राज काज

View All
Published / 2023-03-12 20:16:36
13 मार्च से फिर शुरू होगा झारखंड विधानसभा सत्र

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र फिर से सोमवार से शुरू होगा। प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।होली की छुट्टी को लेकर चार मार्च से 12 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित थी। इस दौरान नियोजन नीति को लेकर लगातार सदन की कार्यवाही बाधित रही।

झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने भी नियोजन को मुद्दा बनाया। सोमवार को विपक्ष फिर नियुक्ति के मामले पर सदन में उठायेगा। इस बीच विपक्ष ने सवाल का जवाब सरकार ने तैयार कर लिया है। नियुक्ति नियमावली को लेकर सरकार ने कैबिनेट में जो फैसला लिया है उसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने निकाल दी है। अधिसूचना के मुताबिक राज्य सरकार ने भोजपुरी, मगही और अंगिका सहित सात क्षेत्रीय भाषाओं को हटाकर हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत को शामिल कर लिया है। साथ ही मैट्रिक और इंटर झारखंड से पास होने की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया है।

विपक्ष के प्रहार को कुंद करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मोर्चा संभालेंगे। कहा जा रहा है कि 13 मार्च को मुख्यमंत्री सदन में नियुक्ति नियमावली पर अपना वक्तव्य दे सकते हैं। 

चार मार्च को इस मामले पर विपक्ष के हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा था कि सरकार 13 मार्च को सदन में अपना पक्ष रखेगी। उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट ने भी इसी मामले को लेकर सरकार की नियुक्ति नियमावली को रद्द किया था।

Published / 2023-03-12 16:54:34
पीएम कृषि सम्मान निधि योजना के लिए पंचायतों में शिविर लगायेगा डाक विभाग

  • इंडिया पोस्ट पेमेंट के तहत जिले के 51 डाक घरों में खुले 3328 खाते

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रधानमंत्री सम्मान निधी के लाभुकों की किस्त रुकी हुई है, वो सभी डाकघरों में खाता खुलवायें। केंद्र सरकार ने इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ अनुबंध किया है, जिसके तहत डाक घरों के माध्यम से खाता खुलवाने का अभियान जारी है और उनके रुपये मिल सके इसके लिए डाक विभाग के कर्मचारी, जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करेंगे और उनके खाते खोलेंगे।

कोडरमा डाक विभाग के निरीक्षक अधिकारी अशोक मंडल ने बताया की इसके लिए पंचायत भवनों में कैंप का आयोजन भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में किया जायेगा ताकि इसका लाभ किसानों को मिल सके। बहुत से किसानों को इसका अबतक लाभ मिल भी चुका है। जिन लाभुकों का डीबीटी लिंक नही हुआ है उन किसानों के खाते में पीएम किसान निधि की राशि नहीं पहुंच पा रही है। जबकि कई किसानों को 13 किस्त की राशि पहुंच चुकी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट डाक घर के तहत जिले के 51 डाक घरों में फरवरी माह से 11 मार्च तक 3328 खाते खुल चुके हैं।

पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए करना होगा आवेदन

डीबीटी के तहत इंडिया पोस्ट बैंक में जो भी खाते खोले जा रहे है उसमे 200 रुपए से की राशि के साथ खाता खोलने का प्रावधान है। उसके लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और बायो मेट्रिक के लिए लाभार्थी को स्वयं रहना अनिवार्य है। तभी खाता खुल सकेगा और इसके पश्चात ही प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के राशि की किस्त खाते में आना शुरू हो जायेगा।

Published / 2023-03-12 14:26:04
एच3एन2 : अलर्ट राज्य सरकार एक-दो दिनों में जारी करेगी एडवाइजरी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कुछ राज्यों में एच3एन2 इंफ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार अलर्ट है। राज्य सरकार विभिन्न जिलों को एडवाइजरी जारी करने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का इंतजार कर रही थी। केंद्र ने शुक्रवार को इस वायरस की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार को गाइडलाइन भेज दी। अब राज्य सरकार की ओर से एक-दो दिनों में सभी जिलों को इस वायरस की रोकथाम को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी जायेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए पत्र और गाइडलाइन में मौसमी इंफ्लूएंजा के सब वैरिएंट एच3एन2 वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को इस वायरस के संक्रमण पर निगरानी बढ़ाने को कहा है। इसके तहत इंफ्लूएंजा जैसी बीमारी (आइएलआइ) या गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआइ) से पीड़ित मरीजों के उपचार को लेकर गाइडलाइन का पालन करने को क हा गया है। साथ ही दवा, आक्सीजन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अस्पतालों की तमाम तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते केस का भी जिक्र करते हुए इसपर भी नजर रखने का अनुरोध किया है। हालांकि, झारखंड में वर्तमान में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। उन्होंने टेस्ट, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन पर जोर दिया है।

बता दें कि भारत में एच3एन2 वायरस से हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस वायरस के लक्षण मौसमी फ्लू के समान होते हैं। बुखार, खांसी और बलगम समेत सांस की समस्या के लक्षण दिखाई देते है। कई मरीजों को शरीर दर्द, उल्टी या दस्त सहित अन्य समस्याएं भी होती हैं।

झारखंड में रिम्स, रांची और एमजीएम, जमशेदपुर में इसकी जांच की सुविधा पहले से उपलब्ध है। एच3एन2 इंफ्लूएंजा के संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि यह एक प्रकार का फ्लू ही है। इससे सावधानी जरूरी है। बच्चों, बजुर्गों और गंभीर रोगियों को कोरोना की तरह ही विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।

Published / 2023-03-10 18:58:00
खेलो इंडिया : आज से देश के 50 शहरों में शुरू हुआ 10 का दम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया 10 का दम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतररष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के एक भाग के रूप में आयोजित इस टूर्नामेंट की आज देश के 50 से अधिक शहरों में एक साथ शुरुआत हुई। 

ठाकुर ने कहा कि पिछले कई महीनों से देश भर में हो रहे कई खेलो इंडिया महिला लीग की सफलता के बाद 10 का दम देश में हजारों महिलाओं को खेल के प्रति अपने जज्बे के इजहार का एक और मौका देगा। कुल 10 खेलों में 10 से 31 मार्च तक 26 राज्यों में स्थित 50 से अधिक शहरों में टूर्नामेंट में लगभग 15000 एथलीट भाग लेंगे। 

इस आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने एक करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। आज सुबह इस कार्यक्रम के भव्य शुभारंभ के मौके पर संदीप प्रधान, महानिदेशक, खेल प्राधिकरण के साथ-साथ केंद्रीय खेल मंत्रालय और साई के कई विशिष्ट लोग मौजूद थे। उद्घाटन समारोह में लगभग 2000 महिला एथलीटों ने जेएलएन स्टेडियम में भी भाग लिया, जिसमें खेलो इंडिया दस का दम प्रतिभागियों के साथ-साथ कैंपर भी शामिल थे।

ठाकुर ने कहा कि है दम तो बढ़ाओ कदम खेलो इंडिया 10 का दम कार्यक्रम की टैगलाइन है और यह एक और बड़ा कदम है जिसे हमने खेल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया है। साई के कई महीनों से पूरे देश में 14 खेलों में महिला लीग आयोजित करने के प्रयास ने 20,000 मजबूत महिला एथलीटों को जोखिम और सशक्तिकरण प्राप्त करने का अवसर दिया है। 

मुझे यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि इन लीगों को काफी सफलता मिली है। मैरी कॉम और पीवी सिंधु जैसे एलीट एथलीटों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मैरी कॉम से लेकर लवलीना, निखत और पीवी सिंधु से लेकर साइना नेहवाल तक, इन लड़कियों ने बार-बार भारत का गौरव बढ़ाने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है। 

अब इस तरह के टूर्नामेंट ऐसे और सुपरस्टार्स को जन्म देंगे। हम सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट और खेल के मैदान उपलब्ध कराने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, अब समय आ गया है कि सभी महिलाएं अपनी ताकत दिखायें।

Published / 2023-03-10 18:28:46
वंदे भारत के लिए सीटें और कोच जमशेदपुर में बनाने की तैयारी

टाटा स्टील को मिला 145 करोड़ का ठेका 

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। हर राज्य इस समय इस ट्रेन को चाह रहा है। हर राज्य के लोगों की चाहत हैं कि उनके यहां भी मेड इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हो। इसी कड़ी में झारखंड के नाम एक और गौरव का पल जुड़ गया है। 

दरअसल, अब देश की सबसे तेज ट्रेन के कोच और सीट झारखंड में बनायी जायेगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी टाटा स्टील को मिली है।  भारतीय रेलवे का टाटा स्टील के साथ कई योजनाओं को लेकर करार हुआ है। टाटा स्टील अब वंदे भारत एक्सप्रेस में फर्स्ट क्लास एसी से लेकर थ्री टायर एसी कोच में लगने वाली सीटों को बनायेगा। 

इसके अलावा टाटा स्टील को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एलएचबी कोच बनाने का ठेका भी मिला है। इसमें पैनल, विंडो, रेलवे का स्ट्राक्चर बनाये जायेंगे। टाटा स्टील एफआरपी के तहत वाइड वाल और सीलिंग पैनल भी तैयार कर रही है। भारतीय रेलवे ने करीब 145 करोड़ का टेंडर टाटा स्टील को दिया है,जिसमे वो वंदे भारत रैंकों के पार्ट्स का निर्माण करेंगे। ये काम 12 महीनों में पूरा होना है।  

हाल के समय के टाटा स्टील को रेलवे की तरफ से कई नए टेंडर मिलें हैं। भारतीय रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे कोरिडेर का काम भी टाटा स्टील को मिला है। ट्यूब डिवीजन से भी रेलवे के उपकरण बनाये जा रहे हैं।

Published / 2023-03-10 18:23:38
पलामू : सहियाओं को मिलेगा टैब, बंडी और बैज

  • बेहतर कार्य करने का प्रयास करें सहिया, मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि : डॉ केनेडी 
  • आइइसी और सीएम कोषांग की हुई प्रमंडल स्तरीय समीक्षा

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य इकाई द्वारा आज पलामू सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें समुदाय उत्प्रेरण (सहिया) और आइइसी (प्रचार-प्रसार) आदि कार्यों की समीक्षा की गयी। राज्य समुदाय उत्प्रेरण कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ जॉन एफ केनेडी ने कहा कि राज्य गाइडलाइंस को फॉलो करें और बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास करें।

बैठक में बताया गया कि बेहतर कार्य करने वाली सहियाओं को मेडल, बैज, प्रोत्साहन राशि एवं बंडी दी जायेगी। स्वास्थ्य के कुल 14 इंडिकेटर में बेहतर करने वाली कुल स्वास्थ्य सहियाओं को स्वर्ण, रजत, कांस्य और श्वेत बैज पहना कर सम्मानित किया जायेगा। 

स्वर्ण सहिया को एक हजार रुपये, रजत को 500 और कांस्य श्रेणी की सहिया को 250 रुपये मानदेय के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इसके अतिरिक्त राज्य भर की स्वास्थ्य सहियाओं को टैब भी प्रदान किया जायेगा। जिससे सहिया एप्प के माध्यम से कार्य करने में आसानी होगी। मौके पर सहिया सहायता निधि, सहिया कोर्पस फंड, अनटाइड फंड आदि की भी समीक्षा की गयी। 

बैठक में राज्य समुदाय उत्प्रेरण कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ जॉन एफ केनेडी, क्षेत्रीय उप निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, पलामू के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, गढ़वा के सिविल सर्जन-सह-पलामू एसीएमओ डॉ अनिल कुमार, सहिया कोषांग की राज्य समन्वयक-सह-प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अकई मिंज, सहिया प्रशिक्षण समन्वयक मनीर अहमद, मीडिया कंसल्टेंट अजय कुमार सहित पलामू, गढ़वा और लातेहार के डीपीएम स्वास्थ्य, जिला लेखा प्रबन्धक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम और प्रखंड लेखा प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में आइइसी और समुदाय उत्प्रेरण कोषांग के भौतिक और वित्तीय समीक्षा हुई और आवश्यक निर्देश दिये गये।

Published / 2023-03-09 21:42:51
अब पाकिस्तानी हरकतों का कड़ा जवाब देगा भारत...

  • अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के बाद चीन के साथ तनाव की आशंका 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिकी खुफिया तंत्र ने बुधवार को सांसदों से कहा कि उसे आशंका है कि भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ सकता है और उनके बीच संघर्ष की आशंका है। खुफिया तंत्र के अनुसार, ऐसी आशंका है कि पाकिस्तानी उकसावों की स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पहले की तुलना में अधिक सैन्य बल के साथ जवाब देगा।

यह मूल्यांकन अमेरिकी खुफिया तंत्र के वार्षिक खतरे के आकलन का हिस्सा है, जिसे राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय द्वारा अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, भारत-चीन द्विपक्षीय सीमा विवाद को बातचीत के जरिये सुलझाने में लगे हुए हैं, लेकिन 2020 में देशों की सेनाओं के बीच हुए संघर्ष के मद्देनजर संबंध तनावपूर्ण ही रहेंगे। 

इस घटना के बाद से दोनों के बीच संबंध गंभीर स्तर पर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विवादित सीमा पर भारत और चीन दोनों द्वारा सेना का विस्तार दो परमाणु शक्तियों के बीच सशस्त्र टकराव के जोखिम को बढ़ाता है, जिससे अमेरिकी लोगों तथा हितों को सीधा खतरा हो सकता है। इसमें अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग की जाती है। 

पिछले गतिरोधों से स्पष्ट है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगातार निम्न-स्तर के संघर्ष तेजी से बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव विशेष रूप से चिंता का विषय है। हालांकि दोनों देश संभवत: 2021 की शुरुआत में नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के फिर से संघर्ष विराम पर राजी होने के बाद से अपने संबंधों को मजबूत करने के इच्छुक हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने का लंबा इतिहास रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कथित या वास्तविक पाकिस्तानी उकसावों का जवाब अब भारत द्वारा पहले से कहीं अधिक सैन्य बल के जरिए देने की आशंका है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान आतंकवाद-रोधी वार्ता कि अमेरिका को पाकिस्तान के साथ काम करने की हमारी इच्छा को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है, ताकि आतंकवादी खतरों, हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने, क्षेत्र में मौजूद खतरों आदि से निपटा जा सके।

Published / 2023-03-08 18:03:13
भारत दौरे पर अहमदाबाद का साबरमती आश्रम देखने पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की यात्रा पर हैं। वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे। यहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद अल्बानीज ने यहां साबरमती आश्रम का दौरा भी किया। 

उनके साथ व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल, संसाधन और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मंत्री मेडेलीन किंग और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है। यहां वह भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच भी देखेंगे। साथ ही दिल्ली पहुंचने से पहले वह नौ मार्च को मुंबई भी जायेंगे। भारत रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि हमारे पास भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।

हमारे बड़े, विविध भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के कारण ही ऑस्ट्रेलिया एक बेहतर स्थान है। यह यात्रा भारत के साथ हमारे संबंधों को गहरा करने और हमारे क्षेत्र में स्थिरता और विकास के लिए एक ताकत बनने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

Page 192 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse