राज काज

View All
Published / 2023-05-11 17:37:20
झारखंड : कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई बंद, कई के खिलाफ कार्रवाई शुरू

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई को समाप्त किया है एवं कई अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू किया है।

श्री दिलीप तिर्की तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी कामडारा गुमला संप्रति निदेशक खाद्य एवं सार्वजनिक मामले खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड रांची पर अधिरोपित निंदन के दंड को निरस्त करते हुए उन्हें आरोप मुक्त किया है।

जहूर आलम तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर चतरा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

श्री केवल कृष्ण अग्रवाल तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर चतरा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

श्री दिनेश प्रसाद गुप्ता तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर चतरा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

श्री आसिफ एकराम तत्कालीन अंचल अधिकारी शहर अंचल रांची को आरोप मुक्त किया गया है।

श्री बंधन लांग तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर चतरा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

श्री मनोज कुमार गुप्ता तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर चतरा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

वहीं श्रीमती सुनीता कुमारी तत्कालीन अंचल अधिकारी सरिया जिला गिरिडीह संप्रति निलंबित को निलंबन से मुक्त किया है।

Published / 2023-05-11 13:26:31
वंदे भारत ट्रेन : रांची में तैयारी शुरू, पटना से दिखायी जा सकती है हरी झंडी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का परिचालन इसी महीने शुरू होने की चर्चा है। रांची रेल मंडल कार्यालय में बैठकों का दौर चल रहा है। अब तक यह बात सामने आई थी कि इस ट्रेन को रांची से हरी झंडी दिखाकर पहली बार रवाना किया जायेगा। वहीं अब चर्चा चल रही है कि इस ट्रेन को पटना से भी हरी झंडी दिखाई जा सकती है। इसपर अंतिम निर्णय होना बाकी है। 

रांची रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम सभी विभागों के संग नियमित बैठक कर रहे हैं, ताकि तैयारी के सिलसिले में कोई कमी न रहे। इस संबंध में विभिन्न पदाधिकारियों को भी दिशा-निर्देश भी दिया जा रहा है।
कई दफा खुद डीआरएम भी रांची रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते देखे गये हैं। 

शनिवार और रविवार को भी इस संबंध में खास बैठक भी हो रही है। वहीं, ट्रेन के परिचालन को लेकर कोई भी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। न ही रेक रांची रेल मंडल को मिला है। संभावना जतायी जा रही है। रेल मंत्री भी खुद रांची के दौरे पर तीसरे सप्ताह आ सकते हैं। वहीं, रेक मिलने के बाद ही ट्रायल के तौर पर उसे रांची से पटना के बीच चलाया जायेगा। 

परिचालन के दौरान सुरक्षा मानक और यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रांची रेल मंडल को ही ट्रेन के रखरखाव और साफ-सफाई की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। साथ ही इसके रांची रेल मंडल ने इसके लिए पिटलाइन तैयार किया है, जहां ट्रेन की साफ-सफाई होगी।

रांची-पटना से शार्ट रूट हटिया-मेसरा- बरकाकाना- पटना सेक्शन है, जहां छह घंटे में ट्रेन पटना पहुंच सकेगी। दूसरी तरफ रेलवे यात्रियों की प्राथमिकता को देखते हुए ट्रेन को रांची-बोकारो होते हुए पटना चलाया जा सकता है। सेक्शन की दूरी अधिक है, लेकिन बोकारो रूट में यात्री अधिक मिलेंगे।

Published / 2023-05-11 13:06:31
पतरातू लेक रिसॉर्ट में बने वीआइपी गेस्ट का आज उद्घाटन करेंगे सीएम हेमंत सोरेन

कई योजनाओं की देंगे सौगात

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिले के पतरातू लेक रिसॉर्ट में बने पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन विहार का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती पूरे क्षेत्र में की गयी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पतरातू लेक रिसॉर्ट में नवनिर्मित वीआइपी होटल पर्यटन विहार का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री हफीजूल हसन, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पतरातू के लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां रामगढ़ पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। 

मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक नृत्य संगीत के साथ किया जाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवनिर्मित होटल पर्यटन बिहार का उद्घाटन भी करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। पतरातू के उचरिंगा रामनवमी अखाड़ा मैदान में बने पंडाल में लगभग 4000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ऑनलाइन जिले के कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही साथ पर्यटन विभाग द्वारा करायी गयी फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री क्रूज पर सवार होकर पतरातू डैम के दूसरी ओर नेतूआ टापू पर बने आईलैंड पर भी जायेंगे।

पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर में बने वीआइपी होटल पर्यटन विहार जी प्लस 3 है। इसमें कुल 20 कमरे बनाये गये हैं। सोलह डबल बेड रूम हैं, 4 सुइट रूम भी है। इस होटल में ठहरने वालों को रेस्टॉरेंट, बार, जिम, स्विमिंग पूल जैसी कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

Published / 2023-05-10 23:47:15
रांची : रिनपास की 76 एकड़ जमीन पर बनेगी झारखंड मेडिको सिटी

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड मेडिको सिटी की स्थापना को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस मौके पर उन्होंने झारखंड मेडिको सिटी की कंसल्टेंसी एजेंसी अर्नेस्ट एंड यंग के प्रेजेंटेशन को देखा और कई अहम निर्देश दिये। 

उन्होंने कहा कि रिनपास, रांची की जमीन पर पीपीपी मॉडल पर झारखंड मेडिको सिटी का स्थापना प्रस्तावित है। ऐसे में जमीन का उचित इस्तेमाल हो। निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से अस्पताल निर्माण के लिए जमीन दी जाये, इसका विशेष तौर पर ख्याल रखें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मेडिको सिटी परिसर में कॉमन यूटिलिटी सर्विस- बिजली, पेयजल, सड़क, ड्रेनेज और सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स, बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के लिए आधुनिकतम तकनीकों इस्तेमाल किया जाये, ताकि देश -दुनिया के सामने इसे एक मॉडल मेडिकल हब के रूप में रख सकें। 

उन्होंने कहा कि झारखंड मेडिको सिटी में पीपीपी मॉडल पर कई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाके जायेंगे। ऐसे में सभी अस्पतालों के लिए अलग-अलग एंबुलेंस सेवा होने से यहां की व्यवस्था संभालने वालों के साथ मरीजों को भी परेशानी हो सकती है। 

ऐसे में सभी अस्पतालों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंबुलेंस सेवा का सेटअप तैयार करें, ताकि मरीजों को आवश्यकतानुसार एंबुलेंस से लाकर संबंधित अस्पताल में एडमिट किया जा सके। रिनपास, रांची कि लगभग 76।34 एकड़ जमीन में झारखंड मेडिको सिटी विकसित किया जायेगा

  • पीपीपी मोड पर स्थापित होने वाले मेडिको सिटी में लगभग चार से पांच हजार करोड़ रुपय का निजी निवेश होगा
  • झारखंड मेडिको सिटी में 10 से ज्यादा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाये जाएंगे
  • यहां स्थापित होने वाले सभी अस्पतालों में लगभग 5000 बेड की व्यवस्था होगी
  • झारखंड मेडिको सिटी में 7500 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और 22,500 से अधिक लोगों की अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा
  • झारखंड मेडिको सिटी के विभिन्न अस्पतालों में 1100 से ज्यादा विशेषज्ञ चिकित्सक और 6500 पारा मेडिकल स्टाफ होंगे
  • यहां से हर साल करीब तीन हजार करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिलेगा
  • मेडिको सिटी में पहले चरण में कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंस, आथोर्पेडिक्स, गैस्ट्रोलॉजी, ओपेथोमोलोजी, पल्मनोलॉजी, मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ केयर, आर्गन ट्रांसप्लांट, नेफ्रोलॉजी तथा यूरोलॉजी से संबंधित मल्टी स्पेशलिटी सर्विस उपलब्ध होगी
  • यहां इमरजेंसी में मरीजों को एयर लिफ्ट करने के लिए हेलीपैड की भी व्यवस्था होगी
  • मेडिकल मॉल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, फिजिकल थेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन, होटल और सर्विस अपार्टमेंट की भी सुविधा झारखंड मेडिको सिटी में मिलेगी।

Published / 2023-05-10 21:18:26
राज्य के अन्य कर्मचारियों के समान शिक्षकों को भी मिले 33 दिनों का ईएल

  • पाठशाला को प्रयोगशाला न बनाये शिक्षा परियोजना : झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा

टीम एबीएन, रांची। जेसीईआरटी निदेशक के पत्रांक 653 दिनांक, 09/05/2023 के विरोध में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने शिक्षकों के लिए भी राज्य के अन्य कर्मचारियों के तरह गृष्मावकाश को समाप्त करते हुए कुल तैंतीस दिनों का अर्जित अवकाश (ईएल) देने की मांग की है। 

इस संदर्भ में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा में शामिल राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ +2 संवर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से निम्न तथ्यों को परियोजना निदेशक सहित सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, निदेशक, माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा को दी गई है। 

  1. विगत वर्षों से सामान्यत: यह देखा जा रहा है कि प्रत्येक वर्ष गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों से विभागीय अथवा गैर विभागीय अन्यान्य कार्य संपन्न कराने की जिम्मेवारी दिये जाने की परंपरा हो चली है, फलस्वरूप शिक्षक उक्त छुट्टी में भी विभागीय आदेश के अनुपालन में सहज ही उपलब्ध रहने को बाध्य  हो जाते हैं। 
  2. ज्ञातव्य है कि झारखंड सेवा संहिता के नियम 64 से 67 में निहित  प्रावधानों के अनुसार राज्य के सभी सरकारी शिक्षकों को विश्रामावकाशी विभाग के अंतर्गत मानते हुए उन्हें छात्रों के साथ ग्रीष्मावकाश देय है। 
  3. इस  अवकाश  की  प्रतिपूर्ति  अर्जित  अवकाश से विकलित कर लिए जाने  का प्रावधान है जिसके कारण शिक्षकों  को अर्जित अवकाश मात्र 14 दिन वार्षिक देय है, वहीं राज्य के अन्य कर्मचारियों ( गैर विश्रामावकाशी विभाग) को अर्जित अवकाश 33 दिन वार्षिक दिए जाने का प्रावधान है। 
  4. शिक्षकों को दिया जाने वाला ग्रीष्मावकाश को लेकर विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से लेकर आम जनमानस में यह छवि बनी हुई है कि शिक्षकों को बहुत अधिक छुट्टी मिलती है। जिसके कारण शिक्षकों के प्रति समाज में कई एक भ्रांतियां एवं दुर्भावना उत्पन्न होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। 
  5. शिक्षकों को उक्त ग्रीष्मावकाश में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण, पाठ्यपुस्तक निर्माण, वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर, ई लर्निंग मैटेरियल,  यू डाइस रिपोर्ट, एसडीएमआईएस, बैंक अकाउंट संधारण, छात्रवृत्ति भुगतान, जैसे अन्यान्य गैर शैक्षणिक कार्य में लगाते हुए उक्त छुट्टी का उपयोग विभाग कर सकती है। उक्त समय का सदुपयोग शिक्षकों के बौद्धिक उन्नयन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्य का संपादन करते हुए छात्रों का शैक्षणिक  काल में गुणवत्ता में समृद्धि किया जा सकता है। 
  6. विभागीय नियमानुसार विद्यालयों मे वार्षिक शैक्षणिक कलेंडर निर्धारण के पश्चात ही विद्यालयों में सारी गतिविधियों का संचालन किया जाता है जिसके अंतर्गत गृष्मावकाश भी पूर्व से निर्धारित रहता है। 

उक्त  संबंध  में  निदेशक, जेसीईआरटी रांची श्रीमती किरण कुमारी पासी जी से मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता करके  झारखंड सेवा संहिता के नियमावली का हवाला देते हुए शिक्षकों के सेवा शर्त में अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ नहीं करने का मांग किया है और राज्य के पाठशाला पर नित नए-नए अव्यवहारिक प्रयोग करने से बचने का सलाह दिया है। 

प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद, अरुण कुमार दास, आशुतोष कुमार, रमापति पांडे एवं नागेंद्र तिवारी सम्मिलित थे। उक्त जानकारी मोर्चा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2023-05-10 18:44:48
सेना के कब्जे वाली जमीन के मालिक सहित 13 लोगों को ईडी ने भेजा समन

टीम एबीएन, रांची। सेना के कब्जे वाली जमीन के मालिक जयंत कर्नाड सहित 13 लोगों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार देर रात समन भेज कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। 

जिन्हें समन जारी किया गया है, उनमें सीए नरेश केजरीवाल की पत्नी माया केजरीवाल, जयंत कर्नाड को 10 मई, प्रमोद प्रसाद 11 मई, प्रेरणा सोनी 11 मई, हरिशंकर परशुरामपुरिया 11 मई, सचिदानंद प्रसाद 12 मई, शांति साव 12 मई, राजकिशोर साहू 13 मई, दीपशिखा धानुका 13 मई, सपना भारती 13 मई, सुधांशु कुमार 13 मई, संजय कुमार 15 मई और जानकी देवी 15 मई शामिल हैं। 

ईडी जांच में पाया गया है कि कर्नाड परिवार ने सेना के कब्जे से जमीन वापस लेने और किराया बढ़ाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। इससे जमीन का किराया तो बढ़ा, लेकिन कोर्ट से सेना को संबंधित जमीन से हटाने में कामयाबी नहीं मिली। 

इस बीच जयंत कर्नाड ने सेना के कब्जे वाली जमीन 13 लोगों को बेच दी। खरीदारों ने म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया, लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं होने के आधार पर बड़गाईं अंचल ने म्यूटेशन आवेदन को खारिज कर दिया। इसके बाद प्रदीप बागची ने फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन का मालिक कर जमीन जगत बंधु टी स्टेट को बेच दी।

Published / 2023-05-10 13:55:01
छवि रंजन से ईडी की पूछताछ में तीसरे दिन ली गयी बैंक खातों में निवेश की जानकारी

टीम एबीएन, रांची। रांची के पूर्व डीसी निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन से लगातार तीसरे दिन ईडी के अधिकारियों ने रिमांड पर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग को लेकर छवि रंजन से लंबी पूछताछ की गयी। इस दौरान उनसे बैंक खातों में निवेश, आश्रितों के खातों में हुए ट्रांजेक्शन को लेकर भी कई सवाल किये गये।

रांची जमीन घोटाले में मनी लाउंड्रिंग की जांच को लेकर ईडी रांची के तत्कालीन डीसी छवि रंजन से पूछताछ कर रही है। ईडी ने तीसरे दिन की पूछताछ में बैंक खातों में निवेश, आश्रितों के खाते में ट्रांजेक्शन और छवि रंजन के द्वारा अचल संपत्ति में निवेश के पहलुओं पर पूछताछ की।

हालांकि ईडी को साक्ष्य मिला है कि छवि रंजन ने जमीन में गड़बड़ी कर उक्त जमीन में जो पैसे मिले उन्होंने अधिकांश मामलों में घूस की रकम नकदी के तौर पर ही ली है। वह प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव के जरिए घूस की रकम ले चुके हैं। वहीं रांची के मोरहाबादी निवासी विपिन सिंह ने भी कुछ कनीय अधिकारियों को घूस की रकम पहुंचायी थी।

गौरतलब है कि छवि रंजन 6 दिनों के लिए ईडी के रिमांड पर है। 3 दिनों तक उनसे पूछताछ हो चुकी है, जबकि अभी और 3 दिन उनसे पूछताछ बाकी है। आज जमीन घोटाले में शामिल एक प्रमुख कलप्रीट दिलीप घोष से भी ईडी पूछताछ करेगी।

Published / 2023-05-10 13:36:35
रांची से चलेंगी 6 नयी ट्रेनें, चार ट्रेनों का विस्तार जल्द

टीम एबीएन, रांची। रांची रेल मंडल ने छह नयी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को भेजा है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि लोहरदगा व बरकाकाना रेल लाइन से भी नयी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही चार ट्रेनों के विस्तार का भी प्रस्ताव भी भेजा गया है।

रांची रेल मंडल ने छह नयी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को भेजा है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि लोहरदगा व बरकाकाना रेल लाइन से भी नयी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

रांची रेल डिविजन की ओर से चार ट्रेनों के विस्तार का भी प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें ट्रेन संख्या 18640-18639 रांची-आरा ट्रेन को बलिया तक चलाने, ट्रेन संख्या 18611-18612 रांची-बनारस को लखनऊ तक चलाने, ट्रेन संख्या 18611-18612 रांची-बनारस ट्रेन को देहरादून तक चलाने व ट्रेन संख्या 12877-12878 रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ को जम्मूतवी तक चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

  • रांची-इतवारी ट्रेन (वाया बिलासपुर) को सप्ताह में तीन दिन हटिया से मंगलवार, गुरुवार व रविवार को व इतवारी से बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • हटिया-अहमदाबाद ट्रेन (वाया राउरकेला) को सप्ताह में एक दिन हटिया से गुरुवार और अहमदाबाद से शनिवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • रांची-अजमेर ट्रेन (वाया लोहरदगा) को सप्ताह में एक दिन रांची से मंगलवार और अजमेर से बुधवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा।
  • रांची-एलटीटी ट्रेन (वाया लोहरदगा) को सप्ताह में एक दिन रांची से रविवार को और एलटीटी से मंगलवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • रांची-नयी दिल्ली राजधानी (वाया बरकाकाना) को सप्ताह में दो दिन रांची से मंगलवार और शुक्रवार को तथा दिल्ली से गुरुवार व रविवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • हटिया-कन्याकुमारी एक्सप्रेस ( वाया विजयवाड़ा) को सप्ताह में एक दिन हटिया से सोमवार और कन्याकुमारी से गुरुवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

Page 173 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse