में उत्तर प्रदेश में खेल क्षेत्र की निवेश क्षमता और एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि भारत में खेलों की महाशक्ति बनने की पूरी क्षमता है।

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खेलों के प्रति इतना झुकाव है कि वह खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से जानने के साथ उनके परिवार वालों का भी हालचाल लेते हैं। ठाकुर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश, जिसने दूसरे राज्यों के ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया है, वह प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि पहल का अनूठा उदाहरण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिर्फ एक खेल को ही नहीं, बल्कि हर खेल को बराबर का प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में खेलों की अहम भूमिका होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 2021 में खेलो इंडिया में बैडमिंटन और कुश्ती को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हर सांसद आज अपने संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ का आयोजन कर रहे हैं।

Published / 2023-02-12 20:50:46
लातेहार : खतियानी जोहार यात्रा में 14 को सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर जिला में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री 14 फरवरी को जिला स्टेडियम में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसको लेकर पार्टी स्तर से भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

सीएम के दो दिवसीय प्रवास के कारण लातेहार मुख्य मार्ग से गुजरने वाली वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। डालटेनगंज-रांची मार्ग से गुजरने वाली वाहनों को मुख्य मार्ग के बदले डाइवर्सन रोड से गुजरना होगा। रांची से पलामू जाने वाली व्यवसायिक वाहनों को चंदवा से बालूमाथ होते पांकी के रास्ते पलामू जाना होगा। इसी प्रकार पलामू से रांची की ओर जाने वाली बड़े व्यवसायिक वाहनों को भी इसी रूट से चलना होगा। छोटी गाड़ियों के लिए लातेहार के उदयपुरा से हेरहंज और मनिका के रास्ते गुजारना होगा।

Published / 2023-02-12 16:40:13
जानें कौन हैं नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

  • दो बार लोकसभा सांसद, आरएसएस व जनसंघ से जुड़े रहे, मोदी के रहे हैं करीबी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया गया है। फेरबदल में मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। वही सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के नये राज्यपाल होंगे। राधाकृष्णन भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं और दक्षिण भारत में राधाकृष्णन की राजनीति में अलग पकड़ रही है। वह दो बार लोकसभा के लिए भी चुने गये हैं। दो बार लोकसभा का चुनाव जीता, जबकि तीन बार 2004, 2012, 2019 में चुनाव हार चुके हैं।

बता दें कि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता है... जो अब झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।वह दो बार कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गये थे।वह तमिलनाडु के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं और उन्हें पार्टी के आलाकमान द्वारा केरल भाजपा प्रभारी वह 2016 से 2019 तक अखिल भारतीय कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष थे।

सीपी राधाकृष्णन लोकसभा के दो बार सदस्य भी रह चुके हैं। सन 1998 और 1999 के आम चुनावों में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। 2004, 2012 और 2019 में व हार गये थे।

सीपी राधाकृष्णन दक्षिण और तमिलनाडु से भाजपा के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में से हैं और 16 साल की उम्र से 1973 से 48 साल तक आरएसएस और जनसंघ से सीधे संगठन से जुड़े रहे हैं। 2014 में, उन्हें कोयम्बटूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए भाजपा का उम्मीदवार नामित किया गया था और तमिलनाडु की दो बड़ी पार्टियों, डीएमके और एआईएडीएमके के गठबंधन के बिना, उन्होंने 3,89,000 से अधिक मतों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो तमिलों में सबसे अधिक था।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 2021 में रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था।

Published / 2023-02-12 11:21:05
राष्ट्रपति ने 13 राज्यों के राज्यपाल-एलजी बदले, जानें कौन-कहां भेजे गये

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है।

वहीं, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Page 202 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse