टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान से बटन दबाकर 1876 करोड़ की 10.04 किलोमीटर वाली एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा झारखंड राज्य की 3842 करोड़ की लागत की 9 अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इन सभी योजनाओं का लाभ झारखंड, ओड़िशा और बंगाल के लोगों को होगा। वहीं एनएच 33 पर जाम से भी मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के विकास में झारखंड का बड़ा योगदान रहा है। यहां से कोयला और आयरन प्राप्त होता है जिससे देश का विकास हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास का सबसे महत्वपूर्ण आयाम सड़कें ही होती हैं। अमेरिका अगर आज विकास की ओर से अग्रसर है तो इसका मुख्य कारण सुगम सड़क मार्ग है। उन्होंने कहा है कि रोजगार के लिए ओधोगिक विकास होना जरुरी है। अगर इंडस्ट्री कहीं भी लगानी है तो चार बातों को होना जरुरी है, जिनमे वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के आने के पहले झारखंड में 200-250 किलोमीटर तक ही राष्ट्रीय मार्ग था, आज झारखंड में 4000 किलोमीटर से ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का कार्यक्रम बनाया है।
उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि देश की पहली डबल डेकर सड़क की शुरुआत झारखंड के जमशेदपुर से हुई है। उन्होंने इसके लिए जमशेदपुर के स्थानीय सांसद विधुत वरण महतो के साथझ्रसाथ स्थानीय जनता को धन्यवाद दिया। इलेवेटेड रोड के अलावा जमशेदपुर में 2843 करोड़ की लागत से 220 किलोमीटर की दस परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास भी नितिन गडकरी ने किया।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा विशेष तैयारी कर रही है। भाजपा की योजना पूरी दुनिया में इसके प्रसारण की है।
भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि पीएम मोदी इस समय वैश्विक नेता हैं। ऐसे में इसका प्रसारण पूरी दुनिया में किये जाने की तैयारी चल रही है। सभी देशों ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की है। लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। हम मन की बात को ज्यादा से ज्यादा देशों में प्रसारित करना चाहते हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लिए गुरुवार यानी 23 मार्च का दिन काफी अहम माना जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी झारखंड के लिए सौगात की बरसात करने वाले हैं। 10 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।
23 मार्च को नितिन गडकरी दोपहर 1.30 बजे रांची पहुंचने के बाद सीधे जमशेदपुर जायेंगे। कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 4 बजे रांची के पुराने विधानसभा के समीप आयोजित कार्यक्रम में लगभग 7000 करोड़ की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सड़क योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जिन दो मुख्य परियोजनाओं का शिलान्यास होगा उनमें रांची से बोकारो एक्सप्रेसवे शामिल है।
यह एक्सप्रेस वे रायपुर धनबाद एक भारतमाला एक्सप्रेस वे योजना का हिस्सा है। जिसका शिलान्यास नितिन गडकरी करेंगे। इसके अलावा जमशेदपुर में 10 किलोमीटर डबल डेकर सड़क पुल और योजना का भी शिलान्यास होगा, जो जमशेदपुर में बनेगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को अहम बैठक करेंगे। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जानकारी के मुताबहिक, कोरोना के मामलों में तेजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए यह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किये गये आंकड़ों से पता चला कि भारत में 1134 नये कोरोना के मामले दर्ज किये गये। मौजूदा वक्त में 7,026 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई।
छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत की खबर है। इसके अलावा एक कोरोना संक्रमित की जान केरल में गयी। देश में दैनिक सकारात्मकता 1.09 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 0.98 प्रतिशत आंकी गयी।
टीम एबीएन, कोडरमा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल में उतराने के लिए जिला प्रशासन कोडरमा कटिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गयी नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना, बिरसा आम बागवानी योजना, कृषि विभाग का भुमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कई योजनाओं का चयन कर जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल से कोडरमा जिला में हमार गांव हमार जिम्मेदारी की शुरूआत कर गांवों को विकास की डोर से जोड़ा जा रहा है। जिले के करीब 120 गांवों में हमार गांव हमार जिम्मेदारी चलाकर गांव का विकास किया जा रहा है।
उपायुक्त की पहल से शुरू की गई हमार गांव हमार जिम्मेदारी का बेहतर प्रदर्शन से कोडरमा जिला को जल शक्ति अभियान के तहत कैच दा रैन में जरगा पंचायत के कंझाटांड के पार्वती देवी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम में मरकच्चो के आकोर्सा गांव की पूजा देवी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कैच दा रैन के लिए पार्वती देवी और जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिए पूजा देवी को सम्मानित किया गया था।
आज जिले के मरकच्चो प्रखंड के आकोर्सा गांव की पूजा देवी और कोडरमा प्रखंड की जरगा पंचायत स्थित कंझाटांड की पार्वती देवी एवं डोमचांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव की पार्वती देवी को सम्मान मिला है। विश्व जल दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर इन तीनों महिलाओं को सम्मान मिला है।
विश्व जल दिवस पर विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जल संसाधन विभाग के मंत्री द्वारा पार्वती देवी और पूजा देवी को सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दोनों महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा डोमचांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव की पार्वती देवी को भी जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने हेतु शील्ड और शॉल देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि कोडरमा जिला के लिए गौरवान्वित पल है। जिला प्रशासन कोडरमा के टीम द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु निरंतर बेहतर कार्य किये जा रहे हैं।
कोडरमा जिला हर क्षेत्र में बेहतर करते आगे बढ़ रहा है। उपायुक्त ने जिला प्रशासन कोडरमा के टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ इस मुहिम में जुड़े ग्रामीणों को धन्यवाद दिया है।
टीम एबीएन, दुमका/ रांची। झारखंड के शराब व्यवसायी योगेंद्र तिवारी के दुमका स्थित ठिकाने पर आईटी की टीम सर्वे कर रही है। व्यवसायी के दुमका स्थित मैहर गार्डन होटल सह विवाह भवन में मंगलवार रात से ही आयकर टीम का सर्वे चल रहा है। हालांकि सर्वे में क्या कुछ निकल कर अब तक सामने आया है इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पायी है।
मिली जानकारी के अनुसार दुमका में 15 सदस्यीय टीम के द्वारा योगेंद्र तिवारी के मैहर गार्डन होटल सह विवाह भवन में जांच की जा रही है। इस 15 सदस्यीय टीम में अधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। आयकर की यह टीम देवघर और धनबाद से आयी हुई है। टीम मंगलवार रात से ही कागजातों को खंगाल रही है। टीम को सर्वे के दौरान अब तक क्या कुछ हासिल हुआ है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जमशेदपुर स्थित पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक बनने एलिवेटेड डबल कॉरिडोर का बिष्टुपुर गोपाल मैदान से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। वो करीब साढ़े दस किलोमीटर लंबे एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर के शिलान्यास के अलावा शहरबेड़ा-महुलिया फोरलेन का भी उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर भाजपा जोर शोर से तैयारी कर रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं।
इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात की है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दूसरी बार शहर में आगमन हो रहा है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में देशभर में सड़क निर्माण का काम उनकी पहचान बनी है। ऐसे नेता के आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड पारा ओलंपिक एसोसिएशन से जुड़े दिव्यांग खिलाड़ियों ने मुलाकात की। एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री को बताया कि यहां के कई दिव्यांग खिलाड़ी विभिन्न खेलों मे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस वर्ष 19- 20 फरवरी को नेपाल में आयोजित पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में झारखंड के 8 खिलाड़ी शामिल थे। इन खिलाड़ियों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारतीय टीम को भारत को चैंपियन बनाया।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर दिव्यांग खिलाड़ी ग्रामीण परिवेश से आते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं होती है। अगर इन्हें सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेग तो वे आगे भी देश और झारखंड के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
खेल और खिलाड़ियों के विकास पर विशेष जोर मुख्यमंत्री ने थ्रो बॉल टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि खेल और खिलाड़ियों के हित में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में झारखंड खेल की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब होगा।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड पारा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा और पतरस तिर्की के अलावा भारतीय थ्रो बॉल टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, प्रतिमा तिर्की, असुंता टोप्पो, पवन लकड़ा, तारामणि लकड़ा, अनीता तिर्की, महिमा उरांव और चंदन लोहरा शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse