राज काज

View All
Published / 2023-04-05 18:41:12
झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करेगी राज्य सरकार

रवि रंजन कुमार 

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई संचालित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री प्यारेलाल एवं श्री प्रदीप कुमार पर विभागीय कार्रवाई संचालित करने का निर्णय लिया है। 

श्री प्रदीप कुमार तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी हिरणपुर पाकुड़ के विरुद्ध वर्ष 2009-10 में क्रियान्वित योजनाओं को महज 3 वर्ष के अंतराल पर ही अधूरा एवं विवादित बताते हुए वित्तीय वर्ष 2014 15 में उसी स्थल पर योजना संख्या 3 2014-15 कृष्ण मडेया के जमीन पर पोखरा के जीर्णोद्धार योजना संख्या 4 2014-15 बलदेव शाह के जमीन पर पोखरा का जीर्णोद्धार एवं तीन योजना संख्या 5, 2014-15 देवेंद्र साहा के जमीन पर पोखरा का जीणोर्धार कार्य करवाने एवं क्रियान्वित योजनाओं में एफपीओ करते हुए राशि का गबन करने में सहयोग करने अभिकर्ता के माध्यम से योजना का कार्य अनुमान नहीं करवाने तथा उक्त तीनों योजना में फर्जी मस्टररोल के सहारे लोक धन का जाल पर धोखाधड़ी एवं कूटकरण के सहारे गबन कराकर बंदरबांट करने संबंधी आरोप प्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना के माध्यम से उपायुक्त पाकुड़ द्वारा गठित आरोप पत्र प्रपत्र का में प्रति विदित है जिसे प्रथम दृश्य प्रमाणित पाया गया है। 

श्री प्यारेलाल तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर के विरुद्ध श्री मुकेश सिंह एवं उनके चालक सोनू कुमार को ग्रामीणों ने आतंकी होने के संदेह पर पीट-पीटकर हत्या उनकी घटनास्थल पर मौजूदगी में कर देने इनकी उपस्थिति के बाद भी इनके द्वारा भीड़ को रोकने का प्रयास नहीं करने का आरोप जैसा कि उपयोग देवघर द्वारा गठित आरोप पत्र प्रपत्र में प्रतिबंधित है प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है।

Published / 2023-04-05 16:40:25
इटली के प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्मार्ट सिटी का किया भ्रमण

एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूरोपियन यूनियन इंटरनेशनल अर्बन एंड रीजनल को-ऑपरेशन प्रोग्राम के तहत इटली के रेजियो इमीलिया की डिप्टी मेयर कारलोटा बॉनविसिनी अपने 2 सहयोगियों के साथ रांची में निर्माणाधीन रांची स्मार्ट सिटी की विशेषता और उसके महत्वपूर्ण पहलुओं को बारीकी से जाना। उन्होंने कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर, शहर में संचालित पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम को भी सराहा।

स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हर पहलु की जानकारी से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। इस दौरान रांची स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर और उससे स्वसंचालित रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कई लाइव डेमो भी देखा और यह जाना कि किस प्रकार इस सिस्टम से कमांड सेंटर में बैठकर पूरे शहर को एक साथ संबोधित किया जा सकता है।

उन्हें बताया गया कि अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं के उछ्वेदन में भी इस सेंटर की महती भूमिका है। 

सदस्यों को यह भी बताया गया कि 24 घंटे कार्यरत इस सेंटर में पुलिस की भी कई टीमें मौजूद रहती हैं। सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी में विकसित हो रहे यूटिलिटी सर्विसेज की भी जानकारी ली और पूरे एबीडी क्षेत्र का भ्रमण किया। रांची स्मार्ट सिटी के जीएम और अन्य पदाधिकारियों नें शहर के विकास, उसमें दी जा रही अत्याधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण के लिहाज से किये गये उपायों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इस शहर को नॉलेज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Published / 2023-04-05 13:27:10
छापेमारी के बाद रांची पुलिस के 300 जवान खंगाल रहे जेल

टीम एबीएन, रांची। बुधवार की सुबह रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जिला प्रशासन और रांची पुलिस की टीम ने अचानक छापेमारी की। यह छापेमारी लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। इस दौरान जेल में बंद हर कुख्यात अपराधियों के सेल को खंगाला गया। जहां से खैनी-छुरी जैसे चीजें पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने इस छापेमारी में खैनी, चाकू, ब्लेड, नेल कटर बरामद किये हैं।

सिटी एसपी और एसडीएम के नेतृव में पुलिस प्रशासन की टीम सुबह तीन बजे पूरे तामझाम के साथ रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंच गयी थी और सुबह के ठीक 6ः30 में बाहर निकल आई. छापेमारी में शहर के चार डीएसपी, 10 थानेदार समेत 300 से ज्यादा बल शामिल थे।

Published / 2023-04-04 23:24:15
रांची : यहां 5 मिनट में बन रहा आयुष्मान कार्ड

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगर आपने अभी तक आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड नहीं बनाया है तो आपके लिए कार्ड बनवाने का सुनहरा मौका है। झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में लगे ट्रेड फेयर में नि:शुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जा रहा है। यहां बस आपके आने की देर है, और पांच मिनट के अंदर कार्ड बन कर तैयार हो जायेगा।

स्वास्थ्य अधिकारी संग्राम सिंह ने abnnews24.com लोकल को बताया कि हमने ट्रेड फेयर में स्टॉल लगा रखा है। यहां दो तरह के कार्ड बनाए जा रहे हैं। पहला, आयुष्मान भारत कार्ड व दूसरा, आभा कार्ड। यहां केवल कुछ मिनटों के अंदर कॉर्ड बन कर तैयार हो जायेगा। बस लोगों को यहां आने की देर है। उन्हें अपने साथ कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स लाना होगा।

सिंह ने बताया कि यहां दो तरह के कार्ड बनाए जा रहे हैं। पहला, आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, जिसके तहत परिवार को पांच लाख की हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगी। साथ ही, किसी भी प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में जाकर, जहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो, वहां अपना मुफ्त में इलाज करा सकते हैं।

इस तहत लाभुक परिवार प्रत्येक साल पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकता है। यह कार्ड बनाने के लिए अपने साथ आधार कार्ड व गुलाबी, पीला या हरा तीनों में से कोई भी राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

Published / 2023-04-04 20:03:04
कल चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच अप्रैल को रिम्स सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 172 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। सरकार के अपर सचिव जय किशोर प्रसाद ने नियुक्त सभी चिकित्सकों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड/वैध पहचान पत्र/परीक्षा प्रवेश पत्र की छायाप्रति के साथ दिन के 10.30 बजे उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति की तैयारी पूरी कर ली है। चिकित्सा पदाधिकारियों की स्थायी और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति अनुबंध पर होगी। चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर साक्षात्कार के माध्यम से हुई है।

Published / 2023-04-04 19:54:57
अमृत काल में हम लड़ रहे सामाजिक न्याय की लड़ाई : हेमन्त सोरेन

  • एआईएसजेएफ के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को सीएम हेमंत सोरेन ने किया संबोधित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अखिल भारतीय सामाजिक न्याय महासंघ (एआईएसजेएफ) का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में यह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर देश के तमाम विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए। 

राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने मौजूदा मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं, लेकिन हम आज भी सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। एक तरफ देश को अमृतकाल और विश्वगुरू कहा जा रहा है। फिर भी हम सामािक न्याय मांग रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति और फैसलों की वजह से लोकतंत्र खतरे में हैं। सभी वर्गों के हक की रक्षा के लिए हमें एक मंच पर आकर संघर्ष करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जब में सामाजिक न्याय की लड़ाई को देखता हूं तो मुझे पिता शिबू सोरेन के संघर्ष की याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने आपको अंग्रेजों के काल की जगह खड़े देख रहे हैं, जहां हमारे पूर्वजों ने संघर्ष की शुरुआत की थी। ठीक उसी तरह आज अपने अधिकार के लिए लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति आगामी पीढ़ी के लिए चिंता बढ़ाती है। 

देश की अर्थव्यवस्था की हालत बदतर होती जा रही है। देश के हर वर्ग को पीछे ढकेला जा रहा है। रोजगार मिल नहीं रहे हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, लेकिन वर्तमान में यहां के किसानों की हालत काफी दयनीय है। देश के किसान अपने हक के लिए दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ क्या हुआ, इसे पूरे देश ने देखा। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नौकरी देने वाले संस्थानों को बेचा जा रहा है। देश के लोग आज पीडीएस के अनाज पर निर्भर होने को मजबूर हो रहे हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में आज फूट डालो और राज करो की स्थिति बनी है जो अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश में न काम करूंगा न करने दूंगा... की राजनीति हो रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पिछली सरकार ने बड़ी चतुराई से ओबीसी रिजर्वेशन को घटाने का काम किया था। राज्य में हमारी सरकार बनते ही हमने आरक्षण नियमावली में कुछ बदलाव करते हुए ओबीसी आरक्षण को 27% करने हेतु नौवीं अनुसूची में जोड़ने का प्रस्ताव भेजा, लेकिन उस प्रस्ताव को झारखंड के तत्कालीन माननीय राज्यपाल ने वापस कर दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमारी सरकार झारखंड में यूनिवर्सल पेंशन योजना लागू की है। यहां के एसटी/एससी सहित सभी समुदायों के बच्चों को विदेशों में पढ़ाई करने के लिए एक 100% छात्रवृति दी जा रही है। आज हम झारखंड के छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल, जुडिशल, पत्रकारिता आदि की पढ़ाई करने के लिए भी शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रहे हैं। 

झारखंड में स्थापित इंडस्ट्रीज और अन्य निजी संस्थानों में भी 75% नौकरी झारखंड के लोगों को मिले इसके लिए भी नियम बनाये गये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जब कभी सोशल जस्टिस की बात आती है तो सबसे पहले गरीब, वंचित, शोषित का चेहरा सामने आता है। 

हमारी सरकार यहां के आदिवासी, मूलवासी, बैकवर्ड क्लास, माइनॉरिटी एवं महिला वर्ग के लोगों को जिन्हें अनगिनत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उसके साथ सोशल जस्टिस कैसे किया जाये यही हमारी सोच है।

Published / 2023-04-03 19:28:13
राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा : हेमन्त सोरेन

  • सीएम हेमंत सोरेन जमशेदपुर में दि टिनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआइएल) के विस्तार परियोजना के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में शामिल हुए 
  • टीसीआइएल के साथ-साथ उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण कदम 
  • वर्तमान में टीसीआइएल की क्षमता 0.415 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। टीसीआइएल के विस्तारीकरण का यह पहला चरण, जिसमें लगभग 2000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। यह 0.30 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की अतिरिक्त क्षमता सुनिश्चित करेगा, जिससे वर्ष 2026 तक करीब 0.715 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (टीसीआइएल) तक करने की योजना है 
  • टाटा समूह का योगदान राज्य और देश के लिए सराहनीय 
  • अधिक से अधिक उद्योग लगे, सरकार का यही प्रयास 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। जिस प्रकार आज दि टिनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण हेतु आधारशिला रखी गई है। मुझे उम्मीद है कि यह कार्य ससमय पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। सरकार की सोच हमेशा से रही है। राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा। 

इसके लिए नीतियां बने ताकि अधिक से अधिक उद्योग लगे। सरकार बनने के बाद उद्योग नीति बनी। इस क्रम में कई औद्योगिक घरानों का सहयोग प्राप्त हुआ। टाटा समूह के लोग भी उद्योग नीति की लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित थे। इसका बेहतर परिणाम देखने को मिला है। उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि आज टीसीआइएल के विस्तारीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया। 

इससे पूर्व भी बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ था और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। श्री सोरेन टीसीआईएल के विस्तारीकरण परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

टाटा समूह का योगदान सराहनीय 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। सरकार का प्रयास है औद्योगिक घरानों से सम्बंध और मजबूत हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ाई है। झारखंड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। 

इस अवसर पर मंत्री श्री चंपाई सोरेन, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक श्री रामदास सोरेन, विधायक श्रीमती सबिता महतो, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री संजीव सरदार, उपायुक्त जमशेदपुर श्रीमती विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर सह मुख्य कार्य पदाधिकारी टी भी नरेंद्रन, चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज श्री चाणक्य चौधरी, एमडी टीसीआईएल श्री आर एन मूर्ति एवं अन्य उपस्थित थे।

Published / 2023-04-03 14:34:08
सीएम आज करेंगे जमशेदपुर टिनप्लेट कंपनी के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (सोमवार) जमशेदपुर जायेंगे। यहां वे टिनप्लेट कंपनी के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट ब्रेकिंग सेरेमनी प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गयी है। डीसी और एसएसपी उनके दौरे को लेकर की गयी तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टिनप्लेट कंपनी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के शामिल होंगे। वहीं उनके आगमन को लेकर कंपनी प्रबंधन ने तो तैयारी की ही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हवाई मार्ग से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो सड़क मार्ग से होते हुए टिनप्लेट कंपनी जायेंगे, जहां कार्यक्रम होना है।

वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को देख हुए शहर के सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। सोनारी एयरपोर्ट से लेकर टिनप्लेट कंपनी तक पड़ने वाले सभी प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

वहीं हेमंत सोरेन जिन-जिन मार्गों से गुजरेंगे, उन मार्गों का जमशेदपुर के उपायुक्त और एसएसपी ने बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर दिशा निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री टिनप्लेट कंपनी के तीसरे प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसमें कंपनी लगभग 1500 करोड़ रुपये निवेश कर रही है।

Page 184 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse