एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के वन्य-जीव संरक्षण के इतिहास में शनिवार को एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आ रहे हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। स्वागत के लिए तैयार हो जाइये। दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को रवाना हुए 12 चीते शनिवार को भारत पहुंचेंगे। इन चीतों में सात नर और पांच मादा शामिल हैं।
भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों ने भारत की यात्रा शुरू कर दी है। भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शनिवार को उन्हें स्वदेश पहुंचायेगा। चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में स्थानांतरित किया जायेगा। इससे पूर्व नामीबिया से लाये गये आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दक्षिण अफ्रीका से लाये जा रहे 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार सुबह 10 से 11 के बीच चीते एयरफोर्स के प्लेन से ग्वालियर एयरपोर्ट आयेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 11:30 बजे तक कूनो नेशनल पार्क पहुचेंगे, जिसके बाद सीएम चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। कूनों में नये मेहमानों के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी हैं।
टीम एबीएन, रांची। उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्रा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। पूर्व में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से की थी।
अभी झारखंड हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में अपरेश कुमार सिंह कार्य कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से की थी।
टीम एबीएन, रांची। ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) गोड्डा जिले के महगामा में 300 बेड का आधुनिक अस्पताल खोलेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय कोयला तथा खान मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में आज झारखंड मंत्रालय में कोल इंडिया भारत सरकार की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) तथा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के साथ दो एमओयू पर समझौता हुआ।
इसके अलावा रांची विवि परिसर मोरहाबादी में सीसीएल के सीएसआर मद से उपलब्ध करायी जाने वाली राशि से 5000 अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले पुस्तकालय का भी निर्माण होगा। दो एकड़ भूमि में बनने वाले इस पुस्तकालय के लिये 62,43,39,300 रुपये खर्च होगा। जो लगभग 1173 वर्ग मीटर क्षेत्र के जी प्लस 5 भवन होगा। इसे दो वर्ष में पूरा किया जायेगा। यह पुस्तकालय सुविधाओं से लैस होगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
झारखण्ड राज्य जो आदिवासी बहुल राज्य के राजधानी रांची शहर में विभिन्न जिलों से अत्याधिक संख्या में छात्र-छात्राएं यहां आकर अध्ययन करते हैं, जो उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। इस पुस्तकालय के बन जाने से उन्हें लाभ मिलेगी। उक्त भवन के निर्माण के फलस्वरूप यह राज्य के लिये अद्वितीय शैक्षिक संस्था के रूप में विकसित होगा।
ओपीडी क्षेत्र और अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे के साथ एक जी+3 अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा। आईसीयू और अन्य सुविधाओं के साथ मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल यूनिट की होगी सुविधा। अस्पताल की सभी सुविधाएं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ आवासीय भवन का निर्माण।
टीम एबीएन, रांची। 02-03 मार्च 2023 को झारखंड राज्य में प्रस्तावित G-20 समिट के दौरान विभिन्न देशों के डेलिगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे। डेलिगेट्स को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए Liasion Officer इनके साथ रहेंगे। आज दिनांक 17 फरवरी 2023 को डेलिगेट्स के साथ Liasion Officer के रुप में प्रतिनियुक्ति हेतु चिन्हित पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गयी।
समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागार में डॉ मनीष रंजन, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार, राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, रांची, अंजली यादव, निदेशक, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग एवं विशाल सागर, निदेशक, जैपआईटी ने Liasion Officer की प्रतिनियुक्ति हेतु चिन्हित पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। पीपीटी के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को जी-20 समिट से संबंधित जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
ब्रीफिंग की शुरुआत में उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जी-20 सम्मेलन झारखंड में होना गर्व की बात है एवं इसके सफल संचालन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि Liasion Officer के तौर पर जिन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की होगी, वो डेलिगेट्स के आगमन, भ्रमण, होटल में ठहरने और प्रस्थान के समय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे। Liasion Officer के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी अपने कार्यों का सही तरीके से निर्वहन करेंगे।
डॉ मनीष रंजन, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार ने पीपीटी के माध्यम के Liasion Officer की प्रतिनियुक्ति हेतु चयनित पदाधिकारियों को जानकारी दी। श्री रंजन ने डेलिगेट्स के सहयोग, व्यवहार और डूज एवं डोंट को लेकर चिन्हित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
अंजली यादव, निदेशक, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग द्वारा G-20 समिट से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि G-20 हेतु डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नोडल विभाग हैं। जिसमें ज्यादातर डेलिगेट्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी से होंगे। कुल 130-150 डेलिगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे। जिसमें 60-70 जी-20 देशों के डेलिगेट्स, 50-60 भारतीय डेलिगेट्स तथा 30 एमईए/डीएसटी/सीएसआईआर के ऑफिशियल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए यह बड़ा आयोजन है, सभी पदाधिकारियों से गंभीरतापूर्वक अपने कार्य एवं दायित्व के निर्वहन की अपेक्षा है।
विशाल सागर, निदेशक, जैपआईटी द्वारा भी Liasion Officer की प्रतिनियुक्ति हेतु चिन्हित पदाधिकारियों को उनके पहनावा, व्यवहार आदि से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
टीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल माननीय सीपी राधाकृष्णन को पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया।
टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड्स (सीसीएल) द्वारा CSR मद से रांची विश्वविद्यालय परिसर मोरहाबादी रांची में 5000 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले पुस्तकालय भवन (लाइब्रेरी) के निर्माण हेतु समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू .) की खास बातें..
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) द्वारा राज्य के गोड्डा जिला स्थित महागामा में 300 शैय्या की आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल निर्माण के समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) की खास बातें..
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत तथा सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट की। मौके पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को शॉल ओढ़ाकर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक महागामा श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, खान सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सी.सी.एल.) के सीएमडी श्री पी.एम. प्रसाद, डायरेक्टर पर्सनल श्री हर्ष नाथ मिश्रा, जीएम सीएसआर श्री एल. बालाकृष्णा, नोडल अधिकारी श्री शंकर झा, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के वेलफेयर एवं सीएसआर जीएम श्री बी.के. झा, सीएमडी श्री ए.पी. पंडा, निदेशक कार्मिक श्रीमती आहूति स्वाईं सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। आज रांची में सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड भारत कोकिंग कोल लिमिटेड एवं सीएमपीडीआई लिमिटेड के CMDs एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इन कंपनियों के काम-काज की समीक्षा केंद्रीय कोयला मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने की।
बैठक में CCL, ECL एवं BCCL द्वारा वर्ष 2022-23 के अपने कोयला उत्पादन एवं ऑफ-टेक लक्ष्य समय से हासिल करने के निर्देश भी दिये।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित होटल ताज पैलेस में आज (शुक्रवार) शाम वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन-2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन-2023 का विषय है- लचीलापन, प्रभाव, प्रभुत्व। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का समापन 18 फरवरी को होगा।
इस सम्मेलन की मेजबानी हर साल द टाइम्स समूह करता है। यह विचारकों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को साझा मंच प्रदान करता है। इसमें प्रमुख आर्थिक चुनौतियों को समाधान प्रदान करने पर बल दिया जायेगा। इस सम्मेलन में 200 से अधिक उद्योगपति 40 सत्रों को संबोधित करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse